अतुलनीय भारत: चरण सिंह भारत के ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने संसद का सामना नहीं किया

Uncategorized

फर्रुखाबाद : जेएनआई द्वारा शुरू की जा रही ‘अतुलनीय भारत’ की इस साप्‍ताहिक सीरीज में आपका स्वागत है। प्रत्‍येक गुरूवार को प्रकाशित होने वाली इस इस श्रृंखला के माध्‍यम से हम भारत की विशेषतओं व उससे जुड़े विभिन्‍न अद्भुत तथ्‍यों को आपके सामने लायेंगे।

भारत के पहले राष्ट्रपति डा0 राजेन्द्र प्रसाद थे।

स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू।

नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीयरवीन्द्रनाथ टैगोर।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अध्‍यक्ष व्‍योमेश चंद्र बनर्जी थे।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले मुस्लिम अध्‍यक्ष बदरुद्दीन तैयबजी थे।

भारत के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति डा0 जाकिर हुसैन थे।

भारत के पहले गवर्नर जनरल लार्ड विलियम बेंटिक (1833-1835) थे।

बंगाल के पहले ब्रिटिश गवर्नर जनरल लार्ड वॉरेन हैसटिंग (1774-1885) थे।

[bannergarden id=”8″]

भारत के पहले ब्रिटिश वाइसराय लार्ड कैनिंग थे। स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल लार्ड माउंट बेटन थे।

स्वतंत्र भारत के पहले और आखिरी भारतीय  गवर्नर जनरल सी रंग गोपालाचारी थे।

भारत में पहली प्रिंटिंग प्रेस शुरू करने वाला व्यक्ति जेम्स हिक्की थे।

सत्येन्द्र नाथ टैगोर आईसीएस में शामिल होने वाले पहले भारतीय थे।

अंतरिक्ष में पहुंचने वाले राकेश शर्मा पहले भारतीय थे।

मोरारजी देसाई पहले प्रधानमंत्री थे जिन्होंने पूर्ण अवधि किये बिना ही इस्तीफा दे दिया।

भारत के प्रथम भारतीय कमांडर इन चीफ जनरल करियप्पा थे।

पहले चीफ थल सेनाध्यक्ष जनरल महाराज राजेंद्र सिंह जी रहे।

वायसराय की कार्यकारी परिषद के पहले भारतीय सदस्य एस पी सिन्हां थे।

डा0 जाकिर हुसैन भारत के पहले राष्ट्रपति थे जिनका कार्यालय में ही निधन हो गया।

चरण सिंह भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे जिन्होंने संसद का सामना नहीं किया।

भारत के पहले फील्ड मार्शल एसएचएफ मानेकशॉ थे।

भौतिकी में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने के लिए पहले भारतीय सी वी रमन थे।

पहला भारत रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले डॉ. राधाकृष्णन थे।

पहली बार इंग्लिश चैनल पर करने वाले मिहिर सेन पहले भारतीय थे।

पहला ज्ञानपीठ पुरस्कार शंकरकुरुप को मिला।

लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष गणेश वासुदेव मावलंकर थे।

भारत के पहले उपराष्ट्रपति डा0 राधाकृष्णन थे।

पहले शिक्षा मंत्री डा0 अब्दुल कलाम आजाद थे।

पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल रहे।

पहले भारतीय एयर चीफ मार्शल एस मुखर्जी रहे।

पहले भारतीय नौसेना के चीफ वाइस एडमिरल आरडी खत्री।

अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय के पहले भारतीय न्यायाधीश न्यायमूर्ति डा. नागेन्द्र सिंह थे।

शेरपा अंगा दोरजी बिना ऑक्सीजन के  माउट एवरेस्ट पर पहुंचने वाले पहले भारतीय थे।

पहला परम वीर चक्र मेजर सोमनाथ शर्मा को मिला।

पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन थे।

पहला मैगसेसे पुरस्कार आचार्य विनोबा भावे ने प्राप्त किया।

हरगोविंद खुराना भारतीय मूल के पहले व्यक्ति थे जिन्होंने चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया।

वेंकट रमन रामाकृष्‍णन भारतीय मूल के पहले व्यक्ति थे जिन्होंने रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया।

भारत की यात्रा करने वाले पहले चीनी यात्री फाह्यान थे।

स्टालिन शांति पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय सैफुद्दीन किचलू थे। इस पुरस्‍कार का नाम अब लेनिन शांति पुरस्‍कार है।

केन्द्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी पहले व्यक्ति थे।

अर्थशास्त्र में पहला नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले भारतीय अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन थे।

न्यायमूर्ति हिराला जे कानिया सुप्रीम कोर्ट के प्रथम मुख्य न्यायाधीश थे।

प्रथम भारतीय पायलट जेआरडी टाटा (1929) थे।

मिस वर्ड का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय रीता फारिया थीं।

मिस ऐशिया पैसिफिक जीतने वाली पहली भारतीय जीनत अमान थीं।

मिस यूनिवर्स जीतने वाली पहली भारतीय सुष्‍मिता सेन थीं।

शांति के लिये नोबेल पुरस्‍कार जीतने वाली पहली भारतीय मदर टेरेसा थीं। ( अल्‍बेनियन मूल की भारतीय नागरिक)

[ihrss-gallery type=”gallery1″ w=”600″ h=”170″ speed=”1″ bgcolor=”#FFFFFF” gap=”5″ random=”YES”]