Home Blog Page 5775

मायावती ने लगाई बाबा रामदेव की सभा पर रोक

लखनऊ|| उत्तर प्रदेश की सरकार ने योग गुरू बाबा रामदेव की सभाओं पर अब सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। सरकार ने इसी के तहत 22 नवंबर को महाराजगंज में होने वाली बाबा रामदेव की सभा पर प्रतिबंध लगा दिया है जबकि योग गुरू ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरा देश उनके साथ है।

महाराजगंज जिला प्रशासन ने उनके योग शिविर के वीडियोग्राफी कराने के भी आदेश दिए है। जिलाधिकारी विनय श्रीवास्तव ने शनिवार को कहा कि निषेधाज्ञा लागू होने के कारण बाबा रामदेव की सभा को अनुमति नहीं दी गई है।

जिलाधिकारी ने हालांकि योग शिविर की वीडियोग्राफी का कोई ठोस कारण नहीं बताया है।
बहुजन समाज पार्टी प्रमुख और राज्य की मुख्यमंत्री मायावती ने भी पिछले 17 मार्च को पार्टी के 25 साल पूरे होने पर राजधानी लखनऊ में आम सभा में बाबा रामदेव का नाम लिए बगैर कहा था कि एक बाबा है जो लोगों को कसरत सिखाता है तथा राजनीति में भी आना चाहता है।

मायावती ने यह टिप्पणी तब की थी, जब बाबा रामदेव ने राज्य में हो रहे मूर्ति निर्माण की आलोचना करते हुए कहा था कि मूर्तियों से अनुसूचित जाति जनजाति का विकास नहीं हो सकता।

लुटेरों ने किया ५० तोला सोने पर हाँथ साफ़

इटावा|| इटावा जिले के जसवंतनगर कस्बे में सशस्त्र लुटेरों ने आज सुबह एक घर में घुसकर करीब 10 लाख रुपए मूल्य के जेवरात लूट लिये।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कस्बे के अहीरन टोला मुहल्ले में करीब छह लुटेरों ने श्रीमन नारायण के घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर लगभग 10 लाख रुपए मूल्य के करीब 50 तोला सोने के आभूषण लूट लिये।

सूत्रों ने बताया कि लुटेरे परिवार के बंधक बनाए गए सदस्यों को एक कमरे में बंद करके भाग गए।

पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

टिकट के लिए विधायक ने मुलायम को ब्लैकमेल किया

फर्रुखाबाद: जिले के एकमात्र सपा विधायक नरेन्द्र सिंह यादव ने जिलापंचायत अध्यक्ष पद की टिकट हासिल करने के लिए सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को ब्लैकमेल किया है| नेता जी को झुकाकर नरेन्द्र ने स्वयं को सबसे बड़ा शक्तिशाली घोषित किया है|

समाजवादी पार्टी के छोटे बड़े नेता नरेन्द्र सिंह की भाभी मंजुलता को जिलापंचायत अध्यक्ष पद की टिकट मिलने की जानकारी चटकारे लेकर बता रहे हैं कि नरेन्द्र ने इस टिकट के लिए नेता जी पर पूरी ताकत लगा दी| जब नेता जी ने टिकट देने से साफ़ मना कर दिया तो नरेन्द्र ने बेइज्जती होने के कारण ब्रम्हास्त्र का प्रयोग करते हुए साफ़ कह दिया कि यदि उनकी भाभी को टिकट नहीं मिलेगा तो वह विधायकी पद से इस्तीफा दे देंगें|

ऐसी स्थित में बेबस सपा मुखिया मुलायम सिंह को मंजुलता को टिकट देनी ही पड़ी| इस टिकट के लिए सपा नेता डॉ हरिनाथ सिंह यादव ने अपनी पत्नी डॉ अनीता यादव से पार्टी में आवेदन कराया सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने एकमात्र आये डॉ अनीता के आवेदन को पैनल में भेज दिया था| उस समय मंजुलता का आवेदन न होने पर यही माना गया कि अनीता ही सपा प्रत्याशी होंगी|

जिलापंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की तिथि १२ दिसंबर घोषित हो जाने पर चुनाव में सरगर्मी आने लगी है| सपा के लोगों का मानना है कि परिवार की छवि व व्यवहार को देखते हुए डॉ अनीता ही जिताऊ प्रत्याशी हैं| जिलापंचायत सदस्यों की नजर में भी डाक्टर की ऐसी प्रत्याशी हैं कि उनसे मोटी रकम भी मिलेगी और स्नेह के साथ काम भी होगा| ऐसे लोग गुंडागर्दी की आशंका को लेकर सहमे हुए हैं|

विधायक नरेन्द्र सिंह अब इस जुगाड़ में हैं कि डॉ अनीता चुनाव न लड़े तो वह अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा करने में सफल हो जायेंगें| उधर डाक्टर का पूरा परिवार वोटरों से निरंतर सम्पर्क बनाए है उधर चुनाव लड़ने के लिए पत्ते न खोलने वाले मुकेश राजपूत मौके की तलाश में हैं| डाक्टर के चुनाव न लड़ने पर मुकेश राजपूत अपनी पत्नी सौभाग्यवती राजपूत जिलापंचायत अध्यक्ष को पुनः चुनाव लड़वायेंगें| यदि डाक्टर चुनाव लड़ने के लिए अडिग रहीं तो मुकेश उन्हें वोट दिलवाकर पूरी ताकत से मदद भी करेंगे|

नगर का अनंत होटल फिलहाल पंचायत चुनाव का चर्चित केंद्र बिंदु बन गया है| देर सवेर वोट माँगने जाने वालों को दावत दी जाती है साथ ही अन्य वोटरों की स्थित बताकर उनकी भी सौदेवाजी की जाती है| होटल मालिक राधेश्याम राजपूत के सभासद पुत्र राजन राय जौली की पत्नी रीता जिलापंचायत सदस्य हैं|

रसोई के राजा की बाजार में धमक

फर्रुखाबाद: रसोई का राजा कहा जाने वाला आलू बाजार में आ गया है| पुराना आलू खाने से ऊबे लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी|

थाना मऊदरवाजा के ग्राम टीका नगला निवासी महाराम शाक्य 6 बीघा आलू को खोदकर सातनपुर मंडी में सीताराम शाक्य की आढत पर पहुंचे| ग्राम कीरतपुर निवासी व्यापारी पंकज कटियार ने आलू को 881 रुपये प्रति कुंतल के भाव में खरीदा|

आढ़ती सीताराम ने बताया कि तौलने पर आलू 26 कुंटल निकला| शीतग्रहों की मंडी में छट्टा आलू का भाव 550 से 600 रुपये तथा बीजा आलू का भाव 525 से 575 रुपये प्रति कुंटल है| मंडी में आलू की खरीददारी धीमी हो जाने के कारण गुहाटी के लिए आलू की रेक भेजने की तैयारी की जा रही है|

शीतग्रहों में अभी 15 प्रतिशत आलू भंडारित है| बीज तैयार करने के लिए अभी भी आलू की बुबाई की जा रही है| बीते वर्ष नया आलू 1200 रुपये प्रति कुंटल बिका था|

दुकानदार को घायल कर नगदी मोबाइल लूटा

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला नेकपुर कला निवासी दुकानदार देवेन्द्र उर्फ़ लल्ला को घायल कर नगदी व सामान लूट लिया गया| परिजन घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं|

बीते दिन लल्ला गाँव के पुल के पास मिठाई की दुकान बंद कर सायं घर पहुंचा और गाँव के नन्हें कठेरिया के साथ शौंच करने गया| रास्ते में दीन गेस्ट हॉउस के सामने चार लोगों ने पकड़ लिया जिन्होंने लल्ला की बेरहमी से पिटाई की और उसका मोबाइल व १८०० रुँपये की नगदी लूट ले गए|

घायल लल्ला का प्राईवेट डाक्टर के यहाँ इलाज कराया गया| लल्ला के बड़े भाई ब्रजेश कुमार ने बताया कि मैंने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दूसरे दिन ही कोतवाली फतेहगढ़ में तहरीर दे दी थी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की|

आबरू के साथ जेवरात भी लूटे

फर्रुखाबाद: तमंचे से धमकाकर युवती मीरा उर्फ़ सुनीता के साथ दबंग ने दुष्कर्म किया और जाते समय जेवरात भी लूट ले गए|

थाना नवाबगंज के ग्राम बीरपुर निवासी वीरपाल की पत्नी मीरा आज पति के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस कार्यालय पहुँची| किसी अधिकारी के मौजूद न होने पर मायूश होकर वापस लौट गई| मीरा ने बताया की वह बीती रात ८ बजे घर पर अकेली थी| उसी समय गाओंके रामबाबू व राजेश शराब पीकर घर में घुस आये और जमीन पर उठाकर पटक दिया|

राजेश ने तमंचा दिखाते हुए कहा कि शोर मचाया तो जान से मार डालेंगे| रामबाबू ने जबरन मुंह काला किया जब मैंने शोर मचाया तो गाँव के किशन सिंह, फूलसिंह व तेजराम आदि ने बचाया| दुष्कर्मी जाते समय सोने की जंजीर व झुमकी तोड़ ले गए तथा रिपोर्ट दर्ज कराने पर मार डालने की धमकी दे गए|

जुएँ में हारने पर लटक गया फांसी पर

फर्रुखाबाद: जुएँ में हारने वाले अधेड़ वीमार वीरपाल लोधी ने फांसी पर लटक कर जान दे दी|

थाना राजेपुर के ग्राम सीढ़ेचकरपुर निवासी ४८ वर्षीय वीरपाल आज सुबह ५ बजे गाँव के बाहर शौंच करने गया| वहां वह बबूल के पेंड में अगौंछे से फांसी का फंदा डालकर लटक गया| पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया| बताया गया कि अविवाहित वीरपाल दीवाली को बिना बताये घर से 33 हजार रुपये ले जाकर जुएँ में हार गया था| इसी बात पर घर में कलह होने पर वह मायूश रहता था|

बीते दिनों प्रधानी का चुनाव हारने वाली ओमहरी की पत्नी नन्ही देवी अपने बच्चों को चप्पलों से पीट रही थी| वीरपाल ने भाभी की इस हरकत का विरोध किया तो गुस्साई नन्ही ने उसके चप्पल फेंक कर मार दी|

मामा ने भांजी को उड़ाया, किशोरी से छेड़छाड़

फर्रुखाबाद: मनचला कलयुगी मामा मौक़ा मिलते ही अपनी भांजी को उड़ा ले गया| उसने यह भी नहीं सोंचा क़ि विवाहित भांजी को भगाने पर भांजी के ससुराल वालों पर क्या बीतेगी| अब ससुराल व मायके वाले मामा को ढूंढ रहे हैं| कोई सुराग न मिलने पर युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है|

थाना मऊदरवाजा के ग्राम हांथीपुर निवासी हरनाम सिंह के परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब उन्हें पता चला क़ि प्रीती अपने प्रेमी मामा के साथ चली गई है| हरनाम ने ५ माह पूर्व ही ग्राम अलियापुर निवासी अहिवरन के पुत्र जगराम से अपनी बेटी प्रीती का बड़ी धूमधाम से विवाह किया था| उस समय उन्हें यह नहीं मालूम था क़ि बेटी उनके मुंह पर कालिख पोत जायेगी| प्रीती बीते दिनों ही मायके आई थी|

पीड़ित हरनाम ने मजबूर होकर हरदोई थाना पाली क्षेत्र में रहने वाले भांजे मुकेश के विरुद्ध अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई|

* नगर क्षेत्र के ग्राम बाग़ लकूला निवासी रामविलास की १४ वर्षीय पुत्री के साथ छेड़छाड़ के साथ अश्लील हरकतें की गईं| इस बात की जानकारी होने पर रामविलास की पत्नी सुशीला ने गाँव के माधौराम के बेटे मनोज के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी|

* थाना राजेपुर के ग्राम पट्टी जसूपुर निवासी धर्मपाल की पुत्री नन्ही को तमंचे से धमकाकर उसके साथ छेड़खानी की गई|

धर्मपाल की पत्नी रामवेटी शिकायत करने पुलिस कार्यालय पहुँची उसने बताया कि गाँव का शिशुपाल रामफेरे को मोटर साइकिल पर बिठाकर मेरे घर आया| मेरी पिटाई करने के बाद बेटी के साथ बदसलूकी की|

मुफ्त इलाज के लिए मचने लगी है भगदड़

फर्रुखाबाद: मुफ्त इलाज के पंजीकरण के लिए मरीजों व उनके तीमारदारों में भगदड़ मच गई है| फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर नव निर्मित माडल स्टेशन के प्लेटफ़ार्म पर पंजीकरण कराने वाले धक्का-मुक्की करते रहे| सिफारिश के कारण विना लाइन में लगे लोगों का पंजीकरण किये जाने से विवाद की स्थित बनी रही|

कांग्रेसी नेता इन्द्रा पांडे व शहनाज वेगम ने मरीजों का पंजीकरण किया| मरीजों को जब बताया गया कि उनको चेकअप कराने के लिए नाला बघार बेबर रोड स्थित मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज जाना पड़ेगा| वहां तक के करीब ४० रुपये भाड़े के कारण अधिकांस लोग लाचार दिखे|

जीवन रेखा एक्सप्रेस ट्रेन के डाक्टरों की टीम ने आज मेडिकल कालेज में कटे होंठ व कान के मरीजों को देखा जिनका २१ से २८ नवम्बर तक आपरेशन किया जाएगा| २८ नवम्बर से १४ वर्ष तक की आयु वाले कमर से नीचे की विकृति पोलियो के मरीज तथा ३० नवम्बर से १ दिसंबर तक मोतियाबिंद के मरीज देखे जायेंगे| जिनका २९ से १० दिसंबर तक आपरेशन किया जाएगा|

दांत संबंधी बीमारियों के मरीजों को २२ नवम्बर से १ दिसमबर तक फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर मौजूद जीवन रेखा एक्सप्रेस ट्रेन में देखा जाएगा| दांत के मरीजों को छोंड़कर अन्य मरीजों व उनके एक सहायक के लिए रहने व ठहरने की निःशुल्क व्यवस्था की गई है| सभी मरीजों के आपरेशन एक्सप्रेस ट्रेन में ही किये जायेंगे|

केंद्रीय राज्यमंत्री सलमान खुर्शीद ने आज दोपहर को फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन व मेडिकल कालेज में स्वास्थय से संबंधी व्यवस्था के बारे में जानकारी की| कई खामियों को दूर करने की भी हिदायत दी|

गुलाबी गैंग ने पुलिस के गुडवर्क में डाला अडंगा

फर्रुखाबाद: अपराधिक घटनाओं में जो कार्य पुलिस को करना चाहिए पुलिस की निष्क्रियता के कारण अब यह कार्य जनता व गुलाबी गैंग को करना पड़ रहा है|

नगर के गाँव ढिलाबल निवासी प्रदीप सिंह राठौर अपने भतीजे अजीत के साथ दवा लेकर साइकिल से घर जा रहे थे| बीती रात ९ बजे वह टेलीफोन एक्सचेंज के सामने से गुजर रहे थे तभी कई युवकों ने मारपीट कर दोनों के मोबाइल छीन लिए| एक लुटेरो को जुल्फकार की मदद से पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया|

मामले को रफा-दफा किये जाने की जानकारी मिलने पर गुलाबी गैंग की कमांडर अंजली यादव ने सरला पण्डे आदि के साथ रात १० बजे कोतवाली में डेरा डाल दिया| उन्होंने वहां मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र से लुटेरे के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज किये जाने को कहा| तभी एसएसआई शिवशंकर शुक्ला ने लुटेरे से पुलिसिया अंदाज में पूंछ-तांछ की|

लुटेरे ने अपना नाम मुलायम लोधे राजपूत पिता का नाम भगवान् दास कुम्हारन वाली गली लालगेट निवासी बताया| बाइक मिस्त्री मुलायम ने बताया कि मोहल्ले के ही मेवाराम लोधे राजपूत का बेटा अर्जुन टैम्पो मिस्त्री साथ था|

श्री शुक्ला ने ही प्रदीप की ओर से लूट की गाँव के प्रधान वेदराम जाटव से तहरीर लिखाई| अंजली यादव ने बताया कि रिपोर्ट की नक़ल मिल जाने के बाद रात १२ बजे कोतवाली से घर गईं| उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुलायम सिंह की निशादेही पर लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया|

लूट-पाट स्थल के निकर रोडवेज बस स्टेशन के सामने पिकेट ड्यूटी लगती है जहां पुलिस कर्मचारी हर समय डग्गामार वाहन चालकों से अवैध बसूली करते रहते हैं| लेकिन लूट की घटना के समय पुलिस का कोई पता ही नहीं चला| कोतवाली पुलिस लूट की घटना को छिपाकर लुटेरे से गुड वर्क दिखाने के प्रयास में थी|