सड़क दुर्घटना में सीएम अखिलेश के दो रिश्तेदारों की मौत

Uncategorized

carलखनऊ:दिल्ली में कल जनता परिवार के धरने में शामिल होने गए समाजवादी पार्टी के नेताओं के वाहन कल देर रात दुर्घटना के शिकार हो गये। मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर एक स्कार्पियो की दुर्घटना में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दो रिश्तेदारों की मौत हो गई। इनमें एक कानपुर देहात के मैथा ब्लाक के प्रमुख थे। दुर्घटना में छह लोग घायल हैं। मुरादाबाद में कार्यकर्ता को ला रही एक बस की दूसरी बस में भिड़ंत के कारण आधा दर्जन लोग घायल हैं।

दिल्ली में कल जंतर-मंतर पर रैली के बाद देर रात कार्यकर्ता स्कार्पियो से लौट रहे थे। मथुरा में एक्सप्रेस हाई वे पर उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की स्कार्पियो की बस से टक्कर हो गई। स्कार्पियो में बैठे भरथना, इटावा के अनुराग यादव तथा कानपुर देहात के मैथा के ब्लाक प्रमुख राजेश यादव की मौत हो गई। यह दोनों मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में घायल आधा दर्जन में तीन लोग गंभीर है। घायलों में किसी की भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। राजेश तथा अनुराग यादव की मौत की खबर पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के इटावा कानपुर देहात आने की संभावना है। इनके शवों का रात में ही मथुरा में पोस्टमार्टम हो गया।

उधर मुरादाबाद बाईपास में दिल्ली से कार्यकर्ताओं को लेकर लौट रही एक बस ने दूसरी बस में टक्कर मार दी। इसमें छह लोग घायल हो गये हैं। इनमें चार नेता लखनऊ के हैं।