सिविल लाइन्स फतेहगढ़ में दिन दहाड़े 50 लाख की डकैती, कोटेदार की पत्नी का क़त्ल

Uncategorized

vinita chauhanफर्रुखाबाद: फतेहगढ़ के सिविल लाइन्स मोहल्ले में दोपहर में डकैतो ने दुर्दांत घटना को अंजाम दिया| गृहस्वामिनी का क़त्ल करके घर का जेवर सामान और नगदी बटोर ले गए| घर पर दोपहर में महिला अकेली थी| मौके पर प्रभारी पुलिस अधीक्षक, सीओ सिटी, सीओ मोहमदाबाद सहित तमाम पुलिस बल पहुंच गया है| कानपुर से डॉग स्कॉट मंगाया गया है| jitendar singh rathurमोहमदाबाद थाने के ग्राम गैसिंगपुर के मूल निवासी और कोटेदार जीतेन्द्र सिंह राठौर फतेहगढ़ के सिविल लाइन्स बरगदिया घाट में बच्चे के साथ अपने मकान में रहते है|dm nrendar singh v co city दोनों बच्चे उनके बाहर पढ़ते है| दिन के समय जीतेन्द्र सिंह गाव गए हुए थे| उनकी पत्नी अनीता पड़ोस में थी उसी समय कोई फोन आया और वे अपने मकान में चली गयी| दोपहर बाद जब जीतेन्द्र घर पर पहुंचे तो पत्नी को कमरे में मृत पाया और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था| घर में रखी 50 लाख की नगदी और एक किलो सोने के जेवर डकैत लूट ले गए है|
खबर लिखे जाने तक पुलिस में जुटी हुई थी| जीतेन्द्र के दो बच्चे है| बड़ी बेटी बंगलोर में और बेटा देहरादून में पढ़ता है| कानपुर से डॉग स्कॉट बुलाया गया है| जिले में नए पुलिस कप्तान का आज आगमन है और उनकी सलामी में बदमाशो ने पुलिस को चुनौती दी है|[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]