सपा के सरदार ने किया धम्म यात्रा का स्वागत

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa सामाजिक

फर्रुखाबाद: संकिसा बौद्ध स्तूप से लखनऊ के लिए पैदल जा रही धम्म यात्रा का नगर में सपा नेता ने जोरदार स्वागत किया| यात्रा के सदस्य लखनऊ पंहुचकर शासन के सामने तीन सूत्रीय मांग पत्र रखेंगे|

10 जनवरी को बौद्ध स्तूप संकिसा से पूजा अर्चना के साथ यात्रा का शुभारंभ किया गया था| शुक्रवार को धम्य यात्रा नगर में पंहुची तो सपा नेता तोषित प्रति ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें विश्राम कराया| सभी को भोजन आदि की भी व्यवस्था की गयी थी| कुछ देर धम्म यात्रा रुकने के बाद फ़तेहगढ़ के लिये रवाना हो गयी | यात्रा कमालगंज, गुरसहायगंज, कन्नौज, कानपुर होते हुए 25 जनवरी को शांति उपवन बुद्ध विहार लखनऊ में पहुंचेगी। जंहा शासन को तीन सूत्रीय मांग पत्र सौपा जायेगा|