गंगा खतरे के निशान पर स्थिर, रामगंगा में उफान

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते लगभग दो दिनों से गंगा खतरे के निशान पर स्थिर हैं जबकि राम गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है| बुधवार को भी रामगंगा में 15 सेंटीमीटर की बढोत्तरी दर्ज की गयी|
बीते दिन गंगा का जलस्तर 137.10 पर ही दर्ज किया गया | गंगा बुधवार को भी खतरे के निशान पर ही दर्ज की गयीं| वहीं नरौरा बांध से 162120 क्यूसेक पानी छोड़ा गया|
वहीं रामगंगा में बीते दिन 135.50 सेंटीमीटर पर दर्ज की गयीं | लेकिन बुधवार को रामगंगा 135.65 मीटर पर दर्ज की गयीं| रामगंगा में कुल 37861 क्यूसेक पानी छोड़ा गया| खो, हरेली, रामनगर बैराज से रामगंगा में 100849 क्यूसेक पानी छोड़ा गया|