अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित रात भर सोया नही राठी!

CRIME FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: मुन्ना बजरंगी की हत्या कर उन्हें मौत के घाट उतारने वाले माफिया को अब अपनी ही सुरक्षा का खतरा नजर आ रहा है| पता चला है कि उसने जेल अधिकारीयों से उसे दूसरी जेल में शिफ्ट करने की बात कही है| वही उसे पीठ दर्द की भी शिकायत बतायी गयी है| बागपत के आगरा जोन के डीआईजी ने सेन्ट्रल जेल पंहुच राठी से मिल जानकारी ली|
सेन्ट्रल जेल के हाई सिक्योर्टी की बैरक 2 में बंद माफिया सुनील राठी की सुरक्षा में बैसे तो 12 बंदी रक्षक,1 हेड बंदी रक्षक व 1 उपकारापाल की तैनाती की गयी है| लेंकिन जेल सूत्रों के अनुसार राठी पूरी रात करबट बदलता रहा| बताया जा रहा है कि वह अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है| उसके इसका जिक्र जेल प्रशासन से किया है| वही रविवार को सुबह उसको पीठ में दर्द की शिकायत की| जिस पर उसे चिकित्सको ने दवा आदि उपलब्ध है| उसे सुरक्षा को देखते हुये जेल का खाना भी चख कर दिया जा रहा है|
वही बंदियों से मुलाकात को आने वाले लोगों से बाहर से आने वाले सामान पर काफी हद तक रोंक लगायी गयी है| वही बताया गया है कि जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से शासन पुरे जेल के घटना क्रम पर नजर बनाये हुए है| रविवार शाम आगरा जोन के डीआईजी संजीब त्रिपाठी पंहुचे और जेल में काफी देर तक रहे| उन्होंने राठी से उसकी बैरक में जाकर भी मुलाकात की| इसके बाद जेल अधिकरियों से वार्ता की| फ़िलहाल जेल प्रशासन जेल में राठी की सुरक्षा को लेकर सबालों को गलत बता रहा है|