UP में असुरक्षित पुलिस, गश्त के दौरान हत्या

0
100

16-june-policeलखनऊ: यूपी में बदमाश सरेआम कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। फिरोजाबाद में अज्ञात बदमाशों ने पुलिस पिकेट पर हमला कर दिया। इस हमले में 2 सिपाहियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गश्त के लिए जा रही पुलिस पिकेट पर बदमाशो नें ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी।

[adrotate banner="3"]

वारदात को अंजाम देकर बदमाश घटना स्थल से फरार हो गए। पुलिस पर हमले की खबर मिलते ही कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई, लेकिन अब तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस का कहना है कि बदमाश एक शख्स को लूट लिया। जिसके तुरंत बाद उसने पिकेट पर तैनात जवानों को जानकारी दी। जब जवान वारदात की जगह पर पहुंचे तो बदमाशों ने अचानक पुलिसवालों पर फायरिंग कर दी।

जहां एक और सपा सरकार के मुखिया लखनऊ में चुनाव की हार का मंथन कर रहे थे, वहीं उत्तर प्रदेश के जिला फिरोज़ाबाद में कानून व्यबस्था की धज्जिया उड़ती देखी गई।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]