Home Blog Page 5754

कोहरा नहीं रोक पाएगा ट्रेनों की रफ्तार

नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने सभी प्रमुख लाइनों पर ट्रेन प्रोटेक्शन वार्निग सिस्टम लगाने की योजना बनाई है। इसके साथ ही करीब 500 ट्रेनों में ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम लगाने का भी फैसला किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे ने यह निर्णय कोहरे से निपटने के लिए किया है। कोहरे के कारण ट्रेनों को रद्द करना पडता है। कोहरे के कारण उत्तर रेलवे ने दर्जनभर ट्रेनों के परिचालन को 31 जनवरी तक रद्द कर दिया है। कोहरे के कारण ट्रेनों को रद्द न करना पडे न उनकी रफ्तार कम हो इसिलिए रेलवे ने यह योजना बनाई है।

योजना के तहत दिल्ली की सभी लाइनों का सर्वेक्षण कराया जा रहा है। ट्रेन सुरक्षा चेतावनी प्रणाली के तहत यह रेलवे लाइन पर किसी भी तरह का अवरोध आने पर चेतावनी देने लग जाएगा। ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम स्टेशन नजदीक आने अथवा सिग्नल लाल होने पर सक्रिय हो जाएगा। साथ ही फाग सेफ्टी डिवाइस ड्राइवर को ट्रेन की वास्तविक स्थिति की जानकारी देगा।

ग्रामीणों को तोहफा: ढाई हजार में मिलेगा डेस्कटॉप कंप्यूटर !

देश के किसानों को कंप्यूटर का ज्ञान उपलब्ध कराने के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने नोवेटियम सॉल्यूशंस से हाथ मिलाया है। किसानों को खेती संबंधी जानकारी या बैंकिंग सेवाओ की जानकारी देने के लिए बीएएनएल ने यह कदम उठाया है।

इस सुविधा के जरिए किसान खुद अपने पीसी पर सराकरी योजनाओ या खेती से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर पाएंगे।भारत संचार निगम ने नोवेटियम सॉल्यूशंस के साथ मिलकर एक खास तरह का पीसी लांच किया है यह पीसी ग्रामीण क्षेत्रों में महज ढाई हजार रुपए और शहरो में 4500 रुपए में उपलब्ध कराया जाएगा।

यह पीसी दिल्ली के प्रगति मैदान में लगी प्रदर्शनी इंडिया टेलीकॉम 2010 में लांच किया गया है। इसमें 15 इंच का मॉनीटर लगा है इसके साथ सीपीयू नेविगेटर, की- बोर्ड और माउस मिलेगा । जबकि शहरी क्षेत्रों में यह पीसी 4500 रुपए में टीएफटी स्क्रीन के साथ मिलेगा।

शीतलहर ने दी दस्‍तक

देश का उत्तरी हिस्सा जबर्दस्त ठंड की चपेट में है। एक-दो दिन में ठंड का प्रकोप और बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अधिकारियों का मानना है कि पश्चिमी ठंडी हवाएं, जो फिलहाल पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर के इर्द गिर्द हैं, जल्दी ही भारत के उत्तरी हिस्से को अपनी चपेट में ले लेंगीं। इससे तापमान और नीचे जाने का अंदेशा है।

वातावरण में काफी नमी है, जिस कारण अधिकांश हिस्से धुंध की चपेट में हैं। शुक्रवार को हवा में नमी का प्रतिशत 97 फीसदी था, जिस वजह से आसमान में बादल छाए रहे और तापमान और नीचे गिरा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में तो कोई खास बढ़ोतरी नहीं होगी, लेकिन न्यूनतम तापमान 1-2 डिग्री और गिरेगा।

दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हवाई जहाजों का आवागमन प्रभावित हुआ। शनिवार की सुबह पेरिस, तेहरान, एम्सटर्डम, बीजिंग आदि से आने वाली फ्लाइट्स, नियत समय से काफी देरी से आईं। इसके अलावा रेल यातायात, बस सेवाएं आदि भी नियम समय से देरी से चल रही हैं। -सुबह के समय स्कूलों में उपस्थिति कम हुई है।

तापमान गिरा कई शहरों में

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम, 6.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो और गिरेगा। शनिवार सुबह अधिकांश शहर धुंध की चपेट में हैं और इस कारण जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। लद्दाख, माउंट आबू और श्रीनगर में तापमान शून्य से नीचे चला गया है।

पंजाब, हिमाचल प्रदेश आदि में तापमान काफी नीचे गिर गया है। भटिंडा में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री और अमृतसर में 5.4 डिग्री के आस-पास है। जालंधर में पारा 5.4 डिग्री और पटियाला में 6.5 डिग्री रहा।

राजस्थान के हिल स्टेशन माउंट आबू में तापमान शून्य से भी 1.6 डिग्री नीचे चला गया है। चुरू में पारा 2.6 के आसपास रहा। राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। हरियाणा भी ठंड की चपेट में है। हिसार में 3.8 डिग्री, करनाल में 6 डिग्री और बिवानी में 6.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

शिमला और आसपास के इलाके में बर्फीली सर्द हवाएं चल रही हैं। कश्मीर में डल झील का हिस्सा ठंड से जम गया है। श्रीनगर में पारा शून्य से तीन डिग्री नीचे है। पहलगाम में तापमान शून्य से पांच डिग्री नीचे है। लद्दाख में पारा शून्य से 11-25 डिग्री है।

भाई ने बहन को गोली मारी

बांदा: बहन के प्रेम विवाह करने से गुस्साए भाई ने उसकी गोली मारकर ह्त्या कर दी घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है|

पुलिस क्षेत्राधिकारी ए. के. सिंह ने आज बताया कि शहर के बिच्छू पहाड़िया इलाके की कांशीराम कॉलोनी के ब्लाक नंबर 10 में रहने वाली शाहीन (25) के पति इमरान की मृत्यु हो चुकी थी उसने दो दिन पहले ही शहर के भटीपुरा मुहल्ला निवासी निहाल उर्फ निम्मू से अदालत में विवाह कर लिया था|

जब चंदला (मध्य प्रदेश) में रह रहे उसके भाई शफत उर्फ लाला को यह खबर मिली, तो वह आज शाम अपनी बहन के आवास पर जा पहुंचा और उसने इस शादी का विरोध किया|

श्री सिंह ने बताया कि भाई-बहन के बीच इसे लेकर काफी झगड़ा हुआ| लाला ने कथित तौर पर शाहीन को गोली मार दी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.मृतका के तीन बच्चे फैजान (8), रमजान (6) और शाहिल (4) हैं| शहर कोतवाल वीरेंद्र राय ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है|

दबंगई: शूटर को तमंचे सहित दबोचा, साथियों की तलाश

फर्रुखाबाद: बाइक सवार दबंगों ने रुपये माँगने पर दुकानदार की पिटाई कर गोली चला दी| दुकानदारों ने एक हमलावर को तमंचे सहित पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया|

तीन युवक काले रंग की बिना नंबर पल्सर बाइक पर सवार होकर नेहरू रोड स्थित माडल शू कंपनी के शोरूम पहुंचे| दूकान मालिक राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता बाहर गए हुए थे|

उन्होंने दुकान के नौकर अजय से ब्रांडेड कंपनी के ४५०० रूपये कीमती जूते ले लिए जब अजय ने रुपये मांगे तो उसकी पिटाई कर दी| अजय के विरोध करने पर एक युवक ने ३१५ बोर के तमंचे से फायर कर दिया तथा तीनों युवक बाइक से भागने का प्रयास करने लगे|

गोली की आवाज सुनते ही अडोस-पड़ोस के दुकानदार सहम गये| जब शोरूम के नौकर ने पकड़ो-पकड़ो की आवाज लगाई तो दुकानदारों ने होमगार्ड विजेंद्र की मदद से बाइक के पीछे बैठे एक हमलावर को पकड़ कर घसीट लिया| गुस्साई व्यापारियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया|

इंस्पेक्टर क्रष्ण कुमार ने बहादुरी का कार्य करने वाले होमगार्ड को १०० रुपये का ईनाम दिया तथा हमलावर से पूंछ-तांछ की|

पकडे गये हमलावर संजीव ने बताया कि वह कोतवाली मोहम्दाबाद पिपर गाँव निवासी प्रेमचंद्र दीक्षित का पुत्र है, उसके साथ थाना मऊदरवाजा के ग्राम बुढ़नपुर निवासी अर्जुन यादव व मोहम्दाबाद के ग्राम समौली नगला निवासी बबलू यादव था, जो बाइक लेकर भाग गये|

भड़काऊ भाषण: वरुण के खिलाफ मुकद्दमा कायम

लखनऊ।। यूपी सरकार ने बीजेपी के युवा नेता और सांसद वरुण गांधी के खिलाफ भड़काऊ भाषण मामले में केस चलाने की इजाजत दे दी है। यह जानकारी यूपी के होम सेकेट्ररी दीपक कुमार ने दी है।

गौरतलब है कि 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान वरुण गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत में एक समुदाय विशेष के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया था। इस भाषण के चलते वरुण के खिलाफ 30 नवंबर 2009 के पीलीभीत के कोतवाली पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज की गई थी। इसी मामले में उन्हें कुछ दिन जेल की हवा भी खानी पड़ी थी।

उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 153ए, 295ए, 505(2) के तहत केस दर्ज किया गया था। इस मामले में यूपी सरकार ने आज वरुण के खिलाफ मुकदमा चलाने की इजाजत दे दी है।

गौरतलब है कि वरुण के उस भाषण पर उस वक्त पार्टी के अंदर और बाहर काफी बवाल हुआ था। बीजेपी के कई नेता वरुण के उस भाषण को गैरजरूरी बता रहे थे। मगर संघ नेतृत्व ने उन्हें समर्थन दिया। उस भाषण में वरुण ने कथित तौर पर कहा था कि ‘अगर हिंदुओं की तरफ कोई हाथ बढ़ा तो मैं उसे काट डालूंगा।’

इस विवादास्पद भाषण की वजह से वरुण की छवि कट्टर हिंदू नेता की बनी और इसी वजह से उन्हें हाल के बिहार चुनाव से भी दूर रखा गया। उनके खिलाफ केस चलाने की इजाजत देने के यूपी सरकार के फैसले पर अभी बीजेपी नेताओं की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

हडकंप मचा: एसपी ने ४ बाईकें सीज कराईं

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन का दबंग वाहन चालकों के विरुद्ध जबर्दस्त अभियान जारी है| उन्होंने आज चेकिंग कराकर ४ दोपहिया वाहनों को सीज कराया|

पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन आज देर शाम कर्नलगंज भोलेपुर स्थित पुलिस चौकी पर जाकर डट गए| उनके निर्देश पर सीओ सिटी डीके सिसोदिया, एसओजी टीम, कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक नासिर हुसैन व चौकी प्रभारी अशोक कुमार पाण्डेय ने वाहनों की चेकिंग व तलाशी अभियान शुरू कर दिया| इस बात की जानकारी मिलते ही वाहन चालकों में हडकंप मच गया|

भय के कारण अनेकों चालक टैम्पो आदि वाहनों को लेकर भोलेपुर की ओर नहीं गए, और अनेकों लोग बीच रास्ते से ही वापस लौट गए| एसपी की कार्रवाई को देखने के लिए भीड़ लगी रही| पुलिस ने बिना नंबर की ३ व बिना कागजों वाली १ बाइक को सीज कर दिया|

५५ दीवान व सिपाहियों के तवादले

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन ने ५ दीवान व ५० सिपाहियों के तवादले कर दिए हैं| इतनी संख्या में तवादले होने से पुलिस कर्मियों में हडकंप मच गया| ३ साल से एक ही स्थान पर जमे रहने वाले व तैनाती स्थल पर दोबारा नियुक्त होने वाले कर्मचारियों को वहां से हटा दिया गया है|

नशेड़ी ड्राईवर निलंबित

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन ने नशेड़ी ड्राईवर शिवराम यादव को निलंबित कर दिया है| ड्राईवर शिवराम बीते दिनों शराब के नशे में ५ नंबर पुलिस पेट्रोल मोबाइल को चला रहा था| कम्पिल थानाध्यक्ष ने ड्राईवर शिवराम का डाक्टरी परीक्षण कराया था|

जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाने को कल्याण ने डाला डेरा

फर्रुखाबाद: सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनक्रांति पार्टी के मुखिया कल्याण सिंह ने पार्टी का जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाने के लिए आज यहाँ तीन दिनों के लिए डेरा डाल दिया|

श्री सिंह लखनऊ से सीधे पार्टी प्रत्याशी डॉ अनीता यादव के मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज पहुंचे, वहीं उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की| उन्होंने बताया कि वह जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ अनीता यादव को चुनाव जिताने के लिए ही आये हैं, आते ही यहाँ के डीएम व एसपी से वार्ता की|

उन्होंने बताया कि डीएम व एसपी ने पूरी ईमानदारी के साथ चुनाव मतदान कराने का वायदा किया है| मै व्यक्तिगत रूप से दोनों अधिकारियों को जानता हूँ ईमानदारी अधिकारी किसी के दवाव में नहीं आयेंगें और न ही किसी प्रकार की बेईमानी होने देंगे|

जनक्रांति पार्टी के मुखिया श्री सिंह ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य पवन गौतम बीते दिन उनके लखनऊ स्थित आवास पर पार्टी की सदस्यता ले चुके हैं| जब उनसे पूंछा गया कि वह चुनाव में सपा प्रत्याशी की भी मदद ले सकते हैं तो वह यह कहकर मुस्कराये कि यह अन्दर की बात है|

राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद साक्षी जी के बारे में बोलने से साफ़ मना कर दिया| उन्होंने बताया कि वह चुनाव मतदान व मतगणना पूरी कराकर ही जायेंगें| उन्होंने पूर्ण विश्वास जताया कि अनीता ही चुनाव जीतेंगीं|

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रोहिताश वर्मा, ग्रीश चन्द्र यादव, पवन गौतम, अरविन्द शाक्य, ममता माथुर, चंद्रमुखी कठेरिया, सौभाग्यवती राजपूत सहित ९ सदस्यों की परेड कराई गयी| डॉ अनार सिंह यादव, डॉ जितेन्द्र यादव, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश राजपूत, सुरेन्द्र कटियार, डॉ एसपी बघेल, डॉ ज्ञानेंद्र शाक्य, देवदत्त राजपूत, दीना राजपूत, प्रधान झब्बू सिंह यादव आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे|

मुसलमानों के यहाँ पनाह लेते हैं आतंकवादी: कल्याण सिंह

फर्रुखाबाद: सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनक्रांति पार्टी के मुखिया कल्याण सिंह आज सायं यहाँ आतंकवाद पर खुलकर बोले| उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की लापरवाही के कारण आयेदिन आतंकी विस्फोट करके निर्दोषों की ह्त्या कर रहे हैं|

श्री सिंह ने कहा कि मुस्लिम तुष्टीकरण व वोट बैंक की राजनीति के आड़े आने के कारण आतंकवादियों पर शिकंजा नहीं कस पा रहा है| विस्फोट करने वाले आतंकी महीनों पहले तैयारी करते हैं| वह मुसलमानों के यहाँ ही पनाह लेते हैं और विस्फोट की घटनाओं में मुसलमानों के ही नाम आते हैं ऐसा भी नहीं कि हर मुसलमान आतंकी हो|

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र व प्रदेश में घोटाला करने की होड़ मची है| सूबे की मुख्यमंत्री मायावती जानती हैं कि उनके चले जाने के बाद उनकी मूर्ती को कोई नहीं लगवायेगा, इसी लिए ज़िंदा रहते ही उन्होंने प्रतिमा खड़ी करवा दी है|

श्री सिंह ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि केंद्र सरकार के द्वारा अधिग्रहित की गयी ६७ एकड़ भूमि रामजन्म भूमि को दे दी जाये| क्योंकि मंदिर के लिए कम भूमि है, यदि वह विवादित स्थल पर रामलला की मूर्ती की स्थापना न करवाते तो अदालत राम मंदिर के लिए भूमि देने का फैसला नहीं करती|

पानी पर रहेगी कैमरे की नजर

कानपुर|| बनारस में हुए बम ब्लास्ट के बाद जिला प्रशासन नगर के सुरक्षा इंतजामों में कोई कोताही नहीं बरतना चाहता। चप्पे-चप्पे में चौकसी बढ़ा दी गयी है। यहां तक की जल नगिम शहरवासियों को सप्लाई होने वाले पानी पर भी कैमरों का पहरा लाने जा रहा है। मालूम हो की नगर की करीब 55 लाख आबादी को जल निगम द्वारा पीने की पानी की आपूर्ति की जाती है।

जिसमें की 20 करोड़ पानी तो प्रति दिन गंगा नदी पर लगे भौरोंघाट पंपिंग स्टेशन से लिया जाता है। इसके साथ ही गुजैनी वाटर वर्क्स से शहर के सभी दक्षिणी इलाकों को पानी सप्लाई होता है। जबकि जल निगम के बेनाझाबर मुख्यालय में पानी का शोधन कार्य किया जाता है। जल निगम महाप्रबंधक ने बताया कि बनारस में हुए आतंकी धमाके के बाद शहरवासियों के पानी की भी सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गयी है। विभाग के सभी अधिशाषी अभियंताओं को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि पानी की टंकियों के परिसरो से बाहरी लोगों को अतिशीघ्र बाहर किया जाए।

जो लोग आदेश का पालन न करें उनकी खिलाफ सख्त कदम उठा कर उन्हें वहां से बेदखल करें। उन्होंने बताया कि नगर में पानी के ट्यूबेल, टंकियों और जोनल पंपिंग स्टेशन परिसर में आने जाने वाले हर व्यक्ति पर विशेष नजर ऱखी जा रही है। किसी भी व्यक्ति को बिना पूंछतांछ और आईडी के अंदर नहीं जाने देने के आदेश हैं। महाप्रबंधक ने बताया कि इन सब बातों के बावजूद जल निगम भैरोंघाट, गुजैनी और बेनाझबर स्टेशनों पर क्लोज सर्किट टीवी कैमरे लागाने लगाने पर भी विचार कर रहा है।

आंकलन किया जा रहा है कि कैमरों को लागने और उन्हें संचालित करने में कितान खर्च आएगा। उन्होंने बताया कि इन कैमरों से सीधे जीएम रूम को जोड़ा जाएगा। जिससे जीएम मुख्यालय में बैठ कर ही इन स्टेशनों पर होने वाली हर गतिविध पर अपनी नजर रखेंगे। जिसका फायदा यह होगा की चौकसी मे लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई हो सकेगी और सप्लाई होने वाले पानी के इर्द-गिर्द आने-जाने वालों की निगहबानी हो सकेगी।