मकान की दीवार चार पर गिरी, वृद्ध गंभीर

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) रामगंगा के पानी से लगभग एक मीटर दूर ही मकान रह जाने से घर से सामान निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभरा कर ग्रामीणों पर गिर गयी| जिससे वृद्ध सहित चार जख्मी हो गये| गम्भीर रूप से जख्मी वृद्ध को लोहिया अस्पताल में रिफर कर दिया गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम अलादादपुर निवासी शिवरतन का मकान रामगंगा नदी के बाढ़ के पानी से बमुश्किल एक मीटर ही दूर रह गया है| जिसके चलते शिवरतन अपने पक्के मकान को तोड़ कर उसमे से अपना सामान निकाल रहे थे| उसके साथ मदद करने गाँव के ही 70 वर्षीय जोगराज, 35 वर्षीय सुनील पुत्र जदुनाथ, 40 वर्षीय भईया लाल के ऊपर अचानक मकान की दीवार भरभरा कर गिर गयी| जिसमे चारो दब गये| ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस को फोन कर बुला लिया| सभी को सीएचसी राजेपुर भेजा| जंहा से हालत नाजुक होने पर वृद्ध जोगराज को लोहिया अस्पताल भेज दिया गया|
घटना की सूचना पर नायब तहसीलदार भानु प्रताप, कानून-गो रामनरेश व लेखपाल मोहित गुप्ता आदि मौके पर आ गये और छति का आंकलन किया|