आपत्ति आने पर बार एसोसिएशन के 25 सदस्यों को नोटिस जारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में दिन-प्रतिदिन हलचल बढती जा रही है| जिसके चलते मतदाता सूची पर आपत्ति आने पर बार के 25 सदस्यों को नोटिस जारी किया गया है| यह नोटिस चुनाव अधिकारीयों की तरफ से जारी किये गये है|
बार के चुनाव अधिकारी डॉ० अनुपम दुबे, शिव प्रताप सिंह व दीपक द्विवेदी ने बुधवार को मतदाता सूची पर आपत्ति आने पर 25 को नोटिस जारी किया| जिसमे देवाशीष मुखर्जी,इंद्रभान सिंह, मनोज गुरहा, निर्वतमान बार जिला महासचिव संजीब पारिया के भाई आशीष पारिया,प्रदीप कटियार, दुर्गा नारायण सिंह,लक्ष्मी चन्द्र गुप्ता, उत्पल पुरवार, संध्या राठौर,ऊषा राठौर,रिचा अग्निहोत्री, मुक्तिबोध पालीबाल , बाल कृष्ण पाठक, रंजित सिंह पाल, मोनी, मुन्ना लाल चौरसिया, दीपिका कटियार, प्रवीन कुमार कटियार, श्याम कृष्ण पाण्डेय, रामकृष्ण पाण्डेय, चांदनी खान,अर्पणा मिश्रा, सरिता वाजेपयी , प्रबल पाठक, कु० विस्मा राजपूत को नोटिस जारी किया गया|
चुनाव अधिकारियों ने जारी नोटिस में कहा है कि सभी 25 सदस्य तीन दिन के भीतर कार्यदिवस के अन्दर अलगअलग मुकदमों में लगे बकालत नामो की प्रतियाँ लेकर उपस्थित होने को कहा है| वही सूची में 13 नम्बर पर अंकित बाल कृष्ण पाठक का स्वर्गवास हो गया है| उनका नाम बैध सूची में नही रखा गया है|
चुनाव अधिकारियों ने जारी की 1537 मतों की बैध सूची
बार चुनाव अधिकारियों ने बुधबार को बैध सूची का प्रकाशन कर दिया| जिसमे 1537 कुल मत है|