पीएम नरेंद्र मोदी में दिखती है स्वामी विवेकानंद की झलक: गीता शाक्य

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजपा युवा मोर्चा नें शहर के आवास विकास कालोनी स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर 36 वां युवा राष्ट्रीय दिवस मनाया गया| जिसमे  राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने युवाओं को सम्मानित किया| उन्होंने कहा देश आज मोदी के चेहरे में विवेका नंद को देख रहा है|
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने कहा आज पूरे देश में 36 वां युवा राष्ट्रीय दिवस मनाया जा रहा है इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश के युवाओं को दूरदर्शन के माध्यम से संदेश देने का कार्य किया। युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर यह कार्यक्रम मनाया जाता है स्वामी विवेकानंद वेदांत के विश्व विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे उन्होंने अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था|
उन्होंने पत्रकारों से कहा की देश में कोरोना की वैक्सीन लगने जा रही है| जिसे अखिलेश यादव नें लगाने से मना कर दिया| जब उनकी सरकार थी तब जो दवाई बनती थी तो क्या सपा के लोग बनाते थे| जबकि देश के वैज्ञानिकों ने वैक्सीन बनायी तो उनकी सराहना करनी चाहिए| उन्होंने कहा कि किसान बिल को लेकर सरकार लगातार प्रयास कर रही है| जल्द बात बनेगी| सरकार किसानों के साथ है| कोई कानून बनता है उसमे कुछ कमी है उसके बारे में सरकार सोंचेगी|
स्वामी विवेका नन्द का जो लक्ष्य था उसी उद्देश्य को लेकर पीएम मोदी चल रहे है| जनता के लिए जनकल्याणकारी योजना बन रही है| कोई व्यक्ति एक जैसा नही होता| उनके जैसा बनकर उनके उद्देश्य को लेकर आगे मोदी बढ़ रहें है| मोदी में विवेकानंद की झलक देखी जा रही है| यह मेरा मानना है|  भाजपा जिलाध्यक्ष  रुपेश गुप्ता, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला ने विचार रखे| युवा मोर्चा जिला महामंत्री अंकुर मिश्रा ने संचालन किया।
निमी कटियार,रिंकी यादव, गोविंद अग्रवाल, सिद्धांत सिंह, आशीष शाक्य सहित 25 युवाओं को सम्मानित किया गया। जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, ,संजीव गुप्ता पूर्व जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर, डीएस राठौर, ममता सक्सेना, गोपाल राठौर, सुनील रावत,  जिला उपाध्यक्ष जय गंगवार, नंदराम शाक्य, राजन प्रताप सिंह, सभासद हिना दुबे, रानू दीक्षित आदि रहे|