Home Blog Page 5776

कार्तिक पूर्णिमा को जन्मे गुरुनानक देव

गुरुनानक देव सिक्ख धर्म के संस्थापक हैं। इनका जन्म अप्रैल सन् 1469 में लाहौर के पास तलवंडी में हुआ। इनका परिवार कृषि आदि कार्य से संबंधित था। इन दिन कार्तिक पूर्णिमा थी इसी वजह से हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर गुरुनानक जयंती मनाई जाती है।

गुरुनानक का जहां जन्म हुआ था वह स्थान उन्हीं के नाम पर अब ननकाना के नाम से जाना जाता है। ननकाना अब पाकिस्तान में है। नानकदेव जी बचपन से प्रखर बुद्धि थे। प्रारंभ से ही इनके चेहरे पर अद्भुत तेज दिखाई देता था।

नानकजी का विवाह 16 वर्ष की उम्र में हुआ। इनके दो पुत्र हुए। चूंकि नानकदेव का मन धर्म और अध्यात्म की ओर था अत: वे पत्नी और बच्चों को ससुराल में छोड़कर धर्म के मार्ग पर निकल गए। गुरुनानकजी ने अपने पूरे जीवन में सामाजिक कुरीतियों का पुरजोर विरोध किया। समाज में एकरूपता लाने के लिए अपना पूरा जीवन अर्पित कर दिया। इन्होंने यही संदेश दिया कि ईश्वर एक है और हमें उसी की आराधना करनी चाहिए।

गुरुनानकजी ने भारत सहित अनेक देशों की यात्राएं की। वे मानवीय और धार्मिक एकता के उपदेशों और शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार कर रहे थे। ऐसा माना जाता है कि गुरुनानक ने 1539 देह का त्याग किया।

सलमान खान, विवादों से चोली-दामन का साथ

ऐसा लगता है कि बॉलीवुड स्टार सलमान खान और विवादों का चोली दामन का साथ है।  पहले काले हिरण के शिकार और बाद में फुटपाथ पर सोते हुए लोगों पर गाडी चढ़ाने के बाद विवादों में फंस चुके हैं।

रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ पर सरकार के बाद अब अदालत ने भी निगाहें टेढ़ी की हैं। अलीगढ़ की एक अदालत ने रियलटी शो ‘बिग बॉस’ के चौथे सीजन के मेजबान और कलाकार सलमान खान, शो के निर्माता, निर्देशक और भाग लेने वाले पांच कलाकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला अश्लील सामग्री प्रसारित करने के आरोप में दर्ज किया गया है। इस मामले की अगली सुनवाई 24 नवंबर को होगी।

हाल ही में केंद्र सरकार ने भी रियलिटी शोज ‘बिग बॉस’  और ‘राखी का इंसाफ’ के खिलाफ कार्रवाई की थी। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को इन शोज को रात 11 बजे से सुबह 5 बजे के बीच दिखाने के निर्देश दिए. लेकिन बांबे हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है। इस मामले की सोमवार को सुनवाई है।

अलीगढ़ की सीजेएम की अदालत में शिकायत करते हुए कहा कि बिग बॉस के प्रसारण से अश्लीलता बढ़ रही है और इसका प्रसारण रोका जाना चाहिए। इस आवेदन के बाद अदालत ने यह मामला कायम कर लिया है। अदालत ने सलमान खान के अलावा कलर्स के एमडी, कार्यक्रम के निर्माता, निर्देशक और हिस्सा लेने वाले पांच कलाकार -सारा खान, अली मर्चेंट, डॉली बिंद्रा, श्वेता तिवारी और समीर सोनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

चावल से निकलीं सूड़ियां: बच्चो ने मिड डे मील फेंका

शाहजहांपुर||हम चाहें कितनी भी ताकत बच्चों को मिलने वाले शिक्षा व मिड डे मील के प्रति लगा लें, लेकिन बच्चों के भविष्य व उनके स्वास्थय से खिलबाड़ करने वाले अपनी हरकतों से वाज नहीं आयेंगे| ऐसा ही एक द्रश्य शहजाह्नपुर के प्राथमिक व जूनियर विद्यालय जरियनपुर में देखने को मिला,जहां बच्चों को कई महीनो तक मिड डे मील नसीव तक नहीं होता है| और जब मिलता है तो केवल चावल वो भी उसमे रेंगती हुयी सूंडिया |

इन स्कूलों का हाल तो एसा है कि एक दिन गैस न होने के कारण तो दूसरे दिन सूडियां निकलती हैं तो बताओ अपनी जीती जागती आँखों से इसे खुद खाना पसंद करोगे, शायद आपका उत्तर नहीं ही होगा तो फिर इन बेचारे बच्चों के स्वस्थ्य से खिलबाड़ क्यों?

कटरी क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था की दयनीय दशा है। पहले तो स्कूल ही समय से नहीं खुलते हैं। अगर खुलते भी हैं, उनमें बच्चे खेलते रहते हैं और अध्यापक भी नहीं आते हैं। इन इलाकों के स्कूलों में मध्याह्न भोजन पर नजर डाली जाए तो यह बनता भी नहीं है और जहां बनता है वहां इतना घटिया किस्म का बनता है कि बच्चे तो दूर, जानवर भी इसे खाना भी पसंद नहीं करते|

जालसाजी: बैंक को ६ लाख का चूना लगाया

लखनऊ|| एक महिला ने यूपी स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड आगरा के फर्जी चेक से यूको बैंक को ५.८५ लाख रुपए का चूना लगा दिया। इसके बाद ५.८७ लाख के एक और चेक के जरिए भुगतान लेने का जब महिला ने प्रयास किया तो उसका भांडा फूट गया।

बैंक के उपमहाप्रबंधक ने अमीनाबाद कोतवाली में इस धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
यूको बैंक की सेवा शाखा के उपमहाप्रबंधक अशोक जायसवाल ने पुलिस को बताया कि जानकीपुरम सेक्टर सी निवासी जानकी सिंह ने यूनियन बैंक की चांदगंज शाखा में अपने खाते में ५८५५०० रुपए का चेक जमा किया।

यूपी टूरिज्म की तरफ से २८ अक्तूबर को जारी चेक संख्या १२७७४७ से आठ नवंबर को भुगतान प्राप्त कर लिया। इसके बाद उसने ११ नवंबर को यूपी टूरिज्म का ५८७००० रुपये का चेक संख्या १२७७४६ भुगतान के लिए बैंक में लगाया। संदेह होने पर सेवा शाखा के प्रबंधन ने भुगतान पर रोकने के साथ आगरा की हरी पर्वत शाखा से संपर्क किया।

वहां के प्रबंधन ने यूपी टूरिज्म के बचत खाता संख्या ०५०७०१००००३६१७ से उक्त चेक जारी होने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही यूपी टूरिज्म प्रबंधन ने १३ नवंबर को बैंक को पत्र भेजकर जानकी सिंह द्वारा दाखिल दोनों चेकों को फर्जी बताया गया|

जालसाजी उजागर होने पर उपमहाप्रबंधक ने अमीनाबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि बैंक कर्मियों की सूझबूझ से ५.८७ लाख रुपए का चेक पकड़ लिया गया, जबकि ५८५५०० रुपए के चेक का भुगतान करने में दोषी कर्मचारियों का पता लगाकर विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

मेड़ की रंजिश में गोलीवाजी, 3 घायल

फर्रुखाबाद: थाना जहानगंज के गाँव गदनपुरतुर्रा में खेत की मेड़ तोड़ने को लेकर हुई फायरिंग व मारपीट की घटना में एक ही परिवार के ३ लोग घायल हो गए| पुलिस ने मंगल सिंह ठाकुर व उनके बेटे सुरेन्द्र सिंह को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|

सुरेन्द्र के हाँथ व सीने में गोली लगी| जबकि मंगल लाठी डंडों के हमले में घायल हुए| मंगल ने बताया कि वह सायं ६ बजे अपने खेत में बेटे सुरेन्द्र के साथ आलू की बुबाई कर रहे थे|

खेत की मेड़ तोड़ने का विरोध करने पर परिवार के राममोहन, नत्थू सिंह, दुर्गेश व रिंकू ने लाठी डंडों से पिटाई की| मोहन ने लायेसेंसी बन्दूक से बेटे पर फायरिंग की, हाँथ में गोली लगने से हड्डी टूट गयी है| मंगल की बहन जलदेवी ने बताया कि झगड़े के दौरान नत्थू की पत्नी ने बेटे मोहन को खेत में ही बनी कोठरी से बन्दूक लाकर दी थी|

जहानगंज एसओ ने बताया कि नत्थू सिंह के भी गोली लगी है उसको भी लोहिया अस्पताल भेजा जा रहा है| नत्थू सिंह व मंगल सिंह सगे भाई है| खेत की मेड़ तोड़ने को लेकर गोली चली है| हमलावरों को तलाश किया जा रहा है|

पर्चा खरीदने गए दलित प्रत्याशी की पिटाई

फर्रुखाबाद: ब्लाक शमसाबाद कार्यालय में चुनाव लड़ने के लिए पर्चा खरीदने गए दलित रामगोपाल धनुख की पिटाई कर दी गई|

थाना शमसाबाद के ग्राम सुल्तानपुर निवासी रामगोपाल ने आज रेपोर दज कराने के लिए पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है| रामगोपाल ने बताया की वह बीते दिन ग्राम पंचायत सदस्य पद का पर्चा खरीदने ब्लाक कार्यालय गया, तो लिपिक पीके दुबे ने यह कहकर पर्चा देने से मना कर दिया की यह हरिजनों के चुनाव लड़ने लायक नहीं है|

विभाग के अशोक तिवारी व अशोक दुबे भी आ गए, जिन्होंने लात-घूंसों से पिटाई की तथा जातिसूचक शब्दों से गाली देकर अपमानित किया| शोर मचाने पर गाँव के नेकराम, गौरव आ गए जिन्होंने पिटने से बचाया| रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गया तो पुलिस ने भी टरका दिया|

*आज जिले के सभी ब्लाकों में ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन पत्र भरे गए|

ब्लाक कमालगंज की ग्राम पंचायत अमानाबाद प्रधान पद के लिए सीदन बेगम, सिया देवी, निर्मला देवी, कमलादेवी तथा ईसेपुर में प्रधान पद के लिए भारत सिंह, रूपलाल, रामप्रशाद, ज्यास कुमार व नौरंग लाल ने नामांकन किया|

रेलवे कर्मचारी की चैन लूटी

फर्रुखाबाद: रेलवे कर्मचारी सतीश चन्द्र की सोने की चैन लूट ली गयी| उसने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस को तहरीर दी है| जिला कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज के ग्राम रामनगर निवासी सतीश चन्द्र यहाँ जिला जेल चौराहे की गुमटी पर नौकरी करता है| तथा नगर फतेहगढ़ के मोहल्ला नवदिया में किराए पर रहता है|

बीते दिनों सतीश से उसके पड़ोसी राजाराम के बेटे रिंकू ने उधार २ हजार रूपए मांगे| सतीश ने रुपये देने में असमर्थता जाहिर कर दी थी| इसी रंजिश में बीते दिन रिंकू ने सतीश की पिटाई कर उसकी सोने की जंजीर छीन ली|

*एक अन्य घटना में शहर कोतवाली के मोहल्ला सूफी खां निवासी लल्लन के २० वर्षीय पुत्र नाजिम को पीटकर घायल कर दिया गया| नाजिम ने आज सायं स्वयं लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया|
नाजिम ने बताया की वह अपनी बहन के यहाँ थाना नवाबगंज के गाँव मंझना गया था| वहां मामा के पड़ोसी रामसिंह जाटव ने प्रधानी चुनाव की रंजिश में पिटाई की|

इश्क्वाजी में वाधक भाई की पिटाई

फर्रुखाबाद: बहन के साथ की जाने वाली इश्क्वाजी का विरोध करने पर उसके भाई रमेश की पिटाई की गई|

कोतवाली फर्रुखाबाद के ग्राम अर्जुन नगला निवासी स्वर्गीय लालमन की पत्नी नन्ही देवी ने आज बेटे को पीटे जाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है| नन्ही के पड़ोसी युवक उसकी बेटी रूवी से इश्क्वाजी करते हैं| रूवी आज सुबह खेत में शौंच कर जब घर जा रही थी, तो युवकों ने उससके साथ अश्लील हरकतें की| भाई रमेश ने जब बहन के साथ की जाने वाली हरकतों का विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी गई, तथा मार डालने के लिए धमकाया गया|

युवक ने मरने को जहर खाया
फर्रुखाबाद: घरेलू कलह के कारण युवक आमिर हशन ने जहर पीकर जान देने की कोशिश की| आमिर कोतवाली कम्पिल के ग्राम हत्था नगला निवासी शहनवाज का १६ वर्षीय पुत्र है|
आमिर अलीगढ़ में प्राईवेट नौकरी करता है| आज सुबह घर में कहासुनी होने पर आमिर बाहर चला गया, उसने बाजार से जहर खरीदकर खा लिया| हालत बिगड़ने पर उसके पिता ने लोहिया अस्पताल पहुंचाया|

झगड़ालू डाक्टर पुलिस शिकंजे में

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली पुलिस ने मारपीट करने वाले डॉ मुकेश भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया|

थाना राजेपुर के ग्राम अलीगढ़ निवासी डॉ मुकेश गंगा नगर कालोनी में किराए पर रहते हैं| उनके पड़ोस में चंद्रशेखर बाजपेयी किरायेदार हैं| कपड़े सुखाने को लेकर किरायेदारों की पत्नियों में विवाद हो गया| पत्नी के बुलाने पर मुकेश अपने साथियो के साथ घर पर पहुंचे जिन्होंने चन्द्र शेखर की जमकर पिटाई कर दी|

पुलिस ने मुकेश के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर घायल चंद्रशेखर का लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया| चंद्रशेखर ने बताया की झोला छाप डॉ मुकेश का कादरीगेट पर क्लीनिक है|

महिलाओं को कमरे में बंद कर लाखों का सामान लूटा

फर्रुखाबाद: थाना कमालगंज के ग्राम सियां में दबंगों ने गत रात मारपीट कर महिलाओं को कमरे में बंद कर दिया, और नगदी जेवरात सहित पौने दो लाख रुपये कीमती सामान लूट ले गए|

गाँव का मनोज कुमार व उसके अन्य भाई बाहर नौकरी करते हैं| एक भाई संजय १० वर्षों से शाहजहांपुर में रहता है| बीते दिन दोपहर को संजय आधा दर्जन साथियों के साथ डीसीएम लेकर गाँव पहुंचा, जिन्होंने मनोज की पत्नी हंसमुखी व मनोज की बहन कुमारी सोनी को मारापीटा तथा तमंचे से धमकाकर कोठरी में बंद कर दिया| और घर से 7 हजार रुपये की नगदी, जेवरात लूट लिए|

बेड, वर्तन, रजाई गद्दे, व भैंस को डीसीएम पर लादकर ले गए| हंसमुखी के शोर मचाने पर जब गाँव वाले पहुंचे तो उन्हें घरेलू मामला बताकर दूर ही रहने की चेतावनी दी गयी| थाणे में रिपोर्ट दर्ज न किये जाने पर हंसमुखी ने आज पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है|