Home Blog Page 69

सातनपुर मंडी में आलू की भारी आवक, भावों में हल्की मजबूती

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सातनपुर मंडी में बुधवार को आलू की खरीदफरोख्त जोरों पर रही। मंडी में लगभग 100 मोटर आलू की आवक दर्ज की गई, जिससे दिनभर व्यापारिक गतिविधियां तेज बनी रहीं। बड़ी संख्या में किसानों और व्यापारियों की मौजूदगी के चलते मंडी में चहल-पहल का माहौल रहा।
मंडी सूत्रों के अनुसार गुणवत्ता के आधार पर आलू के भाव तय किए गए। गड्ड किस्म का आलू 321 से 451 प्रति कुंतल तक बिका, जबकि छट्ठा आलू के दाम 451 से 521 प्रति कुंतल रहे। वहीं अच्छी क्वालिटी के लाल आलू ने ऊंची छलांग लगाते हुए 751 प्रति कुंतल तक का भाव प्राप्त किया।
व्यापारियों का कहना है कि बाजार में मांग सामान्य से बेहतर बनी हुई है, जिसके चलते अच्छे माल को अपेक्षाकृत बेहतर दाम मिले। किसानों ने भी मौजूदा भावों पर संतोष जताया है। आढ़तियों के अनुसार आने वाले दिनों में आवक और मांग के आधार पर आलू के भावों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

प्रदेश में चाइनीज मांझे से मौत पर अब दर्ज होगा हत्या का मुकदमा

0

लखनऊ:विगत दिनों प्रदेश में चाइनीज मांझे से हुए हादसों में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में इसकी बिक्री पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है।सीएम योगी ने गुरुवार को निर्देशित किया कि चाइनीज मांझे से हुई मौत की सघनतापूर्वक जांच की जाए और इस मांझे को बेचने वाले को दोषी करार कर उन पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए।एक विशेष बैठक में पुलिस अधि‍कार‍ियों को पूरे राज्य में छापेमारी करके चाइनीज मांझे की बिक्री को रोकने का निर्देश दिया गया है|मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि इस अभियान की नियमित निगरानी और समीक्षा की जाए, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। सरकार का उद्देश्य आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना और जानलेवा चाइनीज मांझे पर पूरी तरह रोक लगाना है।

खेत में करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, दो पक्षों में मारपीट-पथराव

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में खेत की रखवाली के लिए लगाए गए लोहे के तारों में छोड़े गए बिजली के करंट की चपेट में आकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और खेत मालिक के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और पथराव में बदल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।
जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम आरापूरा पहाड़पुर निवासी 40 वर्षीय सर्वेश यादव पुत्र दुशासन यादव, अरे पहाड़पुर में सचिन यादव की सब्जी आढ़त पर कर्मचारी थे। मृतक के भाई देवेंद्र यादव ने बताया कि बुधवार शाम करीब आठ बजे सर्वेश यादव आढ़त से पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान बहादुरगंज निवासी एकलव्य पुत्र रामलाल के खेत में लगे लोहे के तारों में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी सुबह परिजनों को हुई, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे तो सर्वेश यादव का शव खेत में पड़ा मिला। इसी दौरान खेत मालिक और मृतक के परिजनों के बीच कहासुनी हो गई, जो मारपीट और पथराव में तब्दील हो गई। सूचना मिलते ही थाना मऊ दरवाजा के एसएसआई वीरेंद्र सिंह, फर्रुखाबाद कोतवाल दर्शन सिंह, कादरी गेट थाना अध्यक्ष कपिल चौधरी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात पर काबू पाया। बताया गया कि गेहूं की फसल की रखवाली के लिए हनुमान मंदिर के पास गांव जाने वाले रास्ते से बिजली के खंभे से अवैध कनेक्शन लेकर खेत के तारों में करंट छोड़ा गया था।
पुलिस द्वारा कई बार बिजली विभाग को सूचना देने के बावजूद कर्मचारियों के मौके पर न पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजगी भी देखने को मिली। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार व तहसीलदार सनी कंनौजिया, एसएसआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। प्रथम दृष्टया मौत का कारण करंट लगना पाया गया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

तेज रफ्तार रोडवेज बस ने महिला को कुचला, इलाज के दौरान मौत

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) थाना राजेपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। रामनगरिया मेला देखकर घर लौट रही महिला को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम खंडौली निवासी मनोज कुमार की 48 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी 27 जनवरी की शाम करीब 6:30 बजे अपनी पुत्री अंशुल के साथ पांचाल घाट स्थित रामनगरिया मेला देखकर वापस लौट रही थीं। फर्रुखाबाद–बरेली मार्ग (एनएच-730सी) पर शेराखार तिराहे के पास इटावा डिपो की उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज व अनियंत्रित गति में थी और चालक ने न तो हॉर्न दिया और न ही कोई संकेत, जिससे महिला संभल नहीं सकीं। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घायल अवस्था में सुनीता देवी को परिजन डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय, फर्रुखाबाद ले गए, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज (इटावा) रेफर कर दिया। राजकीय एंबुलेंस से सैफई ले जाते समय रात करीब 11:55 बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतका का पोस्टमार्टम 28 जनवरी को सैफई में कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पति मनोज कुमार ने थाना राजेपुर में तहरीर देकर रोडवेज बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक अशुतोष यादव को सौंपी गई है।

घरों में घुसा पानी, नगर पालिका ने सड़क काटकर कराई निकासी

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) नगर पालिका क्षेत्र में पक्के पुल से गुदड़ी मार्ग होते हुए मछरेहटा की ओर जाने वाला नाला खड़ियाई के पास जाम हो जाने से बुधवार को जलभराव की विकट स्थिति उत्पन्न हो गई। नाले का पानी सड़क पर भर जाने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया, जबकि आसपास के कई मकानों में भी पानी घुस गया, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मामले की जानकारी मिलते ही नगर पालिका के अवर अभियंता भीम सिंह जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति को देखते हुए सड़क को खुदवाकर नाले से पानी निकालने की व्यवस्था कराई गई, जिसके बाद धीरे-धीरे जलभराव कम हो सका। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर पालिका क्षेत्र में कई स्थानों पर नालों के जाल टूटे हुए पड़े हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद इन समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।
अवर अभियंता भीम सिंह ने बताया कि नाला पूरी तरह से जाम हो चुका था। प्रारंभिक जांच में नाले के भीतर कपड़े, रजाई, कूड़ा-कचरा और अन्य अपशिष्ट फंसे होने की बात सामने आई है, जिसके कारण पानी की निकासी अवरुद्ध हो गई थी। उन्होंने बताया कि जल्द ही नाले की खुदाई कर पूरी तरह सफाई कराई जाएगी।
स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि नालों की नियमित सफाई कराई जाए और टूटे हुए जालों को शीघ्र दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में जलभराव जैसी समस्या से राहत मिल सके।

घरों में घुसा पानी, नगर पालिका ने सड़क काटकर कराई निकासी

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) नगर पालिका क्षेत्र में पक्के पुल से गुदड़ी मार्ग होते हुए मछरेहटा की ओर जाने वाला नाला खड़ियाई के पास जाम हो जाने से बुधवार को जलभराव की विकट स्थिति उत्पन्न हो गई। नाले का पानी सड़क पर भर जाने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया, जबकि आसपास के कई मकानों में भी पानी घुस गया, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मामले की जानकारी मिलते ही नगर पालिका के अवर अभियंता भीम सिंह जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति को देखते हुए सड़क को खुदवाकर नाले से पानी निकालने की व्यवस्था कराई गई, जिसके बाद धीरे-धीरे जलभराव कम हो सका। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर पालिका क्षेत्र में कई स्थानों पर नालों के जाल टूटे हुए पड़े हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद इन समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।
अवर अभियंता भीम सिंह ने बताया कि नाला पूरी तरह से जाम हो चुका था। प्रारंभिक जांच में नाले के भीतर कपड़े, रजाई, कूड़ा-कचरा और अन्य अपशिष्ट फंसे होने की बात सामने आई है, जिसके कारण पानी की निकासी अवरुद्ध हो गई थी। उन्होंने बताया कि जल्द ही नाले की खुदाई कर पूरी तरह सफाई कराई जाएगी। स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि नालों की नियमित सफाई कराई जाए और टूटे हुए जालों को शीघ्र दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में जलभराव जैसी समस्या से राहत मिल सके।

संडे बाजार, रेलवे रोड निर्माण और पुलिस कार्रवाई से बढ़ा टकराव, फिर पुतला फूँकने की चेतावनी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल और जिला प्रशासन के बीच लंबे समय से चला आ रहा टकराव अब खुलकर सड़कों पर आ गया है। संडे बाजार हटाने की कार्रवाई, रेलवे रोड निर्माण को लेकर असहमति और पुलिस की कार्रवाई ने शहर का माहौल गर्मा दिया है।
बीते कई सप्ताह से संडे बाजार को लेकर जिला प्रशासन का रुख सख्त बना हुआ है। चौक, नेहरू रोड समेत अन्य क्षेत्रों में फुटपाथ पर लगने वाले संडे बाजार को हटवा दिया गया। इसके विरोध में युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव और पटरी दुकानदारों ने जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया, लेकिन प्रशासन की सख्ती और उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के कथित ढुलमुल रवैये के चलते संडे बाजार दोबारा शुरू नहीं हो सका।
इसी बीच रेलवे रोड निर्माण कार्य को लेकर विवाद और गहरा गया। उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला और उपाध्यक्ष राजू गौतम जब निर्माण कार्य का शुभारंभ करने पहुंचे तो अन्य व्यापार मंडलों और स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। बाद में नगर पालिका अध्यक्ष पति मनोज अग्रवाल ने कुछ व्यापारिक संगठनों और शहर के चुनिंदा लोगों के साथ बैठक कर निर्माण कार्य की रूपरेखा तय कर काम शुरू कराया।
हालांकि इस बैठक में महिला जिला अध्यक्ष सोनी शुक्ला और युवा नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव को आमंत्रित नहीं किया गया। इससे नाराज होकर इन्होंने संडे बाजार के दुकानदारों के साथ रेलवे रोड पर धरना-प्रदर्शन किया। इस पर जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने सार्वजनिक रूप से कहा कि उन्हें इस धरना-प्रदर्शन की कोई जानकारी नहीं थी और वह इसमें शामिल नहीं हैं।
मामला 1 फरवरी को और तूल पकड़ गया, जब युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव ने बजरिया चौकी इंचार्ज लक्ष्मण सिंह और एक सिपाही के खिलाफ टाउन हॉल से पक्का पुल तक मशाल जुलूस निकाला। पुलिस ने इसे कानून व्यवस्था से जुड़ा मामला मानते हुए अंकुर श्रीवास्तव सहित 27 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
इसके अगले दिन 2 फरवरी को महिला महामंत्री हेमलता मिश्रा के आवास पर हुई बैठक में जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला और युवा जिला अध्यक्ष सुंदर गुप्ता ने इस मुकदमे से खुद को अलग बताते हुए पल्ला झाड़ लिया। इस खबर को जेएनआई ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद जिला अध्यक्ष ने एक पत्र जारी कर कहा कि संगठन में कोई मतभेद नहीं है और व्यापार मंडल अंकुर श्रीवास्तव व उनके साथियों के साथ खड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि मुकदमे के संबंध में जिला प्रशासन से वार्ता की जाएगी।

युवा व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव में एक वीडियो प्रसारित कर कहा की 5 फरवरी कों वह चौकी प्रभारी का फिर पुतला फुकेंगे, 5 फरवरी को अंगूरी बाग में व्यापार मंडल की बैठक प्रस्तावित है। इधर, व्यापार मंडल का समर्थन मिलने के बाद अंकुर श्रीवास्तव ने बजरिया चौकी इंचार्ज के खिलाफ आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी दबाव में आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा। वहीं युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा एक बार फिर पुलिस का पुतला फूंके जाने की घोषणा से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। अब देखना यह है कि इस पूरे घटनाक्रम में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और व्यापार मंडल के बीच टकराव किस दिशा में जाता है।

बिना एचएसआरपी व ओवरलोड खनन सामग्री ढोते दो ट्रक सीज

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरों) बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाए एवं ओवरलोड खनन सामग्री का परिवहन करते हुए दो ट्रकों को परिवहन विभाग ने सीज कर दिया। खनन विभाग के पोर्टल पर इन वाहनों का पंजीकरण भी नहीं पाया गया, जिससे उनकी ऑनलाइन निगरानी संभव नहीं थी।
एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने खनन अधिकारी संजय प्रताप के साथ बघार क्षेत्र में खनन सामग्री ढोने वाले वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना एचएसआरपी लगे दो ओवरलोड ट्रक पकड़े गए। परिवहन विभाग द्वारा इन पर 74 हजार रुपये तथा खनन विभाग द्वारा 48 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित ट्रकों का खनन विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण नहीं था, जिसके कारण वीटीएस के माध्यम से इनकी ऑनलाइन मॉनिटरिंग नहीं हो पा रही थी।
अभियान के दौरान परिवहन विभाग ने टैक्स बकाया के चलते दो ट्रकों को सीज किया, जबकि एक ट्रक को बिना परमिट पाए जाने पर सीज किया गया। कुल मिलाकर आज की कार्रवाई में परिवहन विभाग द्वारा 2.18 लाख रुपये तथा खनन विभाग द्वारा 48 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने बताया कि अवैध खनन एवं नियमों के उल्लंघन पर इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

लापरवाही पड़ सकती है भारी, बच्चों में डायरिया बन सकता है जानलेवा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) डायरिया बच्चों में होने वाली एक गंभीर बीमारी है, जो किसी भी मौसम में हो सकती है और समय पर उपचार न मिलने पर जानलेवा भी साबित हो सकती है। यह जानकारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव ने ठंडी सड़क एवं राजीव गांधी नगर में आयोजित टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान दी।
डॉ. यादव ने बताया कि डायरिया की स्थिति में बच्चों को पानी जैसे पतले दस्त होने लगते हैं। इससे शरीर में पानी की भारी कमी हो जाती है। इस बीमारी से बचाव के लिए पांच वर्ष तक के बच्चों को ओआरएस और जिंक की गोलियां दी जाती हैं, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा कर बच्चे को सुरक्षित रखती हैं।
600उन्होंने कहा कि यदि किसी बच्चे को दो या तीन से अधिक बार पानी जैसे पतले दस्त हो रहे हों, तो परिजन तुरंत अपने क्षेत्र की आशा बहू या एएनएम से संपर्क करें। समय पर ओआरएस और जिंक देने से बच्चे की जान बचाई जा सकती है। डॉ. सर्वेश यादव ने बच्चों के टीकाकरण पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनका टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। नियमित टीकाकरण से बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा मिलती है, इसलिए सभी अभिभावकों को समय पर अपने बच्चों का टीकाकरण अवश्य कराना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया, लखनऊ से आए सीनियर प्रोग्राम मैनेजर अनिल द्विवेदी, अमरीश पांडे और अनुपम मिश्र, यूएनडीपी से मानव शर्मा, नगरीय स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल ऑफिसर डॉ. शिवानी, फार्मासिस्ट पंकज सहित एएनएम आरती सागर एवं आशा कार्यकर्ता संध्या उपस्थित रहीं।

जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बुधवार को सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, जनसुविधाओं की स्थिति तथा साफ-सफाई का गहनता से अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आमजन से जुड़े सभी कार्यों का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, कार्यालय में आने वाले नागरिकों के साथ शालीन व्यवहार सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय में सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई बनाए रखने, कार्यालय के सामने स्थित ढलान को शीघ्र दुरुस्त कराने, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण तथा डिजिटल सेवाओं के प्रभावी उपयोग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसेवा सर्वोपरि है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं प्रशासन) सुभाष राजपूत रहे।