लखनऊ:प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा के दौरान शीतलहर से बचाव का भरपूर प्रबंध करने के लिए कहा उहोने कहा कि किसी भी दशा में कोई व्यक्ति खुले में सोता हुआ न पाया जाए।अलाव एवं रैन बसेरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने,बस स्टेशन,रेलवे स्टेशन,अस्पताल एवं प्रमुख चौराहों पर अलाव की व्यवस्था और जरूरतमंदों को कंबल वितरित करने का निर्देश दिया।अधिकारियों को रात में गश्त कर इन व्यवस्थाओं का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है,ताकि हर ज़रूरतमंद को समय पर मदद मिल सके।
सचेत ऐप-पोर्टल पर कोहरे का अलर्ट भी जारी किया जा रहा है। यूपीडा, एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी, उपशा तथा संबंधित जनपदों के जिलाधिकारियों एवं जिला पुलिस को ई-मेल के माध्यम से कोहरे से संबंधित अलर्ट्स प्रेषित किए जा रहे हैं।





सम्मान पं. मोहन लाल महतो ‘वियोगी’ स्मृति सम्मान प्रदान किया।
जानकारी के अनुसार गुडेरा गांव निवासी 22 वर्षीय अंजेश पुत्र राकेश, अविवाहित, के साथ बीते 22 दिसंबर को राजपुर के पास चार युवकों ने मिलकर मारपीट की थी। गंभीर रूप से घायल अंजेश को उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया गया।
बुधवार सुबह करीब 12 बजे मां संगीता ने राजपुर कस्बे में बदायूं रोड पर शव रख दिया, जिससे जाम की स्थिति बन गई। जाम में एंबुलेंस तक फंस गई। सूचना पर थानाध्यक्ष मोनू शाक्य मौके पर पहुंचीं, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। इसके बाद क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा भी मौके पर पहुंचे और समझाने-बुझाने का प्रयास किया, परंतु मां संगीता आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले अंतिम संस्कार को तैयार नहीं हुईं।
बाद में अखंड प्रदेश संगठन के महासचिव नरेंद्र सोमवंशी गुडेरा गांव पहुंचे और मां संगीता को समझा-बुझाकर शांत कराया। आश्वासन मिलने के बाद मृतक का अंतिम संस्कार कराया गया।