अवैध सम्बंधों के शक में पति ने की थी गर्भवती महिला की हत्या

Uncategorized

FARRUKHABAD : थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम रसीदपुर के निकट बीते 30 मार्च को गर्भवती महिला का शव पड़ा मिला था। काफी प्रयास के बाद पुलिस शव की शिनाख्त नहीं करा पायी थी। घटना के कुछ समय बाद महिला हरदोई की होने की चर्चायें तेज हो गयीं थीं। लेकिन जांच पड़ताल में वह मामला भी फर्जी निकला। घटना को तकरीबन दो माह बीत चुके थे। तभी पुलिस के हत्थे महिला का आरोपी पति ही चढ़ गया। पूछताछ में बहसी पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

[bannergarden id=”8″]

जनपद बलरामपुर की कोतवाली बलरामपुर के बहराइच रोड निवासी घनश्याम गुप्ता की पत्नी सुमन गुप्ता ने थाना मऊदरवाजा पहुंचकर कपड़ों से मृतक महिला की शिनाख्त कर ली थी। सुमन ने मृतक को अपनी पुत्री निधी गुप्ता बताया। जो तकरीबन 6 वर्ष पहले घर से भाग गयी थी और दिल्ली से काम कर रहे धर्मेन्द्र से विवाह कर लिया था। धर्मेन्द्र का बहनोई मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम रसीदपुर निवासी है। जो वर्तमान में कालका हरियाणा में नौकरी कर रहा है। निधी गुप्ता इस दौरान कई बार रसीदपुर आयी थी। उससे रसीदपुर के लोग भलीभांति परिचित थे। धर्मेन्द्र को अपनी पत्नी निधी गुप्ता के अवैध सम्बंधों का शक हो गया था। जिससे वह उसकी हत्या की योजना बना रहा था। उसने अपने मंसूबों को कामयाब भी कर लिया।

[bannergarden id=”11″]

30 मार्च को  धर्मेन्द्र अपने बहनोई के चाचा के लड़के दिलीप के घर रशीदपुर आकर रुका और वहीं उसने हत्या की योजना बना डाली। प्रातः तकरीबन साढ़े तीन बजे उसने अपनी पत्नी के साथ शारीरिक सम्बंध बनाये और उसको रेलवे ट्रेक पर ले जाकर गला घोंटकर हत्या कर दी। इस बात को धर्मेन्द्र ने पुलिस हिरासत में कबूला।

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष मऊदरवाजा चन्द्रदेव यादव ने बताया कि पकड़े गये आरोपी धर्मेन्द्र से सघन पूछताछ की जा रही है। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश कर जेल भेजा जायेगा।