Home Blog Page 5773

हेल्थ: भारत ने एड्स को किया चित

नई दिल्ली|| दुनिया के उन गिने-चुने कुछ देशों में भारत का नाम शुमार हो गया है, जहां एड्स पर सफलता पूर्वक काबू पाया गया है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारत में इस लाइलाज बीमारी से पीड़ित होने वालों की संख्या एक दशक में आधी हो गई है।

एड्स से संक्रमित होने वालों की संख्या 2001 में भारत में 2.4 लाख थी। यह 2009 में 1.2 लाख रह गई। संयुक्त राष्ट्र एड्स संगठन द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक भारत में एड्स प्रसार दर 2001 में 0.4 फीसदी थी, जो 2009 में घटकर 0.3 फीसदी रह गई है। नई दिल्ली में रिपोर्ट जारी करते हुए संस्था में भारत के प्रोग्राम समन्वयक डॉ. चाल्र्स गिल्क्स ने बताया कि दुनिया में एड्स संक्रमण में कमी आ रही है। नए पीड़ितों के मामलों में दस साल के दौरान 20 फीसदी की कमी आई है।

भारत में एड्स का 90 फीसदी संक्रमण असुरक्षित यौन संबंध के कारण हुआ, जबकि बाकी दस फीसदी हिस्से में यह बीमारी ड्रग्स के लिए संक्रमित इंजेक्शन के इस्तेमाल से फैली।

इन्तजार खत्म: कल से 19 रुपए में मोबाइल कंपनी बदलो

अगर आप भी अपनी मोबाइल कंपनी की सेवाओं से असंतुष्ट हैं और बिना मोबाइल नंबर बदले अपना मोबाइल ऑपरेटर बदलना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। शुक्रवार यानी 25 नवंबर से देश में मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी सेवा शुरू हो जाएगी। इस सर्विस के जरिए 19 रुपए का शुल्क चुका कर आप अपना मोबाइल ऑपरेटर बदल सकते हैं। खास बात ये है कि इसके लिए आपको अपना नंबर बदलने की जरूरत भी नहीं है।

25 नवंबर को सबसे पहले हरियाणा से इस खास सर्विस की शुरूआत की जाएगी। इसके बाद धीरे धीरे पूरे देश में मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी लागू हो जाएगी।

इस सर्विस के शुरू हो जाने के बाद अगर कोई मोबाइल उपभोक्ता अपनी मोबाइल कंपनी बदलना चहता है तो उसे अपने फोन से 1900 नंबर पर एक एसएमएस भेजना होगा। जिसके बाद उस उपभोक्ता को वर्तमान सेवा प्रदाता कंपनी की ओर से एसएमएस के रूप में एक यूनिक पोर्टिंग कोड प्राप्त होगा। उसके बाद नए सेवा प्रदाता के पास अपना नम्बर स्थानांतरित करने के लिए उपभोक्ता को उस कोड के साथ एक आवेदन पत्र भरना होगा। दूरसंचार विभाग का कहना है कि आवेदन करने के चार दिनों के भीतर उपभोक्ता की मोबाइल कंपनी बदल जाएगी।

उम्मीद की जा रही है कि इस सर्विस के शुरू हो जाने के बाद, उन लोगों को काफी राहत मिलेगी जो अपने मोबाइल ऑपरेटर की सेवाओं से संतुष्ट नहीं हैं, लेकिन नंबर नहीं बदलवाने की मजबूरी के चलते अपना ऑपरेटर नहीं बदल पा रहे हैं।

फिर शिक्षक बना यमराज

लखनऊ|| लखनऊ के ग्रामीण इलाके में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक की कथित पिटाई से 11 वर्षीय छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।

यह घटना मलिहाबाद के प्राथमिक विद्यालय की है। यहां शिक्षा मित्र राम रतन की पिटाई से कक्षा चार की छात्रा सुमन की मौत के मामले में पुलिस देर रात उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया। मलिहाबाद थाना प्रभारी देवी दयाल सिंह ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि छात्रा के परिजनों का आरोप है कि गत 20 नवंबर को शिक्षा मित्र ने उनकी बेटी को सिर्फ इस बात के लिए डंडों से पीटा कि वह कुछ घरेलू कारणों के चलते चार दिन से स्कूल नहीं गई थी।

छात्रा के पिता हरिकिशन का आरोप है कि पिटाई से आई अंदरूनी चोटों के कारण 21 नवंबर देर रात उनकी बेटी की तबियत बिग़डी और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मामले की जांच की मांग को लेकर सुमन के परिजनों और ब़डी संख्या में ग्रामीणों ने देर शाम पुलिस थाने जाकर धमकी दी कि अगर शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया तो वे स़डक जाम कर प्रदर्शन करेंगे।

थाना प्रभारी ने कहा कि छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी शिक्षक को भी हमने हिरासत में ले लिया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर लखनऊ के बेसिक शिक्षा अधिकारी वी.पी.सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।

शुरूआती जांच के आधार पर स्कूल की प्रधानाचार्य को मामले को दबाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ क़डी कार्रवाई की जाएगी और शासन से उसे निष्काषित करने की सिफारिश की जाएगी।

डॉ अनीता ने सपा छोंड जनक्रांति पार्टी का दामन थामा

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी से जिलापंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी का टिकट न मिलने के कारण सपा नेता डॉ अनार सिंह यादव व उनकी पत्नी डॉ अनीता यादव ने आज जनक्रांति पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है| इन नेताओं के पार्टी छोंड़ने से सपा विधायक नरेन्द्र सिंह यादव के रास्ते का रोड़ा दूर हो गया|

डॉ अनार सिंह व उनकी पत्नी डॉ अनीता यादव ने आज रात अलीगढ़ में जनक्रांति पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह व पार्टी के अध्यक्ष राजवीर सिंह उर्फ़ राजू के सामने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की|

इस दौरान पार्टी के प्रदेश सचिव मुकेश राजपूत और जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कटियार, जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने वाले रोहिताष वर्मा के पिता रामकिशन वर्मा मैनेजर साहब मौजूद रहे| मुकेश राजपूत ने डॉ अनार सिंह व डॉ अनीता यादव के पार्टी में शामिल होने की पुष्टि की|

समझा जाता है कि डॉ अनीता अब जनक्रांति पार्टी की टिकट से जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगीं| जिलापंचायत अध्यक्ष सौभाग्यवती व मुकेश राजपूत डॉ अनीता की जमकर मदद करेंगें|

चोरी की बारदातों से पुलिस की नींद हराम

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में चोर लगातार बारदातें करके लाखों के जेवरात, नगदी आदि सामान निकाल ले गये जिससे पुलिस की नींद उड़ गयी है|

मोहल्ला तलैया लेन निवासी सुभाष बाथम के परिजन बीती रात ८:३० बजे मेनगेट में ताला लगाकर मोहल्ले में ही नीरज तिवारी के तिलक में गए थे| थोड़ी देर बाद सुभाष का बेटा महेंद्र जब घर वापस लौटा तो उसने आँगन की छत से दो चोरों को भागते देखा| घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था| चोर ढाई लाख रुपये कीमती जेवर व १० हजार रुपये की नगदी आदि सामान ले गए|

सुभाष की पत्नी लक्ष्मी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में पड़ोसी नसरतउल्ला पर चोरी करने का संदेह व्यक्त किया है| सभी सामान चले जाने के कारण विधुत विभाग का संविदा कर्मचारी बुरी तरह रोता रहा| मामले की जांच-पड़ताल करने वाले एसएसआई सतीश शर्मा ने सुभाष को खर्चे के लिए १०० रुपये दिए|

* चोर विगत रात्रि नगला दीना के अरोरा वाली गली निवासी अवधेश कुमार चतुर्वेदी के मकान का ताला खोलकर सवा लाख रुपये के जेवर व ६० हजार रुपये की नगदी निकाल ले गए|

* बलीपुर सोसाईटी के सचिव अवधेश बीते दिन घर में ताला लगाकर परिजनों को लेकर नगला नान गाँव गए थे| अखिलेश आज सुबह अवधेश के घर गये तो उन्होंने मकान का टूटा ताला व बिखरा सामान देखा| सूचना मिलने पर अवधेश ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी|

मित्तू कूंचा निवासी गुड्डू मिश्रा के मकानमे किराए पर रहने वाले अवधेश के घर में २ वर्ष पूर्व भी चोरी हो चुकी है|

एसपी बोले, अब दबंगों की सीज होंगी बाईकें

फर्रुखाबाद: पुलिस ने अब दबंग बाइक चालकों पर शिकंजा कसने की रणनीति बना ली है| आने वाले दिनों में अब कोई भी बिना रजिस्ट्रेशन की बाइक चलाता नहीं मिलेगा| अभी तक लोग बिना रजिस्ट्रेशन की बाइकों को धड़ल्ले से चलाकर पुलिस को भी चिढाते थे कि कोई भी मेरा वाल वांका नहीं कर सकता|

पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं| वह अब क़ानून का खुलेआम मखौल उड़ाने वालों को सवक सिखाने पर उतारू हो गए हैं| आज दोपहर के समय एसपी जब फर्रुखाबाद से मुख्यालय जा रहे थे, तभी बिना रजिस्ट्रेशन की बाइक पर सवार तीन युवकों ने फ़िल्मी हीरो की तरह उनके वाहन को ओवरटेक किया| युवकों की इस हरकत को एसपी ने गंभीरता से लेकर अपने वाहन को तेजी से चलवाकर युवकों को रोक लिया|

एसपी के निर्देश पर दरोगा राजेन्द्र सिंह ने आवास विकास कालोनी ५/१३४ निवासी राकेश सिंह के पुत्र पवन सिंह की नई हीरो होंडा पैशन सीज कर दी| जिससे बाइक से आवारागर्दी करने वाले युवकों में हडकंप मच गया|

पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन ने बताया कि तीन दिन बाद मेरे व अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सिटी के नेत्रत्व में व्यापक अभियान चलेगा| जो भी व्यक्ति बिना रजिस्ट्रेशन की बाइक चलता मिलेगा उसके वाहन को सीज कर दिया जाएगा| उन्होंने असुबिधा से बचने के लिए लोगों से अपील की कि वह अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें| उन्होंने बड़े चार पहिया वाहन चालकों को सुझाव दिया कि वह रिफ्लेक्टर अवश्य लगवा लें नहीं तो उनके वाहन का भी चालान किया जाएगा| रिफ्लेक्टर के अभाव में आयेदिन लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ रही है|

एसपी एजिलरशन ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस में कुल १६ कर्मचारी काफी कम हैं| उनकी संख्या बढाये जाने के लिए आईजी को पत्र लिखेंगें| चालकों को वाहन पर रिफ्लेक्टर लगवाने के लिए उन्हें जागरूक भी किया जाएगा|

वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 बाइकें बरामद

फर्रुखाबाद: एसओजी टीम ने राजेपुर पुलिस के सहयोग से चोरी की 5 बाइकें बरामद कर वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है|

पुलिस ने सुराग मिलने पर बीती रात थाना राजेपुर के गाँव तीसराम की मडैया में छापा मारा| पुलिस ने कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला हांथीखाना मछली वाला हाता निवासी अखिल सक्सेना तथा पड़ोसी जिला काशीराम नगर थाना नयागांव ग्राम उमई निवासी राजीव सिंह पुत्र मुन्नूसिंह को गिरफ्तार किया|

पुलिस को वहां चुराई गयी 5 बाइकें मिलीं| अखिल के पास एआरटीओ कार्यालय की फर्जी मोहरें, लायेसेंस व रजिस्ट्रेशन आदि के कागजात मिले| अखिल ने बताया कि उसे सन 1993 में घर वालों ने निकाल दिया था| कोई आमदनी न होने के कारण युवक एआरटीओ कार्यालय की दलाली के दौरान फर्जी ड्राईवरी लायेसेंस व रजिस्ट्रेशन बनाने लगा| चोरी की गई बाईकों के फर्जी रजिस्ट्रेशन बनाकर उनकी बिक्री करवाता था|

अविवाहित अखिल ने बताया कि बड़े भाई अशोक सक्सेना पीडब्लूडी में क्लर्क तथा अतुल कन्नौज जिले में पेशकार हैं| राजीव ने बताया कि मेरे गाँव का सतेन्द्र भी बाईकें चुराता है|

पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन ने आरोपियों से व्यापक पूंछ-तांछ की| उन्होंने पत्रकारों को बताया कि वाहन चोरों को पकड़ने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में एसओजी व एसओ राजेपुर की टीम गठित की गई थी| पकडे गए चोरों से महत्वपूर्ण जानकारी मिली है| शीघ्र ही गिरोह के अन्य चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की बाईकें बरामद की जायेंगी| उन्होंने बताया कि अखिल को वाहन चोर गिरोह का माफिया घोषित किया गया है| दोनों अभियुक्तों पर गैंगेस्टर की भी कार्रवाई की जायेगी|

फतवा: कुवांरी लड़कियों के लिए मोबाइल फोन वर्जित

मुजफ्फनगर|| आपने अब तक कई फतवों और प्रतिबंध के बारे में सुना होगा लेकिन पहली बार किसी पंचायत ने कुंवारियों लड़कियों के मोबाइल फोन के उपयोग पर पाबंदी लगाई है।

गांव की लड़कियों के प्रेमियों संग भाग जाने जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ग्राम पंचायत ने अविवाहित लड़कियों के मोबाइल पर बात करने पर रोक लगा दी है।

पंचायत के मुखिया राजेंद्र मलिक का कहना है कि गांव की लड़कियां बिगड़ रही हैं मोबाइल हाथ में आ जाता है तो लड़कों से बातें शुरु हो जाती हैं। अतं में लड़के लड़कियों को भगा ले जाते हैं। इसलिए शादी के बाद ही लड़कियों को मोबाइल फोन पर बात करने देना चाहिए।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की एक पंचायत ने यह फरमान जारी किया है। जिले के लांक गांव में हुई एक पंचायत में यह फैसला सुनाते हुए कहा कि कुंवारी लड़कियों का मोबाइल फोन इस्तेमाल करना गलत है। इससे लड़कियां गलत रास्ते पर जा सकती हैं। पंचायत में मौजूद कई वक्ताओं ने कई ऐसे उदाहरण भी दिए।

सोमवार को ढाई घंटे चली इस पंचायत में आसपास के गांव के सभी जातियों के लोग जुटे थे। सबसे मजेदार बात यह रही कि पूरी पंचायत का आयोजन ही सिर्फ मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाने के लिए बुलाई गई थी। इसके अलावा पंचायत ने महिला डांसर के ठुमके भी किसी कार्यक्रम में नहीं किए जाने का फरमान सुनाया।

बाबा ने कहा, 24 साल बाद खत्म कर दूंगा दुनियाँ,

प्रतापगढ़|| यह भविष्यवाणी बहुत दिनों पहले ही कर दी गई थी कि माया कलेंडर के मुताबिक 2012 में दुनिया का अंत हो जाएगा। लेकिन अब एक बाबा कह रहे हैं कि वह ही दुनिया का अंत करेंगे और ऐसा होने में अभी 24 साल और शेष हैं।

ये भविष्य वाणी करने वाले बाबा है उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ के। यह तो कुछ भी नहीं बाबा खुद को शिव का अवतार बताते हैं और इस बात में उनका साथ उनकी पत्नी भी देती है। बाबा का कहना है कि दुनिया खत्म होने में सिर्फ 24 साल ही बचे हैं इस लिए वह अपने भक्त को तलाश करने के लिए यहां आए हैं।

बाबा ने अपना प्रचार करने के लिए अपने नाम से परचे छपवा रखे हैं और वो यह परचे सबको बांटता फिर रहा है। कुछ लोग भी इस ढोंगी बाबा के चक्कर में फंस चुके हैं उसके नाम पर नारे लगाते हुए यह लोग उसके साथ ही चलते हैं। इस ढोंगी बाबा का राज क्या है और यह कहां से आया है कोई नहीं जानता। प्रशासन भी ढोंगी बाबा की करतूतों पर चुप्पी साधे बैठा हुआ है।

कालावाजारी: किसानों के हक़ पर डाका

फर्रुखाबाद: जहां देखो वहीं रिश्वतखोरी, कालावाजारी व हर योजनाओं से अनजान ये वेचारे भोले-भाले किसान| कालावाजारी करने वाले हमेशा से ही किसानो व आर्थिक तबके के लोगों पर अपना जुर्म ढहाने से बाज नहीं आते हैं, सोंचते है जहां से भी, जैसे भी व जिसको भी लूट सको लूटो|

कालावाजारी वाले खुद तय करते हैं मूल्य

सरकार द्वारा किसानों को खाद, बीज व दवाईयों की योजनायें व उसका मूल्य किसानो तक नहीं पहुँच पाता उससे पहले ही ये कालावाजारी करने वाले अपनी तरफ से एक नई योजना बनाकर व नया मूल्य देकर किसानों से मनमाने तरीके से पैसे लूटते रहते हैं|

सरकारी मूल्य से अंजान ये किसान

किसानो को क्या मालूम कि जो सामान वो जिस सोसाइटी से खरीद रहे हैं उसका सरकारी मूल्य क्या है?

लेकिन इस कालावाजारी को रोकने के लिए व किसानों का उनका उचित अधिकार दिलाने में जेऍनआई न्यूज़ हर संभव प्रयत्नशील है| अब हम आपको इन कालावाजारी करने वालो की असलियत का नमूना ही नहीं सच्चाई वयान कर रहे हैं|

किसानो से मनमाने ढंग से पैसा बसूल करने वाले कहीं दूर के नहीं अपने फर्रुखाबाद जिले के ब्लाक राजेपुर में ही कालावाजारी हो रही है|

* ब्लाक राजेपुर के ग्राम पंचायत खंडौली सोसाइटी पर किसानों को गेंहूं बीज दिया जा रहा है रूपये 620 / 40 kg |

* ग्राम पंचायत गाँधी सोसाइटी में गेंहूं बीज रूपये 680 / 40 kg | में किसानों के मत्थे मड़ा जा रहा है|

जबकि इन गेंहूं बीज का सरकार द्वारा तय किया गया दाम 596 / 40 kg है |