सीडीओ के दौरे में वीडीओ व ग्राम सचिव निलंबित

Uncategorized

कायमगंज: मुख्य विकास अधिकारी सी के पाण्डेय ने ब्लाक कार्यालय में ग्राम पंचायत अधिकारियों व रोजगार सेवकों की बैठक कर वीडीओ व ग्राम सचिव सहित तीन  को निलम्बित कर दिया।

बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी ने कायमगंज ब्लाक कार्यालय पहुंचकर ग्राम पंचायत अधिकारियों व रोजगार सेवकों की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि 76 गांवों में 60 ग्राम पंचायतें हैं। जिसमें केवल 60 प्रतिशत कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने कहा मनरेगा के सरकारी कार्य में अगर कोई व्यक्ति बाधा उत्पन्न करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। मुख्य विकास अधिकारी ने कडी फटकार लगाते हुए एक ग्राम सचिव के निलम्बन के लिए आदेश दिया। उसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारी हृदेश पाण्डेय व रोजगार सेवक भैंसरी गांव में मनरेगा कार्य की जानकारी ली। हृदेश पाण्डेय संतोष जनक उत्तर न दे सके। जिससे मुख्य विकास अधिकारी का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उन्होंने कड़ी फटकार लगाते हुए उनके खिलाफ भी निलम्बन की कार्यवाही करने के आदेश दिये तथा हृदेश पाण्डेय से मनरेगा कार्यों का पूरा ब्यौरा मांगा। वहीं अमित शुक्ला से भी मनरेगा कार्यों में काम की प्रगति के बारे में जानकारी ली। जिसमें वह भी संतोष जनक जबाब न दे सके। इससे मुख्य विकास अधिकारी ने इनके भी खिलाफ निलम्बन की कार्यवाही की। मुख्य विकास अधिकारी सभी रोजगार सेवकों से कहा कि आप लोग अपने गांव में हर महीने दो काम करायेंगे। वहीं उन्होंने रोजगार सेवकों से कहा कि किसानों को मेन्था की खेती के लिए प्ररित करें। इस कार्य में कोई भी कोताही नहीं बरती जाये। इस मौके पर सीडीओ के साथ नायब तहसीलदार अनिल तिवारी, बीडीओं रामेश्वर दयाल, एडीओ मूलचन्द उपस्थित रहेे।