Home Blog Page 5749

बीडीसी का रेट 3 लाख, ब्लाक प्रमुख दावेदार ने मैदान छोड़ा

फर्रुखाबाद: जिला पंचायत सदस्य का रेट १ करोड़ तक पहुँचाने के कारण क्षेत्र पंचायत सदस्यों का भाव भी अचानक बढकर तीन लाख तक पहुँच गया| काफी महँगा चुनाव होने के कारण ब्लाक प्रमुखी करने वाले दावेदारों ने मैदान छोड़ दिया है|

जिला मुख्यालय के ब्लाक बढपुर के प्रमुख पद का चुनाव बीते साल ही काफी महँगा हो गया था| कुछ वोटों को छोड़कर ५० हजार रुपये में सदस्य की खरीदारी की गयी थी| बाद में जरूरत पड़ने पर ६०,७० हजार रुपये में भी सदस्य खरीदे गए| बीते चुनाव में ३७ वोट पाकर कोकिला देवी ब्लाक प्रमुख बनीं २४ वोट पाने वाले पूर्व ब्लाक प्रमुख कैलाश कटियार चुनाव हार गए थे| एक सदस्य ने वोट नहीं डाला था, बढपुर में ६२ सदस्य हैं|

बसपा नेता संजीव मिश्रा उर्फ़ बाबी की माँ सुधा रानी ने भी प्रमुखी का चुनाव लड़ा था उनको एक भी वोट नहीं मिला था| स्थित खराब हो जाने पर उन्होंने अपना भी वोट बेंच दिया था|

बीडीसी चुने जाने के बाद ब्लाक प्रमुख कोकिला देवी तथा पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत की बहू अलका राजपूत ने भी प्रमुख का चुनाव लड़ने का प्रचार किया| इसी प्रयास में उनके परिजनों ने दीवाली पर सभी सदस्यों को मिठाई भेंट की थी| कोकिला के परिवार वालों के दवाव बनाने पर उर्मिला ने बहू को चुनाव लड़ाने से मना कर दिया| कोकिला के पुत्र महावीर राजपूत व पति भैयालाल आदि ने बीते तीन दिनों तक जमकर प्रचार किया| जब सदस्य वोट देने के लिए तीन लाख रुपये माँगने लगे तो कोकिला ने चुनाव लड़ने से साफ़ मना कर दिया|

महावीर राजपूत ने बताया कि चुनाव काफी महँगा हो जाने के कारण माँ मैदान से हट गईं हैं| अब युवजन सभा के जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य द्रुगपाल सिंह यादव बाबी के भाई यशपाल सिंह उर्फ़ ब्लेकी तथा बसपा के पूर्व जिलापंचायत सदस्य महेंद्र कटियार के छोटे भाई अखिलेश कटियार चुनाव मैदान में हैं|

जेवरात मांगने पर बहू ने सास को पीटा

फर्रुखाबाद: जेवरात माँगने की रंजिश में बहू आदि ने सास हरदेवी की जमकर पिटाई कर दी|

शहर कोतवाली के मोहल्ला सलावत खां निवासी स्वर्गीय जगदीश सिंह की पत्नी हरदेवी ने लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया| हरदेवी ने शिकायती पत्र भेजकर पुलिया धीक्षक को अवगत कराया कि मेरा पुत्र अखिलेश पत्नी कस्तूरी देवी के साथ कई वर्षों से अलग रहता है|

बीते ५ माह पूर्व कस्तूरी की शह पर उसके रिश्तेदार महिला ने मेरे जेवर व रुपये चुरा लिए थे| शिकायत करने पर बेटे व बहू ने जेवर व रुपये दिलवाने की वायदा किया था|

बीते दिन रुपये चुराने वाली महिला बेटे के घर आई तो मैंने बेटे व बहू से रुपये व जेवरात वापस दिलाने को कहा तो इसी रंजिश में इन लोगों ने घर में घुस कर लाठी डंडों से पिटाई की|

सेन्ट्रल जेल में बवाल की खबर से प्रशासन में हडकंप

फर्रुखाबाद: केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ में बवाल होने की खबर से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया| जिलाधिकारी मिनिस्ती एस मुख्यालय पर मोहर्रम पर शांति कमेटी की बैठक कर रही थी उसी समय वहां सेन्ट्रल जेल में वबाल होने की सूचना पहुँची|

आला अधिकारी ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर जाने का हुक्म दिया| अपर जिलाधिकारी सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र, सीओ सिटी डीके सिसोदिया, इंस्पेक्टर क्रष्ण कुमार मिश्र, सिराज अहमद व एलआईयू इंस्पेक्टर तुरंत ही सेन्ट्रल जेल पहुंचे| अधिकारियों ने जेल के अन्दर जाकर व्यापक जांच-पड़ताल की|

अपर पुलिस अधीक्षक श्री मिश्र ने बताया कि जेल में भंडारा आदि की जांच-पड़ताल की गई जांच में कोई कमी नहीं पायी गई| सूत्रों के अनुसार माफिया मुन्ना बजरंगी ने जेल में दवाव बनाया था| भाजपा नेता क्रष्णा नन्द राय की ह्त्या के मुकद्दमे में यहाँ की जेल में बंद मुन्ना बजरंगी बीते दिन दिल्ली पेशी से वापस लौट रहा था|

रास्ते में उसने बुलंदशहर की कोतवाली देहात वलीपुरा रोड स्थित होटल पर अपने हथियार बंद साथियों व पुलिस कर्मियों के साथ शराब की दावत उडाई| जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने होटल में छापा मारा| इस बात की भनक मिल जाने पर मुन्ना बजरंगी ने होटल छोड़ दिया था|

सेन्ट्रल जेल के कैदियों की आँखों का हुआ आपरेशन

फर्रुखाबाद: सेन्ट्रल जेल के कैदियों की आँखों का आपरेशन करवाया गया| यह सभी कैदी ३०२ केस में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं|

कोतवाली कायमगंज के ग्राम पपड़ी निवासी चंद्रपाल ७२ वर्ष, हरदोई के ग्राम संझारा निवासी बाबूराम ७९ वर्ष, अशोक कुमार ५८ वर्षीय निवासी जिला कन्नौज के ग्राम बेहटा, इटावा निवासी सोबरन सिंह ७७ वर्ष, कानपुर नगर के ग्राम करौती निवासी ईश्वरदीन उम्र ८० साल व ऐटा जनपद के ग्राम मिर्जापुर निवासी केहरी ६८ वर्ष कैदियों का आज शाम लोहिया अस्पताल में आँखों का सफल आपरेशन किया गया|

( उदय यादव की रिपोर्ट )

हनुमान भक्तों का लगा तांता

फर्रुखाबाद: श्री हनुमान मंदिर सब्जी मंडी में द्वितीय मूर्ति स्थापना महोत्सव में आज संकटमोचन के भक्तों का तांता लगा रहा। श्रीराम परिवार एवं शिव परिवार के साथ श्री हनुमान का भव्य श्रंगार किया गया।

फतेहगढ़ सब्जी मंडी स्थित श्री हनुमान मंदिर में आज सुबह से ही संकटमोचन के भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। प्रात:काल प्रतिमाओं को पंचामृत से स्नान कराकर धार्मिक रीति से श्रंगार अभिषेक किया गया। श्रीराम सीता, लक्ष्मण, हनुमान, राधा-कृष्ण एवं शिव परिवार की प्रतिमाओं के श्रंगार की भव्यता निहारते ही बनी। आगरा, इटावा व मैनपुरी आदि स्थानों से आये पुजारियों के साथ पं. कैलाश पुजारी ने पूजन व यज्ञ किया। महंत अवध बिहारी दास, दंडी स्वामी फलाहारी महाराज आदि साधु संतों ने भगवान का पूजन कर महोत्सव की रस्म आगे बढ़ायी। दोपहर बाद भंडारा आयोजित किया गया। मंदिर में सुंदरकांड पाठ में भक्त झूमते रहे।

मुफ्त में साइकिल मिल जाने पर खुश हो गयी छात्रायें

फर्रुखाबाद: जिले की आज सैकड़ों छात्रायें मुफ्त में साइकिल मिलने से खुशी से उछल पड़ी अनेको छात्रायें साइकिल पर ही सवार होकर घर गईं|


जबकि कई छात्रों के साथ आये परिजन साइकिल को ले गए| राजकीय गर्ल्स इण्टर कालेज फतेहगढ़ में सावित्री बाई फुले वालिका शिक्षा मदद योजना के तहत साइकिल वितरण का आयोजन किया गया|

मुख्य विकास अधिकारी सीपी त्रिपाठी, ग्राम विकास अधिकारी एके सिंह चन्दौल, जिला विद्यालय निरीक्षक आरपी शर्मा, ने १७६ छात्राओं को साइकिले भेंट की|

छात्राओं ने सरस्वती वंदना गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का सुभारम्भ किया छात्राओं को साइकिल की उपयोगिता बताते हुए कहा गया कि यह वाहन पर्यावरण को बनाये रखने में काफी सहायक है|

पर्यावरण संतुलन के लिए छात्र लगायेंगें वृक्ष

फर्रुखाबाद: वद्री विशाल पीजी कालेज में आज राजनीति विज्ञानं विभाग की ओर से पर्यावरण प्रदूषण कारण व निवारण विषय पर संगोष्टी का आयोजन किया गया|

गोष्ठी की अध्यक्षता करने वाले कालेज के प्राचार्य डॉ शिवबालक द्विवेदी ने पर्यावरण प्रदूषण को नैतिक पर्यावरण से जोड़कर छात्रों को वृक्षारोपण करने का संकल्प दिलाया| भारतीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विश्राम सिंह यादव ने पर्यावरण प्रदूषण एवं सांस्कृतिक प्रदूषण को विश्व की मुख्य समस्या बताया| उन्होंने कहा किसमस्त मानव जाति के माध्यम से ही इस समस्या का समाधान हो सकता है|

डॉ केके खरे ने पर्यावरण पर चिंता व्यक्त की, प्रो० डीएस चौहान, डॉ माधुरी दुबे, प्रवक्ता राजीव शुक्ला आदि ने पर्यावरण प्रदूषण की भयावकता को आंकड़ों के माध्यम से स्पष्ट किया|

विभागीय प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया|

22 दिसंबर साल का सबसे छोटा दिन

22 दिसंबर को पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे छोटा दिन होगा। इसके बाद दिन बडने लगेंगे। उज्जैन की जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक ने बताया कि 22 दिसंबर को सूर्य मकर वृत्त पर पहुंचेगा। इस दिन उत्तरी गोलार्ध के देशों में लगभग 10.5 घंटे का दिन और 13.5 घंटे की रात होगी। दिन की यह लंबाई वर्ष में सबसे कम होगी।

उत्तरी गोलार्ध में 22 दिसंबर को सूर्य अपने अधिकतम दक्षिणी बिंदु यानी मकर वृत पर होगा। इस दिन से सूर्य उत्तरायण हो जाएगा। यानी उत्तर की ओर बढ़ना शुरू कर देगा। 22 दिसंबर के बाद सूर्य विषुवत वृत्त की ओर जाना शुरू कर देगा, जिससे उत्तरी गोलार्ध में धीरे-धीरे दिन बडे़ होने शुरू हो जाएगे।

MDM में लगी NGO के फर्जीबाड़े का भंडाफोड़

फर्रुखाबाद: मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण उत्तर प्रदेश के सहायक उप निदेशक संजीव कुमार सिंह की जांच में मनमाने ढंग से चयनित एनजीओ के मामले में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी की कार्यगुजारी का भंडाफोड़ हुआ है|

* श्री सिंह ने अपनी जांच रिपोर्ट कार्रवाई के लिए विभागाध्यक्ष को सौंप दी है| श्री सिंह ने बीते दिनों जिले में कार्यरत एनजीओ के किचेन एवं भण्डार गृह का निरीक्षण जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आरएसपी त्रिपाठी, जिला समन्वयक नीलू मिश्रा, नगर शिक्षा अधिकारी रमाकांत तिवारी के साथ सयुंक्त रूप से किया|

* जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं पायीं गयी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में संचालित विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन की आपूर्ति हेतु 17 एनजीओ ने प्रस्ताव दिए थे| इनके अलावा संचालित सिद्धार्थ जनकल्याण शिक्षण संस्थान, कसरट्टा फतेहगढ़, शांति समाज सेवा समिति खतराना स्ट्रीट फर्रुखाबाद, प्रियम आनंद शिक्षा प्रसार समिति तथा डॉ अम्बेडकर पब्लिक वेलफेयर सोसाईटी कायमगंज का चयन बिना किसी आधार के किया गया|

* इन चारों एनजीओ से कोई अनुबंद नहीं किया गया बल्कि औपचारिकता के लिए मात्र शपथ पात्र लिया गया, कोई बैंक गारंटी अथवा कोई धरोहर धनराशि जमा नहीं कराई गई| इनको 1 माह से अधिक अवधि हेतु अतिरिक्त खाधान्न आवंटित किया जाता है| मध्यान्ह भोजन बनाने में कटौती किये जाने के कारण संस्थाओं के पास पर्याप्त मात्रा में खाधान्न अवशेष पाया गया|

* संस्थाओं की संविदा अवधि अक्टूबर 2009 में ही समाप्त हो गई थी| परन्तु 29 मार्च 2010 की अवधि तक न तो संविदा नवीनीकरण हेतु जिलाधिकारी / नोडल अधिकारी मध्यान्ह भोजन योजना को प्रस्ताव प्रेषित किया गया और न ही नवीनीकरण किया गया|

* जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने जिलाधिकारी से अनुवोदन कराये बिना संस्थाओं को वर्ष 2009 / 10 हेतु 1 वर्ष के लिए कार्य करने हेतु पुनः आवंटित कर दिया गया| जोकि घोर अनियमितिता का घोतक है|

* जिलाधिकारी ने संस्थाओं के कार्यकाल बढाए जाने की अनुमति देने के सम्बन्ध में 13 मई 2010 को बीएसए को निर्देश दिया कि शासनादेश एवं नियमों के अंतर्गत समस्त बिन्दुओं पर जांच कर आख्या दें| इसके बाबजूद भी बीएसए ने उन्हें कोई आख्या नहीं दी और न ही संस्थाओं का कार्यकाल बढाए जाने का अनुवोदन प्राप्त किया| यह कृत्य उच्च अधिकारी की अवहेलना के साथ-साथ घोर लापरवाही है| इससे साफ़ जाहिर होता है कि चारों संस्थाएं अवैधानिक ढंग से कार्य कर रही हैं|

* संस्थाओं द्वारा कतिपय विद्यालयों के रसोईघर को केंद्रीयकृत किचेन के रूप में प्रयोग करके शासकीय धन की क्षति की जा रही है| संस्थायें वास्तविक रूप से लाभान्वित हो रहे छात्रों के आधार पर खाधान्न का आवंटन न कर नामांकित छात्रों की 80 प्रतिशत उपस्थित मानते हुए मनमाने ढंग से भोजन दिया जा रहा है|

* जांच के दौरान सिद्धार्थ जन कल्याण समिति के पास 200 बोरी खाधान्न एवं शांति समाज सेवा समिति के पास 250 बोरी खाधान्न अवशेष पाया गया| बीएसए नगर शिक्षाधिकारी से बिना प्रमाणित कराये भुगतान कर रहे हैं| प्रत्येक माह अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में भोजन वितरण करने वाली संस्था को नामांकित छात्रों के सापेक्ष 97 – 98 प्रतिशत उपस्थित के आधार पर परिवर्तन लागत का भुगतान किया जा रहा है जो संदेह हास्यपद है|

* जांच अधिकारी श्री सिंह ने राय दी है कि प्रशासन द्वारा इन विद्यालयों का समय-समय पर आकस्मित निरीक्षण कराना आवश्यक है|

गंगा को प्रदूषित करने वाली चार इकाइयों को बंद करने के निर्देश

नई दिल्ली|| पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री जयराम रमेश ने बताया कि केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गंगा नदी के किनारे स्थित 26 उद्योगों का हाल ही में सर्वेक्षण किया।

इस दौरान बोर्ड ने पाया कि ऎसी आठ इकाइयां हैं जो निर्धारित मानदंडों का उल्लंघन कर रही हैं। उनके मुताबिक इनमें से चार को बंद करने के निर्देश भी दिए गए हैं। रमेश ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि 26 उद्योगों में से सात इकाइयां बंद पाई गई जबकि दो इकाइयां निस्तारण मानकों का अनुपालन कर रहीं थीं। उनके मुताबिक नौ इकाइयों को हल्के-फुल्के सुधारों की आवश्यकता थी और आठ इकाइयां बहिस्त्राव निस्तारण के लिए मानदंडों का उल्लंघन करती पाई गई।

उन्होंने कहा कि मानदंडों का उल्लंघन करने वाली आठ इकाइयों में से चार इकाइयों को बंद करने के निर्देश दिए गए, तीन इकाइयों को निर्धारित निस्तारण मानकों का अनुपालन कर उपचारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए और एक ईकाई को बंद करने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

स्वच्छ गंगा सुनिश्चिचत करने के लिए मंत्रालय द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि फरवरी 2009 में राष्ट्रीय गंगा नदी बेसिन प्राधिकरण की स्थापना की गई। इसे नदी बेसिन के प्रति एक व्यापक द्यष्टिकोण अपनाकर गंगा नदी के संरक्षण और प्रदूषण के प्रभावी उपशमन को सुनिश्चित करने के लिए एक अधिकार संपन्न प्राधिकरण के रूप में गठित किया गया है।