Home Blog Page 5802

१०० साल बाद १०-१०-१० का महायोग

इस वर्ष माह अक्टूबर कुछ खास योग लेकर आ रहा है, यह समय सभी के लिए लाभदायक बन सकता है। यह अद्भुत योग आ रहा है 10 अक्टूबर 2010 को। इस दिन 10-10-10 का चमत्कारी योग बनेगा। अंक ज्योतिष के अनुसार यह दिन बहुत ही दुर्लभ दिन रहेगा। ऐसा योग सौ साल बाद बन रहा है।
क्या पहनें इस दिन

इस विशेष अपने ऑफिस और पारिवारिक कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए लाल और क्रीम रंग के कपड़े पहनें।


जिनका जन्मदिन है 10 अक्टूबर को

इस दिन जिन लोगों का जन्मदिन है वे कुशल मार्गदर्शक एवं समाज को नई दिशा देने वाले लोग होते हैं। इस दिन का मूलांक एक है और यह अंक सूर्य का प्रतीक होता है। यह लोग हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाते हैं।


राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

मेष, वृश्चिक, कर्क, धनु, मीन और सिंह राशिवाले इस दिन कोई बड़ी सफलता प्राप्त करेंगे। मिथुन और कन्या वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। वृष, मकर, कुंभ और तुला राशि वालों के लिए दिन थका देने वाला होगा। कार्य का अत्यधि दबाव रहेगा।

लूट की झूंठी रिपोर्ट दर्ज कराने वाला वीमा एजेंट पुलिस शिकंजे में

फर्रुखाबाद: ICICI बीमा कंपनी के नशेड़ी एजेंट नितिन गौतम ने बीती रात पुलिस को जमकर छकाया. दुर्घटना में घायल हो जाने पर उसने लूट की झूंठी रिपोर्ट दर्ज करा दी. पुलिस ने दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया.

नगर के मोहल्ला मजीद स्ट्रीट बाबू जी गली ३/१७ निवासी क्रष्ण मुरारी गौतम का पुत्र नितिन ICICI बीमा कंपनी का एजेंट है. वह बीती रात नशे में छिबरामऊ से बाइक से आ रहा था. रास्ते में ग्राम नरायनपुर के पास दुर्घटना में घायल हो गया. उसे बाइक छोंड़कर भागना पडा तब उसने थाना जहानगंज में मारूती वैन सवारों के विरुद्ध करीब २ लाख रुपये की नगदी लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई. उसने पुलिस को बताया कि ग्राम उगायतपुर के निकट रात १०:३० बजे खराब बाइक को ठीक कर रहा था तभी मारूती सवार लोगों ने तमंचे से धमकाकर ५००,५०० रुपये की गड्डियां छीन लीं.

जहानगंज के एसओ हनुमान प्रशाद पांडे ने बताया कि जांच में लूट की घटना झूंठी पाई गयी. नितिन का डाक्टरी परीक्षण कराया गया. उसके शरीर में एल्कोहल पाया गया उधर अर्जुन नगला निवासी विजय कुमार ने अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध टक्कर मारकर घायल कर देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस ने मोटर साइकिल को कब्जे में ले लिया है.

सलमान ने नाराज कुष्ट रोगियों को मनाया

फर्रुखाबाद: मदर टेरेसा स्वास्थय केंद्र के उद्घाटन अवसर पर बुलाये गए कुष्ट रोगी बेहतर इलाज न कराये जाने से भड़क गए. केंद्रीय राज्यमंत्री श्री सलमान खुर्शीद मोहल्ला सुतहट्टी स्थित अनुराग गोपाल तिवारी के आवास पर पहुंचे.

सलमान के सहायक निधि प्रतिनिधि प्रत्युष शंकर शुक्ला ने मात्र दो कुष्ट रोगियों को देखकर हैरानी जाहिर की. उन्होंने मोतीलाल कुष्ट रोगी से पूंछा कि बांकी लोग कहाँ हैं? तुम लोग गुमराह हो गए हो तुम लोगों के इलाज के नाम पर फूटी कौड़ी भी नहीं मिलती है. हमने तुम लोगों के लिए यहाँ मदर टेरेसा फाऊंडेशन की ओर से उपचार केंद्र खोला है सायं ४ बजे से लेकर रात ८ बजे तक कुष्ट रोगियों की मुफ्त में पट्टी के अलावा मंद वुद्धि के बच्चों का मुफ्त में इलाज किया जाएगा. मंत्री जी की मेहरवानी व् मेरे वेतन से तुम लोगों की मदद हो रही है. मै तुम लोगों के कच्चे मकान को पक्के बनबाने का प्रयास कर रहा हूँ. अब मै स्वयं तुम लोगों की समस्याएं सुनने आऊँगा.

राज्यमंत्री सलमान खुर्शीद के पूंछने पर मोतीलाल ने बताया कि वह १९६२ से कुष्ट रोगी हैं ठीक हो जाने के बाबजूद भी पुनः घाव हो जाते हैं. कुष्ट रोगियों ने दिल्ली सरकार की तरह १ हजार रुपये की पेंशन दिलवाने तथा राशन का अलग से गेंहूं, चीनी व् मिट्टी का तेल दिलवाने व् कच्चे मकानों को पक्का कराये जाने की मांग की. सलमान की हमदर्दी देख कुष्ट रोगियों ने गुस्से को त्याग दिया और सलमान खुर्शीद की शान में नारे लगाए.

उद्घाटन अवसर पर करीब एक दर्जन कुष्ट रोगियों को बुलाया गया था. जब उनके चित्र लिए गए तो उन्होंने फोटो खींचने का यह कहकर विरोध किया कि हम लोगों का फोटो खींचकर सरकार से रूपए लिए जा रहे हैं और इलाज के नाम पर कोई भे नहीं पूंछता. सरकारी अस्पताल के भी डाक्टर महीने दो महीनों में दो दिन की पट्टी बांधने के लिए देते हैं. जबकि प्रत्येक घाव के लिए नियमित एक पट्टी की जरूरत है. भींख मांग कर पट्टी की व्यवस्था करते हैं. मंत्री के प्रतिनिधि पुन्नी शुक्ला, वसीमुज्जमा खां, निशांत तिवारी आदि मौजूद रहे.

हाँथ को चीरती हुयी गोली वृद्ध के सीने में धंसी

फर्रुखाबाद: पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर पुलिस कार्रवाई का लोगों पर कोई ख़ास खौफ नहीं है. इसीलिये लोग जब चाहते हैं तब गोलीवाजी कर रंजिश का बदला निकालते है.

जिले के थाना मेरापुर ग्राम गिलौन्दा में दवंग लोगों ने गोली मारकर विरोधी को मार डालने का प्रयास किया. ७० वर्षीय क्षत्रपाल बहेलिया घर के बाहर झोपडी में लेटा था. रात ११ बजे उसे मार डालने के लिए गोली चलाई गयी. ३१५ बोर की एक गोली दायें हाँथ को चीरती हुयी सीने में धंस गयी. घायल वृद्ध को पुलिस ने मध्य रात्रि के बाद लोहिया अस्पताल पहुंचाया.

घटना की रंजिश में बताया गया कि डेढ़ वर्ष पूर्व गाँव के जिलेदार के पुत्र का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में क्षत्रपाल का बेटा रामवीर तथा गाँव के वालेश्वर व् अवधेश एक साल से जेल में हैं. घायल क्षत्रपाल ने बताया कि मुझे नींद नहीं आ रही थी. जीतेन्द्र व् उनके भाई दलवीर जवाहरलाल व् उनके भाई जिलेदार ने घेर लिया जीतेन्द्र व् जवाहरलाल ने तमंचे से गोली चलाई.

एसओ डीके द्विवेदी ने बताया कि अभी घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है और दोपहर बाद तक रिपोर्ट के लिए तहरीर नहीं मिली.

महिला को लुटेरी युवती पर रहम आया

फर्रुखाबाद: महिलाओं को अक्सर महिलाओं पर ही ज्यादा रहम आता है. आज यही नजारा भोलेपुर पुलिस सहायता केंद्र पर देखने को मिला हुआ यह कि फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला राजन निवासी रेलवे इंजीनीयर सुरेश कठेरिया की पत्नी मीना फर्रुखाबाद में बाजार करके टैम्पो से घर जा रही थीं.

रास्ते में नेकपुर खुर्द के पास एक महिला दो युवतियों के साथ टैम्पो में सवार हुईं. युवती रजनी भीमसेन मार्केट के सामने मीना के गले से सोने की जंजीर उतारने लगी. एहसास होने पर मीना ने रजनी को रंगे हांथों पकड़ लिया व् ववाल मचाया, मामला पुलिस सहायता केंद्र पर पहुंचा. गुड्डी नामक युवती ने बताया कि वह बरेली की रहने वाली है व् दिलीप की पत्नी है. उसने १४ वर्षीय रजनी व् १६ वर्षीय रीना को पुत्री बताया. पुलिस ने मीना से रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा तो रीना ने उस युवती को माफ़ कर दिया.

तोपखाना अब सलमान के साथ

फर्रुखाबाद: कांग्रेस की बड़ती लोकप्रियता के कारण केंद्रीय राज्य मंत्री सलमान खुर्शीद के साथ लोग तेजी से जुड़ने लगे हैं. समाजसेवी संघटन तोपखाना यूथ विग्रेड के अध्यक्ष मलखान सिंह राठौर तोपखाना आज कांग्रेस में सामिल हो गए.

नगर के एक होटल में आयोजित समारोह में तोपखाना के पदाधिकारियों ने श्री खुर्शीद का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया. मलखान सिंह ने स्वयं सहित कर्नल सरनाम सिंह सहित १०१ साथियों के कांग्रेस में सामिल होने की घोषणा की. मलखान सिंह ने सलमान को ज्ञापन भेंटकर मांग की कि छपरा एक्सप्रेस ट्रेन को फतेहगढ़ स्टेशन पर रुकवाया जाए. पूर्व सैनिकों को वर्ष में दो वार रेलवे के मुफ्त में यात्रा के दो पास दिलाये जाएँ ताकि वह धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकें. तोपखाना खासकर ठाकुरों के साथ जुड़ने से सलमान खुर्शीद गदगद हो गए.

श्री खुर्शीद ने तोपखाना के साथ जीवन भर साथ निभाने का वायदा करते हुए बताया कि मैंने प्रधान मंत्री से मांग की है कि देश के सभी जिला मुख्यालयों पर एक भव्य भवन का निर्माण कराया जाए, जिसमे पूर्व सैनिक ठहर सकें. श्री खुर्शीद ने वायदा किया कि जिले में एक बड़ा बिजली घर व् आलू चिप्स की फैक्टरी लगेगी कोई भी व्यक्ति बेरोजगार न रहे.

महिला ने आग लगाकर जान दी

फर्रुखाबाद: अंहकारी महिला ने पति से विवाद किया और बाद में आग लगाकर जान दे दी. पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया.

थाना जहानगंज के ग्राम उगायतपुर निवासी सौबी का बीती रात पति इरशाद खां से विवाद हुआ. खूब झगड़ा होने के बाद गुस्साई महिला ने मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली. पत्नी को जलता देख इरशाद घबडा गया उसने किसी तरह प्रयास करके पत्नी के शरीर में लगी आग बुझाई. जिससे उसका हाँथ भी झुलस गया. गंभीर रूप से झुलसी युवती को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गयी.

नगर के मोहल्ला असगर रोड निवासी अकरम ने बताया की मैंने डेढ़ वर्ष पूर्व सौबी से निकाह किया था उसके कोई संतान नहीं हुयी. दामाद से कोई शिकायत नहीं है.

गरीबों को सौगात: जीवन रेखा एक्सप्रेस में ही होंगे मुफ्त में आप्रेशन

फर्रुखाबाद: जीवन रेखा एक्सप्रेस ट्रेन में ही मरीजों के आप्रेशन कर मुफ्त में ही दवाईयां दी जायेंगी. महिन्द्रा द्वारा आयोजित इम्पैक्ट इंडिया फाउन्डेसन का जीवन रेखा एक्सप्रेस का कार्यक्रम डॉ जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट फर्रुखाबाद के सहयोग से किया जा रहा है.

केंद्रीय राज्य मंत्री सलमान खुर्शीद आदि ने पत्रकारों को मुफ्त में चिकित्सा सुबिधा के बारे में जानकारी दी. एक सवाल के जवाव में श्री खुर्शीद ने बताया कि कोहरे के कारण कालिंद्री एक्सप्रेस का संचालन बंद नहीं होगा. कासगंज कानपूर मार्ग पर नयी ट्रेने चलवाने एवं बाईपास मार्ग पर रेलवे की गुमटी बनबाने के लिए रेलमंत्री ममता बनर्जी से भेंट करेंगे.

फतेहगढ़ के आदिल कामरान एडवोकेट, फर्रुखाबाद के पुन्नी शुक्ला, शमसाबाद के डॉ आरडी अंसारी, कमालगंज के मुन्नू गुप्ता, मोहम्दाबाद के म्रत्युन्जय शर्मा, कायमगंज के उजैर खान, फतेहगढ़ के अनिल मिश्र और महिन्द्रा फायेनेंस कंपनी फर्रुखाबाद के देवित सिंह, अलीगंज के सुभाष वर्मा १५ अक्टूबर से १५ नबम्बर तक मरीजों का प्राथमिक चयन करेंगे.

मरीजों का अंतिम चयन मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में किया जाएगा, जिनका आप्रेशन फर्रुखाबाद स्टेशन पर जीवन रेखा एक्सप्रेस ट्रेन में होगा. सभी उम्र के कटे-फटे होंठ तथा कान से सम्बंधित मरीजों का २० से २१ नबम्बर को चयन होगा जिनका २१ से २८ नबम्बर को होगा.

पोलियो के कारण सिर्फ १४ साल के कम उम्र के कमर से नीचे की विकृति वाले मरीजों का चयन २८ को व् आप्रेशन २९ नबम्बर को होगा. आँखों व् मोतियाबिंद से सम्बंधित सभी उम्र के मरीजों का चयन ३० नबम्बर से १ दिसंबर तथा १ दिसंबर से १० दिसंबर को आप्रेशन होंगे. सभी उम्र के दांत चिकित्सा संबंधी मरीजों का चयन तथा उपचार २२ नबम्बर से १ दिसंबर तक किया जाएगा. दांत उपचार के अलावा अन्य सभी मरीजों एवं उनके एक सहायक को निःशुल्क भोजन व् रहने की सुबिधा मिलेगी.

मेजर एसडी सिंह कालेज के डॉ जितेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि वह मरीजों की हर तरीके से मदद करेंगे. इम्पैक्ट इंडिया के रनधीर विश्वेन ने बताया कि ५ बोगी की ट्रेन में आप्रेशन कक्ष, किचिन, जेनरेटर आदि की सभी सुबिधायें उपलब्ध हैं. महिन्द्रा कंपनी के सीनियर वाईस प्रेसीडेंट सुभव्रत भट्टाचार्य ने बताया कि बेसहारा लोगों को उनके जिले में ही असाध्य बीमारियों के आप्रेशन की सुबिधा के लिए जीवन रेखा एक्सप्रेस विश्व का पहला घूमता फिरता अस्पताल है.

कुर्की के भय से साढू मरे, दामाद मौत के मुंह में

फर्रुखाबाद: मार्ग दुर्घटना में मरने वालों का सिलसिला थम नहीं रहा है, किसी न किसी तरह आये दिन कई लोगों की ,औत हो रही है. ऐसे ही हादसे में साढ़ू की मौत हो गयी जबकि दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया.

नगर कोतवाली फतेहगढ़ की न्यू आदर्श कालोनी निवासी ६५ वर्षीय शिवराम कठेरिया तथा कोतवाली मोहम्दाबाद के मोहल्ला नगला किसानन अवन्तीवाई नगर निवासी ४७ वर्षीय खजानीलाल कठेरिया रिश्ते में साढ़ू थे. वह दोनों बीते दिन मैनपुरी अदालत पैरवी में जा रहे थे. पड़ोसी जिला मैनपुरी थाना भोगांव के ग्राम भैंसरोली निवासी अनिल कुमार अपने ससुर खजानीलाल व् शिवराम को बाइक पर बिठाकर ले जा रहा था. कस्बा वेवर के पहले पवन कोल्ड स्टोरेज के पास सामने से आ रहे ट्रक में टक्कर मार दी. शिवराम की मौके पर ही मौत हो गयी गंभीर रूप से घायल अनिल को आगरा ले जाया गया. खजानीलाल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया.

आज सुबह ५ बजे उन्होंने भी दम तोड़ दिया. दोनों लोगों ने दुष्कर्म के १८ साल पुराने मुकद्दमे में मैनपुरी के बलवीर की जमानत ली थी. बलवीर के अदालत में न पहुँचने पर न्यायालय ने जमींदारों के विरुद्ध ३० हजार रूपए की कुर्की का बारंट जारी किया था.

लाइफ लाइन एक्सप्रेस के आने की तैयारी शुरू

फर्रुखाबाद: केंद्रीय स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री सलमान खुर्शीद के आज आते ही फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर एक माह तक ठहरने वाली लाइफ लाइन ट्रेन व् डाक्टरों आदि के ठहरने का इंतजाम किया जाने लगा है.

१९ नबम्बर को फर्रुखाबाद स्टेशन पर लाइफ लाइन एक्सप्रेस ट्रेन आयेगी इसकी तैयारी को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री सलमान खुर्शीद रेलवे स्टेशन पहुंचे. स्टेशन प्रबंधक बसंत नारायण सिंह ने श्री खुर्शीद को व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी देकर निरीक्षण कराया. श्री खुर्शीद को बताया गया कि माडल स्टेशन से शहर में एम्बुलेंस के आने जाने के लिए वाधक दीवार तोड़ दी जायेगी. उसी स्थान पर पांडाल लगाया जाएगा जहां पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद ने माडल स्टेशन का उद्घाटन किया था.

डाक्टर आदि कर्मचारियों के ठहरने के लिए २ बड़े नए हाल खाली होने की जानकारी दी गयी. १९ नबम्बर को आने वाली ट्रेन को प्लेट फार्म नंबर ५ पर २० दिन तक खड़ी किये जाने की व्यवस्था की गयी है. महेन्द्रा एंड महेन्द्रा कंपनी के सीनियर वाईस प्रेसीडेंट सुभव्रत भट्टाचार्य ने सलमान से भेंटकर व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी की.

श्री खुर्शीद ने बताया कि पूरे विश्व में कामन वेल्थ खेल के भव्य एवं ऐतिहासिक उदघाटन समारोह की धाक जम गयी है जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकेगा. उन्होंने उदघाटन अवसर पर रेल के बेहतर प्रदर्शन के लिए एसएम श्री सिंह को बधाई दी. इस दौरान श्री खुर्शीद के सहायक निजी सचिव प्रत्यूष शुक्ला, प्रतिनिधि पूर्ण प्रकाश शुक्ला पुन्नी, वसीमुज्ज्मा खां, आफताव हुसैन, अनिल मिश्रा एडवोकेट आदि मौजूद रहे.

श्री खुर्शीद के पहुँचने से पूर्व ही स्टेशन पर सफाई के साथ ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिए गए. लाइफ लाइन एक्सप्रेस के आने से कांग्रेसियों में काफी उत्साह है. उनको उम्मीद है कि बेहतर इलाज से सैकड़ो मरीजों का भला होगा.