डाक बंगले में अव्यवस्था के शिकार हुये प्रभारी मंत्री

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-BJP जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: जनपद के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान जिला योजना की बैठक में हिस्सा लेने आये थे| जंहा उन्हें अव्यवस्था का शिकार होना पड़ा| निरीक्षण भवन में उन्हें फरियादियों और कार्यकर्ताओ ने घेर लिया| जिससे वह कई बार आक्रोशित हुये|

जिला योजना की बैठक में हिस्सा लेने के बाद मंत्री चेतन चौहान निरीक्षण भवन पंहुचे| पहले उन्होंने जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार के साथ भोजन किया| उसके बाद वह डाक बंगले के हाल में समस्याओ को सुनने आ गये| जंहा उन्हें कार्यकर्ताओ ने चारो तरफ से बुरी तरह घेर लिया| जिससे कई फरियादी मंत्री से नही मिल सके| कार्यकर्ताओ अपने-अपने क्षेत्र के लोगो की समस्या लेकर पंहुचे थे| ब्रजकिशोर मिश्रा ने जिला असपताल फतेहगढ़ के अस्पताल की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की| विनोद दत्त दीक्षित ने कमालगंज में गंगा नदी पुल निर्माण कराये जाने की मांग की| ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम की खिलाडी रिचा चौहान, मनोज सिंह, रजनी यादव आदि ने मंत्री से बहुउद्देशीय हाल के चेंजिंग रूम में खेल अधिकारी द्वारा कब्जा किये जाने की शिकायत की|

फिलाहल मंत्री हाल में अधिक भीड़ एकत्रित हो जाने से अव्यवस्था के शिकार हो गये| इस दौरान कोई पुलिस कर्मी भी नजर नही आये|