बीजेपी नगर उपाध्यक्ष को दरोगा ने कालर पकड़कर घसीटा!

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:भारतीय जनता पार्टी के नगर फ़तेहगढ़ मंडल के उपाध्यक्ष के साथ योगी सरकार की मित्र पुलिस के दरोगा ने उस समय कालर पकड़कर अभद्रता कर दी| जब वह अपने भाई की मदद में चौकी गया था| सूचना पर कई बीजेपी नेता मौके पर पंहुचे और जमकर हंगामा के साथ ही पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की| पुलिस प्रकरण की जाँच पड़ताल कर रही है|
कोतवाली फतेहगढ़ के कर्नलगंज चौकी के निकट फ़तेहगढ़ के नगर उपाध्यक्ष गौरव कटियार के भाई सौरभ कटियार का कटियार होटल है| सौरभ का आरोप है कि उसके होटल पर चौकी पर तैनात सिपाही विनीत यादव खाना खाता है जिसका 3000 हजार रूपये ऊधार हो गया था| तगादा करने के चलते सिपाही उससे खुन्नस मानता है| शुक्रवार की शाम वह चौकी के सामने से गुजर रहा था उसी समय सिपाही विनीत यादव के साथ रहने वाला निजी युवक आशीष यादव उससे विवाद करने लगा| सिपाही भी आशीष की मदद में आ गया| आरोप है की दोनों ने सौरभ के साथ मारपीट कर दी|
उसी दौरान चौकी इंचार्ज हरिओम त्रिपाठी आ गये| आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने सौरभ कटियार के भाई नगर उपाध्यक्ष गौरव कटियार को कालर पकड़कर घसीटा और चौकी के भीतर ले गये| घटना की सूचना मिलने पर नगर अध्यक्ष रामवीर चौहान,रामवीर शुक्ला, शिवम दुबे, रानू दीक्षित, शशांक शेखर मिश्रा आदि दो दर्जन से अधिक बीजेपी नेता कर्नलगंज चौकी आ गये| कार्यकर्ताओ ने चौकी के बाहर धरने पर बैठकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की| इस दौरान शिवम दुबे व रामवीर चौहान की दरोगा से कहा-सुनी हो गयी| उन्होंने आरोप लगाया की पुलिस अभी भी सपा की मनसिकता से कार्य कर रही है| घटना के बाद चर्चित सिपाही विनीत के साथी युवक आशीष यादव के समर्थन में उसके घर की महिलायें आ गयी| उन्होंने भी जमकर हंगामा किया| मामले में पुलिस को तहरीर दी गयी|
प्रभारी निरीक्षक झाँझन लाल सोनकर ने बताया कि किसी कार्यकर्ता के साथ मारपीट की सूचना नही है| जाँच की जा रही है|