पाकिस्तान को सबक सिखाने का संकल्प ले सरकार

Uncategorized

FARRUKHABAD : भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की पाकिस्तान में हुई मृत्यु mukesh rajpute- suneel dutt diwediपर गहरी संवेदना व्यक्त की और पाकिस्तान का पुतला फूंक कर पाकिस्तान के खिलाफ रोष प्रकट किया। भारत सरकार द्वारा सरबजीत सिंह के मामले में पाकिस्तान पर दबाव न बनाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।

[bannergarden id=”8″]

भाजपा नेता मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा कि भारतीय नागरिक सरबजीत की मृत्यु का समाचार सुनकर हर भारतीय दुखी है। पाकिस्तान की जेल में बंद सरबजीत पर हमला होना और उसके बाद पाकिस्तान सरकार का व्यवहार सरबजीत सिंह की हत्या के षड़यंत्र का हिस्सा है। उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग की कि पाकिस्तान से हर प्रकार से सम्बंध खत्म कर देना चाहिए और पाकिस्तान को सबक सिखाने का संकल्प लें।

वरिष्ठ नेता सत्यपाल सिंह ने कहा कि पाकिस्तान समय-समय पर भारत की संप्रभुता पर हमला करता रहता है। कुछ समय पूर्व दो भारतीय सैनिकों के सिर काटकर ले जाना और अब सरबजीत सिंह पर जेल में हमला कर उनकी हत्या करना दिल दहला देने वाली घटना है। अब पाकिस्तान को कड़ा जबाब देने का वक्त आ गया है।

[bannergarden id=”11″]

भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार ने कहा कि जहां एक ओर पाकिस्तान ने सरबजीत की हत्या की है वहीं चीनी सेना भारत की सीमा के अंदर घुसकर हमारी भूमि पर कब्जा कर तम्बू लगाये बैठी है। भारत सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते पाकिस्तान पर दबाव बनाया bjp kamalganjजाता तो सरबजीत को बचाया जा सकता था।

इसके बाद सभी भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, सरबजीत सिंह अमर रहें, चीनी शासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए नगर के प्रमुख चौराहे लालगेट पर पाकिस्तान का पुतला फूंक दिया। जिले के विभिन्न स्थानों पर भाजपा नेताओं के नेतृत्व में पाकिस्तान का पुतला एवं झण्डे जलाये गये।

इस दौरान मुकेश राजपूत, मानसिंह पाल, ज्ञानेश गौड़, धीरेन्द्र वर्मा, संजय गर्ग, शैलेन्द्र सिंह राठौर, विमल कटियार, प्रभात अवस्थी, अश्वनी दीक्षित, आशुतोष अवस्थी, गणेश दुबे, आदित्य मिश्रा, धर्मेन्द्र कटियार आदि मौजूद रहे।

युवा भाजपा संगठन ने फूंका पुतला
कमालगंज: सरबजीत की मौत पर कमालगंज रेलवे तिराहे पर भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पुतला फूंककर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये गये। इस दौरान रंजीत शर्मा, चंदन गुप्ता, पंकज गुप्ता, प्रशांत, बबलू तिवारी, सागर कमल, विजय, सोनू, जितेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

studentमासूमों ने दी सरबजीत को श्रद्धांजलि तो युवाओ ने निकाला कैन्डिल मार्च

सरबजीत की मौत की खबर आते ही पूरे भारत देश में शोक की लहर दौड़ गयी। मीडिया में खबरें प्रकाशित हुईं तो भावात्मक रूप से देश में श्रद्धांजलि का दौर शुरू हुआ। गंगा नगर के एक मान्टेसरी स्कूल में प्रात: मासूम बच्चों ने भी अध्यापकों के साथ सरबजीत की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद सरबजीत के चित्र पर पुष्प अर्पित किये।

युवाओ ने निकाला कैन्डिल मार्च

वहीं देर शाम तकरीबन सात बजे फर्रुखाबाद विकास मंच के कार्यकर्ताओ ने शहर क्षेत्र के चौक पर स्थित होरीलाल मार्केट से मोमबत्ती जुलूस निकालकर सरबजीत को श्रद्धांजलि अर्पित की। जुलूस होरीलाल मार्केट से चौक तक निकाला गया। जहां पर जुलूस समाप्त कर दिया गया। इस दौरान राहुल जैन, सुएब अंसारी, प्रदीप गर्ग, कपिल दिवाकर, पवन गुप्ता, अतुल श्रीवास्तव, सोनू सोलंकी, दीपक सोलंकी आदि मौजूद रहे। 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने फूंका पाकिस्तान का झण्डा

सरबजीत की पाकिस्तान के जिन्ना अस्पताल में मौत की खबर पर एकत्रित हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ ने चौक पर पाकिस्तान का झण्डा फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिह व यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदेश सह मंत्री अभिषेक त्रिवेदी, हरिश्चन्द्र पाठक, विवेक पाठक, शिवम मिश्रा, संजीव शाक्य, संजय सिंह यादव, संजू शर्मा, सरब त्रिवेदी, अखिलेश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।