Home Blog Page 5774

मुलायम को जन्मदिन पर मिला तोहफा

आज मुलायम सिंह के जन्मदिन के मौके पर मुलायम सिंह को आजम खान के रूप में बड़ा तोहफा मिला है, जो अमर सिंह से मतभेदों की वजह से पार्टी से अलग हो गए थे।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में आजम खान और मुलायम सिंह यादव फिर से साथ-साथ दिखेंगे। सपा मुखिया ने उन्हें साथ आने का न्योता पहले ही दे दिया था, अब आजम खान की सलाहकार परिषद ने भी मुलायम से मिलकर सपा में उनकी वापसी को हरी झंडी दे दी है।

आजम खान ने सपा में वापसी के लिए अपने समर्थकों की मुशाविरती काउंसिल बनाई थी, जिसकी सलाह पर सपा के अध्यक्ष से उनकी दूरियां नजदीकियों में तब्दील हो गई हैं। आजम की वापसी मुलायम सिंह को जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बतौर तोहफे में मिली है।

लोकमंच के नेता अमर सिंह ने सपा में आजम खान की वापसी को पार्टी का अंदरूनी मामला बताया। साथ ही मुलायम सिंह के प्रति नरम रुख अपनाते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामना दी।

मालूम हो कि कभी मुलायम सिंह के खास रहे अमर सिंह की वजह से मुलायम और आजम की दोस्ती में दरार आ गई थी। अब अमर सिंह समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया से काफी दूर जा चुके हैं। ऐसे में आजम खान के पार्टी में वापसी से मुलायम को कितना सियासी फायदा होगा, ये बड़ा सवाल है।

अदालत से मिली दलित को राहत

फर्रुखाबाद: मुख्यमंत्री मायावती के शासन काल में पीड़ित दलितों को पुलिस से न्याय नहीं मिल पा रहा है|

फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने आज अदालत के आदेश पर अंबेडकर कालोनी निवासी सत्यपाल दलित की रिपोर्ट दर्ज कर ली| रिपोर्ट में मोहल्ले के नन्हे लाल उर्फ़ मनोहर उनके बेटे गौरव, शौरभ व पत्नी राजकुमारी को अभियुक्त बनाया गया है|

रिपोर्ट के मुताबिक़ आरोपी ९ सितम्बर २०१० की रात में सत्यपाल की १४ वर्षीय पुत्री कुमारी रेखा को बहला फुसलाकर ले गए| रेखा जीजीआईसी में कक्षा ९ की छात्रा थी| जब पुलिस ने रेलवे कर्मचारी सत्यपाल की रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया था|

दिन दहाड़े लाखों की लूट से पुलिस के होश उड़े

फर्रुखाबाद: दिन दहाड़े युवक नरेन्द्र को बेहोश कर बदमाश ८.५० लाख रुपये की नगदी व जेवरात लूट लिए गए, पुलिस लूट की घटना को संदिग्ध मान रही है|

नगर के मोहल्ला नुनहाई निवासी वेदप्रकाश यादव के बेटे क्रष्णा का आज मुंडन संस्कार होना था| वेदप्रकाश की पत्नी सुमन, सास शांति के साथ दोपहर को मठिया देवी मंदिर गई| वेदप्रकाश बाजार तथा उनका भाई आनंद यादव जिला जेल के निकट चश्मे की दुकान पर चला गया| घर पर अकेला छोटा भाई नरेन्द्र मौजूद था|

घर लौटने पर महिलाओं को नरेन्द्र बेहोश पड़ा मिला जिसे राकेश दुबे के अस्पताल में भर्ती कराया गया| होश आने पर नरेन्द्र ने बताया कि एक व्यक्ति मेन गेट से दूध का भाव पूंछने आया था| उसके बाद तीन व्यक्ति दूसरे दरवाजे से तथा एक व्यक्ति छत से अन्दर आया| जिन्होंने जब मुझे पकड़ा तो मैंने उनके ऊपर खुरपी से हमला कर दिया खुरपी लगने से एक व्यक्ति के खून निकलने लगा|

नरेन्द्र ने बताया कि मारपीट करने के बाद उन लोगों ने मुझे कुछ सुंघा दिया जिससे मैं बेहोश हो गया| आनंद ने बताया कि बदमाश घर से ३.५० लाख रुपये की नगदी, ५ लाख रुपये कीमती जेवर आदि सामान ले गए हैं| मकान बनबाने के लिए रुपये जमा किये थे|

पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन, अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र, सीओ सिटी डीके सिसोदिया, इंस्पेक्टर क्रष्ण कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण कर परिवार वालों से पूंछ-तांछ की| एसपी श्री एजिलरशन ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है| बदमाशों से पीटे जाने की बात बताने वाले युवक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था| बदमाशों की संख्या भी अलग-अलग बतायी गई| अडोस-पड़ोस के लोगों ने मकान में किसी को आते जाते नहीं देखा|

विजय संकल्प यात्रा की सफलता से प्रांशु गदगद

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बद्रीविशाल कालेज से पंडाबाग़ मंदिर तक जोरदारी से विजय संकल्प यात्रा निकाली| इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता लंबा झंडा लिए खुशी में झूमते रहे| जिन्होंने भारत माता की जय, ब्रह्मदत्त द्विवेदी, प्रभा दत्त द्विवेदी अमर रहें के नारे लगाए| मार्ग को भाजपा के झंडों से सजाया गया था|

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पंडा बाग़ मंदिर के सत्संग भवन में प्रांशुदत्त द्विवेदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने रासुका जैसे मुक़दमे में ७ माह जेल में रहने के बाबजूद भी पार्टी से मदद नहीं मांगी हिम्मत न हारकर अपना स्वास्थ्य बढाया|

भाजपा के प्रदेश मंत्री पंकज सिंह ने प्रांशुदत्त को भाई समान बताते हुए कहा कि कई दिनों से बीमार होने के बाबजूद आज कई किलोमीटर पैदल चला| कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर तबियत बिलकुल ठीक हो गयी| उन्होंने कहा कि प्रांशुदत्त के संघर्ष से पूरे प्रदेश के युवा मोर्चा के क कार्यकर्ताओं को ऊर्जा मिली है|

कार्यक्रम के आयोजक भारतीय जनता युवा के प्रदेश मंत्री प्रांशुदत्त द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोगो का उत्साह देखकर विजय संकल्प यात्रा का उद्देश्य पूरा हो गया है| आप लोगो के सहयोग से ही पुलिस से दो-दो हाथ करके ७ माह जेल में काटे| लेकिन हिन्दुओं की अस्मियता पर चोट होने पर जिले का नाम बदनाम नहीं होने दिया|

उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों का वोट लेने बाले नेता अन्टू अब दिखाई नहीं पड़ रहे है, उनके ही कार्यकर्ताओं पर अत्याचार हो रहे है| मैंने ऐसे पीडितो की मदद की है और सदैव करता रहूँगा इस दौरान भाजपा नेता सुशील शाक्य, अविनाश सिंह चौहान, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, डाक्टर रजनी शरीन, मिथिलेश अग्रवाल, मन सिंह पल, भूदेव राजपूत, डॉ प्रभात अवस्थी, रमा कनौजिया, आदेश गुप्ता, मुकेश राठौर आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे, संचालन सत्यपाल सिंह ने किया|

नगर पालिका के विरुद्ध फर्रुखाबाद विकास मंच ने खोला मोर्चा

फर्रुखाबाद: नगर पालिका के किये गए वादों को पूरा न कर पाने के कारण फर्रुखाबाद विकास मंच ने मोर्चा खोल दिया है|

आज दोपहर बाद शरू हुई फर्रुखाबाद विकास मंच की बैठक में मूल निशाना नगर पालिका रहा| जिसमे मंच के मूल उद्देश्यों को विस्तृत चर्चा में लेकर आगामी होने वाली मीटिंग में यह तय किया जाएगा कि जिले स्तर पर हर घर तक मंच की पहुँच को कैसे पहुंचाया जाए|

फर्रुखाबाद विकास मंच का अहम् मुद्दा नगर पालिका की धज्जियां उडाना रहा| फर्रुखाबाद विकास मंच के अध्यक्ष मोहन अग्रवाल ने मनोज अग्रवाल द्वारा किये गए वादों को पूरा न कर पाने की कड़ी निंदा की| उन्होंने कहा कि मनोज अग्रवाल ने आईटीआई की पुनः सड़क निर्माण का जो वायदा किया था वह खोखला सावित हो रहा है|

फर्रुखावाद विकास मंच द्वारा श्री अग्रवाल को स्मरण भी दिलाया था| लेकिन उसका ३० नवम्बर तक निदान न होने पर १ दिसंबर को जिलाधिकारी के सम्मुख विरोध करने की चेतावनी भी दी|

इस मीटिंग में फर्रुखाबाद विकास मंच के अध्यक्ष मोहन अग्रवाल के अलावा महा सचिव विजय यादव, अनुराग अग्रवाल, पिंटू अग्रवाल, चन्दन गुप्ता, अंकित अग्रवाल, प्रमोद कुमार गुप्ता, अनुज अग्रवाल, कुलदीप सिंह, सुरेन्द्र सिंह संजय रस्तोगी व जगन सक्सेना आदि मौजूद रहे|

अब महिला आयोग करेगी राखी का इन्साफ

नई दिल्ली|| सूचना प्रसारण मंत्रालय के बाद अब राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने भी टेलीविजन शो राखी का इंसाफ और बिग बॉस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

एनएसडब्ल्यू ने राखी का इंसाफ में अश्लील और भद्दी भाषा का इस्तेमाल करने पर कडी आपत्ति जताई है। वहीं रियलिटी शो बिग बॉस के चौथे सीजन में महिला कलाकारों द्वारा पहने गए अशिष्ट कपडों पर नाराजगी व्यक्त की है।

गौरतलब है कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अश्लीलता परोसने वाले सनसनीखेज रिएलिटी शो “बिग बॉस 4” और “राखी का इंसाफ” पर निशाना साधते हुए इनके प्रसारणकर्ता कलर्स चैनल व इमेजिन टीवी को रात 11 बजे के बाद ही इनका प्रसारण करने के लिए कहा था।

मंत्रालय के अधिकारियों का कहना था कि इन कार्यक्रमों ने अपनी सामग्री के चलते प्रसारण के नियमों और नैतिकता का उल्लंघन किया है। इन दोनों कार्यक्रमों की सामग्री ऎसी नहीं है कि इन्हें पूरे परिवार के साथ बैठकर देखा जा सके।

चुनाव की रंजिश में प्रधान व् समर्थकों की पिटाई

प्रधानी चुनाव की रंजिश में प्रधान गुड्डी देवी व उनके परिवार वालो की जमकर पिटाई की गयी| घायलों ने बीती रात लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया, गुड्डी देवी थाना जहानगंज के ग्राम चौकी महमदपुर की प्रधान है|

बीती रात गाँव के दिलीप के पुत्र पेशकार व् भोला ने गुड्डी को गाली दी, जिसका विरोध करने पर दबंगों ने प्रधान के अलावा उसकी सास रामश्री व् मेघनाद के २५ वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार की पिटाई की प्रधान पति बलराम लोधी ने हमलाबरों के विरुध सूचना दर्ज कराई|

प्रधानी चुनाव की रंजिश में थाना राजेपुर की ग्राम वीरपुर निवासी सुरेश सिंह की पिटाई की गयी सुरेश ने लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया उन्होंने बताया की मेरी समर्थक प्रधान रामलली चुनाव जीत गयी है|

हरेले प्रधान शिवराज, मनोज, अरविन्द उर्फ छ्ठल्ली तथा नन्हे उर्फ गजेन्द्र ने आज सुवह ही असलहों से लैस होकर हमला बोल दिया और डंडों से पीटकर भाग गए|

इश्क बाजी में बाधक युवक की पिटाई

फर्रुखाबाद: इश्क बाजी में बाधक युवक संदीप कुमार शर्मा की जमकर पिटाई कर दी गयी| संदीप कुमार शर्मा इस मनहूस घड़ी को कोस रहा है, जब उसने प्रेमी प्रेमिका के मिलन में बाधा डाली|

संदीप थाना मऊदरबाजा के मोहल्ला सर्वोदय नगर निवासी रामसनेही का २९ वर्षीय पुत्र है| बीती रात पड़ोसी मनोज यादव का दरबाजा खटका संदीप ने समझा मेरे दरबाजे को कोई खटखटा रहा है, संदीप ने अपना दरवाजा खोलकर बाहर देखा कि मनोज की बहन पेटीकोट व ब्लाउज पहने किसी युवक से बातचीत कर रही थी, तो उसने खांसते हुए पूंछा कौन है, तभी युवक भाग गया तो मालती ने शोर मचाया कि कोई झुमकी तोड़ ले गया|

संदीप आज सुबह जब घर से बाहर निकला तो मनोज, बिपिन व सुबोध यादव ने लाठी-डंडो से जमकर उसकी पिटाई कर दी| किरायेदार संदीप ने हमलावरो के विरुद्ध सूचना दर्ज कराई| पुलिस ने संदीप का डाक्टरी परीक्षण कराया|

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था की डुबकी

फर्रुखाबाद: कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज देशभर में लाखों श्रद्धालु गंगा के अलग-अलग घाटों पर डुबकी लगा रहे हैं।

रविवार सुबह से ही गंगा के घाटों पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है।

मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से गंगा में स्नान करने से भक्तों के सभी पाप कट जाते हैं। साथ ही कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान के बाद गरीबों के बीच अन्न, वस्त्र, पैसा आदि दान करने से महापुण्य की प्राप्ति होती है। यहां देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु पवित्र गंगा में डुबकी लगाकर अपने परिवार की सुख-शांति की कामना कर रहे हैं।

माना जाता है कि आज के दिन स्नान करने से ब्रह्मदेव प्रसन्न होते हैं, जिससे जीवन में खुशहाली आती है।

ब्रह्मा के मंदिर में श्रद्धालु दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से स्नान करवाते हैं। इसके अलावा पूजा, अर्चना कर लोग पुरोहितों को दान पुण्य भी कर रहे हैं। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

युवक बना वीरू, चढ़ गया पानी की टंकी पर

गाजियाबाद|| थाना सिहानीगेट क्षेत्र में नेहरूनगर स्थित पानी की टंकी पर शराब के नशे में एक युवक चढ़ गया। स्थानीय लोगों ने जब

उसे पानी की टंकी पर चढ़ा हुआ देखा तों भीड़ लग गई। लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए कहा मगर वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस किसी तरह से युवक को पानी की टंकी से उतार पाने में कायमाब हो गई। पुलिस ने युवक को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल ले गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुभाष नाम का नेहरूनगर स्थित एक मिष्ठान की दुकान पर नौकरी करता था। वह मूल रूप से नेपाल का रहने वाला बताया गया है। शनिवार की शाम को वह शराब के नशे में पानी की टंकी पर चढ़ गया। पानी की टंकी पर युवक को चढ़ा देख लोगों की भीड कुछ ही देर में एकत्रित हो गई।

भीड़ ने उसे नीचे उतरने के लिए कहा। मगर वह नहीं माना। इसके बाद किसी ने मामले की सूचना सिहानीगेट पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह से उसे समझा बुझाकर नीचे उतार लिया। इसके बाद सुभाष को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया।