Home Blog Page 5742

काशीराम शहरी आवास किराये पर..!

फर्रुखाबाद| कांशीराम आवास योजना, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री मायावती द्वारा शुरू की गयी गरीबो के लिए निशुल्क आवास योजना थी| इसमें ऐसे लोगो को भवन दिए जाने थे जो आवास विहीन थे, गरीब थे और जरूरतमंद थे| मगर भ्रष्टाचार की भेट चड़ी योजना में सीड़ी दर सीड़ी घुन लगता चला गया| पहले ठेकेदारों ने घटिया निर्माण किया, कई जगह खुलासे हुए जाँच हुई और कई अधिकारी नपे| फिर जब भवन आवंटन हुआ तो दलालों के माध्यम से आवंटन करने में भूमिका अदा करने वाले सरकारी नौकरों ने योजना की बाट लगा दी|

तमाम कमजोर गैर पहुच वाले कई गरीब मुह ताकते रह गए और गैर जरूरतमंद और जुगाड़ वाले मकान पा गए| अब जिसके पास मकान था उसे भी 50 हजार तक की घूस खर्च कर ढाई लाख का मकान मिल गया इतना ही नहीं गरीबी का पैमाना घूसखोरी के आगे बदलता चला गया और कई कार वाले भी गरीब बनकर मकान पा गए| फिर शिकायत हुई तो कई बार सूची पलटी गयी, गैर पात्र हटाये गए मगर पात्रता की जाँच में भी कई सत्ता का मजा उठा गए और मकान पर काबिज बने रहे| मगर आवंटन के कई महीनो बाद भी आवासों में पड़े ताले और कइयो में रह रहे किरायेदार सरकारी पारदर्शिता और ईमानदार सरकार पर सवाल उठा रहे है|

मंगलवार 21 दिसम्बर 2010 को जब जिलाधिकारी टाउनहाल कालोनी का निरीक्षण कर रही थीं, तभी उन्होंने परियोजना अधिकारी डूडा जेडए खान से कहा कि कालोनी आवंटन की जिम्मेदारी तुम्हारे ऊपर थी, अपात्रों को आवास आवंटित हुए हैं तो उसकी गलती भी तुम्हारी होगी। पास में ही झोपड़ी डालकर रह रहीं कुछ गरीब महिलाएं भी आ गयीं, उन्होंने जिलाधिकारी से कालोनी में घर दिलाने की मांग की।

कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना में अपात्रों को आवास आवंटित करने पर नाराज जिलाधिकारी ने परियोजना अधिकारी डूडा की क्लास लगा दी। उन्होंने एलआईयू व मऊदरवाजा थानाध्यक्ष को भी जांच कर अपात्रों की रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने परियोजना अधिकारी डूडा से कहा कि महिलाएं गरीब हैं, टाउनहाल पर 6 आवास खाली हैं उन्हें तुरंत इन महिलाओं को दें व पात्रता की जांच भी कर लें। उन्होंने एलआईयू से भी जांच कराने को कहा। उन्होंने मऊदरवाजा थानाध्यक्ष कमरूल हसन से कहा कि वह स्वयं जांच कर लें। कालोनी में अपात्र व्यक्ति मिलें तो सीधे हमें रिपोर्ट दें। वह उन्हें निरस्त करा देंगी।

अपात्रों के खिलाफ कार्रवाई शुरू

नगरीय विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी जेडए खान ने बताया कि जिन आवास में ताले पड़े हैं, तीन दिन में यदि आवंटी निवास करने नहीं पहुंचे तो निरस्तीकरण कर दिया जायेगा। तथ्यों को छिपाकर आवास आवंटन कराने वाले स्वयं अपना आवास खाली कर दें अन्यथा उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई होगी।

गायब रहने वाले शिक्षकों की शामत, मिला सेवा समाप्ति नोटिस

फर्रुखाबाद|| सर्व शिक्षा अभियान का मतलब सभी को शिक्षित करने का अभियान| लेकिन कुछ ऐसे भी शिक्षक हैं जो इस अभियान से अपना जी चुराते हैं और हमेशा से ही शिक्षा का मखौल बनाते रहते हैं, जिसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है|

ऐसी ही घटना में परिषदीय विद्यालयों से लगातार अनुपस्थित रहने वाले तीन शिक्षकों को सेवा समाप्ति की नोटिस जारी कर दिया गया है| राजेपुर ब्लाक के लायकपुर के प्रधानाध्यापक तथा नथुआपुर कमालगंज के शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

बिना किसी पूर्व सूचना के लगातार अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर शिकंजा और कस रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामसागरपति त्रिपाठी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय अकाखेड़ा कायमगंज के अध्यापक प्रागीलाल, प्राथमिक विद्यालय अकाखेड़ा की शिक्षिका श्रीमती संगीता श्रीवास्तव व नगला खुसाली राजेपुर की शिक्षिका सुनीता गंगवार को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी कर दिया।

ब्लाक राजेपुर के प्राथमिक विद्यालय लायकपुर के प्रधानाध्यापक छोटेसिंह को जेल में निरुद्ध होने से निलंबित कर दिया गया है। कमालगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नथुआपुर के अध्यापक अवधेश कुमार अग्निहोत्री को प्रति उपविद्यालय निरीक्षक से अभद्रता करने के मामले में निलंबित किया गया है।

बीडीसी सदस्यों की छीना-झपटी, कांग्रेस व बसपा में गाली-गलौज

फर्रुखाबाद: बीडीसी सदस्य को खींचने को लेकर बसपाइयों में नोकझोंक हो गयी।

ब्लाक प्रमुख चुनाव में दोपहर बाद गनीपुर जोगपुर की बीडीसी सदस्य विद्यावती अपने पुत्र लालाराम के साथ ब्लाक मुख्यालय पर परिचय पत्र लेने आईं परिचयपत्र लेकर वापस जाते समय बसपा नेता ने उनका परिचयपत्र लेने का प्रयास किया।

दोनों पक्षों में गेट के बाहर गालीगलौज होने लगी। आधा घंटे बाद लगभग आधा दर्जन वाहनों से कांग्रेस नेता ब्लाक के बाहर आ धमके। कांग्रेस व बसपा नेता नोंकझोंक करने लगे। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने लाठियां पटककर भीड़ को तितर-बितर कर मामला रफादफा कर दिया।

ब्लाक प्रमुख चुनाव: 7 में 3 निर्विरोध

फर्रुखाबाद: जिले के ब्लाक कमालगंज में निर्दलीय प्रत्याशी राशिद जमाल सिद्दीकी तथा कायमगंज में बसपा के राधा क्रष्ण उर्फ़ केके चतुर्वेदी व राजेपुर ब्लाक से बसपा की ही सरिता राठौर निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बन गईं|

प्रभावशाली होने के कारण इन प्रत्याशियों के विरुद्ध किसी ने नामांकन नहीं किया| केके ने डमी प्रत्याशी के रूप में ममता का पर्चा डलवाया था जिसे आज ममता ने वापस ले लिया| इन प्रत्याशी ने शुरू से ही दवाव बनाकर चुनाव जीतने भर के लिए बीडीसी सदस्यों की खरीद फरोख्त कर ली थी| जिसके कारण अन्य कोई उनके मुकाबले आने की हिम्मत भी नहीं कर सका|

ब्लाक बढपुर में बसपा के अखिलेश कटियार का सपा के जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह यादव बाबी के भाई यशपाल सिंह यादव उर्फ़ ब्लेकी में कड़ी टक्कर होगी| दोनों में जबर्दस्त मुकाबला है| कोई भी प्रत्याशी मात्र १० वोटों से ही चुनाव हार-जीत सकता है| यहाँ के ६२ वोटर कल प्रत्याशी का फैंसला करेंगे|

ब्लाक मोहम्दाबाद में सपा विधायक नरेन्द्र सिंह यादव की भाभी बसन्ती देवी पूर्व ब्लाक प्रमुख की बसपा प्रत्याशी अमर कुमारी यादव से सीधी भिडंत होगी| अमर कुमारी ब्लाक बढपुर के ज्येष्ठ प्रमुख गुरुदेव सिंह यादव की पत्नी हैं और पहली बार राजनीति में उतारी हैं|

ब्लाक नवाबगंज में बसपा की प्रत्याशी शकुन्तला देवी का कांग्रेस समर्थक शकुन्तला देवी से ही मुकाबला होगा| बसपा की शकुन्तला देवी पिलखना के मातादीन की पत्नी तथा कांग्रेस की शकुन्तला सिकन्दरपुर नहरौसा के वीरेंद्र सिंह की पत्नी है|

ब्लाक शमसाबाद में बसपा की वीना गंगवार निर्दलीय मंजू राजपूत से भिड़ेगी| वीना जिला पंचायत सदस्य अभय प्रदीप गंगवार की पत्नी हैं| बसपा विधायक कुलदीप गंगवार ने उनकी सीट को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया है|

राशिद जमाल सपा के पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी के पुत्र हैं| उन्होंने बसपा की टिकट का प्रयास किया था बसपा में शामिल न किये जाने पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की|

ब्लाक प्रमुख चुनाव: मतपत्र का नमूना न मिलने से प्रत्याशी परेशान

फर्रुखाबाद: ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए प्रचार अंतिम दौर में पहुँच गया है| मतपत्र का नमूना न मिलने के कारण प्रत्याशी काफी परेशान हैं| प्रत्याशियों को अब मतदान से पूर्व आख़िरी रात काटनी काफी मुश्किल महसूस हो रही है|

ब्लाक बढपुर से बसपा प्रत्याशी अखिलेश कटियार मतपत्र का नमूना न मिलने के कारण काफी चिंतित दिखे| उन्होंने ब्लाक के पूर्व एडीओ पंचायत अनिल मिश्रा से मतपत्र के नमूने के बारे में जानकारी की| श्री मिश्र भी सटीक जानकारी नहीं दे सके| उन्होंने जिलापंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव जैसा मतपत्र होने की आशंका व्यक्त करते हुए आला अधिकारियों से सम्पर्क करने का सुझाव दिया|

प्रत्याशी अखिलेश ने कहा कि वह पहले अपने भतीजे गुरदीप से वोट डलवायेगे वह मतपत्र देखकर अन्य बीडीसी को मतपत्र के बारे में अच्छी तरह समझा देगा|

प्रत्याशी अखिलेश के भाई पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं बसपा नेता महेंद्र सिंह कटियार ने मतदान केंद्र पर ड्यूटी में लगे नायाव तहसीलदार अनिल कुमार तिवारी से बूथ बनाने के स्थान वहां रोशनी की व्यवस्था, वोट डालने वाले पेन के बारे में तथा प्रत्याशियों के बैठने के बारे में जानकारी की|

बीडीसी निरक्षर ब्रजरानी ने हेल्पर के लिए अपने पति वेदराम तथा मालती व विमला देवी ने अपनी पुत्री पिंकी व प्रिया को हेल्पर बनाया है| बीडीसी राम लडैते व अरुण कुमार आज सायं तक अपना परिचय पत्र लेने नहीं पहुंचे|

चर्चा है कि हेल्परों के प्रमाणपत्र स्वयं जिलाधिकारी मिनिस्ती एस जांच-पड़ताल के बाद उन्हीं को देंगीं|

निष्पक्ष मतदान के लिए होगी वीडियोग्राफी

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी मिनिस्ती एस ने कल होने वाले ब्लाक प्रमुख अध्यक्ष पद के मतदान को निष्पक्ष कराने के लिए कर्मचारियों के साथ बैठक करके आवश्यक निर्देश दिए|

जिलाधिकारी ने बताया कि मतदान केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा| किसी भी बीडीसी सदस्य को बिना पहचान पत्र के अन्दर नहीं जाने दिया जाएगा| मतदान केंद्र के अन्दर एवं बाहर वीडिओ ग्राफी कराई जायेगी| वोट डालने केवल बैगनी कलर के पेन का प्रयोग किया जाएगा| यह पेन पीठासीन अधिकारी के पास मौजूद रहेगा|

ब्लाक प्रमुख चुनाव प्रेक्षक ने डेरा डाला

फर्रुखाबाद||  ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए आज प्रेक्षक सोमलता सिंह ने यहां डेरा डाल दिया है। उन्होंने  अधिकारियों से वार्ता कर मतदान की तैयारियों के विषय में समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए|

सोसाइटीज एंड चिटफंड निबंधक लखनऊ सोमलता सिंह (आईएएस) को ब्लाक प्रमुख चुनाव का प्रेक्षक बनाया गया है| श्रीमती सिंह ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में चुनाव तैयारियों की जानकारी ली। बाद में सायंकाल उन्होंने कलक्ट्रेट पहुंचकर सभी अधिकारियों के साथ विस्तार से समीक्षा की।

राजेपुर ब्लाक से सरिता राठौर निर्विरोध प्रमुख निर्वाचित

फर्रुखाबाद: राजेपुर से ब्लाक प्रमुख पद के लिए सरिता देवी पत्नी महेश सिंह ने अपना पर्चा दाखिल किया था|

उन्होंने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन किया था उनके समर्थको में जीतेन्द्र ओझा प्रतिनिधि, कैप्टन विजय बहादुर सिंह, सुशील सजग,उपजोन कोआर्डीनेटर बसपा,उमेश सिंह फौजी,आदि अनेक समर्थकों के साथ ब्लाक कार्यालय गए थे|

सरिता राठौर ने पर्चा दाखिल करने से पहले ब्लाक के सामने बने हनुमान मंदिर में माथा टेंक कर आशीर्बाद लिया और विनय की कि उन्हें इस प्रमुखी के चुनाव में सफलता मिले| और वही हुआ उन्हें निर्विरोध चुन लिया गया, कोई भी ऐसा नहीं था जो उनके सामने मैदान में आता और वो इस तरह ब्लाक प्रमुखी की कुर्सी पर बिराजमान हों गयी|

ब्लाक प्रमुख नामांकन: बढ़पुर से अखिलेश व यशपाल ने पर्चे भरे

फर्रुखाबाद: ब्लाक बढ़पुर से बसपा प्रत्याशी अखिलेश कटियार एवं निर्दलीय प्रत्याशी यशपाल सिंह यादव उर्फ ब्लेकी ने प्रमुख पद के लिए पर्चा भरा|


अखिलेश कटियार का नामांकन बड़े जोर शोर से बसपा नेताओं ने कराया नामांकन के दौरान विधायक कुलदीप गंगवार, तह्शीन सिद्दीकी एमएलसी मनोज अग्रवाल, गंगाराम जाटव, रामानन्द प्रजापति,महेंद्र कटियार,अजय गंगवार,उर्फ सन्नू,ब्लाक प्रमुख कोकिला देवी,पूर्व प्रमुख रामवेटी,प्रमुख रूप से मौजूद रही|


व्यापारी नेता लालू कनौजिया,युनुश अंसारी,पूर्व सभासद राकेश कटियार,दिलदार हुसैन,आदि समर्थक भी ब्लाक कार्यालय पहुचे| अखिलेश के चाचा मंजेश कटियार का आवास ब्लाक कार्यालय के गेट के पास होने के कारण काफी रौनक रही| अखिलेश ने दो व उनके भतीजे गुरदीप ने भी दो सेट दाखिल किये|


जवकि जिलापंचायत अध्यक्ष द्रगपाल सिंह यादव उर्फ वावी के भाई यशपाल ने मात्र ४ वीडीसी समर्थक व प्रस्तावको के साथ बड़ी सादगी के साथ नामांकन किया| इसके बाबजूद भी वहां डिउटी पर तैनात कादरी गेट चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार पाण्डेय ने यशपाल के साथियों को चेक किया कि फालतू लोग वाहर निकल जाओ|

निर्वाचन अधिकारी, उप जिलाधिकारी अनिल धीगरा,अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रामवहादुर वर्मा ने नामांकन पत्रों की कार्यवाही निपटाई जिलाधिकारी मिस्तिनी एस ने श्री धीगरा से नामांकन के वारे में जानकारी ली|

बीडीसी की धरपकड़ को लेकर सपा बसपा में ठनी

फर्रुखाबाद: जिले में ब्लाक प्रमुख चुनाव में बीडीसी के धरपकड़ को लेकर सपा व बसपा के नेताओं में ठन गयी है|

जिले में ब्लाक मोहम्दाबाद क्षेत्र में प्रमुख पद का चुनाव दिलचस्प मोड़ पर पहुच गया है| यहाँ सपा विधायक नरेन्द्र सिंह यादव की भाभी बसन्ती देवी तथा बसपा नेता गुरुदेव सिंह यादव की पत्नी अमर कुमारी के बीच जबरदस्त मुकावला है| दोनों नेताओं ने प्रमुख पद की सीट अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ ली है इसी लिए सभी प्रकार के हथकंडे अपनाये जा रहे है|

बसपा नेता गुरुदेव सिंह ने आरोप लगाया विधायक नरेन्द्र सिंह ने धीरपुर की अनीता जाटव सहित ७-८ वीएसपी समर्थकों का अपहरण कर लिया है| उन पर बसन्ती देवी के पक्ष में मतदान करने का दवाव बनाया जा रहा है|

सपा विधायक नरेन्द्र सिंह यादव ने आरोप लगाया कि मेरे ऊपर झूठा आरोप लगाने वाले ने खुद अनीता के पति को जबरन पकड़ कर बिठा लिया| पूर्व प्रधान राकेश सिंह के द्वारा दवाव डालने पर पति को छोड़ा गया| विधायक ने सफाई दी कि ऐसे माहौल में दलित मतदाता को कौन छुयेगा उन्होंने अपनी जीत का ११० प्रतिशत दावा किया है|

ग्राम राजा का नगला रमपुरा निवासी गुरुदेव सिंह यादव ब्लाक बढपुर के ज्येष्ठ उप प्रमुख हैं| उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी को भट्कुर्री नगला मोती रिश्तेदारी में जायदाद मिली है| नरेन्द्र सिंह की भाभी बसन्ती देवी ब्लाक प्रमुख रह चुकी हैं|

कल २० दिसंबर को जिले के सभी ब्लाकों में प्रमुख पद के लिए पर्चे भरे जायेंगें|

पूर्व मंत्री राजा भैया समेत आठ गिरफ्तार

लखनऊ|| उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में ब्लॉक प्रमुख पद के बसपा उम्मीदवार को धमकाने के आरोप में कल देर रात पूर्व मंत्री व विवादास्पद निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनमें सपा के एक सांसद और दो विधायक शामिल हैं।

पुलिस सूत्रों ने इस संबंध में दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि राजा भैया और सपा नेताओं ने कल रात बाबूगंज विकास खंड सीट से बसपा उम्मीदवार मनोज कुमार शुक्ला की गाड़ी को रोक लिया और उन्हें चुनाव से हट जाने को कहा, गोलियां चलाई और धमकाया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में 13 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई, जिनमें से आठ गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

गिरफ्तार लोगों में, कुंडा से निर्दलीय विधायक राजा भैया, कौशांबी से सपा सांसद शैलेंद्र, प्रतापगढ़ की बिहार सीट से सपा विधायक विनोद सरोज और विधान परिषद में सपा सदस्य अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी शामिल हैं। गोपाल जी राजा भैया के रिश्तेदार भी हैं।

फर्रुखाबाद शादी समारोह 2010: कैमरे में कैद 81 जोड़े

फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद के तमाम जनसेवक हर साल एक सामूहिक विवाह का आयोजन करते है जिसमे व्यापारी, ठेकेदार, नगरपालिका के कर्मी सहित आम जनता भी बढ़चढ़कर सहयोग करती है| इस कार्यक्रम का तानाबाना और कल्पना साकार करते है एमएलसी मनोज अग्रवाल| इस जनपद के सबसे बढ़े सामूहिक विवाह समारोह इस वर्ष 81 जोड़ो ने अपनी जिन्दगी भर साथ निभाने वाली सुख-दुःख में साथ देने वाली अर्धांगनी को वरमाला पहनाई|

अब आपको दिखाते है कैमरे की नजर से शादी समारोह का द्रश्य


अपनी दुल्हनो का इन्तजार करते दूल्हे|

एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हुए वर-वधू

माँ तेरी बहू मिल गई शायद यही फोन पर बता रहा है दूल्हा| बगल में बैठे हैं ऐसे शख्स जिसकी मूंछो पर अभी रेखें तक नहीं हैं| क्या कहेंगें इसे नावालिग़ या वालिग़|

इन्हें भी है जल्दी बहू घर ले जाने की लेकिन शायद इन्हें यह भी नहीं पता कि शादी होती है क्या ? सोंच रहे हैं जल्दी कर लूं शादी बाद में जो होगा देखा जाएगा|

वर-वधू का इन्तजार करती कुर्सियां

खाने के लिए प्लेटों के लिए मची अफरा-तफरी| वहीं काफी वाले ने उठाया डंडा और बोला तुझे पिलाऊँ काफी|

वर-वधू को आशीर्वाद देने आये सूबे के डीएम, एसपी, जिला जज|

वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी, ताहिर व कुलदीप गंगवार|

अरे कहाँ गयी प्लेटें?

चलो ये भी काम खत्म हुआ| शायद यही सोंच रहे है एमएलसी मनोज अग्रवाल|

( छायाकार व पत्रकार उदय यादव )