Home Blog Page 5744

गुस्साये सास, ससुर ने दामाद की कर दी धुनाई

फर्रुखाबाद: जेल की सजा कराये जाने से गुस्साये सास, ससुर ने आज सरेआम दामाद ज्ञानेंद्र मिश्रा उर्फ़ कंचन की जमकर धुनाई कर दी| भयभीत कंचन जान बचाकर भाग गया|

नगर के मोहल्ला मेमरान निवासी ज्ञानेंद्र मिश्रा उर्फ़ कंचन दोपहर को पल्ला बाजार से कपूरी खरीदकर अकेले पैदल घर जा रहा था| रास्ते में नवग्रह मंदिर के पास मोहल्ला मौलवी बदन खां निवासी उमेश व उनकी पत्नी मंजू ने कंचन को देख लिया गुस्साए दम्पति ने बिना कुछ कहे सुने ही कंचन को पीटना शुरू कर दिया|

कंचन ने किसी तरह पिटने से बचाया, हमलावर दम्पति अपनी बेटी नेहा की शादी कर उससे ससुराल वालों के जेवरात व नगदी गायब करवाकर हड़प ली थी| उन्होंने नेहा की शादी कंचन से करवाई थी नेहा की करतूतों की जानकारी मिलने पर कंचन ने नेहा व उमेश के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई| उमेश जमानत पर छूटे हैं|

प्रधानी चुनाव की रंजिश में महिला के गोली मारी

फर्रुखाबाद: थाना जहानगंज के ग्राम सिरौंज निवासी मुकेश दीक्षित की पत्नी शीला के ऊपर जानलेवा गोली चलाई गई, घायल महिला को उसके पति ने लोहिया अस्पताल पहुंचाया|

पूर्व प्रधान मुकेश ने महिला सीट होने के कारण अपनी माँ प्रकाशा देवी को चुनाव लड़ाया उनके मुकाबले मुकेश के चचेरे भाई विनोद उर्फ़ कल्लू, कल्लू की पत्नी ऊषा देवी ने भी चुनाव लड़ा दोनों चुनाव हार गईं| इसी बात की रंजिश में आज दोपहर मेड़ काटने को लेकर विवाद हुआ मुकेश ने आरोप लगाया कि विनोद उनकी भाई प्रमोद, पिंटू व रिंकू ने हम लोगों के साथ मारपीट की, जब पत्नी बचाने आयी तो उसके ऊपर गोली चला दी|

पूर्व प्रधान मुकेश ने बताया कि पत्नी शीला गोली लगने से वाल-वाल बच गई लेकिन नजदीक से गोली चलने के कारण बारूद से उसका हाँथ बुरी तरह झुलस गया| एसओ डीके द्विवेदी ने बताया कि घटना की थाने में जानकारी नहीं दी गई| मौके पर की गई जांच-पड़ताल के दौरान भी किसी ने कोई जानकारी नहीं दी| उन्होंने आशंका व्यक्त की कि नशेड़ी पति का पत्नी से झगड़ा हुआ है|

अपहत युवती के पानी मांगने पर उसे दी गई शराब

फर्रुखाबाद: मारूती वैन सवार युवकों ने बीती रात फ़िल्मी अंदाज में राह चलती युवती को अगवाह कर लिया और करीब डेढ़ घंटे बाद उसे छोड़ दिया| इस दौरान युवती ने जब पानी माँगा तो उसे पीने को शराब दी गयी|

कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी जलालुद्दीन की १६ वर्षीय पुत्री कुमारी खुशनुमा बीती रात १०:३० बजे अपनी दादी मुन्नी वेगम आदि परिजनों के साथ शीशम बाग़ मजलिस कार्यक्रम में जा रही थीं| जब वह फतेहगढ़ चौराहे के निकट कुमार पेट्रोल पम्प के निकट से गुजर रही थीं उसी समय दो युवकों ने खुशनुमा को पकड़कर घसीटा और वैन में डालकर पी डब्लू डी तिराहे की ओर भाग गए|

पुलिस कप्तान के भय से पुलिस ने जलालुद्दीन की तहरीर पर मोहल्ले के ही युसूफ के पुत्र आशू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली| घटना की जानकारी होने पर मुस्लिम समाज के लोग कोतवाली पहुँच गए जिन्होंने पुलिस पर युवती को बरामद करने का दवाव डाला| उधर खुशनुमा करीब डेढ़ घंटे बाद कोतवाली पहुँच गई| उसने बताया कि वैन में मारूती चालाक के अलावा अपहरण करने वाले दोनों युवक मुंह ढके हुए थे|

युवती खुशनुमा ने बताया कि जब मैंने पीने के लिए पानी मांगा तो उन लोगों ने पीने के लिए शराब की वोतल दी| शोर मचाने पर थप्पड़ मारे तथा पिता को मार डालने की धमकी दी| पुल मंडी रामचंद्र समाशी स्थल के निकट वैन धीमी करके धक्का देकर गिरा दिया जिससे माथे पर चोट लगी है|

जिला कन्नौज के पूर्तिकार्यालय के कर्मचारी जलालुद्दीन ने बताया कि पड़ोसी आशू के परिजन चाहते है कि हम सस्ते में अपना मकान बेंचकर मोहल्ले से चले जाएँ| पुलिस ने बीती रात ही छापा मारकर आशू को हिरासत में ले लिया, टैम्पो ड्राईवर आशू ने बताया कि मेरी इन लोगों से बोलचाल तक नहीं है|

गर्भवती युवती के साथ दुष्कर्म, पुलिस बोली झगड़ा हुआ

फर्रुखाबाद: थाना राजेपुर के ग्राम तुसौर निवासी दिनेश राठौर की २२ वर्षीय पत्नी किरन चीख-चीख कर कह रही है कि पड़ोसियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया, लेकिन पुलिस का कहना है कि दुष्कर्म नहीं मारपीट की घटना हुई है|

किरन के अलावा उसके जेठ संतोष सिंह की पत्नी रामबेटी, जिठानी इलाज के लिए आज सुबह से दोपहर बाद तक लोहिया अस्पताल में भटकती रही| किरन पड़ोसी गाँव सीड़ेचकरपुर निवासी सूरजपाल सिंह की पुत्री है उसका माह अप्रैल में ही विवाह हुआ है|

४ माह की गर्भवती किरन ने बताया कि बीते दिन सायं ५ बजे घर में वह तथा उसकी जिठानी रामबेटी मौजूद थीं| रंजिश के कारण पड़ोसी बड़े व उनके पुत्र सनत्कुमार, विजय कुमार तथा नेता उर्फ़ छुट कन्नू जबरन घसीट कर अपने मकान में ले गए वहां परिवार की औरतों ने पिटाई की| बड़े के कहने पर उनके लड़कों ने दुष्कर्म किया|

पीड़ित किरन ने बताया कि होश आने पर मै अकेली थाना पहुँची पुलिस बीच से गाँव ले गई गाँव से जिठानी के साथ रात लोहिया अस्पताल ले आयी| रात लोहिया अस्पताल लाकर महिला अस्पताल में यह कहकर छोड़ गई कि सुबह डाक्टरी व एक्स-रे करायेंगें| रामबेटी ने बताया कि जब मै किरन को बचाने गई तो मेरी भी पिटाई की गई|

किरन की सास सुशीला व माँ अन्नपूर्णा ने बताया कि वह रात १२ बजे अस्पताल में पहुँच गईं हम चारों लोगों ने अस्पताल के बरामदे के ठन्डे फर्स पर लेटकर किसी तरह रात गुजारी| एसओ अशोक कुमार पांडे ने बताया कि महिलाओं में मारपीट हुई है जिसकी सूचना दर्ज कर ली गई है| चुटहल महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए लोहिया अस्पताल भेजा गया वहां इमरजेंसी कक्ष में कोई डाक्टर व कर्मचारी मौजूद नहीं था| महिला का एक्स-रे कराने के लिए होमगार्ड को भेजा गया है|

दबंग सास ने बहू को घायल किया

फर्रुखाबाद: नगर के मोहल्ला २/ ३४७ ख़तरना निवासी संदीप कुमार मिश्रा उर्फ़ दीपू कात्यानी की पत्नी सिम्मी मिश्रा को उनकी सास आदि ने मारपीट कर घायल कर दिया|

घायल सिम्मी ने महिला थाना फतेहगढ़ में अपनी सास शांति देवी एवं भतीजी स्वाती मिश्रा के विरुद्ध सूचना दर्ज कराई| पुलिस ने आईपीसी की धारा ३२३,५०४,५०६ के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई| घटना के मुताबिक़ दोपहर के समय सिम्मी का बच्चों की बात को लेकर स्वाती व शांति से कहासुनी हो गई|

इसी दौरान सिम्मी का गिरहवान पकड़कर धक्का दिया गया जिससे सिम्मी लोहे के जाल पर गिर पड़ी| तब उनकी डंडों से पिटाई कर गंदी गाली देकर अपमानित किया गया उन्हें मकान खाली कर चले जाने की चेतावनी दी गयी| सिम्मी को उनके पति आशू व पवन ने उठाकर कमरे में पहुंचाया|

घायल सिम्मी ने लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया उन्होंने बताया कि पिटाई के कारण काफी देर तक अर्ध बेहोसी की हालत में रही कमर व कोहनी में चोट आई है| मालूम हो कि सिम्मी डिस संचालक दीपू कात्यानी की पत्नी है| इस दंपत्ति का परिजनों से विवाद चल रहा है बीते दिनों चाकू मारकर दीपू को घायल कर दिया गया था|

नो चंदा-नो गिफ्ट, ओनली रिटर्न गिफ्ट: मायावती

जन्मदिन पर किसी भी तरह का चंदा और गिफ्ट बसपा सुप्रीमो व मुख्यमंत्री मायावती को पसंद नहीं है.

15 जनवरी को वह अपने जन्मदिन पर पार्टीजनों की सिर्फ शुभकामनाएं लेंगी और किसी भी तरह का गिफ्ट स्वीकार नहीं करेगी. अलबत्ता रिटर्न गिफ्ट के रूप में पार्टीजनों और प्रदेश की जनता को तोहफा जरूर देगी. बसपा पदाधिकारियों की अपने सरकारी आवास पर लम्बी क्लास लगाकर मुख्यमंत्री मायावती ने अपने इरादों से पार्टीजनों को अवगत करा दिया और हिदायत दी है कि उनके जन्मदिन के नाम पर किसी भी तरह की चंदा उगाही नहीं होनी चाहिए.

उन्होंने कहा है कि जन्मदिन के नाम पर अगर कहीं से भी चंदा वसूली की जानकारी मिलती है, तो पार्टी पदाधिकारी तुरंत एसएमएस पर जानकारी दें. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालयों पर सादगी के साथ जन्मदिन मनाने को भी पार्टी पदाधिकारियों को हरी झंडी दे दी.

कालीदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री मायावती ने पार्र्टी के जोनल कोआर्डिनेटरों व पदाधिकारियों के साथ लम्बी बैठक की. वैसे तो यह बैठक ब्लाक प्रमुख और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन की तैयारियों को लेकर थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने जन्मदिन पर चंदा उगाही और गिफ्ट के सवाल पर पार्टी पदाधिकारियों को पहले नसीहत दी और फिर पेंच कसे.

बसपा सुप्रीमो ने पार्टीजनों को अगाह किया कि बसपा की छवि को खराब करने के लिए विरोधी दल के लोग मौके की फिराक में हैं और जन्मदिन पर चंदा वसूली जैसे मुद्दों को उछाल सकते हैं. उन्होंने विरोधियों के इन हथकंडों से बचने के लिए बसपा पदाधिकारियों को सतर्क किया और कहा कि प्रदेश के किसी भी इलाके में जाने-अनजाने उनके जन्मदिन के नाम पर चंदा वसूली नहीं होनी चाहिए.

सात फेरे के बाद पति को डाला फेरे में

गाजियाबाद|| एक टीचर संजय नगर स्थित इंस्टिट्यूट में कंप्यूटर की बारीकियां सिखाती थी। इस दौरान उसे अपनी उम्र से छोटे एक स्टूडेंट से ही इश्क हो गया। हालात ऐसे बने कि टीचर को अपने घरवालों की मर्जी के अनुसार दूसरे युवक से शादी करनी पड़ी। टीचर अपने पति के साथ हनीमून के लिए जम्मू भी गई। हनीमून की रात टीचर ने अपने पति को मार्केट भेज दिया। जब पति होटल में लौटा , तब उसे टीचर नदारद मिली। छानबीन में पता चला कि वह अपने प्रेमी स्टूडेंट के साथ चली गई है। फिलहाल टीचर का पति पुलिस अफसरों और थाने की चक्कर काट रहा है। गुरुवार को उसने एसएसपी को लेटर देकर दुलहन वापस दिलाने की गुहार की।

संजय नगर सेक्टर -23 में रहने वाली श्वेता ( सभी नाम परिवर्तित ) आरडीसी ( राजनगर ) में एक कंप्यूटर इंस्टिट्यूट में टीचर थी। इसी इंस्टिट्यूट में कंप्यूटर सीखने वाले रवि से श्वेता का प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। चूंकि श्वेता उम्र में बढ़ी थी , इस कारण दोनों की शादी नहीं हो सकी। 18 नवंबर को श्वेता का विवाह पंचवटी कॉलोनी में रहने वाले विनय से हो गया। विवाह के बाद श्वेता अपने पति विनय के साथ हनीमून के लिए जम्मू गई। 20 नवंबर की रात श्वेता ने विनय को कुछ सामान लेने के लिए होटल से बाहर भेज दिया। करीब एक घंटे बाद जब विनय होटल लौटा तो वहां के मैनेजर ने बताया कि उसकी पत्नी की रूम की चाबी देकर कहीं चली गई है। उनके साथ एक युवक भी था।

जब पूरी रात श्वेता का कुछ पता नहीं लगा तो विनय अपने घर गाजियाबाद लौट आया। जब विनय ने पूरे मामले की छानबीन की तो पता लगा कि उसकी पत्नी श्वेता का इंस्टिट्यूट में पढ़ने वाले रवि से प्रेम करती थी। जब रवि के बारे में पता किया तो वह भी अपने घर लोहिया नगर में नहीं मिला। रवि लोहिया नगर में अपनी मौसी के पास रहकर पढ़ाई कर रहा था। थक – हारकर बीते दिन विनय एसएसपी के पास पहुंचा और अपनी पत्नी दिलाने की मांग की। उसने रवि पर उसकी पत्नी को फुसलाने का आरोप लगाया।

दहेज में कार नहीं, लड़के ने बारात ले जाने से किया मना

हरिद्वार|| देवताओं की नगरी में गुरुवार को दहेज दानवों ने एक लड़की को मौत की दहलीज पर खड़ा कर दिया। दहेज में लड़के को कार नहीं मिली तो शादी वाले दिन दरवाजे पर बारात लाने से इंकार कर दिया। इस सदमें में लड़की ने अपने हाथ की नस काट ली। फिलहाल लड़की अस्पताल में है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। लड़की के परिजनों ने लड़केवालों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करा दिया है।

लड़के का नाम दिनेश है। लड़की के घरवालों का आरोप है कि बीते दिन शादी थी लेकिन लालची लड़के वालों ने एक कार न मिलने पर बारात लाने को मना कर दिया। मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी विकास भारद्वाज ने बताया कि दिनेश ने पहले लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाया और लड़की के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। इतना ही नहीं अपने प्यार पर भरोसा दिलाने के लिए उसने लड़की से सगाई भी की। लेकिन एक कार के चक्कर में वह सब कुछ भूल गया और ठीक शादी वाले दिन बारात लाने से इंकार कर दिया।

लड़की के पिता के मुताबिक लड़के की पहले से ही दहेज को लेकर बहुत डिमांड थी जिसे उन्होंने जैसे तैसे पूरा किया तो कार के लिए उसने मुंह खोल दिया। लड़के की इस डिमांड को पूरा करना मुश्किल था सो मना कर दिया गया। लेकिन इस बात से लड़की वाले बेखबर थे कि कार न मिलने पर लड़का शादी के लिए ही मना कर देगा।

फिलहाल लड़की के पिता ने इस मामले में लड़के और उसके घरवालों के खिलाफ थाने में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।

बेदर्द मास्टर ने सर्दी में नंगी फर्श पर बैठाये मासूम

फर्रुखाबाद: इससे बड़ी बेशर्मी की हद और क्या होगी कि जिन नौनिहालों की शिक्षा और व्यवस्था पर सरकार देश का सबसे बड़ा बजट खर्च करती हो, मास्टर मोटा वेतन पाते हो, उस देश में हाड कपा देने वाली कडकडाती सर्दी में सरकारी स्कूलों में बच्चे नंगी फर्श पर बिना टाट फट्टी के बैठते हो|
तस्वीरे गवाह है मगर ये तो एक बानगी है| ये तस्वीर है उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज ब्लाक के नगला विधि प्राइमरी पाठशाला की जो 15-दिसम्बर 2010 को ली गयी है| तारीख और महीना जेहन में आने के बाद ही मौसम का मिजाज आपको अपने आप महसूस हो जायेगा| जरा सोचो इस बारे में कि कैसे इस स्कूल में नौनिहाल छात्र छात्राएं जिन्हें न स्कूल ड्रेस मिली और न ही बस्ता वे हाड कपटी सर्दी में भविष्य में कुछ बन जाए इसलिए पढ़ने बैठे है| स्कूल में फर्नीचर का पैसा (प्रधान या मास्टर) कौन खा गया, ये बाद का विषय है मगर इस कड़ाके की सर्दी में टाट फट्टी भी पत्थर दिल मास्टरों ने उपलब्ध नहीं करायी| उत्तर प्रदेश के दूर दराज ग्रामीण इलाकों के सरकारी स्कूलों में कमोवश यही हाल है| दूसरी तस्वीर इसी स्कूल के शौचालय की है जो छात्र और छात्राओं के लिए बनबाई गयी है- तस्वीर देखने के बाद शायद लिखने को कुछ रह नहीं जाता|

फरुखाबाद के विधायको की पहली पसंद भी है- स्कूलों को निधि बाटना

ये नजारा तब और गंभीर तरीके से सोचने पर मजबूर कर देता है जब हमारे जनप्रतिनिधि विधायको की विकास के नाम पर पहली पसंद शिक्षा के लिए स्कूलों को अधिक से अधिक निधि बाटना है| जनपद में 1998 से लेकर आज तक शिक्षा के लिए विधायक निधियो से कुल जमा 20 करोड़ से ज्यादा धन माननीयों ने रेवडियो की तरह बाट दिया है| एक एक स्कूल को 4-4 करोड़ तक की धनराशी मिली है| सोचो और अपनी अभिव्यक्ति भी लिखो कि ये पैसा कहाँ गया होगा, किसे मिला होगा| क्यूंकि ये गरीब और मासूम दूसरों के बच्चे है इसलिए नंगी फर्श पर बैठे है इन माननीयों और मोटी तनख्वाह पाने मास्टरों और अधिकारिओ के नहीं|

स्कूली बच्चों के बीच पढाई करने पहुंचा सांप

फर्रुखाबाद: अध्यापक बच्चों को पढ़ाने से तो जी चुराते ही हैं अगर कहीं सांप ही अपना दाखिला करवाने स्कूल पहुँच जाए और पढ़ने वाले वच्चों के बीच बैठ जाए तो भागने वालों में सबसे पहले अध्यापक ही नजर आयेंगें|

ऐसी ही घटना ब्लाक नवाबगंज के प्राथमिक विद्यालय नगला झब्बू सिंह में सायं 3 बजे बच्चे बाहर बैठकर घेरे में गिनती-पहाड़े का अभ्यास कर रहे थे। उसी समय अचानक एक सांप बच्चों के बीच आ पहुंचा। सांप को देखकर बच्चों में भगदड़ मच गयी।

बच्चों को भागता देख अध्यापकों ने उन्हें शांत कर सांप को भगाने का प्रयास किया। इस बीच छात्रों ने ईटों से सांप को मार दिया व उठाकर तालाब के किनारे डाल दिया। प्रधानाध्यापक रामबरन सिंह ने बताया कि विद्यालय के समीप तालाब होने के कारण आयेदिन सांप आ जाते हैं।