Home Blog Page 5772

उज्जायी प्राणायाम, सर्दी दूर भगाने की अचूक दवा

ठंड का मौसम शुरू हो गया है, सभी के गर्म कपड़े बाहर निकल आए हैं, फिर भी कई बार ठंड इतनी अधिक रहती है कि उससे बच पाना मुश्किल हो जाता है। ठंड का प्रभाव कम करने के लिए प्रतिदिन उज्जायी प्राणायाम करें तो कुछ ही दिनों में कड़ाके ठंड भी आपको पर ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाएगी।

उज्जायी प्राणायाम की विधि

सुविधाजनक स्थान पर कंबल या दरी बिछाकर बैठ जाएं। अब गहरी सांस लें। कोशिश करें कि पेट की मांसपेशियां प्रभावित न हो। गला, छाती, हृदय से सांस अंदर खींचे। जब सांस पूरी भर जाएं तो जालंधर बंध लगाकर कुंभक करें। (जालंधर बंध और कुंभक के संबंध में लेख पूर्व में प्रकाशित किया जा चुका है।) अब बाएं नासिका के छिद्र को खोलकर सांस धीरे-धीरे बाहर निकालें। सांस भरते समय श्वांस नली का मार्ग हाथ से दबाकर रखें। जिससे सांस अंदर लेते समय सिसकने का स्वर सुनाई दे। उसी प्रकार सांस छोड़ते समय भी करें।

उज्जायी प्राणायाम को बैठकर या खड़े होकर भी किया जा सकता है। कुंभक के बाद नासिका के दोनों छिद्रों से सांस छोड़ी जाती है। प्रारंभ में इस प्राणायाम को एक मिनिटि में चार बार करें। अभ्यास के साथ ही इस प्राणायाम की संख्या बढ़ाई जाना चाहिए।

प्राणायाम के लाभ

यह प्राणायाम सर्दी में काफी लाभदायक सिद्ध होता है। इस प्राणायाम के अभ्यास कफ रोग, अजीर्ण, गैस की समस्या दूर होती है। साथ ही हृदय संबंधी बीमारियों में यह आसन बेहद फायदेमंद है। इस प्राणायम को नियमित करने से ठंड के मौसम का भी ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता है।

जाली नोटों के साथ 3 गिरफ्तार

बरेली|| उत्तर प्रदेश की बरेली पुलिस ने तीन तस्करों को पाकिस्तान में निर्मित 2,00,000 रुपये के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि एक भागने में सफल रहा।

बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित मनोज भूषण इंटर कॉलेज के पास से आज तड़के पुलिस ने इन तस्करों को उस समय धर दबोचा जब वे जाली नोटों को अपने किसी ग्राहक को देने की फिराक में थे।

स्थानीय थाना प्रभारी कर्ण सिंह ने बताया कि तीनों ने स्वीकार किया कि वे पाकिस्तान स्थित एक गिरोह से जुड़े थे और पिछले कई सालों से वहां से छपे जाली नोट लाकर उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अन्य पड़ोसी राज्यों में मौजूद अपने ग्राहकों को देते थे।

सिंह ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये लोग पाकिस्तान से किस रास्ते होकर जाली नोट लाते थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में गहन पूछताछ की जारी है।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए तस्करों में दो उत्तराखण्ड और एक रामपुर का रहने वाला है जबिक जो तस्कर भागने में सफल रहा वह पंजाब का निवासी है। सिंह ने कहा कि फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

गोली से युवक के मरते ही दूल्हा लेकर भाग गये बाराती

फर्रुखाबाद: शराब के नशे में पता नहीं क्या-क्या हो जाता है? नशे के कारण ही बीती रात तमंचा लोड करते समय फायर हो गया, गोली से युवक के मरने पर बाराती दूल्हे को लेकर भाग गये|

ह्रदय विदारक घटना बीती रात थाना राजेपुर के ग्राम कड़क्का में हुयी| डॉ अशोक सक्सेना की पुत्री की बरात आयी थी| देर रात बाराती डाक्टर के घर के बाहर जमकर डांस कर रहे थे| अधिकांस बारातियों के नशे में होने के कारण अफरा-तफरी का माहौल था|

विवाह की खुशी में बाराती लायेसेंसी व अवैध असलहों से धुआंधार फायरिंग कर रहे थे| दूल्हे का भाई सुमित भी ३१५ बोर के तमंचे से गोली चला रहा था| लापरवाही से तमंचे को लोड करते समय अचानक गोली चल गयी| गोली पास में ही खड़े युवक अबरार के सीने में घुस कर पार हो गई|

अबरार गाँव के ही असगरशाह की २८ वर्षीय पुत्र था| अबरार के मरने की जानकारी मिलने पर बारातियों का नशा हिरन हो गया| ववाल हो जाने के भय से बाराती दूल्हे को लेकर भाग गये| पड़ोस के गाँव नगला हूसा से बरात आने के कारण अधिकांस बाराती तमंचे लेकर आये थे| भय के कारण डॉ अशोक व उनके परिवार के पुरुष व रिश्तेदार भी भाग गये| दुल्हन हांथों में मेहंदी लगाए मायूस बैठी रही|

अबरार के शव को गाँव से बाहर रखा गया है| एसओ सुजीत दुबे व अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र ने जांच-पड़ताल की| मृतक के भाई अफसर ने नगला हूसा निवासी सुमित सक्सेना के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई|

पुलिस ने बारातियों के वाहन से शव को लोहिया अस्पताल ले जाकर पंचनामा भरा| शव को अस्पताल के शव गृह में रखा जहां से आज सुबह शव ले जाकर पोस्टमार्टम कराया गया| परिजनों में इस बात पर रोष जाहिर किया कि पुलिस ने आनन्-फानन में शव का पंचनामा भर दिया| परिजन व रिश्तेदार अबरार को देखने के लिए तड़पते रहे|

अबरार का थाना व कस्बा अल्लागंज निवासी तौले खां की पुत्री शकीना से निकाह हुआ था| उसके २ छोटे बच्चे हैं|

कांग्रेस की संदेश रैली का आगाज़

इलाहाबाद: बिहार विधानसभा चुनाव में बुधवार को मिली करारी हार और उत्तर प्रदेश में दो सीटों के उपचुनाव में मंगलवार को हुई हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी राज्य में 2012 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को इलाहाबाद में रैली के माध्यम से राजनीतिक एजेंडे की घोषणा कर सकती हैं।

उत्तर प्रदेश में दो सीटों के उपचुनाव और बिहार में बुधवार को हार से हतोत्साहित गांधी की कल नेहरू गांधी परिवार की कर्मभूमि इलाहाबाद में होने वाली रैली पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए एक सबक हो सकती है।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने आज स्वीकार किया कि पार्टी श्रीमती गांधी और पार्टी महासचिव राहुल गांधी के पूरे प्रयास के बावजूद पार्टी की राज्य में जडे़ जमती दिखाई नहीं दे रही हैं।

लोकसभा के पिछले चुनाव में राज्य में 22 सीटें जीतकर कांग्रेस दूसरे नम्बर पर आ गई थी। इसके बाद में कन्नौज लोकसभा सीट का उपचुनाव जीतकर कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी की बराबरी की लेकिन बाद में हुए विधानसभा उपचुनाव में पार्टी को लगातार पराजय का मुंह देखना पड़ा।

उन्होंनें कहा कि संगठनात्मक चुनाव होने और कार्यकर्ताओं को ज्यादा तरजीह देने के किए प्रयास सार्थक होते दिखाई नहीं दे रहे हैं।

थैंक्‍स गिविंग डे: आज धन्‍यवाद कहना मत भूलिएगा

जी हां आज यानी नवंबर के चौथे गुरुवार को होता है थैंक्‍स गिविंग डे। इसलिए आज हमें सबसे पहले अपने ईश्‍वर को धन्‍यवाद कहना चाहिए, कि उसने हमें इतना अच्‍छा जीवन दिया, उसके बाद अपने माता-पिता को, जिनकी वजह से हमारा अस्तित्‍व है और उसके बाद अपने सभी चाहने वालों को, जिनसे हमें इतना प्‍यार मिलता है कि हम अपने सारे दु:ख भूल जाते हैं। तो आपने क्‍या सोचा है, आज धन्‍यवाद कहना भूलेंगे तो नहीं।

बात अगर थैंक्‍स गिविंग डे की आ ही गई है तो हम इसके इतिहास पर भी गौर फरमाते हैं। इसकी शुरुआत अमेरिका के मेसेच्‍यूसेट्स में 1621 में हुई। कुछ इतिहासकारों का कहना है कि इस दिन को सबसे पहले फ्लॉरिडा में 1565 से मनाया जा रहा है और कुछ कहते हैं 1578 से कनाडा में इसकी शुरुआत हुई। हालांकि कनाडा में अक्‍तूबर के दूसरे सोमवार को यह दिन मनाया जाता है, जिसे हम कोलंबस डे भी कहते हैं। खैर वर्तमान की बात करें तो अमेरिका में नवंबर के चौथे गुरुवार को यह दिन मनाया जाता है।

धार्मिक परिप्रेक्ष्‍य में बात करें तो यह दिन बनाया गया है अपने ईश्‍वर को धन्‍यवाद देने के लिए। पुराने समय में थैंक्‍सगिविंग डे के दिन प्‍लाइमाउथ में आज के दिन मिठाईयां बांटी जाती थीं, जश्‍न मनाया जाता था और साथ में ईश्‍वर के बाद सभी अपनों को धन्‍यवाद दिया जाता था। हालांकि यह प्रथा अमेरिका में आज भी जारी है। कई जगह आज भी थैंक्‍स गिविंग डे के दिन दावतें होती हैं, लोग पिकनिक मनाने जाते हैं और इसे त्‍योहार के रूप में मनाते हैं।

अमेरिका, कनाडा व कई अन्‍य देशों में यह दिन काफी उल्‍लास के साथ मनाया जाता है। तो हम इस खुशी में शामिल क्‍यों न हों। जेऍनआई की ओर से सबसे पहले ईश्‍वर और फिर हमारे पाठकों को बहुत-बहुत धन्‍यवाद|

कैसे बुझी लालू की लालटेन?

पटना|| बिहार विधानसभा चुनावों के परिणाम पूरी तरह नीतीश के पक्ष में आएंगे, ये तो सभी कह रहे थे, लेकिन राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की नींदें उड़ा देंगे, इसका अंदाजा खुद लालू को नहीं था। ‘लालटेन’ बुझ चुकी है, घर व पार्टी कार्यालय में अंधेरा छा गया है और कार्यकर्ता रूपी मच्‍छर काटने लगे हैं। आइये देखते हैं, आखिर लालू की लालटेन बुझी कैसे।

पंद्रह साल पहले बिहार में मुख्‍यमंत्री बनने के बाद लालू यादव पूरे बिहार में प्रभावशाली थे, लेकिन उनका प्रभाव धीरे-धीरे दबदबा बन गया और फिर दबंगई। बिहार में अपराध चरम पर आ गया। इसके समानांतर चलता रहा लालू की राजनीति में परिवारवाद। लालू की पत्‍नी राबड़ी देवी, जो अयोग्‍य करार दी जा चुकी थीं, उन्‍हें मुख्‍यमंत्री बनाया गया।

फिर लालू यादव के साले सुभाष यादव और साधु यादव। दोनों राजद में आये और पूरे बिहार में छा गए। देखते ही देखते दोनों सांसद बन गए। साथ में लालू भी केंद्रीय मंत्री बन गए। जरा सोचिए राजनीति में इतना सशक्‍त परिवार आज पूरी तरह बिखर गया है।


इन सबके कई बड़े कारण हैं-

1. लालू हमेशा परिवार पर ध्‍यान देते रहे, पार्टी और कार्यकर्ताओं पर नहीं।
2. सत्‍ता में रहते वक्‍त लालू ने सिर्फ पैसा कमाने की सोची, विकास की नहीं।
3. जितना पैसा नीतीश को मिलता है, लगभग उतना ही लालू को मिलता था, वो पैसा कहां जाता था।
4. लालू की पार्टी में गुटबाजी और एक दूसरे के प्रति द्वेश की भावना से पार्टी में फूट पड़ती रही और लालू सोते रहे।
5. केंद्रीय रेल मंत्री जैसे पद पर पहुंचने के बाद भी लालू ने अपनी पद की गरिमा नहीं समझी। वहां भी खेल किए।

अपराधियों की धरपकड़ के लिए, 5 मोबाईलें चालू

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी मिस्तिनी एस एवं पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन आज सायं लालगेट तिराहे पर हरी झंडी दिखाकर ५ गस्ती वाहनों को रवाना किया| वाहनों के आने में विलंभ होने पर दोनों आलाधिकारी सड़क पर कुर्सियों पर बैठे| नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर व अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र से समस्याओं के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया|

अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र ने बताया कि सभी वाहनों को वायरलेस, सशस्त्र दीवान व तीन सिपाहियों से लैस किया गया है| जो सायं ८ बजे से सुबह तक निरंतर निर्धारित मार्गों पर गस्त करेंगें| जिप्सी कायमगंज शमसाबाद, अलीगंज कम्पिल, घटियाघाट शाहजहांपुर मार्ग, मोहम्दाबाद बेबर मार्ग, तथा नगर फर्रुखाबाद फतेहगढ़ में भ्रमण करेंगीं|

मोबाइल टीम के जवान भ्रमण के दौरान अपराधियों पर कड़ी नजर रखेंगें| सूचना मिलने पर बारदात कर भागने वाले अपराधियों की भी घेराबंदी करेंगे| नगर में दिन के समय बज्र वाहन से कर्मचारी गस्त करेंगें|

इस दौरान सीओ सिटी डीके सिसोदिया, इन्स्पेक्टर क्रष्ण कुमार, एसओ कमरूल हशन, एसएस आई सतीश शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक राजेन्द्र सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे|

जिलापंचायत पर जनक्रांति पार्टी का कब्जा: मुकेश

फर्रुखाबाद: सपानेत्री एवं जिलापंचायत सदस्य डॉ अनीता यादव के पार्टी में शामिल हो जाने से जनक्रांति पार्टी के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हो गए हैं| जो अब दावा करने लगे हैं कि जिलापंचायत अध्यक्ष पद की सीट पर डॉ अनीता ही बैठेंगी|

जन क्रांति पार्टी के प्रदेश सचिव मुकेश राजपूत ने अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में कहा कि पार्टी ने डॉ अनीता यादव को जिलापंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया है| जिलापंचायत सदस्य के अलावा सभी वर्गों के सर्वेक्षण में डॉ अनीता को 85 फीसदी योग्य प्रत्याशी माना गया है| उनकी 110 प्रतिशत जीत सुनश्चित है| उन्होंने बताया कि पार्टी के 20 सदस्यों में मात्र 4 ही चुनाव जीते हैं| जनता का जनादेश न मिलने के कारण मै सदस्य पद का चुनाव हार गया| इसी नाते उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया जबकि सदस्यों का बहुमत मेरे साथ है|

श्री राजपूत ने कहा कि पंचायत चुनाव के पहले चरण में क़ानून की धज्जियां उड़ा दी गयीं, यह नहीं लगता था कि चुनाव हो रहा है| उन्होंने प्रशासन से अपेक्षा की कि वह अभी से निष्पक्ष चुनाव कराये जाने की तैयारी शुरू कर दें| नहीं तो धांधल गर्दी होने पर प्रशासन को ही परिणाम भुगतना पड़ेगा|

एक सवाल के जवाब में डॉ अनीता यादव ने बताया कि मुझे टिकट न देना समाजवादी पार्टी की भूल है| 20 वर्षों से मेरा परिवार सपा से जुडा था| मै व मेरे पति आगामी विधान सभा का चुनाव नहीं लड़ेंगें| वार्ता में जनक्रांति पार्टी के दो समर्थक सदस्य चंद्रमुखी कठेरिया और सौभाग्यवती राजपूत के अलावा ग्रीश यादव एडवोकेट मौजूद रहे|

मुकेश ने बताया कि पार्टी के सदस्य रोहिताष वर्मा व अभय प्रदीप गंगवार को नहीं बुलाया गया था| मुकेश को बताया गया कि बसपा प्रत्याशी तहसीन सिद्दीकी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज है| तो किसी ने कहा कि उन्होंने मुकद्दमे में जमानत करवा ली है| मुकेश ने कहा कि तहसीन के वांछित होने की जानकारी पुलिस को दो वह हमारे लिए सम्मानित सदस्य हैं|

इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कटियार, उपाध्यक्ष एसपी बघेल, महामंत्री डॉ ज्ञानेंद्र शाक्य, मीडिया प्रभारी देवदत्त राजपूत, श्याम बाल्मिक के अलावा डॉ अनार सिंह यादव, ओमप्रकाश कठेरिया, अजयपाल सिंह यादव, दीना राजपूत मौजूद रहे|

नितीश के सिर सजा ताज

पटना। नितीश ने धमाकेदार वापसी कर ताज अपने सिर पर धारण कर लिया है| बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 243 सीटों में से अब तक प्राप्त तीन परिणामों के अनुसार राजग ने तीन सीटों पर जीत हासिल कर ली है।

पश्चिम चंपारण में बेतिया सीट से भाजपा की रेणु देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मदन मोहन तिवारी को 15 हजार से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया।

वहीं भाजपा के ही चंद्रमोहन राय ने चनपटिया से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के एजाज हुसैन को 13 हजार मतों के अंतर से पराजित किया।

बगहा विधानसभा क्षेत्र से जदयू के प्रत्याशी प्रभात रंजन सिंह ने बसपा के मोहम्मद कामरान को 20 हजार से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया।

पश्चिम चंपारण जिले के नौतन विधानसभा सीट से जदयू उम्मीदवार मनोरमा प्रसाद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाकपा के गल्लू चौधरी को 6 हजार मतों के अंतर से पराजित किया।

जिले के वाल्मिकीनगर सीट से जदयू के राजेश सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय उम्मीदवार दीपनारायण महतो को करीब 14 हजार वोट के अंतर से हराया। पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर [अजा] विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की भागीरथी देवी ने अपने निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस के नरेश राम को करीब 15 हजार मतों से पराजित किया।

नरकटियागंज से भाजपा के सतीशचंद्र दूबे ने कांग्रेस के ओम वर्मा को करीब दस हजार मतों से पराजित किया। सिकटा सीट पर निर्दलीय दिलीप वर्मा ने निदर्लीय फखरूद्दीन को करीब पांच हजार मतों से हराया। रक्सौल क्षेत्र में भाजपा के अजय कुमार सिंह ने लोजपा के राजनंदन राय को करीब छह हजार मतों से पराजित किया।

दरभंगा जिले के दरभंगा शहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार संजय सरावगी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के सुल्तान अहमद को पराजित किया।

नालंदा से जदयू के श्रवण कुमार ने राजद उम्मीदवार अरुण कुमार को पराजित किया जबकि बिहारशरीफ सीट से जदयू के सुनील कुमार ने राजद उम्मीदवार आफरीन सुल्ताना को पटखनी दी। शिवहर से जदयू प्रत्याशी मोहम्मद सर्फुद्दीन ने बसपा की उम्मीदवार प्रतिमा देवी को पराजित किया।

पुलिस की सख्ती, बाराती गया जेल

फर्रुखाबाद: जिले में पुलिस की सख्ती का असर दिखने लगा है| पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन बीते दिनों से रोजाना रात के समय स्वयं भ्रमण कर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी चेक करते हैं|

पुलिस अधीक्षक ने बीती रात २ बजे सेन्ट्रल जेल चौराहे पर आने-जाने वाली सभी वाहनों की जबरदस्त चेकिंग कराई| पुलिस ने बेबर की ओर से आने वाली बोलेरो नंबर यूपी ७६ सी ६११५ की तलाशी ली तो नन्हेलाल दिवाकर के पास ३१५ बोर का तमंचा व २ कारतूस, महाराम वे उमाशंकर के पास लायेसेंसी १२ बोर बन्दूक मिली| पुलिस ने इन लोगों के साथ ही नंदकिशोर, गिरंद सिंह, धर्मपाल व वाहन चालक वीरपाल को हिरासत में ले लिया|

थाना राजेपुर के ग्राम आशा की मडैया के लोग नंदकिशोर के साथ कस्बा जहानगंज गए थे| वहां नंदकिशोर के रिश्तेदार की काशीराम नगर से बारात आयी थी| याकूत्गंज चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिंह जादौन ने नन्हेलाल के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई| पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया| अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया|