Home Blog Page 5745

पहचान पत्र बनवाने में जुटें अधिकारी

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी श्रीमती मिनिस्ती एस. ने कहा कि पहचान पत्र बनाने में जनपद काफी पीछे चल रहा है। उपजिलाधिकारी क्षेत्र के बीएलओ की बैठक कर अधिक से अधिक पहचान पत्र बनवाये जाएँ|

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा जिन बीएलओ का कार्य धीमी गति से चल रहा है उन्हें चेतावनी सहित प्रतिकूल प्रविष्टि दें। पुराने पहचान पत्र एवं नये मतदाताओं के पहचानपत्र बनाने में जनपद काफी पीछे है। सभी लोग प्रयास करें कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी तक 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो जाये और उसी दिन सभी मतदाता पहचान पत्रों का वितरण हो जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची में शामिल होना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है साथ ही उसका मतदाता पहचान पत्र बनना भी मौलिक अधिकार है।

बैठक में समस्त उपजिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, अपर उपजिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी तथा समस्त तहसीलदार उपस्थित थे।

शिक्षक के घर विजीलेंस बनकर आये ठगों ने की ठगी

फर्रुखाबाद: सेवायोजन कार्यालय भवन की दूसरी मंजिल पर किरायेदार शिक्षक के घर विजलेंस अधिकारी बनकर घुसे ठग पांच हजार रुपए लेकर रफूचक्कर हो गये।

बढ़पुर ब्लाक में तैनात शिक्षक मधुकर सक्सेना ने बताया कि वह विद्यालय गये थे। पिता रिश्तेदारी में गये हैं। घर मे मां व पत्नी थीं। दिन में 12 बजे पांच लोग जीना चढ़कर ऊपर आये और दरवाजा खटखटाया। मां मनोरमा ने जब दरवाजा खोला तो उन्होंने बताया कि वह विद्युत विभाग की विजीलेंस टीम के अधिकारी हैं। मां ने उन्हें जवाब दिया कि घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं है, इसलिए जांच की इजाजत नहीं दे सकते हैं, लेकिन वह लोग अपनी बात पर अड़े रहे और चेतावनी दी कि उन्हें जांच से रोका गया तो वह पुलिस बुलवाकर सख्ती से पेश आयेंगे।

मां घबरा गयी तो उन्होंने अंदर आकर मीटर चेक करने की इजाजत दे दी। मीटर व बिल चेक करने के बाद उन्होंने कहा कि आपका कनेक्शन दो किलोवाट का है, जबकि लोड पांच किलोवाट का है, इसलिए एफआईआर दर्ज कराना पड़ेगा। साथ ही हम बिजली का कनेक्शन भी काटेंगे। पुलिस कार्रवाई की चेतावनी से मां डर गयीं, तब पांचों ठगों ने पांच हजार रुपए की रिश्वत मांगी।

मसीह जन्मोत्सव की तैयारी, यीशु को याद किया

फर्रुखाबाद: मसीह जन्मोत्सव की तैयारी में नगर के बढ़पुर टीचर लाइन स्थित राजीव लाल के आवास पर यीशु की प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया|

पादरी किशन मसीह ने भगवान यीशु के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शो पर चलने का आवहन किया, उनहोंने राजा यीशु आया, राजा यीशु आया गीत प्रस्तुत किया इस दौरान रामप्रसाद, किशन लाल, जूलियस लाल, विजय दयाल, रेमण्ड मितिल आदि लोग मौजूद रहे|

ब्लाक प्रमुख बनने के लिए सपा नेता का पुत्र होगा हांथी पर सवार

फर्रुखाबाद: ब्लाक प्रमुख बने के लिए जहां दावेदारों ने तिजोरी खोल दी है वहीं लोग पाला बदल रहे हैं| चर्चा है कि कमालगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सपा विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी का पुत्र राशिद जमाल किसी भी समय बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो सकता है|

क्षेत्र पंचायत समिति कमालगंज से ब्लाक प्रमुखी पद के लिए अभी तक राशिद जमाल ने ही दावेदारी की है| राशिद बीते माह से ही जबर्दस्त ढंग से क्षेत्र पंचायत सदस्यों से सम्पर्क बनाए हैं| ब्लाक प्रमुखी का अन्य कोई दावेदार न होने के कारण बीडीसी सदस्यों का कोई भाव नहीं है| जिसके कारण सदस्य स्वय ही १०, २० हजार रुपये में ही वोट बेंचने के लिए भटक रहे हैं| अनारक्षित कमालगंज ब्लाक में बीडीसी सदस्यों की संख्या जिले में सबसे ज्यादा १०७ है|

ब्लाक कायमगंज क्षेत्र से प्रमुख पद के लिए बसपा की ओर से केके चतुर्वेदी, दिलीप शुक्ला व अनुपम अग्रवाल तम्बाकू व्यापारी ने दाबेदारी की है| शाम को चर्चा रही कि डॉ अशोक सिद्धार्थ के समर्थक अनुपम की टिकट पक्की हो गयी है यहाँ की सीट अनारक्षित है तथा ८९ बीडीसी सदस्य हैं|

ब्लाक शमसाबाद क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य अभय प्रदीप गंगवार ने बसपा से दावेदारी की है| उनके मुकाबले पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंजू राजपूत मैदान में डट गई हैं| यहाँ की अनारक्षित सीट के लिए ७७ मतदान करेंगे|

ब्लाक नवाबगंज की सीट अनुसूचित महिला के आरक्षित है| बीएसपी की ओर से मातादीन बहेलिया की पत्नी तथा कांग्रेस समर्थक शकुन्तला देवी खटिक के चुनाव लड़ने की चर्चा है यहाँ बीडीसी सदस्यों की संख्या ६३ है|

ब्लाक मोहम्दाबाद क्षेत्र से सपा विधायक नरेन्द्र सिंह यादव ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है| उन्होंने अभी तक अपने प्रत्याशी का नाम नहीं उजागर किया है|

नशेड़ी युवक ने पथराव कर रोडवेज बस रोकी

फर्रुखाबाद: कादरीगेट पुलिस चौकी के निकट नशेड़ी युवक भूरा ने दिन-दहाड़े पथराव कर रोडवेज बस के शीशे तोड़ दिए जिससे यात्री भयभीत हो गए|

हरदोई डिपो की बस नंबर यूपी २३ ए / ५४६८ को थाना अम्रतपुर के ग्राम पिथनापुर निवासी परिचालक सर्वेन्द्र सिंह तथा थाना सांडी के ग्राम नौसारा निवासी चालक दिलीप कुमार श्रीवास्तव बस को लेकर फर्रुखाबाद जा रहे थे|

कोतवाली फर्रुखाबाद की कादरीगेट पुलिस चौकी के निकट तिराहे पर पड़ोसी शांति नगर निवासी रामनाथ का बेटा भूरा सड़क पर खडा हो गया| उसने बस के आते ही पथराव कर दिया तथा विरोध करने पर बदसलूकी की| परिचालक, यात्री सौरभ पांडे रावेन्द्र आदि के साथ कोतवाली गया और हमलावर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी|

मानदेय के लिए एक वर्ष से भटक रही आशा बहुयें

फर्रुखाबाद: बीते एक वर्ष से आशा बहुयें मानदेय के लिए निरंतर भटक रही हैं लेकिन कमीशनखोरी के कारण उनको भुगतान नहीं मिल पा रहा है| आज भी आशा बहुयें जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दे आईं|

प्राथमिक स्वास्थय केंद्र बरौन की आशा बहुओं ने ज्ञापन में जिलाधिकारी को अवगत कराया कि १ अप्रैल २००९ से ३१ मार्च २०१० तक का ऍनआरएचएम की मदों में शकुन्तला देवी का ३११४५ रुपये, गिरिजा के १५८१०, सुमन के २२६२५, शमां के १७५४०, मंजू के १७२२५, ००शा के २२३००, ममता के ७००० आदि आशाओं का हजारों रुपयों का भुगतान बकाया है|

आरोप लगाया गया कि एडिशनल सीएमओ डॉ आरके गुप्ता व पीएचसी प्रभारी डॉ अनुज त्रिपाठी भुगतान करने में आनाकानी कर रहे हैं| वह भुगतान की बात करने पर बदसलूकी करके भगा देते हैं और कहते हैं जब तक भुगतान के आधे रुपये नहीं दोगी तब तक भुगतान नहीं करंगें|

बताया गया कि कि डिलीवरी केसों में आशा शकुन्तला के १३८००, मंजू के ११४००, ममता के ९ऊओ, शमां के ३०००, सुमन के ५४०० आदि आशाओं का भुगतान बकाया है| जिनका लोहिया अस्पताल से भुगतान नहीं किया जा रहा है|

दबंगों का विधवा के मकान पर कब्जा करने का प्रयास

फर्रुखाबाद: दबंग ग्रामीण कोतवाली के ग्राम धन्सुआ नलकूप कालोनी के निकट रहने वाले स्वर्गीय लक्ष्मी नरायण शर्मा की पत्नी रानी के मकान पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं|

रानी अपने पुत्र सचिन के साथ रहकर सिलाई करके गुजारा करती है| बीते दिनों जब महिला बाहर गई हुयी थी तो गाँव के दबंग मनोज कुमार कटियार, अतुल कुमार कटियार, देवेन्द्र, अनुराग आदि ने जीर्ण-शीर्ण मकान को ध्वस्त कर कब्जा करने का प्रयास किया| गाँव के सभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप के कारण मकान पर कब्जा नहीं हो सका|

रानी ने पुलिस अधीक्षक व सिटी मजिस्ट्रेट से शिकायत की है कि दबंग मकान पर कब्जा करने के लिए प्रयासरत हैं| मकान बनाने के लिए निर्माण सामिग्री जब्त कर ली गयी है| कोतवाली के दरोगा एस के भारद्वाज ने मामले की जांच-पड़ताल की| उधर कब्जेदार चाहते हैं कि रानी कुछ रुपये लेकर चली जाए और वह लोग मकान पर कब्जा कर लें|

समाजसेवी सुलक्षणा सिंह रानी की पैरवी में कोतवाली पहुँची| उन्होंने रानी को मदद करने का भरोषा दिलाया है|

भगवान् वुद्ध अष्टधातु की मूर्ति गंगा नदी में मिली

फर्रुखाबाद: अष्टधातु की कीमती भगवान् वुद्ध की मूर्ति आज यहाँ सुबह घटियाघाट स्थित गंगा नदी में मिली है मूर्ति को देखने वालो की भीड़ लगी रही|

आज सुबह कुछ युवक घटियाघाट पुल व शमशान घाट के बीच गंगा नदी में घुसकर बालू में पैसे ढूंढ रहे थे तभी उनके हाँथ में एक मूर्ति लगी| मूर्ति मिलने की जानकरी पूरे इलाके में फ़ैल गई| घटियाघाट पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार यादव ने मूर्ती को कब्जे में ले लिया|

अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र ने चौकी पहुंचकर मूर्ती को देखा उन्होंने भगवान् वुद्ध की मूर्ती को अष्टधातु के होने की आशंका जताई| उन्होंने चौकी प्रभारी को आई पीसी की धारा ४१/४११ के तहत रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी| चौकी इंचार्ज ने बताया कि वह झगडा होने की जानकारी होने पर गये थे झगड़ने वाले लोग मूर्ती छोड़कर भाग गए|

भगवान् वुद्ध की करीब ५ किलो वजनी मूर्ती का निचला हिस्सा कटा है| अनुमान लगाया गया कि चोरों ने मूर्ती की जांच कराने के लिए ही नमूना बतौर काटी है|

भाजपा की पहल, माया सरकार की हो बर्खास्तगी

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय गर्ग आदि नेताओं ने आज बसपा सरकार की जन विरोधी नीतियों का रोना रोया| मुख्यमंत्री मायावती की सरकार को बर्खास्त करने के लिए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी मिनिस्ती एस को दिया|

ज्ञापन में राज्यपाल को अवगत कराया गया कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण सूबे के व्यापारी बुरी तरह त्रस्त हैं| प्रदेश में व्यापारियों के साथ लूट, ह्त्या, अपहरण की घटनाओं में १ जनवरी २०१० से नवम्बर तक रिकार्ड वृद्धि हुई है| इस दौरान डीजीपी कार्यालय के आकंड़ों के अनुसार ३१२३ ह्त्या, १०२५ बलात्कार, ५० अपहरण, १६७२ लूट व डकैती की घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज हुई हैं| जबकि वास्तव में घटनाएं इससे भी अधिक हुई हैं|

सरकार बड़े पूंजी पतियों को लाभ पहुंचाने के लिए छोटे व मझोले दुकानदारों का शोषण कर रही है| नोटिस भेजकर व्यापारियों से मोटी अवैध रूप से बसूली की जा रही हैं| सरकार सस्ती जमीन खरीदकर ऊंचे दामों पर बेंचकर करोंडो रुपये की अवैध कमाई कर रही है| हर चौराहा पुलिस प्रशासन की लूट का केंद्र बन गया है|

राशन की कालावाजारी करने वाले कोटेदार की शिकायत

फर्रुखाबाद: ब्लाक नवाबगंज ग्राम पंचायत अचरिया बाकरपुर के बाशिंदे कोटेदार से काफी त्रस्त हैं| आज प्रधान इन्द्रेश कुमारी के पति, ग्राम पंचायत सदस्य आदि ग्रामीणों ने मुख्यालय जाकर जिलाधिकारी से कोटेदार की शिकायत की| डीएम मिनिस्ती एस ने ग्रामीणों को कार्रवाई करने का आश्वाशन दिया|

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोटेदार शीशराम राशन की खुलेआम कालावाजारी करता है| घटिया चावल बाजार से लाकर बांटता है जिसको जानवर भी न खाएं| आरोप लगाया गया कि कोटेदार ने बीते तीन माह से राशन नहीं बांटा दिसंबर में गेंहूं व चावल के वितरण के दौरान मिट्टी तेल व चीनी की भी प्रविष्ट कर दी|

ग्रामीणों ने बताया कि १० दिसंबर को ब्लाक में आयोजित क्रषक गोष्ठी के दौरान घटिया चावल वीडीओ को दिखाया गया| वीडीओ ने फोन पर कोटेदार से बात की तो कोटेदार ने कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया| कोटेदार ने ही जिलाधिकारी से शिकायत करने की सलाह दी| ग्रामीण घटिया चावल को भी साथ लेकर गए थे|