युवा व्यापार मंडल ने फूंका पालिकाध्यक्ष का पुतला

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA UP NEWS सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पूर्व में दिये गये ज्ञापन पर कार्यवाही ना होनें से नाखुश युवा व्यापार मंडल नें पालिकाध्यक्ष का पुतला फूंककर नारेबाजी की|
संगठन के नगर अध्यक्ष अंकुश श्रीवास्तव के नेतृत्व में पदाधिकारी टाउन हाल पर एकत्रित हुए| इसके बाद उन्होंने पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के पुतले में आग लगा नारेबाजी की| अंकुर नें बताया कि 20 दिन पूर्व मांग की गयी थी कि शहर की स्ट्रीट लाइटों को जरनेटर से जोडा जाए लेकिन समयवधि में कार्य नही कराया गया| लिहाजा संगठन नें पुतला फूंका|
इस दौरान शुभम अग्रवाल, रितेश दीक्षित, शिवम शुक्ला, गोपाल कश्यप, सचिन शर्मा, आमिर खां आदि रहे|