Home Blog Page 68

लिंक एक्सप्रेसवे में जा रही जमीनों के सर्किल रेट को लेकर 14 फरवरी को मुख्यालय भाकियू देगा धरना

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में निर्माणाधीन लिंक एक्सप्रेसवे में अधिग्रहित की जा रही किसानों की जमीनों के सर्किल रेट को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत (फर्रुखाबाद) संगठन ने आंदोलन का ऐलान किया है। इसी क्रम में आज 06 फरवरी 2026 को ब्लॉक बढ़पुर की ग्राम पंचायत गुतासी में संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से 14 फरवरी को जिला मुख्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि लिंक एक्सप्रेसवे में जा रही किसानों की जमीनों का सर्किल रेट हर हाल में एक समान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं यह स्पष्ट कर चुके हैं कि जहां-जहां सर्किल रेट में भिन्नता है, उसे समान किया जाए और किसानों की मर्जी के बिना उनकी जमीन न ली जाए।
जिलाध्यक्ष ने हाईकोर्ट के आदेश की प्रति भी किसानों को दिखाते हुए कहा कि न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि सर्किल रेट किसानों के लिए कोई अनुकंपा नहीं बल्कि उनका अधिकार है। जब मुख्यमंत्री और हाईकोर्ट दोनों किसानों के पक्ष में हैं, तो जनपद स्तर पर कोई भी अधिकारी किसानों के सर्किल रेट बढ़ाने में बाधा नहीं बनेगा।
उन्होंने घोषणा की कि 14 फरवरी को बड़ी संख्या में किसान जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। किसान अपने-अपने साधनों जैसे बैलगाड़ी, ट्रैक्टर, कार, मोटरसाइकिल, यहां तक कि घोड़े से भी जिला मुख्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
इस अवसर पर जिला संरक्षक छविनाथ शाक्य, जिला प्रवक्ता गोपी शाक्य, जिला महासचिव अभय यादव, युवा जिला अध्यक्ष अनुज राजपूत, जिला संगठन मंत्री अरविंद गंगवार, जिला सचिव सुशील दीक्षित, जिला प्रचार मंत्री राजेश गंगवार, गुड्डू यादव, रामपुर डफरपुर प्रधान निरोत्तम राजपूत, भोपतनगला प्रधान श्याम शाक्य, जिला सह सचिव दिनेश सिंह, सदर तहसील अध्यक्ष रामप्रकाश पाल, तहसील महासचिव रजत गंगवार, बबलू खटीक, राजेपुर ब्लॉक अध्यक्ष टिंकू यादव, संजय सिंह, रमेश राठौर सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

सीने में चोट लगने से हुई थी अधेड की मौत, शव की हुई शिनाख्त

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सड़क किनारे मिले अधेड के शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया, जिसमें उसकी मौत सीने में लगी गंभीर चोट के कारण होने की पुष्टि हुई है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला काली तलैया निवासी 50 वर्षीय सुनील कुमार का शव बीते बुधवार की रात संदिग्ध हालत में सड़क किनारे मिला था। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतक के शव की शिनाख्त उसके भांजे सौरभ ने की। बताया गया कि सुनील कुमार अविवाहित था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, जिसमें चिकित्सकों ने मौत का कारण सीने में लगी चोट बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सीने में चोट कैसे और किन परिस्थितियों में लगी।

फर्रुखाबाद का नाम बदलकर पांचालनगर करने को लेकर हस्ताक्षर अभियान जारी, कलेक्ट्रेट में जुटा समर्थन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फर्रुखाबाद जनपद का नाम बदलकर पांचालनगर किए जाने की मांग को लेकर हिन्दू समाज पार्टी द्वारा चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में आज जनपद न्यायालय परिसर/कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ में पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता एडवोकेट के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं एवं आम जनमानस ने सहभागिता करते हुए अपने हस्ताक्षर दर्ज कराए।
हिन्दू समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी ने कहा कि जनपद भर से हस्ताक्षर अभियान को व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि जिस तरह आम जनता, अधिवक्ता वर्ग और विभिन्न सामाजिक वर्गों का समर्थन मिल रहा है, उससे यह संभावना प्रबल होती जा रही है कि भविष्य में फर्रुखाबाद जनपद का नाम अवश्य पांचालनगर किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं समाज के प्रबुद्धजनों ने भी अभियान का समर्थन किया। अभियान में वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रजेन्द्र मोहन अग्निहोत्री उर्फ टिल्लू भइया, शिवम त्रिपाठी रंजन एडवोकेट, शिवेंद्र मोहन मिश्रा एडवोकेट, दिवाकर द्विवेदी एडवोकेट, गौरव यादव एडवोकेट सहित अन्य अधिवक्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से पार्टी द्वारा जनभावनाओं को एकत्र कर शासन तक पहुंचाने की बात कही गई है।

प्रमुख सचिव व कमिश्नर जीएसटी कों सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जीएसटी के अंतर्गत व्यापारियों को आ रही व्यावहारिक एवं कानूनी समस्याओं को लेकर जनपद के व्यापारियों ने प्रमुख सचिव (कर एवं निबंधन) कामिनी रतन सिंह चौहान तथा एबीएम कमिश्नर जीएसटी अमित बंसल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों ने जीएसटी नियमों में सुधार, माफी योजनाओं के विस्तार और विभागीय कार्यवाही में मानवीय व न्यायसंगत दृष्टिकोण अपनाने की मांग की।
व्यापारियों ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार व्यापारियों के प्रति संवेदनशील है, ऐसे में उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाना आवश्यक है। ज्ञापन में सबसे पहले जनपद फर्रुखाबाद को अधिकरण आगरा के क्षेत्राधिकार में शामिल किए जाने की चर्चा पर आपत्ति जताई गई और फर्रुखाबाद व कन्नौज जैसे जनपदों को माल एवं सेवाकर अधिकरण लखनऊ के क्षेत्राधिकार में ही शामिल रखने की मांग की गई।
कर अवधि 2017-18, 2018-19 एवं 2019-20 में आरोपित ब्याज एवं अर्थदंड पर लागू माफी योजना को कर अवधि 2023-24 तक बढ़ाने की भी मांग रखी गई। व्यापारियों का कहना है कि GSTR-2A में प्रदर्शित आईटीसी को GSTR-3B में भूलवश क्लेम न कर पाने के कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और कई मामलों में वसूली की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। यदि 2A में प्रदर्शित आईटीसी का लाभ दे दिया जाए तो व्यापारियों को दोहरे कर से राहत मिलेगी और अनावश्यक विभागीय कार्यवाही भी रुकेगी।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि अनेक व्यापारी ऐसे हैं जिनका व्यापार 2020-21 के बाद बंद हो गया है और आय का कोई स्थायी साधन नहीं है, फिर भी उनके विरुद्ध वसूली की कार्रवाई की जा रही है, जो मानवीय दृष्टि से उचित नहीं है।
इसके अतिरिक्त, जीएसटी रिटर्न GSTR-1 एवं GSTR-3B में उसी कर अवधि में संशोधन की व्यवस्था न होने से विभागीय भ्रम व अनावश्यक नोटिस जारी होने की बात कही गई। व्यापारियों ने मांग की कि संबंधित कर अवधि में ही संशोधन का वैधानिक प्रावधान किया जाए।
व्यापारियों ने एडीशनल कमिश्नर (ग्रेड-2) अपील, इटावा को माह में एक बार जनपद स्तर पर कैंप लगाकर अपीलों की सुनवाई कराने के निर्देश देने की भी मांग की। साथ ही बिना विधिवत तामील के पोर्टल पर जारी नोटिसों एवं आदेशों को वैध मानकर एकपक्षीय आदेश पारित किए जाने पर नाराजगी जताई गई।
अंत में व्यापारियों ने आग्रह किया कि धारा-74 के अंतर्गत पारित एकपक्षीय आदेशों में, जहां अपील की समय-सीमा समाप्त हो चुकी है, वहां देरी को क्षमा करने का अवसर दिया जाए। इससे व्यापारियों को गलत रूप से लगाए गए कर, ब्याज एवं अर्थदंड से राहत मिलेगी और विभाग व व्यापारियों के बीच विश्वास व सहयोग का वातावरण तैयार होगा। फैम व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा आदि रहे |

मामा के साथ बाइक से जा रहे बालक की सड़क हादसे में मौत, मामा गंभीर

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) जहानगंज थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मामा के साथ बाइक से जा रहे 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि उसका मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम तरा नगला निवासी अखिलेश राजपूत का 10 वर्षीय पुत्र इंद्रेश अपने मामा सुवालाल पुत्र बुधपाल निवासी ग्राम बसोला, थाना शमशाबाद के साथ बाइक से ननिहाल जा रहा था। इंद्रेश कक्षा चार का छात्र था और तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसकी मां का नाम नन्ही देवी है।
बताया गया कि ग्राम रूनी चूरसई के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में इंद्रेश और उसका मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से दोनों को तत्काल लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने इंद्रेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं मामा सुआ लाल का इलाज अस्पताल में जारी है, हालत गंभीर बताई जा रही है। बालक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

युवा व्यापार मंडल पदाधिकारियों पर दर्ज मुकदमे को लेकर गरमाया माहौल, एक हफ्ते का अल्टीमेटम

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों पर दर्ज मुकदमे को लेकर जिले में व्यापारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में झांसी से आए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सोनी उर्फ जीतू सोनी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं फर्रुखाबाद प्रभारी निर्मल त्रिपाठी (कानपुर) ने गुरुवार को चौक स्थित एक होटल में व्यापार मंडल, युवा व्यापार मंडल एवं महिला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ प्रेस वार्ता की।
प्रदेश अध्यक्ष जीतू सोनी ने कहा कि युवा व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव पर पुलिस द्वारा दर्ज किया गया मुकदमा पूरी तरह गलत और दुर्भावनापूर्ण है। उन्होंने बताया कि अंकुर श्रीवास्तव ने इससे पूर्व बजरिया चौकी इंचार्ज लक्ष्मण सिंह एवं उनके सहयोगियों के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार की जांच को लेकर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया था। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो युवा व्यापार मंडल द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से मशाल जुलूस निकाला गया। इसके बावजूद पुलिस ने बिना वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिए 15 नामजद सहित 23 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दिया।
प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन से मांग की कि दर्ज मुकदमे शीघ्र वापस लिए जाएं, अन्यथा एक सप्ताह बाद प्रदेश स्तर पर व्यापार मंडल एवं युवा व्यापार मंडल आंदोलन करेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संगठन में कोई गुटबाजी नहीं है, सभी पदाधिकारी एकजुट हैं और जो भी गलतफहमियां हैं, उन्हें आपसी संवाद से दूर कर लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जिला अध्यक्ष को साथ लेकर ही कार्य करें तथा बिना जिला अध्यक्ष की अनुमति के कोई भी संगठनात्मक कार्य न करें।
प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल त्रिपाठी ने भी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने कहा कि कुछ लोग संगठन में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं और बिना जिला कमेटी को विश्वास में लिए लिए गए निर्णयों की जिम्मेदारी संबंधित लोगों की होगी। नगर अध्यक्ष इकलाख खां ने जिला कमेटी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कार्यों की अनावश्यक जांच की जाती है और कार्यक्रमों की सूचना नहीं दी जाती, इसी कारण वे युवा एवं महिला व्यापार मंडल के कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो सके।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनी शुक्ला एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल कनौजिया ने भी संगठन में उपेक्षा को लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त की। इसी बीच मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के टाउन हाल निवासी एक व्यक्ति ने प्रदेश व जिलाध्यक्ष को जानकारी दी कि पुलिस उनके साथी मनोज शाक्य के घर जाकर तलाश कर चुकी है और थाने बुलाने की चेतावनी देकर लौटी है, जिससे व्यापारियों में रोष और बढ़ गया। व्यापारी नेता राकेश सक्सेना, नरेश पालीवाल, राजू गौतम, महेंद्र श्रीवास्तव, अरुण अग्निहोत्री सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। अब देखना यह होगा कि व्यापार मंडल और जिला प्रशासन आपसी संवाद से समाधान निकालते हैं या टकराव की स्थिति और अधिक गहराती है।

नगर पालिका अध्यक्ष व कादरीगेट थानाध्यक्ष सहित सात लोगों के खिलाफ न्यायालय में परिवाद दायर

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)शहर के बढ़पुर क्षेत्र स्थित मोहल्ला अल्लाह नगर निवासी कान्ति देवी ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में नगर पालिका अध्यक्ष समेत सात लोगों के खिलाफ परिवाद दायर किया है।
पीड़िता ने अपने परिवाद में आरोप लगाया है कि बढ़पुर स्थित एक तालाब उनके पूर्वजों की संपत्ति है, जो बाप-दादाओं के समय से उनके परिवार के नाम चला आ रहा है। कान्ति देवी का कहना है कि उन्होंने उक्त तालाब में लगभग पांच लाख रुपये खर्च कर मछली पालन कराया था, जिसके लिए नियमित रूप से दाना-पानी भी दिया जा रहा था।
आरोप है कि नगर पालिका कर्मचारी आशीष शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल, पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल, कादरीगेट थानाध्यक्ष कपिल चौधरी, धर्मेंद्र कन्नौजिया, ईओ विनोद शुक्ला तथा लेखपाल जगपाल मौके पर पहुंचे और तालाब का सौंदर्यीकरण कराने की बात कही। इस दौरान थानाध्यक्ष ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। घटना को कई लोगों द्वारा देखे जाने का भी दावा किया गया है।
कान्ति देवी ने यह भी बताया कि तालाब को लेकर दीवानी न्यायालय में मामला पहले से विचाराधीन है। ऐसे में न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद पुलिस द्वारा हस्तक्षेप किए जाने को उन्होंने गलत बताया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना के बाद वह थाना कादरीगेट पहुंचीं, लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से प्रार्थना पत्र भेजा, फिर भी कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली।

हाईस्कूल, इण्टर बोर्ड परीक्षा की बैठक, दो दिन में केन्द्रो कों व्यवस्थित करने के निर्देश

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) प्रारम्भ होने वाली वर्ष 2026 की हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु मध्यान्ह 12 बजे जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0), फर्रूखाबाद, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जनपद में निर्धारित 79 परीक्षा केन्द्रों के केन्द्र व्यवस्थापक की बैठक आहूत की गई, जिसमें कण्ट्रोल रूम प्रभारी प्रधानाध्यापक रामलखन सिंह पाल द्वारा उपस्थित केन्द्र व्यवस्थापकों को केन्द्र पर अवगत कराया गया कि आधारभूत सुविधाओं यथा-फर्नीचर, वायस रिकार्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरा, हाईस्पीड इण्टरनेट, पेयजल, शौचालय, विद्युत की स्थाई एवं वैकल्पिक व्यवस्था तथा स्ट्रांग रूम की स्थापना जिसमें 04 डबल लाॅक युक्त अलमारी की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। डबल लाॅक युक्त अलमारी में शासनादेश में तथा परिषद द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुसार परीक्षा प्रश्नपत्रों को रखा जाये एवं चतुर्थ अलमारी जिसमें रिजर्व प्रश्नपत्रों के सेट रखे जाने हेतु उसकी उसके प्रथम लाॅक की एक चाभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट के पास तथा दूसरी चाभी केन्द्र व्यवस्थापक के पास तथा दूसरे लाॅक की चाभी सम्बनिधत थानाध्यक्ष अथवा उनके द्वारा नामित इंस्पेक्टर की अभिरक्षा में रखी जायेगी। स्ट्रांग रूम हेतु लाॅग बुक तैयार की जाये, जिसमें स्ट्रांग रूम के खोलने का समय एवं बन्द किये जाने का समय एवं खोलने तथा बंद करने वाले अधिकारी-कर्मचारी का विवरण भी अंकित किया जाये, लाॅग बुक केन्द्र पर तैनात पुलिस बल की अभिरक्षा में रखा जायेगा। सभी केन्द्र व्यवस्थापक परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यक कक्ष निरीक्षकों का मांग पत्र प्रेषित कर दें एवं किसी भी स्थिति में बालिकाओं परीक्षार्थियों की चेंकिग पुरूष शिक्षक,कर्मचारी के माध्यम से कदापि न किया जाये। उक्त के अतिरिक्त परिषद द्वारा निर्गत निर्देश- ‘‘क्या करें एवं क्या न करें’’ के सम्बन्ध में अवगत कराया गया।
उक्त के उपरान्त जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा समस्त केन्द्र व्यवस्थापकों को विद्यालय में दो दिवस के अन्दर समस्त आधारभूत सुबिधाओं को पूर्ण कराये जाने एवं सीसीटीवी कैमरों को सुचारू रूप से संचालित किये जाने एवं उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2024 के सम्बन्ध में अवगत कराते हुये सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को अपने विद्यालय में उपरोक्त निर्देशों से अवगत कराये जाने के निर्देश प्रदान किये गये। परीक्षा के दौरान केन्द्र पर विशेष सर्च अभियान के तौर पर परीक्षार्थियों का मिलान एवं जाॅच की जाये तद्ोपरान्त केन्द्र पर परीक्षा में सम्मिलित किये जाने, से अवगत कराया गया। अपर जिलाधिकारी(वि,रा) द्वारा सभी उपस्थिति केन्द्र व्यवस्थापकों को समस्त व्यवस्थायें सुचारू रूप पूर्ण कर लिये जाने तथा किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल समस्त सम्बन्धित को अवगत करायेंगे, तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट से समन्वय स्थापित करते हुये परीक्षाओं को सकुशल सम्पादित कराये जाने के निर्देश प्रदान किये गये है।
उक्त के उपरान्त जिलाधिकारी महोदय द्वारा इस वर्ष नवीन तैनात केन्द्र व्यवस्थापको को परीक्षा सम्बन्धी समस्त निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करने एवं किसी भी प्रकार की जानकारी एवं सहयोग हेतु जनपदीय कण्ट्रोल रूम के नम्बर 05692-234153 पर एवं कण्ट्रोल रूम प्रभारी के मो0न0- 9450109285 पर सम्पर्क करने के निर्देश प्रदान किये गये साथ ही परीक्षा सम्बन्धी व्यवस्थाओं को पूर्ण कराने एवं मोबाइल आदि सामग्री रखे जाने हेतु पृथक से व्यवस्था किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये।

डीएम ने नगर पंचायत मोहम्मदाबाद का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय मोहम्दाबाद का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों की स्थिति, जनसुनवाई व्यवस्था, साफ-सफाई तथा नागरिक सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने नगर पंचायत में संचालित विकास कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएँ। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और संवेदनशीलता अनिवार्य है, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, कार्यालय अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही निष्प्रयोज्य मशीनरी का मूल्यांकन कराकर नीलामी कराने, कूड़ा गाड़ियों की मरम्मत कराने, नगर पंचायत परिसर में स्थित पानी की टंकी का वॉल्व सही कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने रिक्त पदों के सापेक्ष अधियाचन शासन को भेजने, जलकर व गृहकर की वसूली में तेजी लाने तथा नगर क्षेत्र में जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त कराने के निर्देश भी नगर पंचायत अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिले में 181 सिपाहियों के तबादले, पुलिस महकमे में हड़कंप

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले भर में तैनात पुलिसकर्मियों की तैनाती में बड़ा फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बीती रात 181 सिपाहियों के तबादले कर दिए। अचानक हुए इस व्यापक तबादले से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
शहर कोतवाली में लंबे समय से तैनात 20 सिपाहियों का स्थानांतरण किया गया है। इसी तरह कोतवाली फतेहगढ़ से 14, थाना मऊदरवाजा से 22, कोतवाली मोहम्मदाबाद से 20, नवाबगंज से 7, जहानगंज से 10, अमृतपुर से 10, राजेपुर से 8, कायमगंज से 25, शमशाबाद से 10, कम्पिल से 17 और मेरापुर से 13 सिपाहियों की तैनाती में बदलाव किया गया है। सभी स्थानांतरण मिलाकर कुल 181 सिपाहियों को नई तैनाती दी गई है।
सूत्रों के मुताबिक तबादला किए गए सिपाहियों में से कुछ के खिलाफ अधिकारियों को शिकायतें भी प्राप्त हो रही थीं, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से थानों की कार्यप्रणाली में सुधार आएगा और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा