Home Blog Page 5810

पैदल भटक रहे बनबारी लाल कंछल

बाराबंकी, 22 जुलाई2010: मौका परस्ती की सियासत करने वाले भी पहाड़ के नीचे आते हैं| कभी समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम के साथ कदम से कदम बढ़ा कर व्यापारी नेता से देश की संसद तक पहुचने वाले कंछल आजकल पैदल हो गए है| सत्ता के मलाई चाटने के शौक़ीन नेताओं की जमीन कब खिसक जाये उन्हें खुद पता नहीं होता| अप्रैल 2009 में समाजवादी पार्टी और राज्यसभा से इस्तीफा देकर हाथी पर सवार हुए उत्तर प्रदेश के व्यापारी नेता बनबारी लाल कंछल एक साल में ही पैदल हो गए| वर्तमान बसपा सरकार से खुट्टी हो गयी और अब बसपा सरकार को कोस रहें हैं| देखें एक साल पहले जब कंछल साइकिल छोड़ हाथी पर चढ़े थे तब क्या कहा था-

प्रदेश सरकार से मनमुटाव के बाद उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल गुरुवार को पहली बार बसपा पर जमकर बरसे। उन्हें सरकार के कामकाज में भ्रष्टाचार की भी बू आई है। व्यापारी हितों के लिए उन्होंने आंदोलन का एलान भी किया।

गुरुवार को कंछल ने छाया चौराहा के निकट हुई व्यापारियों की सभा में उन्होंने कहा कि प्रदेश का व्यापारी वैट के जुल्म और ज्यादती का शिकार है। अघोषित बिजली कटौती के अलावा बिजली विभाग द्वारा मीटर चेकिंग के नाम पर की जा रही अवैध धन उगाही हो रही है। वाणिज्य कर विभाग का उत्पीड़न दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। गल्ला व्यापारियों पर जमा होने वाली 2 प्रतिशत जमानत बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दी गई है। पत्रकारों से वार्ता के दौरान कंछल ने कहा आज व्यापारियों को इंटरनेट से रिटर्न भरने के लिए मजबूर किया जा रहा है। लाखों व्यापारियों को नोटिसें भेजकर दफ्तर बुलाया जा रहा है। जो अनुचित है। प्रदेश में मंत्री से लेकर संतरी तक कोई सुरक्षित नहीं है।

प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन की तैयारी

मनमानी के विरोध में 28 जुलाई के प्रदेश के सभी कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन, 27 अगस्त को सभी वैट कार्यालयों पर प्रदर्शन व 15 सितम्बर को व्यापारी प्रदेश बंद कर ताकत का एहसास कराएगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष प्रदीप जैन, हारून वारसी, रविनन खंजाची, कपिल जायसवाल, राजेश गुप्ता किल्टू, संतोष जायसवाल, ताजबाबा राईन, तैयब बब्बू, शरदराज सिंह, विष्णु गुप्ता, इम्तियाज अहमद, संतोष जायसवाल, रोहिताष दीक्षित सहित कई व्यापारी शामिल रहे।

दोहरे हत्याकांड में अनुपम सहित चार की होगी कुर्की

घायल बब्बन का भाई अनुपम दुबे
फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ के चर्चित दोहरे हत्याकांड में फरार चल रहे वांछित आरोपियों के खिलाफ आज गुरुवार को अदालत ने कुर्की आदेश जारी कर दिए| इस मामले हत्या का षड़यंत्र रचने जैसे आरोप रचने के मामले में अनुपम दुबे उनके भाई अरुराग दुबे, सुभाष मिश्र उर्फ़ मामा एवं छात्र नेता प्रवेश कटियार के विरुद्ध ये आदेश जारी किये गए|

पुलिस कर्मी चोर छोंड पकड़ते सांप और बिच्छू

मध्यप्रदेश में एक थाना ऐसा भी है, जहां शाम ढलते ही थाने में पदस्थ पुलिस कर्मी सारे काम छोड कर सांप और बिच्छुओं को पकडने में लग जाते हैं।

प्रदेश के मुरैना जिले का देवगढ थाना ऐसा है जहां पदस्थ एक दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों को वर्षा काल के चार माह सांप और बिच्छुओं के भय से रतजगा करना पडता है और वे इन जहरीले कीडों को पकडने में रात गुजारते है।

देवगढ के थाना प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि थाने के आसपास की जमीन काली मिट्टी की होने के कारण यहां सर्प और बिच्छू बहुतायत में निकलते है और वर्षा के चार महीनों में इनकी संख्या बहुत बढ जाती है। उन्होंने बताया कि थाना परिसर और भवन में शाम ढलते ही सांप बिच्छुओं का निकलना शुरू हो जाता है, तब पुलिस कर्मी सारे कार्य बंद कर इन जहरीले जीवों को पकडने में लग जाते हैं और रोज बाल्टी भर बिच्छू पकड कर सामने से निकल रही नहर में प्रवाहित करते है।

ओये ! 10 की दुल्हन,40 का दूल्हा

कुशीनगर: कहते हैं जोड़ी भगवान बनाता है। लेकिन उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में 10 वर्ष की दुल्हन और 40 वर्ष के दूल्हे को देख कर आपको भगवान की बनाई इस जोड़ी पर आश्चर्य होगा।

दरअसल यहां 10 वर्ष की एक बालिका के परिजनों ने उसकी शादी 40 वर्षीय पुरुष से करा दी। इस पुरुष की सबसे छोटी बेटी इस नवविवाहिता से दो वर्ष बड़ी है। उसकी दूसरी बेटी की उम्र 11 वर्ष है। रामपुर बंगरा निवासी रूबी स्थानीय विद्यालय में पांचवी कक्षा की छात्रा है। अब वह 40 वर्षीय युवक के घर रो-रोकर जिंदगी बिताने को विवश है।

रूबी की मां ने पति योगेंद्र सिंह के मना करने पर भी अहिरौली दान निवासी इस युवक से ब्याह कराने की जिद ठान ली।पुलिस अधीक्षक लव कुमार का कहना है कि मामले की जांच तुमकुही राज के क्षेत्राधिकारी से कराई जाएगी। रूबी को न्याय जरूर मिलेगा।

नदियों में उफान, सैकड़ों गाँव डूबे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से शारदा, घाघरा सहित अन्य नदियां उफान पर हैं। इस कारण आधा दर्जन जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

प्रशासन ने प्रभावित जिलों में अलर्ट घोषित कर दिया है। राज्य के पीलीभीत, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच और बलरामपुर जिलों के सैक़डों गांव बाढ़ में डूब गए हैं। पीलीभीत के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि लगातार हो रही भारी बारिश से शारदा नदी में बाढ़ आ गई है, जिससे उत्तराखंड और नेपाल सीमा पर स्थित 100 से अधिक गांव डूब गए हैं। पीलीभीत शहर के पास से बहने वाली बेवहा और खरगा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।

इस कारण शहर के पूर्वी हिस्से के करीब एक दर्जन मुहल्ले जलमग्न हो गए हैं। शर्मा ने बताया कि प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित कर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। बचाव कार्यो में प्रांतीय सशत्र बल (पीएसी) की मदद ली जा रही है और प्रभावित लोगों को मोटरबोट तथा नावों की मदद से सुरक्षति स्थानों की तरफ ले जाया जा रहा है।

कलक्ट्रेट परिसर में लोगों को ठहराने के लिए अस्थायी शिविर बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से जिले के नेपाल सीमा पर स्थित पलिया तहसील के सैक़डों गांव शारदा नदी के पानी से जलमग्न हो गए हैं। जिला प्रशासन की तरफ से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य जारी है।

शर्मा के अनुसार बाराबंकी में घाघरा नदी उफान पर है। इस कारण रामनगर तहसील के 50 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। सीतापुर में घाघरा, शारदा, चौका, केवली नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है। महमूदाबाद क्षेत्र में भी हजारों लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

बहराइच जिले में घाघरा और उसकी सहायक नदियों के उफनने से 50 से अधिक गांवों में बाढ़ पानी घुस गया है। मालूम हो कि राज्य सरकार ने गत सोमवार को बाढ़ प्रभावित 20 जिलों में राहत के लिए सात करो़ड रूपये की सहायता देने की घोषणा की थी।

बीएड का सपना टूटा, छात्रा ने लगाई फांसी

कानपुर: बीएड की प्रवेश परीक्षा में रैंक कम आने से आहत एक छात्रा ने बीती देर शाम फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। पड़ोसियों की से सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामला बर्रा थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बर्रा-4 निवासी रामप्रकाश गुप्ता एक फैक्ट्री में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके परिवार में पत्नी और चार बच्चें हैं। उनकी बड़ी बेटी सपना (21) पढ़ने में बहुत तेज थी। इस वर्ष उसने बीएड का फार्म भरा था। पढ़ाई में तेज होने के कारण उसे बीएड में अच्छी रैंक आने की उम्मीद थी। लेकिन काफी मेहनत से पढ़ाई करने के बाद भी उसकी रैंक कम आयी।

जिससे सरकारी विद्यालय में प्रवेश न मिल पाने का उसे काफी दुख था। लेकिन घर वाले उसके दुख को भांप न सके। पुलिस के अनुसार बुधवार की शाम कोचिंग पढ़ाने के लिए जाने के बहाने सपना घर के ऊपर वाले कमरे में गयी। जहां उसने कमरे का दरवाजा बंद करके पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली।

जिसे मां ने देखा तो चीख पड़ी। मां की चीख सुनकर आस-पास के लोग भी दौड़कर वहां पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़ कर सपना को बाहर निकाला। परिजन उसे फौरन एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को देदी। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतका के परिजनों से मामले की पूंछतांछ की। बर्रा थानाध्यक्ष ने बतायाकि सपना के घर की माली हालत ठीक नहीं थी।

बीएड में रैंक कम आने की वजह से उसे सरकारी स्कूल में दाखिला नहीं मिलता। जिस वजह से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।

823 वर्षों बाद दिखा अनोखा संयोग

अगस्त में इस बार 823 वर्षो में ऐसा अनोखा संयोग बन रहा है जो सैकडों सालों में एक बार बनता है। इस महीने में पांच रविवार पांच सोमवार और पांच मंगलवार होगें।

अगस्त की शुरुआत रविवार से होगी और अंत 31 अगस्त यानी महीने का अंतिम दिन मंगलवार होगा। जानकारों का दावा है कि ऐसा संयोग 823 वर्षों में एक बार होता है।

इस अद्भूत संयोग का ज्योतिषी और वास्तुशास्त्री ज्योतिषी नजरिये से अध्ययन कर रहे है। कई वास्तुशास्त्री इसे शुभ मान रहे है। उनके अनुसार इससे अच्छी बरसात की संभावना है वहीं कतिपय राशियों के लिए यह सुखद होगा।

अगस्त में एक, आठ, 15,२२ और 29 तारीख को रविवार तथा दो,नौ,16.23 एवं 30 अगस्त को सोमवार होगा। इसी प्रकार 3,10,17, 24 और 31 को मंगलवार पड़ रहा है।

बीज खरीद में लाखों का घोटाला

फर्रुखाबाद|21july: प्रदेश सरकार ने गरीब किसानो को मुफ्त में दिए जाने वाले बीज की खरीददारी में करोड़ों रुपयों का घोटाला किया है.

किसान मित्र बेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सरोज दीक्षित ने आज यहाँ अनंत होटल में आयोजित पदाधिकारियों की बैठक में घोटाले का खुलासा किया, उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार व् कृषि विभाग पर किसानो व् किसान मित्रों के साथ धोखाधड़ी की है.

किसानो के निःशुल्क वितरण के लिए आया ढेंचा, उर्द, मूंग, तिल, धान, मूंगफली आदि बीजों की खरीद में करोडो रुपये का घोटाला हुआ है. किसानो को नाममात्र बीज का वितरण कर बचे हुए बीज को मंडियों में बेंच दिया गया.

जिन किसान मित्रों पर किसानो का उत्पादन बढाए जाने की जिम्मेदारी है, उन्ही को १६ माह से मानदेय नहीं दिया गया. ऐसी स्थित में बेहाल किसान मित्र क्या किसानों की मदद कर पायेंगे ? प्रदेश मंत्री प्रमोद यादव ने बताया कि देश की रीढ़ अन्नदाता किसानो के मित्र २८ जुलाई को दिल्ली जाकर प्रधान मंत्री से भेंट करेंगे.

जिलाध्यक्ष अरविन्द राजपूत ने बताया कि सरकार के रवैये से परेशान किसान मित्र २७ जुलाई को कालिंद्री एक्सप्रेस से दिल्ली को रवाना होंगे.

कैदियों के फरार होने के बाद जेलों में छापेमारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला कारागार से नौ खूंखार कैदियों के फरार होने के बाद अधिकारियों ने बुधवार को राज्य की विभिन्न जेलों में छापेमारी कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। जिलाधिकारियों के नेतृत्व में जिला और पुलिस अधिकारियों के दलों ने बुधवार को राज्य की विभिन्न जेलों में छापेमारी की है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक एटा, आगरा, सीतापुर, जालौन, जौनपुर, इटावा और कानपुर सहित दो दर्जन कारागारों में छापेमारी की गई। इस दौरान अधिकारियों को कुछ स्थानों पर सिम कार्ड, लाइटर जैसी कुछ आपत्तजिनक चीजें भी बरामद हुई है। सीतापुर के जिलाधिकारी संजय कुमार ने बुधवार को कहा, “”छापेमारी के दौरान आज सुबह हमने जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। सभी बैरकों की तलाशी करके आपत्तजिनक चीजों की छानबीन की। इस दौरान दो सिमकार्ड बरामद किये गए हैं।

जांच में यह पता नहीं चल पाया है कि सिम कार्ड किसके थे और कौन लेकर आया था। कुमार ने कहा, “”मामले की जांच की जा रही है। सिमकार्डो के मिलने से कहीं न कहीं जेल प्रशासन की लापरवाही सामने आ रही है। हम अपनी रिपोर्ट शासन को भेज रहे है।”” सोमवार देर रात मेरठ जिला कारागार से नौ कैदी फरार हो गये थे। फरार कैदियों में सात उम्रकैद की सजा काट रहे थे जबकि दो विचाराधीन थे। इस मामले में शासन ने दो जेल अधिकारियों सहित 15 जेलकर्मियों के निलंबन की कार्रवाई की। मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं।

दलित महिला को दवंगों ने ज़िंदा फूँका, पुलिस ने पति को ही पकड़ा

फर्रुखाबाद|21july: मुख्यमंत्री मायावती की सरकार में पीड़ित दलितों के साथ पुलिस अपराधी की तरह पेश आती है.

फर्रुखाबाद जिले की पुलिस ऐसे कारनामे करके आरोपियों से मोटी रकम बसूल रही है. कोतवाली कायमगंज के ग्राम जिजपुरा निवासी रामरतन जाटव की ३२ वर्षीय पत्नी सुशीला को बीता रात दवंगों ने मिट्टी तेल डालकर ज़िंदा ही फूंक दिया.

उसकी बीती रात ३:४५ बजे लोहिया अस्पताल में मौत हो गयी. सुशीला शाहजहांपुर थाना कलान के जरियनपुर नवादा निवासी इतवारी की पुत्री थी. उसके तीन लड़कियां हैं. सुशीला की जेठानी मुन्नी देवी व् भतीजा विपिन आदि पुलिस का सहयोग न मिलने से काफी रोष में दिखे.

मुन्नी ने बताया कि तम्बाकू की दलाली करने वाले गाँव के लडैते ने रामरतन को जमकर शराब पिलाई. नशे में विवाद होने पर रामरतन की पिटाई की गयी. जब वह जान बचाकर घर पहुंचा. तो लडैते अपने बेटे कमलेश, विमलेश, शैलेश के साथ घर में घुश आये जिसका विरोध करने पर कमलेश ने वहां डिब्बे में रखा मिट्टी का तेल सुशीला पर उड़ेल दिया और आग लगा दी.

पुलिस ने विमलेश को पकड़ने के बाद छोड़ दिया. मुन्नी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने रामरतन को कल शाम को ही पकड़ लिया था जिसे आज दोपहर छोड़ा गया. रामरतन के दोपहर बाद तक लोहिया अस्पताल न पहुँचने के कारण दुखी परिवार वालों ने सुशीला का पंचनामा भरने का विरोध किया.

इन्स्पेक्टर भगवान् सिंह ने बताया कि रामरतन ने राम लडैते के विरुद्ध धरा ३०६, ३२३, ५०४ व् ५०६ के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है. नशे में होने के कारण रामरतन कोतवाली में बैठा रहा.