ट्रैक्टर से गिरकर कांवड़िये की मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) ट्रैक्टर से गिरकर कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया| परिजन उसे तत्काल बाइक से लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| जिसके बाद परिजन शव घर ले आये| परिजनों में चीत्कार मच गयी|
थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर पमारान निवासी 23 वर्षीय अक्षय पुत्र रामबहोरन सक्सेना बुधवार को शाम ट्रैक्टर की ट्राली पर सबार होकर काबड लेकर जल चढानें लखीमपुर खीरी गोला के लिए निकला| ट्रैक्टर पर लगभग आधा सैकड़ा और कांवड़िये सबार थे| ट्रैक्टर में ही डीजे लगा था| जब ट्रैक्टर थाना राजेपुर के ग्राम बदायूं मार्ग राजेपुर तिराहे पर पंहुचा तो ब्रेकर पर धक्का लगनें से ट्राली की किनारी पर बैठा अक्षय जमीन पर सिर के बल गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया | उसके साथ उसे तत्काल बाइक से लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे जहाँ चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया| मृत घोषित होनें के बाद उसके साथी शव लेकर घर आ गये| बेटे के शव को देखकर माँ रामबेटी,पत्नी बंदना पिता रामबहोरन आदि का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक पांच भाई और एक बहन तीसरे नम्बर का था| मृतक के 6 माह का पुत्र खाटू श्याम है| थानाध्यक्ष राजेपुर दिवाकर सरोज नें बताया कि तहरीर नही मिली| तहरीर मिलने पर कार्यवाही होगी|