जिले में बिगड़ रही कानून व्यवस्था के खिलाफ सपा भड़की

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa Politics-BJP जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: जिले में लगातार बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने कड़ी निंदा की है| सपा ने एसपी से भेट कर उन्हें ज्ञापन देकर कानून व्यवस्था में सुधार करने की बात कही|
सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी के नेतृत्व में पदाधिकारी एसपी कार्यालय पंहुचे| जहां उन्होंने एसपी अतुल शर्मा को ज्ञापन सौपा| जिसमे सपा ने जुलाई माह का अपराधिक घटनओं का जिक्र किया| जिसमे एक दर्जन दुष्कर्म, 35 चोरी, अपहरण 06, महिला उत्पीडन के कुल 79 मामले व लूट के 34 मामलों का जिक्र किया गया|
समाजवादी पार्टी ने अपराधों पर तत्काल लगाम लगाने की मांग की| इस दौरान जिला महासचिव मंदीप यादव,ब्रजेश पाल, जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव, शिवम यादव, मुबीन अंसारी, रजत क्रन्तिकारी आदि रहे|