Home Blog Page 5797

वाह रे प्रधान: मृतक और माँ के नाम इंदिरा आवास

फर्रुखाबाद: प्रधान को प्रधानी का अहोदा मिल जाने के बाद खुद को सर्वोपरि समझने लगता है. वह यह नहीं जानना चाहता है कि वह जो कार्य कर रहा व् करने जा रहा है वह उचित है व् अनुचित.

एक बानगी ब्लाक कायमगंज ग्राम पंचायत बिल्सडी के रहने वाले प्रधान केके चतुर्वेदी की. इन साहब ने तो केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना इंदिरा आवास में कई लाभार्थी चयन में घोर अनियामितिताएं बरतीं. जब इसके बारे में प्रधान से अधिकारियों के सामने इस बात का विरोध किया तो प्रधान ने अपनी प्रधानी की तान पर हम ग्राम वासियों पर असलहें तान दिए.

स्वार्थी प्रधान ने अपने ही परिवार के लोगों के नाम आवास आवंटित कर सरकारी धन का भरपूर दुरपयोग किया. १३ वर्ष पुर्व मृतक सविता पत्नी ब्रजपाल के नाम २००८-०९ में आवास निकाल लिया. वर्ष २००८-०९ में आवंटित आवासों का अभी तक न बनबाना एक बड़े घोटाले की और चिल्ला-चिल्ला कर संकेत कर रहा है.

एक सूची लाभार्थी जिन्हें भुगतान नहीं किया गया-

२००८-09 बिल्सडी
सुखरानी पत्नी बिन्तू
सविता पत्नी ब्रजपाल
कमला पत्नी विष्णु
सिरौन्जा पत्नी सर्वेश
सुशीला पत्नी रोशन लाल
मंजू पत्नी द्वारिका
जल देवी पत्नी निरोत्तम
चंपा देवी पत्नी मुलायम
दुल्हन पत्नी हवीव

जोद्पुरा

अनार कली पत्नी नाथूराम
गुड्डी देवी पत्नी राम प्रवेश
राम्दार्शिनी पत्नी राम सहाय
शांति पत्नी प्रेम नारायण

२००९-१०
ब्रजरानी पत्नी मेहरवान
सत्यवती पत्नी दयाशंकर
सूरजमुखी पत्नी पन्नालाल
कुसुम पत्नी अशोक
वीरवती पत्नी चोखे
नूरवानो पत्नी रसीद
सत्यवती पत्नी मुरारीलाल

प्रधान ने लाभार्थियों के नाम से फर्जी फोटो लगाकर खाते खोल रखे हैं, विधवाओं की २०० से अधिक फर्जी पेंशन भी डकार गए. गरीबों के जाब कार्ड, राशन कार्ड व् बैंक खता पास बुक अपने पास कब्जे में लिए हुए हैं.

प्रधान बैंक मैनेजरों से मिलीभगत के चलते सरकार द्वारा गरीबी उन्मूलन हेतु आवंटित करोंडो रुपया प्रधान डकार गए.

अभी भी लोग नहीं संभले और अपने मताधिकार का प्रयोग सही प्रत्याशी के हित में न किया तो फिर ५ साल के लिए तैयार हो जाईये अपना सबकुछ इन प्रधानो को लुटाने के लिए.

सुनवाई में कसाब का ड्रामा, कैमरे पर थूका

पाकिस्तानी आतंकवादी और मुंबई बम धमाकों के अभियुक्त अजमल कसाब ने आज फिर एक नया तमाशा खड़ा कर दिया। हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान कसाब ने बैठने से इनकार कर दिया और कैमरे और फर्श पर थूक दिया। पूरी सुनवाई के दौरान वह खड़ा रहा और कुछ देर में सुनवाई से बाहर हो गया। कसाब की सुनवाई विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रही थी।

दरअसल, कसाब कोर्ट की सुनवाई विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नहीं चाहता। वह चाहता है कि उसे सुनवाई के दौरान कोर्ट में बाकायदा पेश किया जाए।

यही नहीं कसाब अचानक ऑर्थर रोड जेल के पुलिसकर्मियों पर भी भड़क गया। विडियो स्क्रीन पर दिखाए गए दृश्यों के मुताबिक कसाब पुलिसकर्मियों से बहस कर रहा था।

पहले सत्र के अंत में कसाब ने कैमरे के सामने बहस की और आक्रामक मुद्रा में कहा, ‘मैं वहां आना चाहता हूं।’

भारत में 35 फीसदी वयस्कों को तंबाकू की लत

तमाम चेतावनियों और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान नहीं करने की सरकार की सख्ती के बावजूद आज यहां जारी एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि देश के 35 फीसदी वयस्क तंबाकू सेवन करते हैं और आश्चर्यजनक रूप से 25.8 फीसदी लड़कियां 15 वर्ष की उम्र से पहले ही तंबाकू का किसी न किसी स्वरूप में सेवन शुरू कर देती हैं। वैश्विक वयस्क तंबाकू उत्पादन सर्वेक्षण 2010 की रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के 35 फीसदी वयस्क तंबाकू का किसी न किसी स्वरूप में सेवन करते हैं और इनमें से 48 फीसदी पुरुष हैं, जबकि 2.9 फीसदी महिलाएं हैं।

रिपोर्ट आश्चर्यजनक रूप से यह खुलासा करती है कि तंबाकू उत्पादों पर चित्रमय चेतावनी, नाबालिगों को तंबाकू उत्पाद बेचने पर प्रतिबंध और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर पाबंदी होने के बावजूद तंबाकू उत्पादों का सेवन शुरू करने की औसत उम्र 17.8 वर्ष देखी गयी है, जबकि 25.8 फीसदी लड़कियां तो 15 वर्ष की उम्र से पहले ही तंबाकू का किसी न किसी रूप में सेवन करने लग जाती हैं।

यह रिपोर्ट जारी करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि सिर्फ भारत में ही हर वर्ष आठ से 10 लाख लोगों की तंबाकू के सेवन के कारण मौत हो जाती है. विकसित देशों में कड़े प्रतिबंधों के चलते अब तंबाकू उत्पाद बेचने के लिये कंपनियों का ध्यान भारत जैसे विकासशील देशों की ओर है। आजाद ने कहा कि भारत तंबाकू सेवन के मामले में विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है. वर्ष 2030 तक तंबाकू के कारण होने वाली हर 10 में से सात मौतें विकासशील देशों में होंगी। उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट के तहत जिन आंकड़ों का खुलासा हुआ है वे पूर्व के शोध और अध्ययनों से एकदम अलग हैं।
आजाद ने कहा कि यह चिंताजनक है कि अब भी तंबाकू सेवन करने वाले पुरुषों और महिलाओं की तादाद काफी ज्यादा है. आश्चर्य की बात यह है कि तंबाकू का सेवन करने वाले 60.2 फीसदी लोगों को सुबह उठने के आधे घंटे के भीतर ही तंबाकू सेवन की लत पड़ी हुई है। यह स्थिति काफी चिंताजनक है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम वर्ष 2007-08 में शुरू किया था. इसे 21 राज्यों और 42 जिलों में चलाया जा रहा है ताकि तंबाकू सेवन के नुकसान के प्रति लोगों को आगाह किया जा सके। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, अंतरराष्ट्रीय जनसंख्या विज्ञान संस्थान और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मिलकर तैयार की गयी इस रिपोर्ट के लिये कराए गए सर्वेक्षण में देश के 29 राज्यों के 69,296 वयस्कों (15 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों) को शामिल किया गया। इनमें 33,767 पुरुष और 35,529 महिलाएं शामिल थी।

मोहम्मदाबाद में तीन मतदान केंद्रों पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी के.धनलक्ष्मी ने कलक्ट्रेट सभागार में सेक्टर-जोनल मजिस्ट्रेट की मीटिंग के दौरान तैनाती के विषय में दिशानिर्देश जारी किये। चौथे चरण के मतदान वाले विकास खंड मोहम्मदाबाद के प्रत्येक तीन बूथों पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किये जाने का निर्णय लिया गया। क्षेत्र भ्रमण के उपरांत जिलाधिकारी ने कई मतदान केंद्रों को बदलने का भी प्रस्ताव दिया है।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विकास खंड मोहम्मदाबाद में पंचायत चुनाव की व्यवस्था के लिए क्षेत्र को 15 जोन और 43 सेक्टरों में विभाजित किये जाने का निर्णय लिया है। जिला विकास अधिकारी एके सिंह चंद्रौल ने बताया कि ब्लाक मोहम्मदाबाद में औसतन तीन पोलिंग स्टेशन पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किये जाने की रणनीति बनायी गयी है और इसी के आधार पर नियुक्ति की जा रही है।

उन्होंने बताया कि अति संवेदनशील 15 मतदान केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाने का भी निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी के सोमवार को पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार मीणा के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विकास खंड नवाबगंज के ग्राम बेग की प्राइमरी पाठशाला में स्थान की कमी और घनी आबादी के बीच स्थित होने को दृष्टिगत रखते हुए मतदान केंद्र को पूर्व माध्यमिक विद्यालय भवन में स्थानांतरित किये जाने के विषय में निर्वाचन अधिकारी से चर्चा की। नगला चंपत के मतदान केंद्र को भी बदलने की संभावना पर विचार किया गया है। सूत्रों के अनुसार जिलाधिकारी ने व्यवस्था की दृष्टि से कई बूथों के परिवर्तन के विषय में निर्वाचन आयोग से दिशा निर्देश मांगे हैं।

अब धूप हो या बदरी, सोलर पैनल होगा बेझिझक चार्ज

सौलर पैनल यानी सूर्य ऊर्जा का बेहतरीन स्त्रोत। इसकी सफलता से उत्साहित वैज्ञानिक अब सोलर पैनल की क्षमता बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी दिशा में पहल करते हुए चीन की कंपनी सनटेक के शोधकर्ता सोलर पैनल की क्षमता को बढ़ाने में जुटे हुए हैं। वे एक ऐसी तकनीक के विकास में लगे हैं जिससे घने बादलों के बावजूद या कम सूर्य ऊर्जा के बावजूद सोलर पैनल सही ढंग से चार्ज हो सकेगा और बढ़िया बैक-अप देगा।

कंपनी ने बताया कि सौर सेल की क्षमता बढ़ाने के लिए उसके बैक-पैनल को अपग्रेड किया जा रहा है, जिससे उसकी क्षमता और बढ़ेगी। शोधकर्ताओं ने बताया कि इस आधुनिक बैक पैनल को पुराने सोलर पैनल में भी आसानी से इंस्टॉल किया जा सकेगा। चीन की कंपनी सनटेक क्रिस्टलाइन सिलिकन सोलर पैनल बनाने में विश्व की अग्रणी कंपनियों में शामिल है। सनटेक कैलिफोर्निया की कंपनी संता क्लारा के साथ मिलकर इस बैक पैनल के विकास में जुटी है।

कंपनी ने बताया कि संता क्लारा के साथ मिलकर उनकी कंपनी स्मार्ट पैनलों का निर्माण करेगी। पूरी दुनिया में सोलर ऊर्जा का प्रयोग करने वाले देशों में चीन का स्थान बहुत ऊपर है। कंपनी ने बताया कि सोलर ऊर्जा के प्रयोग से पर्यावरण का भी नुकसान नहीं होता है। इसलिए वे इसके उपयोग पर अधिक बल देते हैं। पूरी दुनिया में सौर पैनलों की डिमांड काफी बढ़ी है और कई क्षेत्रों में इसका उपयोग हो रहा है।

ऐसे में उनकी यह तकनीक काफी कारगर होगी, क्योंकि इसकी मदद से किसी भी मौसम में सौर पैनल चार्ज हो सकेंगे। अभी यदि सौर ऊर्जा कम होती है या आसमान में बादल छाए रहते हैं, तो सौर पैनल चार्ज होने में सक्षम नहीं होता। इस तकनीक के विकास के बाद अब यह समस्या दूर हो सकती है।

देश के हर जिले में नकली नोटों के अलग थाने

देशभर में नकली नोटों के फैलते जाल को रोकने को लेकर हर जिलों में थाने खोले जाएंगे। रिजर्व बैंक ने सभी राज्य सरकारों के सामने ऐसा प्रस्ताव रखा है। इस कड़ी में हरियाणा सरकार ने अलग थाने खोलने की मुहिम शुरू कर दी है।

देश में नकली नोट रिजर्व बैंक व पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। खासतौर से बैंकों में ऐसे नोटों को लेकर परेशानी पैदा हो जाती है। बैंक मुकदमे दर्ज कराते नहीं जबकि नोट मालिक नोट जाने के भय से आनाकानी करता है। ऐसे में कई बार मामले दबे रह जाते हैं। हाल ही में चंडीगढ़ दौरे के दौरान रिजर्व बैंक गर्वनर डी.सुब्बाराव ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया।

उन्होंने यह भी बताया कि रिजर्व बैंक ने सभी राज्य सरकारों से हर जिले में केवल नकली नोटों के मुकदमे दर्ज करने संबंधी थाने खोलने को कहा है। इसमें मुकदमे बैंक प्रबंधन दर्ज कराएंगे। ऐसा प्रस्ताव हर राज्य सरकार को भेजा जा रहा है। गर्वनर का मानना था कि जितने नोट आ रहे हैं, उतने मुकदमे दर्ज नहीं हो पाते क्योंकि लोग उन पर मुकदमा दर्ज होने से डर जाते हैं। अगर किसी के पास नकली नोट मिले तो उसकी पूरी पूछताछ हो,संबंधित व्यक्ति पर तुरंत मुकदमा दर्ज ना हो? इसके बाद लोग सामने आने लगेंगे,यह अलग थाने खुलने से ही संभव होगा।

इस कड़ी में हरियाणा के मुख्य सचिव उर्वशी गुलाटी,गृह सचिव समीर माथुर व वित्त सचिव अजीत मोहन शरण सहित कई अफसरों के साथ विशेष बैठक हुई जिसमें हर जिले में नकली नोटों के लिए थाने खोलने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई।

खुफिया तंत्र का मानना है कि नकली नोट ज्यादातर पाकिस्तान से आते हैं। पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी पिछले पांच वर्ष से ऐसे मामले बढ़ रहे हैं। राज्य पुलिस इसको लेकर पूर्व में एक कमेटी भी बना चुकी है लेकिन उसने कोई खास उपलब्धि हासिल नहीं की। अब हाल ही नियुक्त गृह सचिव समीर माथुर ने इस मामले को गंभीरता से लिया है,इस कड़ी में व्यापक स्तर पर कार्य होगा। अगले माह विशेष बैठक भी बुलाई गई एवं हर जिले में थाने खोलने के रिजर्व बैंक के प्रस्ताव पर अमल किया जा रहा है।

हां,ऐसा प्रस्ताव है। हर जिले में केवल नकली नोट संबंधी मामलों के लिए थाने खोलने का प्रस्ताव है। रिजर्व बैंक के कहने पर ऐसा किया जा रहा है। आने वाले समय में इस संबंध में सख्ती होगी।

प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत

बरेली: बरेली जिले में आज एक प्रेमी युगल ने कथित रूप से जहर खा लिया। जहर खाने से लडकी की मौत हो गई और लडके को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बरेली जिले के किला थाना क्षेत्र के एक मकान में लोकेश और उसकी प्रेमिका (20) ने जहर खा लिया जिसके बाद दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्रेमिका की मौत हो गई। लोकेश अब भी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत चिन्ता जनक है।

फार्मेसिस्ट की पत्नी और वकील की बेटी डेंगू की चपेट में

बदायूं: जिले में फैले जानलेवा डेंगू ने जिला अस्पताल के फार्मेसिस्ट और शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता की बेटी को भी चपेट में ले लिया है। जिले में अब तक २३७ लोग डेंगू की गिरफ्त में आ चुके हैं। वकील की बेटी का इलाज बरेली में चल रहा है। बताते हैं कि बरेली के सभी अस्पतालों में बदायूं के मरीजों की संख्या अधिक है।

जिले में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। जिला अस्पताल के फार्मेसिस्ट डॉ. वीके मिश्र की पत्नी अर्चना शंखधार (४२) को भी डेंगू ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। बताया जाता है कि वह कई दिन से बीमार चल रही थीं। जांच कराने पर डेंगू की पुष्टि हुई। इधर, मधुवन कालोनी निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता की छोटी बेटी को डेंगू की पुष्टि हुई है।

स्वतंत्र प्रकाश ने कहा सरकारी अस्पतालों में जो सुविधाएं होती हैं वहीं इलाज डेंगू के मरीज को दिया जाता है। सेहत महकमे की मनमानी को लेकर वकीलों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से भी जल्द मिलेगा ताकि गरीबों का निजी अस्पतालों में आर्थिक दोहन न हो सके।
इधर, बता दें कि जिले में डेंगू से अब तक ४२ लोगों की मौत हो चुकी है और पीड़ित लोगों की संख्या २३७ पहुंच गई है। बावजूद इसके सेहत महकमे पूरी तरह लापरवाह बना हुआ है

मुलायम से बेहतर इंसान हैं कल्याण: अमर सिंह

कल्याण सिंह को मुलायम से बेहतर इंसान बतलाकर अमर सिंह ने यूपी राजनीति में फिर से खलबली पैदा कर दी है।

अमर सिंह अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहे हैं। अमर सिंह ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि कल्याण सिंह समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह से कहीं बेहतर इंसान हैं। अमर सिंह ने ये भी कहा कि कल्याण सिंह की शख्सियत सभ्य और ईमानदार नेता की है। समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद से अमर सिंह ने कई बार मुलायम सिंह यादव पर तीखे प्रहार किये हैं।

अमर सिंह लखनऊ में सोमवार को एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

सोमवार को दिये अपने बयान में अमर सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह की शक्सियत के कारण ही वो आज भी उनके पैर छूते हैं। उन्होंने कहा कि मुलायम सुंह ने उनके साथ जो व्यवहार किया उसके लिये वो उन्हें माफ भी कर चुके हैं।

अमर सिंह ने राहुल गांधी को भी मासूम बताया। जब उनसे पूछा गया कि राहुल गांधी ने आरएसएस की तुलना सिमी से की थी तो अमर सिंह ने कहा कि राहुल अभी मासूम हैं।

अखबार ऑफिस में पुलिसिया कहर!

कानपुर: कानपुर में अखबार ऑफिस पर रविवार को हुए हमले की आज कड़ी निंदी की गई है। मान्यता प्राप्त पत्नकार समिति ने कानपुर में हिन्दी और अंग्रेजी दैनिक हिन्दुस्तान और हिन्दुस्तान टाइम्स कार्यालय पर पुलिस हमले और अंग्रेजी दैनिक पायनियर के संवाददाता पर कल देर रात हुए हमले की निंदा करते हुए, सरकार से दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मान्यता प्राप्त पत्नकार समिति के सचिव योगेश मिश्र और उपाध्यक्ष मुदित माथुर ने तीन दिन पहले कानपुर में अखबार के कार्यालय पर पुलिस के हमले को गैरकानूनी, सूचना की आजादी छीनने वाला और अमर्यादित बताते हुए आज राज्य सरकार से दोषी पुलिस वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सभी पत्नकार संगठनों से पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ सच छाप रहे अखबार के पक्ष में एक होने की अपील की।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने कानपुर में हिन्दुस्तान और हिन्दुस्तान टाइम्स कार्यालय पर हमला किया। अखबार का वितरण नहीं होने दिया और पत्नकारों के वाहन जब्त कर लिए। उन्होंनें कहा कि इस मामले में मानवाधिकार आयोग और राष्ट्रीय प्रेस परिषद की चुप्पी आश्चर्यजनक है। उन्होंने कल देर रात लखनऊ में पायनियर के संवाददाता राज बहादुर सिंह को मारने वाले लोगों की भी गिरफ्तारी की मांग की।