कड़क्का बांध कई जगह टूटने से विचपुरिया गांव में दाखिल हुई रामगंगा

FARRUKHABAD NEWS कृषि जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) लगातार हो रही बरसात से पानी प्रलय बनकर लोगों के घरों में दाखिल हो रहा है| कई बार खबर प्रकाशन के बाद भी जिला प्रशासन की घोर लापरवाही सामने आयी है| कडक्का बांध कई जगह से टूट जाने से रामगंगा का पानी विचपुरिया गांव में दाखिल हो गया है| जिससे ग्रामीणों में हडकंप है|
बदायू मार्ग सड़कों  पर सिर्फ गढढे व मिट्टी ही नजर आ रही है। अभी तक कोई जनप्रतिनिधि बाढ पीड़ितों की खबर तक लेने नही आये| लोग झोपड़ी डालकर चारा मशीन बदायू मार्ग पर लगाकर रहने पर मजबूर हैं| वही ग्राम भुड़न के लोग बरेली हाइवे पर पालीथिन डालकर रहने पर मजबूर हैं| गाँव में लगभग 70 मकान डुवे हुए हैं|
राजेपुर कस्बे में भी पानी का कहर शुरू
वही कस्बा में पशु अस्पताल, पोस्ट ऑफिस, राजेपुर आंगनबाड़ी पुष्टाहार, बिजली उपकेंद्र में गंगा का पानी कहर बनकर घुसा है| ग्रामीणों में दहशत फैल गई| राजेपुर कस्वा बाजार में घुटनों से पानी सड़क पर बह रहा है| गंगा और रामगंगा के विकराल रुप ले लिया राजेपुर कस्बा के छोटे वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया है| ग्रामीण बाढ़ के पानी से निकलने पर मजबूर हैं| बदायू मार्ग चित्रकूट पर बनी डिप पर पानी भरने से बदायूँ सम्पर्क मार्ग टूट गया है|रामगंगा और गंगा की बाढ़ से तहसील क्षेत्र के करीब 150 गांव घिर गए हैं। इसके चलते हजारों ग्रामीणों के सामने खाने-पीने के साथ ही अन्य समस्याएं खड़ी हो गई हैं। कलक्टरगंज, जोगराजपुर, करनपुरघाट, अमैयापुर, हीरानगर, भावन, रूलापुर, चपरा, गुड़ेरा, गुलरिया, गहलार और खाकिन मार्गों पर पानी कमर से ऊपर बह रहा है। पानी से होकर ही ग्रामीण और स्कूली बच्चे आवागमन कर रहे हैं।
बाइक सबार को बचाने में बाल-बाल बची पुलिस
राजेपुर गांव चित्रकूट डीप पर 4 फुट पानी बदायूं मार्ग पर कई जगह चल रहा है वह चित्र कूट पर मोटरसाइकिल सवार बाढ़ के पानी में गुजर रहा था| अचानक धार का बहाव आने से मोटरसाइकिल सवार पानी में बह गया| तभी पहले से भ्रमण कर रहे थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने मौके पर खड़े थे थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने अपनी जान जोखिम में डालकर जीप को पानी में घुसा कर मोटरसाइकिल सवार को निकाला|