नीम के पेंड में अधेड़ नें फांसी लगाकर दी जान

CRIME POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) नीम के पेंड में अधेड का शव फांसी पर झूलता हुआ मिला| जिसके बाद पुलिस ने शव को नीचे उतार जाँच पड़ताल की| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
गुरुवार को थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान के निकट एक नीम के पेड़ में एक अधेड का शव फांसी पर झूलता हुआ मिला| जिसके बाद मौके पर भीड़ लग गयी| लेकिन उसकी शिनाख्त नही हो सकी| घटना की सूचना मिलने पर सीओ राजवीर सिंह गौर, थानाध्यक्ष अंगद सिंह फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने शव को नीचे उतार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया|
घटना स्थल पर मौजूद एक व्यक्ति वेदराम निवासी खेरे नगला ने बताया कि मृतक का नाम दीवान है| वह जनपद एटा के अलीगंज जनियापुर का निवासी है| वही मृतक की ननिहाल थाना कमालगंज के ग्राम बिचपुरी में है। पुलिस नें उसके परिजनों को सूचना दी| लेकिन खबर लिखे जाने तक परिजन नही पंहुचे|
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।