कंबल ना मिलने से लाभार्थीयों ने काटा गदर

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:विकास खंड कार्यालय परिसर में कंबल वितरण का आयोजन हुआ| जिसमे दर्जनों कंबल उन लोगो को वितरित कर दिये गये| जिसका सूची में नाम नही था उनको भी कंबल दे दिया गया| जिससे दर्जनों फर्जी लोगों को कंबल का वितरण किया गया| जिससे कई लाभार्थी कंबल ना मिलने से आक्रोशित हो गये और जमकर हंगामा किया|
ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को राजेपुर व सलेमपुर तक के ग्रामों के ग्रामीणों का किया गया| कंबल वितरित करने के लिये लाभार्थियों की सूची बनायी गयी थी| जिसके हिसाब से कंबल वितरित किये जाने थे| सांसद मुकेश राजपूत की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सौभाग्यवती राजपूत व एसडीएम बसंत कुमार ने कंबल वितरण का शुभारम्भ किया| कुछ कंबल वितरण करने के बाद सांसद पत्नी व एसडीएम चले गये|
जिसके बाद सूची नही मुंह देखकर कंबलो का वितरण किया गया| आरोप है कि उन लोगो को कंबल का वितरण कर दिया गया जिन लोगो का सूची में नाम नही था|दर्जनों महिलाओ को सूची में नाम होने के बाद भी कंबल नही मिल पाया| जिससे वह आक्रोशित हो गयी और हंगामा कर दिया| कुल 240 लोगो को ही कंबल मिल सके| जबकि संख्या हजारो में थी| वही कंबल वितरण के दौरान लेखपाल व किसान यूनियन नेताओ में जमकर कहा-सुनी हो गयी| तहसील अमृतपुर में भी एसडीएम बसंत कुमार व सौभाग्यवती राजपूत ने कंबल का वितरण किया|
मोहम्मदाबाद व कमालगंज में विधायक ने किया कंबल वितरण
भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर ने कमालगंज के विकास खंड कार्यालय में तहसीलदार भूपेन्द्र सिंह के साथ कंबल का वितरण किया| इसके बाद विधायक व सांसद मुकेश राजपूत ने मोह्म्म्दाबाद में कंबल का वितरण किया|