Sankisa पर्यटक आवास गृह का पुनरोद्धार होगा

0
173

sankisa  baudha mahotsav1लखनऊ : पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने विभागीय अधिकारियों को घाटे में चल रहे पर्यटक आवास गृहों के पुनरोद्धार का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी पर्यटक आवास गृहों में सोलर लाइट की व्यवस्था करने को कहा। वह शुक्रवार को यहां विभाग के कामकाज की समीक्षा कर रहे थे।
[bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="3"]

उन्होंने Sankisa (फर्रुखाबाद), चुनार, गोकुल, अयोध्या, सारनाथ, हरिद्वार, आगरा, फतेहपुर सीकरी, बटेश्वर (आगरा), चित्रकूट, मुरादाबाद, बरेली आदि यूनिटों को और अधिक विकसित करते हुए पर्यटकों के लिए आकर्षक और सुविधा संपन्न बनाने पर जोर दिया। ताजमहल व फतेहपुर सीकरी के आसपास भी पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्था को दुरुस्त करने और उनके मनोरंजन के लिए उच्च स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। चित्रकूट में कामदगिरि परिक्रमा के मार्ग को विकसित करने, इलाहाबाद में त्रिवेणी घाट बनाने, संगम आरती शुरू करने और महोबा को मध्यप्रदेश के लिए द्वार बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।
[bannergarden id=”11″]

विभाग के सचिव और महानिदेशक पर्यटन संजीव सरन ने पर्यटक आवास गृहों को मिनी होटलों की तरह पूरी तरह से वातानुकूलित और अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने पर जोर दिया।

[adrotate banner="2"]