नोडल अधिकारी को सिचाई विभाग में मिली गड़बड़ी

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:जिले के नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने सिचाई विभाग का निरीक्षण किया| जिसमे उन्हें काफी खामियां मिली| उन्होंने कड़ी चेतवानी के साथ ही व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश जारी किये| इसके साथ ही उन्होंने पोषण मिशन और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी की|
नोडल अधिकारी कमलागंज से निरीक्षण करते हुए बेबर रोड स्थित सिचाई विभाग के कार्यालय पंहुचे| उनके साथ जिले के अधिकारी भी थे| उन्होंने नहर ने पानी ना होने से सिचाई के लिए रोस्टर ना होने पर कड़ी नाराजगी जतायी| बाढ रोंक के लिए बताया 227 करोड़ रूपये की कार्ययोजना बनाकर पूर्व में भेजने व इस वर्ष कार्ययोजना ना भेजने पर भी नोडल अधिकारी ने अधिशासी अभियंता सुशील कुमार पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की|
नोडल अधिकारी ने अधिशाषी अभियंता से सिचाई विभाग की भूमि पर कब्जा करने वालों लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए| इसके बाद उन्होंने पोषण मिशन और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट में बैठक ली| जिसमे उन्होंने सीएमओ से 40 आशाओं के रिक्त पदों पर भर्ती करने के निर्देश दिए| अन्य अधिकारियों को भी कड़े निर्देश जारी किये| नोडल अधिकारी ने शाम को लाल दरवाजे पर स्थित रैन बसेरा देखा|