फर्रुखाबाद: जिला पंचायत चुनाव के बाद अब ब्लाक प्रमुख चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गयीं है|
२२ दिसंबर को पूरे प्रदेश में ब्लाक प्रमुख के मतदान व मतगणना होगी| जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है|
फर्रुखाबाद: जिला पंचायत चुनाव के बाद अब ब्लाक प्रमुख चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गयीं है|
२२ दिसंबर को पूरे प्रदेश में ब्लाक प्रमुख के मतदान व मतगणना होगी| जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है|
फर्रुखाबाद: कन्नौज जिले में सपा द्वारा 4 जिला पंचायत सदस्यों को बाहर का रास्ता दिखाने के बाद अब फर्रुखाबाद जिले के पंचायत अध्यक्ष चुनाव में पार्टी के साथ दगा करने वाले सपा विधायक व जिला पंचायत सदस्यों को समाजवादी पार्टी से निष्कासित किये जाने की मांग की गयी है।
फतेहगढ़ लोको रोड पर पूर्व सयुस जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह चन्नू यादव, समाजवादी लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव डा.हरिओम यादव, नगर अध्यक्ष ओम सिंह चंदेल, नगर अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड सामोद यादव, नगर उपाध्यक्ष अजीत यादव, प्रदीप यादव नदौरा एवं रामचरन यादव सपा नेताओं ने सपा विधायक एवं बसपा का साथ देने वाले जिला पंचायत सदस्यों के खिलाफ मोर्चा खोला|
बताया गया कि विधायक व जिला पंचायत सदस्य बेनकाब हो चुके हैं, उन्हें तुरंत पार्टी से निष्कासित किया जाये।
कन्नौज: जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में पार्टी के साथ धोखा देने वाले जिला पंचायत सदस्यों को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने अगले ही दिन बाहर का रास्ता दिया। इसके साथ ही पार्टी अध्यक्ष ने पूर्व ब्लाक प्रमुख व एक वरिष्ठ कार्यकर्ता को भी पार्टी से निकाल दिया।
इस निर्णय की जानकारी पार्टी जिलाध्यक्ष ने दी और कहा कि चुनाव में पार्टी के साथ गद्दारी करने वाले जिला पंचायत सदस्यों और सदस्यों को विरोधी दल के समर्थन में मत देने के लिए मध्यस्थता करने वाले नेता भी जल्द ही पार्टी से बाहर होंगे।
सपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अखिलेश यादव के निर्णय की जानकारी देते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष कलीम खां ने पत्रकारवार्ता में बताया कि पार्टी के निर्देशों के विपरीत भितरघात कर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी सुनीता दोहरे के खिलाफ मतदान करने वाले जिला पंचायत सदस्य उर्मिला यादव, मनीष यादव डम्पी, रामप्रकाश शाक्य व नेम सिंह यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इसके साथ ही पूर्व ब्लाक प्रमुख दिगंबर सिंह यादव व वरिष्ठ कार्यकर्ता देवनरायन सिंह यादव (देव दरबार वाले) को भी पार्टी से निकाला गया है।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा और जिन जिला पंचायत सदस्यों ने पार्टी के प्रत्याशी के विरोध में मतदान किया उन्हें भी शीघ्र बाहर निकाला जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इन सदस्यों को विरोधी दल के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने में मध्यस्थता करने वाले पार्टी नेताओं को भी बाहर किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिन सदस्यों को पार्टी से बाहर किया गया है अगर उनमें से कोई सदस्य अपना पक्ष रखना चाहता है तो वह पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष अपनी बात रख सकता है और प्रदेश अध्यक्ष अगर उसके तथ्यों से संतुष्ट होते हैं, उसे ससम्मान पार्टी में वापस लिया जाएगा। इस मौके पर विधायक अनिल दोहरे, ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव, वीरभान राजपूत, प्रवीण द्विवेदी, राजेश यादव, शरद यादव, इन्द्रेश यादव, संजू कटियार, प्रीतू कटियार व नाजिम खां मौजूद रहे।
दूसरी ओर, जिला पंचायत सदस्य व समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश सचिव रहे मनीष यादव डम्पी ने कहा कि उन्होंने पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार को मत दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें बैलेट नंबर 19 मिला, उसे दिखावा लें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी में चंद उनके विरोधियों ने प्रदेश अध्यक्ष को गुमराह कर पार्टी से निष्कासित कराया है लेकिन इसके बावजूद वह सांसद अखिलेश यादव के लिए जीवन भर काम करते रहेंगे।
फर्रुखाबाद: जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव निपट जाने के बाद ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव की सरगर्मियां शुरू हो गयीं है। कायमगंज क्षेत्र पंचायत में ब्लाक प्रमुख पद के लिए 3 नामो की चर्चा है। इन तीनों ने बसपा टिकट के लिए आवेदन किया है। बसपा प्रत्याशी घोषित होने पर शेष दो दावेदारों की रणनीति क्या होगी। इसी तथ्य पर चुनाव आधारित है।
मालूम हो कि विगत चुनाव में कायमगंज ब्लाक प्रमुख पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित था। सपा नेता करन माथुर की पत्नी मीना माथुर निर्वाचित हुईं थीं। इस बार यह पद सामान्य श्रेणी में है, करन माथुर की ओर से पुन: दावेदारी प्रस्तुत नहीं हुई। 89 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में लगभग 17 मुस्लिम, 14 यादव, 18 अनुसूचित जाति, 8 लोधी, 6 शाक्य, 6 ब्राह्मण, 4 पाल, 4 गंगवार, 3 ठाकुर आदि है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के बाद ब्लाक प्रमुख पद को पूर्व ब्लाक प्रमुख जैगम खां, सपा नेता चन्द्रपाल सिंह यादव, बसपा के अनुपम अग्रवाल, केके चतुर्वेदी व दिलीप उर्फ नन्हें शुक्ल के नाम चर्चा में रहे। धीरे-धीरे जैगम खां व चन्द्रपाल सिंह की दावेदारी की चर्चा धूमिल पड़ गयी। बसपा नेतृत्व ने टिकट दावेदारों को दस-दस क्षेत्र पंचायत सदस्यों के मूल प्रमाण पत्र दावेदारी के साथ प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। इस पर अनुपम, केके व नन्हें दावेदारों ने पात्रता की शर्त को भी पूरा कर दिया।
फर्रुखाबाद: थाना अध्यक्ष नवाबगंज के पक्षपात पूर्ण रवैये से पीड़ित दर्जनों ग्रामीण आज पुलिस मुख्यालय पहुचें तथा एसओ की कारगुजारी के बारे में एसपी से शिकायत की|
ग्राम पुठरी के अनिरुद्ध सिंह रामप्रकाश विजय सिंह रामऔतार प्रेमपाल आदि ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि गाँव के दबंगों ने बीते दिन पचासों फायरिंग करके दहशत फैलाई| जमीन पर खोखे पड़े होने के फोटो भी पुलिस अधीक्षक को दिए गए|
एसओ पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने दबंगों के साथ पक्षपात करके उनके विरुद्ध मारपीट की साधारण एनसीआर दर्ज कर ली और शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तारी दर्शा दी| जिसके कारण वह लोग जमानत पर छूट कर शाम को घर पहुँच गए|
एसपी को बताया गया कि दबंगों का गाँव में इतना खौफ है कि चौकीदार भी उनका नाम लेने से डरता है| आयेदिन फायरिंग किये जाने से ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है गाँव में अवैध असलाहों को जब्त करने के लिए छापा मारने की मांग की गयी| एसपी डॉ के एजिलरशन ने फोन पर एसओ से जानकारी की तथा ग्रामीणों को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया|
फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी की आज एक कार्यकर्म के आयोजन में पोल खुल गई| वहां मुट्ठी भर ही भाजपाई एकत्र हो सके जिन्होंने केंद्र सरकार के मंत्रियों को भ्रष्टाचार के मामले में जमकर कोसा|
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत ने आज लालगेट तिराहे पर राष्ट्रीय भ्रष्टाचार सम्मान समारोह का आयोजन किया| जिसमे केंद्र सरकार द्वारा लगातार हो रहा भ्रष्ट मंत्रियो के सम्मान की खिल्ली उड़ाई गई|

वक्ताओं ने २जी स्पेक्ट्रम घोटाला, आदर्श सोसाईटी घोटाला एवं कामनवेल्थ गेम्स की आढ़ में करोंड़ो रुपये के घोटाले के लिए संवंधित मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को भी दोषी ठहराया| कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आशुतोष अवस्थी, पूर्व प्रांतीय नेता आदित्य मिश्रा, शेलेश राठौर, संजय गर्ग, नितिन शाक्य आदि एक दर्जन लोग ही एकत्र हो सके| मुट्ठी भर भाजपाईयों को देखकर राहगीरों एवं खासकर कांग्रेसियों ने उनकी ही खिल्ली उड़ाई|
फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आवाहन एवं शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन के नेतृत्व में जिले के माध्यमिक शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया|

जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे, मंत्री नरेन्द्र पाल सिंह सोलंकी, मंत्री रमेश चन्द्र मिश्रा, सुधाकर चतुर्वेदी, भगवान् शरण पांडे, रमेश चन्द्र अग्निहोत्री आदि विभागीय कर्मचारियों के मनमाने रवैये से गुस्साए शिक्षकों का गुबार आज उबल पड़ा| शिक्षकों ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक आरपी शर्मा की रिश्वतखोरी प्रवत्ति के कारण उनके कार्यालय के कर्मचारी, कालेजों के प्रधानाचार्य एवं प्रवन्धक अनेकों तरीकों से शिक्षकों का शोषण कर रहे हैं|

शिक्षकों ने कहा कि अनेकों बार शिकायत करने के बाबजूद भी शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है| ऊगरपुर स्कूल के १७ शिक्षकों एवं जरारी कालेज के शिक्षकों की प्रोन्नति और टैगोर विद्यालय के कर्मचारियों का १३ माह का अनुदान आवंटन, एनए केपी की अध्यापक सीमा सिंह का बकाया वेतन भुगतान, रामानंद बालक कालेज के लिपिक कमलेश बाबू मिश्र के स्थान पर आश्रित की नियुक्ति, सिटी मिशन की अध्यापक रामापीटर की प्रोन्नति आदि स्नातक वेतनमान क्रम से प्रवक्ता वेतन क्रम में पदोन्नति आदि के अनेकों मामले विचाराधीन हैं|
शिक्षक नेताओं ने भ्रष्ट अधिकारी को चेतावनी दी कि यदि उन्होंने एक पखवारे के अन्दर सभी समस्याओं का समाधान नहीं किया तो उनके कारनामों से जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा| शिक्षकों ने आश्वासन के बाबजूद भी प्रदेश स्तर पर शिक्षकों की प्रमुख समस्याओं के निस्तारण हेतु राजआज्ञा जारी न होने के विरोध में २० जनवरी को लखनऊ में धरना प्रदर्शन किये जाने की घोषणा की| मुख्यमंत्री व जिला विद्यालय निरीक्षक को संवोधित ज्ञापन आरपी शर्मा को सौंपे गए|
चाणक्य नीति की एक सूक्ति में राजनीति को उस वेश्या के सामान बताया गया है जो कीमत के आगे हर रात अपना बिस्तर बदल लेती है| सुना था, पढ़ा था और आज देख भी लिया| 30 लाख से शुरू हुई राजनीति की वेश्याओं की बोली 1 करोड़ पर आकर ख़त्म हुई और नए राजा का चयन हो गया| देश के विकास के लिए गठित पंचायत, मीडिया और लोकप्रशासन किसी बेबस विधवा की तरह लोकतंत्र के चीरहरण जलसे को चाहे अनचाहे ख़ामोशी से देखता रहा|
जनता के विश्वास का क़त्ल हुआ था आज| वो नवांकुर नेता जिसे एक महीने पहले जनता ने अपने लिए जिले की पंचायत में प्रतिनिधि चुना था उसने एक बार भी पलट कर अपने मतदाता से नहीं पूछा, कि फैसले की घडी है उसे क्या करना चाहिए| जनता जानती थी ये नहीं आएगा और न ही वो आया| मतदाता खुद को लुटा महसूस कर रहा था| उसने सारे फैसले खुद कर लिए थे|राजनीती की वेश्याओं ने सब बेच दिया था, राजधर्म और वो विश्वास जिसका झूठा दिलासा दिलाकर वो जनता को बेबकूफ बनाकर आया था| आज उसने अपार दौलत बटोर कर बेशर्मी की चादर ओढ़ ली है|अब जब भी उसे कोई बिकने की बात को लेकर टोकेगा तो सुनने वाला कछुए की तरह भ्रष्टाचार की दौलत से बने मोटे खोल में बेशर्मी से मुह छुपाता नजर आएगा|
जनता की पंचायत में अब राजतिलक का जश्न होगा और भ्रष्टाचार का एक और अध्याय लिखा जायेगा| वेश्याओं की खरीददारी में आये खर्च को वसूलने को अगले पांच साल तक पंचायत के नुमायेंदे मिलकर लूटेंगे| सवाल इस बात का नहीं कि उस गद्दी पर कौन बैठ कर लूटेगा| कोई भी जीतता यही करता, दोनों के पैतरे एक जैसे ही थे| पांच साल के लिए जिले का प्रथम नागरिक बनने की लडाई में आये दावेदारों में दो का तो सम्राज्य ही चोरी और बेईमानी की बुनियाद पर खड़ा है, तीसरा जो कुछ इमानदार था उसने इस मंडी में बोली लगाने से इंकार कर दिया था और चौथा एक राजनैतिक दुश्मन हो हराने के लिए एक ही रात में कई करवट बदल कर दूसरे राजनैतिक दुश्मन से हाथ मिला बैठा|
नोट-लेख आज के राजनितिक परिद्रश्य पर आधारित चित्रांकन है न कि किसी व्यक्ति विशेष या स्थान से सम्बन्धित|
फर्रुखाबाद: शहर क्षेत्र की पुलिस ने जनक्रांति पार्टी की टिकट पर जिला पंचायत का चुनाव हारने वाली डॉ अनीता के फतेहगढ़ स्थित आवास पर छापा मारा|
क्षेत्राधिकारी नगर डीके सिसोदिया, इंस्पेक्टर फतेहगढ़ सिराज अहमद, इंस्पेक्टर फर्रुखाबाद क्रष्ण कुमार व एसओ मऊदरवाजा कमरूल हसन के साथ सिविल लाइन क्षेत्र में डॉ अनीता के आवास पर गए| काफी संख्या में पुलिस को देखकर परिजन अनहोनी की आशंका में भयभीत हो गए|
सीओ सिटी डीके सिसोदिया ने परिजनों को हिदायत दी कि वह अब किसी भी जिला पंचायत सदस्य को वोट न देने के लिए परेशान नहीं करेंगें| चुनाव हारने के सदमे में डूबे परिजनों ने बताया कि वह शरीफ लोग हैं| अध्यापन कार्य करने के कारण उनकी समाज में काफी इज्जत है| ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे जिससे उनकी शान में बट्टा लगे|
फर्रुखाबाद: बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी तहसीन सिद्दीकी ने 9 वोटों से जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया| तहसीन को 17 वोट मिले उन्होंने जनक्रांति पार्टी के प्रत्याशी डॉ अनीता यादव को 9 वोटों से पराजित किया| जिलापंचायत में पहली बार बसपा का कब्जा हुआ है|
बसपा विधायक कुलदीप गंगवार ने वोट डलवाने के लिए सबसे ज्यादा भागदौड़ की| वह जिला पंचायत सदस्य अभय प्रदीप गंगवार, प्रमोद कटियार, मिनहाज, ममता चतुर्वेदी, राघवेन्द्र मिश्रा नवीन को लेकर मतदान केंद्र तक पहुंचे|
प्रत्याशी तहसीन सिद्दीकी वोटर सिया देवी को लेकर गये,
जबकि प्रत्याशी अतुल गंगवार स्वयं पहुंचे| सूबे के स्वास्थय मंत्री अनंत कुमार मिश्र के प्रतिनिधि जितेन्द्र ओझा जिला पंचायत सदस्य ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ़ घुन्नू को मतदान केंद्र तक पहुंचाया|
जबकि विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी अंत में जिला पंचायत सदस्य निर्मला राठौर, व सरोजनी कुशवाह को लेकर गये|
बसपा नेताओं ने प्रत्याशी तहसीन के अलावा मात्र 10 सदस्यों के खुलेआम वोट डलवाये, उनके वोट पड़ने की रफ़्तार भी काफी धीमी रही जिससे यह कयास लगाया गया कि उनके वोटरों की स्थित डावांडोल है| विधायक कुलदीप गंगवार ने तो मतगणना से पूर्व ही तहसीन को जीत की एडवांस में ही बधाई दे दी थी| जितेन्द्र ओझा ने भी जीतने पर मीडिया को अखवार के पूरे पन्ने का विज्ञापन देने का वायदा किया| सभासद उमेश अग्रवाल, बसपा नेता यूनुस अंसारी आदि बसपाई सक्रिय रहे|