लेडी पुलिस से मनचलों ने की छेड़छाड़, मार-मार कर किया लहूलूहान

Uncategorized

मुजफ्फरनगर: खतौली कोतवाली क्षेत्र के बिद्दीवाड़ा बाजार में खरीददारी कर रही दो महिला पुलिसकर्मियों के साथ तीन मनचलों ने गुरुवार को जमकर छेड़खानी की। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो मनचलों ने उन्हें मार-मार कर लहूलुहान कर दिया। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी।
Manjil Saini
एक महिला पुलिसकर्मी ने एक मनचले को पकड़ लिया और घसीटते हुए बाजार से उसे कोतवाली ले आई। बाद में पुलिस ने अन्य दोनों आरोपियों को भी पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों मनचलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
खतौली कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी अन्नू और शोभा गुरुवार को ड्यूटी से लौटते समय बिद्दीवाड़ा बाजार में खरीददारी कर रही थीं। इनमें से एक वर्दी में थी। इसी दौरान तीन लड़के उनसे छेड़छाड़ करने लगे। एक सिपाही ने उनमें से एक लड़के को चांटा मार दिया। इतने में तीनों महिला सिपाही पर टूट पड़े। जब दूसरी महिला पुलिसकर्मी ने उसे बचाने की कोशिश की तो वे उसपर भी टूट पड़े।
तीनों ने महिला पुलिसकर्मियों को इस कदर मारा कि वे लहूलुहान हो गईँ। इस दौरान उन्होंने लोगों से मदद के लिए गुहार लगाई, लेकिन कोई आगे नहीं आया। तीनों दोनों महिला पुलिसकर्मियों को पीटते रहे। इससे एक महिला पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गई।

हालांकि, उसने हार नहीं मानीं। उसने एक युवक को दबोच लिया, जबकि दो भाग गए। वह घसीटते हुए युवक को कोतवाली ले आई। मामले की खबर मिलते ही पुलिस ने अन्य दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
police girls

घटना के बाबत एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि यह गुरुवार शाम की घटना है। तीन लड़कों ने बाजार में महिला पुलिसकर्मियों के साथ छेड़खानी की। इस बात को लेकर महिला कांस्टेबल और लडकों के बीच हाथापाई हो गई। एक लड़के ने महिला कांस्टेबल के मुंह पर तमाचा मारा। उसे काफी चोटें आई हैं। फिर भी हमारी महिला कांस्टेबल हिम्मत रखते हुए उस लड़के को पकड़ कर थाने ले आई। हमने मुकदमा दर्ज करा दिया है। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला कांस्टेबल ने बहादुरी का काम किया है। फ़िलहाल, लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है। उनकी बहादुरी के लिए उन्हें इनाम दिया जाएगा
culprit

[bannergarden id=”8″]

[bannergarden id=”11″]