भगवा सरकार ने दो महीनों में ही अपराधो से जलाया प्रदेश

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa Politics-BJP जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के महानगर सदस्यता अभियान में नये सदस्य बनाने के लिये लिये कैम्प लगाया गया| जिसमे पंहुचे पूर्व मंत्री विजय बहादुर पाल ने बीजेपी की योगी सरकार पर जमकर कीचड़ उछाला| उन्होंने कहा कि बीजेपी के दो महीने के शासन काल में ही अपराधो का बोलबाला हो गया| प्रदेश जल रहा है| बीजेपी लुटेरो के भी साथ है और जो लुट रहा है उसके भी साथ है| यही उसका सबका साथ और सबका विकास है|शहर के तकिया नसरत शाह में इमामबाड़ा में आयोजित सदस्यता अभियान में बोलते हुये महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में बीजेपी की सरकार केबल जनता को गुमराह करने बनी है| जनता इसका जबाब जरुर देगी| जो वादे किये थे वो अभी तक पूरे नही हुये| पूर्व सदर विधायक विजय सिंह ने कहा कि बीजेपी को जिले और प्रदेश से खत्म करने के लिये वह पूरी ताकत के साथ लगे है| जनता अब उनके साथ है| जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी ने अल्पसंख्यक समाज से एक जुट होकर सपा के साथ खड़े होने की अपील की|

पूर्व मंत्री विजय बहादुर पाल ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला| उन्होंने कहा कि सपा चुनाव हारी है हिम्मत नही| उन्होंने मोदी का नाम लिये बिना कहा की कहा है शब्दों के जादूगर जिन्होंने जनता की आँखों में धुल झोंकी| बीजेपी गंगा सफाई को लेकर हंगामा कर रही थी| कहा हुई गंगा की सफाई| सत्ताधारी पार्टी के प्रदेश में अभी तो महीने ही हुये है |प्रदेश में बढ़े अपराधो से आग लगी है| कानून व्यवस्था ध्वस्त है| अपराधो का ग्राफ बढ़ता जा रहा है| लुटमार हो रही है| बीजेपी सबका साथ और सबका विकास के नारे को पूरा कर रही है| लुटेरों के भी साथ है और लुटने वाले के भी साथ|

योगी के गड्डा मुक्त सड़क प् उन्होंने सबाल खड़े किये की सड़के गड्डा मुक्त कहा से होंगी जब अभी वजट ही पास नही हुआ| बीजेपी ने हिन्दू और अल्पसंख्यको के बीच जहर घोलने का कार्य किया है| कुछ कांग्रेसीयों ने सपा की सदस्यता भी ली| इस दौरान मंदीप यादव, अनिल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे|