कार्यशाला में भू-अलंकरण की कला का मनमोहक प्रदर्शन

0
182

sanskart bhartiyफर्रुखाबाद: संस्कार भारती की कार्यशाला में रविवार को भू-अलंकरण(रंगोली) बनाने की कला का मनमोहक प्रदर्शन किया गया| विभिन्य रंगो से सजायी गयी रंगोली को देख दर्शको ने दांतों तले उंगली दबा ली|
रविवार को छात्राओ ने पुरे जोर शोर के साथ प्रशिक्षण में हिस्सा लिया , जिसमे आधा सैकड़ा छात्राओ ने भाग लिया| आयोजन में रंगोली का प्रशिक्षण दे रही इला भारती ने कहा की रंगोली सज्जा में भारतीय रंगों की वैदिक चिन्हों का समावेश है, ओमकार एवं श्री बनाकर हम रंगोली का रूप और अधिक सुन्दर कर देते है और भारतीय संस्कृति का सन्देश जनसमाज को पंहुचाते है|
इस दौरान छात्रा प्रियंका गंगवार व स्नेहा अग्निहोत्री ने कहा की रंगोली के सरल तरीके को सिखाने की सराहना की| कार्यशाला का अवलोकन प्रांतीय मंत्री अतुल कपूर, एवं प्रांतीय नाट्य प्रमुख सुरेन्द्र पाण्डेय ने किया|
इस अबसर पर साधना श्रीवास्तव, नेहा सक्सेना, अरविन्द दीक्षित, दीपक सक्सेना, नवीन मिश्रा, सर्वेश श्रीवास्तव, निकिता मिश्रा व अभिनव सक्सेना मौजूद रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]