Home Blog Page 5740

डीएम के आदेश पर महिला कर्मचारी की रिपोर्ट दर्ज

फर्रुखाबाद: आज भी सरकारी नौकरी करने वाली महिलायें प्रताड़ित होने के बाबजूद भी सीधे थाने जाने में घबराती हैं|

कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्वालटोली निवासी सुरेश की पत्नी सुमन कलेक्ट्रेट में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत हैं| सुमन बीते दिनों ड्यूटी करने गईं थीं| घर पर उनका पुत्र गौरव था| भूसा मंडी निवासी ओमप्रकाश की पत्नी ऊषा देवी पुत्री पिम्मी, रिंकी, मीना रेनू के साथ सुमन के घर गए| वहां से १६ हजार रुपये की नगदी व जेवरात निकाल ले गईं, जाते समय पानी की टंकी, बक्सा, अलमारी आदि कीमती सामान को तोड़-फोड़ कर नष्ट कर दिया|

सुमन ने रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए जिलाधिकारी मिनिस्ती एस को प्रार्थना पत्र दिया| जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली| इंस्पेक्टर सिराज अहमद ने बताया कि दोनों पक्ष रिश्तेदार हैं अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गयी|

51 अपराधी 6 माह के लिए जिलाबदर

फर्रुखाबाद: जिला मजिस्ट्रेट मिनिस्ती एस ने जिले के 51 पेशेवर शातिर अपराधियों को जिलाबदर किया है| पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले की थाना पुलिस ने शातिर अपराधियों के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की थी|

जिला मजिस्ट्रेट की अदालत में वर्ष 2007 तक के गुंडा एक्ट के मुकद्दमे विचाराधीन थे| बीते कई वर्षों से इन मुकद्दमों का निस्तारण नहीं हो पा रहा था लेकिन जिलाधिकारी मिनिस्ती एस ने 4 वर्ष तक के 51 मुकद्दमों में 51 अपराधियों को जिलाबदर किया जाना एक रिकार्ड है|

जिलाबदर अपराधियों की सूची सम्बंधित थानों को तामील कराने के लिए भेजी गयी है| जिलाबदर होने की जानकारी होने पर शातिर अपराधियों में खलबली मच गयी है|

थाना शमसाबाद नगला गढ़ी के अतरसिंह, लज्जाराम, हंसापुर गौराई के श्री क्रष्ण, ख्वाजा अहमदपुर के सर्वेश, कोतवाली कायमगंज हसनपुर इजौर के पूरन, राजीपुर गौर के सुनील कुमार, जैसिंगपुर के किशन पाल, थाना मेरापुर कुवेरपुर के सुभाष, ब्राहिमपुर के गिरंद, प्रहलादपुर के प्रमोद कुमार, थाना नवाबगंज बलीपुर के सतेन्द्र, बराकेशव के नीरज, पिपरभोजी के सत्यराम, बबुरारा के नारद, थाना व कस्वा राजेपुर के विजय सिंह, सीढे चकरपुर के देवेन्द्र, दुष्यंत, दौलतपुर चकई के इलियास, चाचूपुर के लल्ला बेटा, कश्मीर सिंह|

थाना अमरतपुर बनारसीपुर के हवलदार, थाना कम्पिल अहिवरन नगला के बालक राम, नगला धीमर के ओमकार, शाहीपुर के रामभजन, पथरामई के वाचाराम, लोचन नगला के सुनील, कोतवाली मोहम्दाबाद खजुरी के अनीस, राजेन्द्र सिंह, नगला चूडा के तेजराम, डूंगरपुर के सोनू, विहार के पिंटू, गैसिंपुर के अवधेश, नगलाबाग के श्यामवीर, रायपुर के भोला, रैसेपुर के दामोदर, गौसरपुर के श्रीपाल, नन्हे उर्फ़ ननुआ को जिलाबदर किया गया है|

जिलाबदर की सूची में कोतवाली फतेहगढ़ ग्वालटोली के रामकुमार, रंजीत, भोलेपुर के सुभाष, नगला दीना के अश्वनी कुमार, थाना जहानगंज माझगाँव के सुधीस, वीरभान, जयपाल, बहोरा के मुक्ता प्रसाद थाना कमालगंज शेखपुर के अशोक, सवासी के सबलू, फतेहपुर रायसाहब के भूरा, बझेरा के गुबरे, बसयाकपुर के मिंटू यादव के नाम शामिल हैं|

चोरों ने बीती रात नेकपुर चौरासी में कहर ढाया

फर्रुखाबाद|| बीती रात चोर चार मकानों पर धावा बोल चोर नकदी, जेवर व मोबाइल ले उड़े। फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नेकपुर चौरासी निवासी ओमकार तिवारी परिवार के साथ मकान में सोये थे। उनका दामाद विनय शुक्ल भी उन्हीं के पास रहता है। विनय एक सर्राफ की दुकान पर काम करता है।

विनय दुकान से ग्राहक को देने के लिये चांदी की पायलें रात को घर ले आये थे। ओमकार तिवारी ने बताया कि पास के मकान की छत से चढ़कर चोर उनके घर में घुसे। दामाद की पैंट की जेब में पायलों के अलावा कुछ रुपये रखे थे। चोरों ने पायल व रुपयों के अलावा रसोई में सिंगारदान में रखा चांदी का एक रुपया निकाल लिया। सुबह विनय ने पैंट बाहर पड़ी देखी तो चोरी की जानकारी हुई।

चोर पड़ोसी रिटायर्ड लिपिक बृजकिशोर श्रीवास्तव के मकान से चोर एक सोने का नग व पांच सौ रुपये ले गये। सुबह जानकारी मिलने पर पास पड़ोस के लोग एकत्र हो गये। सत्यनरायन वर्मा के मकान से चोर तीन सौ रुपये, मोबाइल एवं नेकलेस गये। स्वर्गीय मुन्ना की पुत्री कु.ममता ने बताया कि वह लोग कमरों में सो रहे थे। कुंडी अंदर से बंद नहीं थी।

चोर कमरे में घुस आये व उसके पर्स में रखे डेढ़ हजार रुपये, सोने की एक अंगूठी एवं उसके मामा के पैंट की जेब में रखे करीब चार हजार रुपये ले गये। नेकपुर चौरासी में इन दिनों आये दिन चोरियों की घटनाओं से लोग परेशान हैं। कुछ लोगों का मानना है कि घटनाओं को अंजाम देने वाला मोहल्ले का ही कोई चोर है।

किसान सम्मान दिवस: पुरस्कृत होने पर खुश हो गए किसान

फर्रुखाबाद: किसानों के पुरोधा चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर आज आफीसर्स क्लब में किसान सम्मान दिवस एवं रवी फसल गोष्ठी का आयोजन किया गया| इस दौरान किसानों को चेक एवं उपहार देकर पुरस्कृत किया गया| ईनाम मिलने पर किसान काफी खुश नजर आये|

जिलाधिकारी मिनिस्ती एस ने बढ़िया खेती कर उत्पादन बढाने एवं दुग्ध क्रांति में सहयोग करने वाले पशुपालकों को बधाई दी| उन्होंने कहा कि किसानों के जागरूक होने से देश के साथ ही उनका स्वयम का विकास होगा| उन्होंने किसानों को कृषि एवं पशुपालन समबन्धी समस्याओं को दूर करने एवं सहयोग करने का वायदा किया|

वक्ताओं ने किसानो को बेहतर पैदावार के लिए संतुलित मात्रा में खाद का उपयोग करने, मृदा का परीक्षण कराने एवं आवश्यक होने पर ही कीटनाशक दवाओं का उचित प्रयोग करने की सलाह दी गयी|

गोष्टी में पूर्व विधायक महरम सिंह, उप निदेशक कृषि प्रसार जसपाल, इफ्को के क्षेत्रीय प्रवन्धक राजेन्द्र कुमार, पेसीएफ़ के क्षेत्रीय प्रवन्धक बीके यादव, जिला विकास अधिकारी एके चन्दौल, कृषि अधिकारी एमसी भारती, उप जिलाधिकारी रवींद्र वर्मा, एआर बीके पटेल, पीडी रामकृत राम, कृषि रक्षा अधिकारी वीवी द्विवेदी आदि मौजूद रहे|

जिलाधिकारी के अलावा अन्य अधिकारियों ने पशुपालन आलू, गेंहूं, गन्ना आदि की खेती यावं बेहतर मत्स्य पालन करने वाले करीब २०० किसानों को २ लाख रुपयों की चेकें, साल व टार्चें देकर सम्मानित किया|

सत्ता की दादागिरी की जीत: विपक्ष

लखनऊ|| राज्य के विपक्षी दलों ने कहा है कि ब्लाक प्रमुख चुनाव में सत्तारुढ़ बसपा ने ‘बैलेट’ पर ‘बुलेट’ को तरजीह देकर लोकतंत्र का जनाजा ही निकाल दिया है। प्रमुख विपक्षी दल सपा के साथ भाजपा तथा कांग्रेस ने बसपा सरकार पर चुनाव में जमकर धांधली करने का आरोप लगाया है।

सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने आरोप लगाया कि ब्लाक प्रमुख चुनाव में बसपा समर्थित प्रत्याशियों को जिताने के लिए मुख्यमंत्री मायावती ने प्रदेश को अराजकता की आग में झोंकने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मतदान के मौके पर कई स्थानों पर बसपा नेता तथा गुंडों ने सपा समर्थकों पर गोलियां चलाई।

पुलिस और जिला प्रशासन ने प्रदेश के मंत्रियों के साथ हिंसात्मक गतिविधियों में भागीदारी निभाई। जगह-जगह बसपाइयों ने हिंसा, लूट व अपहरण का तांडव किया। उन्होंने कहा पार्टी ने मंगलवार को ही राज्य निर्वाचन आयोग तथा राज्यपाल से चुनाव में जबरदस्त धांधली और बूथ कैप्चरिंग की आशंका जताई थी, पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी।

हाईकोर्ट ने भी स्थानीय पुलिस बल को मतदान केन्द्रों से अलग रखने को कहा था, लेकिन इस सरकार ने तानाशाही रवैये के चलते उस आदेश को भी दरकिनार कर दिया। सपा ने कहा कि सरकार के इस रवैये से प्रदेश में संवैधानिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। राज्यपाल को तत्काल हस्तक्षेप कर इस सरकार को बर्खास्त करने की कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय निर्वाचन आयुक्त को इन चुनावों में सत्तारूढ़ दल के सदस्यों को निर्विरोध जिताने के लिए सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग की जाच करानी चाहिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही ने बसपा पर पंचायत चुनाव में दबंगई करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जीत बसपा की नहीं बल्कि सत्ता की दादागिरी की हुई है। इतनी बड़ी संख्या में निर्विरोध निर्वाचित हुए ब्लाक प्रमुख सरकारी दबंगई का ही नतीजा है।

उन्होंने प्रदेश में लोकतंत्र समाप्त होने की बात भी कही। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने कहा सत्तारुढ़ बसपा ने चुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग तथा हिंसा का सहारा लेकर चुनाव को ‘हाईजैक’ करने की कोशिश की है। श्रीवास्तव ने कहा है कि बीडीसी सदस्यों के अपहरण, धमकी, धनबल के सहारे सत्तारुढ़ दल ने ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भी जबरिया कब्जा करने की कोशिश की गयी।।

बसपा नेता के जश्न में बार बालाओं का जलवा

मेरठ|| शपथ ग्रहण समारोह में क्या डांस भी होता है. ऐसा कोई सोच भी नहीं सकता. लेकिन एक शपथ समारोह के समाप्त होने के बाद जो नाच- गाना चला उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती.

उत्तर प्रदेश के ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बसपा ने बाजी मारी और इसी खुशी में बसपा नेताओं ने भी बार बालाओं के साथ जमकर जश्न मनाया.

मेरठ ब्लॉक से विजयी हुए बसपा के नेता पप्पू गुर्जर ने ग्राम प्रधानों और अपने कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी का इंतज़ाम किया था. इस पार्टी में भी बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए.

बार बालाओं के साथ पप्पू गुर्जर के समर्थक भी नोट उड़ाते हुए खूब थिरके.

वहीं उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में अश्लील नृत्य के आयोजन एवं शराब परोसे जाने की खबरों को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिये तीन सदस्यीय समिति गठित की है।

सरकार द्वारा बुधवार को यहां जारी बयान के मुताबिक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशक डॉ. एसपी राम ने निदेशक मेडिकल केयर डॉ. शोभनाथ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। यह समिति घटना की जांच कर तत्काल रिपोर्ट देगी। महानिदेशक ने कहा कि जांच में दोषी पाये जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि कुछ समाचार चैनलों पर मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में अश्लील नृत्य और शराब परोसने के फुटेज और खबरें प्रसारित की गयी थीं।

शीला की जवानी’ से चिढ़ गई पड़ोस की शीला

नोएडा।| शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्म तीस मार खां के आइटम सॉन्ग ‘शीला की जवानी’ ने बीती रात नोएडा के नजदीक एक गांव राजपुरकालां में बवाल मचा दिया।

नामकरण संस्कार के कार्यक्रम के दौरान इस गाने पर नाच रहे लड़कों को देख पड़ोसन शीला चिढ़ गई और परिजनों से लड़कों की शिकायत करते हुए कह दिया कि वह उसे छेड़ने के लिए इस गाने पर नाच रहे हैं।

फिर क्या डांस कर रहे छह लड़कों पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया और इतना मारा कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने पड़ोस में रहने वाले 5 हमलावरों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार गांव में रहनेवाले दलित ओमप्रकाश के पोते का नामकरण संस्कार था। रात को डीजे पार्टी हुई तो शीला की जवानी गाने पर लड़कों ने नाचना शुरू कर दिया और शोर मचाने लगे। पड़ोस में ही रहने वाली शीला नाम की लड़की को लगा लड़के उसे छेड़ने के लिए ऐसा कर रहे हैं। लड़की के घरवालों से इस बात की शिकायत करने पर वह उनकी पिटाई करने के लिए चले गए।

घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला दनकौर पुलिस स्टेशन में दर्ज कर दिया गया है। एसपी देहात अतुल सक्सेना ने कहा है कि अरोपियों के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।

राजा के लिए 100 पेज में बने सवाल, गिरफ्तारी का भी खतरा

नई दिल्‍ली|| हजारों करोड़ रुपये के 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले में फंसे पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा पर जांच का शिकंजा बढ़ता जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक राजा की जल्‍द ही गिरफ्तारी भी हो सकती है। सीबीआई ने राजा से पूछताछ के लिए 100 पेज के सवाल तैयार कर लिए हैं।

हालांकि राजा ने कहा है कि वे स्पेक्ट्रम आवंटन मुद्दे के सिलसिले में शुक्रवार की सुबह सीबीआई के सामने उपस्थित होंगे और जांच में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि सीबीआई से इस बारे में अनुरोध किया गया है और उसने इसे मान लिया है। सीबीआई ने इस मामले में कार्पोरेट लाबिस्ट नीरा राडिया से पूछताछ की।

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय से स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच की स्थिति रिपोर्ट 10 फरवरी तक सौंपने के लिए कहा है जिस दिन इस मामले की अगली सुनवाई होगी।

कुछ लोगों का मानना है कि राजा की गिरफ्तारी में हो रही देरी के पीछे राजा की ओर से पूरे मामले का भंडाफोड़ करने आशंका भी हो सकती है। लेकिन भ्रष्‍टाचार और महंगाई पर विपक्ष के निशाने पर आई सरकार ने राजा पर शिकंजा कसने की पूरी तैयारी कर ली है।

राजा से सीबीआई के क्‍या होंगे सवाल

सूत्रों के मुताबिक सीबीआई राजा के सहयोगी अधिकारियों आर के चंदोलिया और ए के श्रीवास्‍तव के जांच एजेंसी के समक्ष दिए गए बयानों के आधार पर पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी ने राजा के नई दिल्‍ली और चेन्‍नई स्थित घरों, उनके रिश्‍तेदारों, करीबी अधिकारियों, डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि की बेटी कनीमोझी से जुड़े एनजीओ पर छापा मारकर कई दस्‍तावेज बरामद किए थे। इस एनजीओ के संचालक जगत गैस्‍पर और राजा की इस एनजीओ में हिस्‍सेदारी और इसके लेनदेन पर भी पूछताछ होगी।

राजा के घर से बरामद उनकी डायरी के डिटेल के आधार पर भी सीबीआई पूछताछ करेगी। स्‍वैन टेलीकॉम में पूर्व दूरसंचार मंत्री की 5 से 10 फीसदी तक हिस्‍सेदारी को लेकर भी सवाल किए जाएंगे। राजा के रिश्‍तेदारों की ग्रीन हाउस प्रमोटर्स और कोवाई एस्‍टेट्स जैसे ग्रुप से संबंधों की भी पड़ताल की जाएगी

1 वोट से हारने पर प्रत्याशी पहुँची चिकित्सक के द्वार

फर्रुखाबाद: हार का सदमा बर्दास्त न होने के कारण प्रत्याशी की हालत ख़राब हो गई|

ब्लाक प्रमुख चुनाव में नजदीकी मुकाबले में एक वोट से हार होते ही प्रत्याशी शकुंतला देवी पत्नी वीरेंद्र कुमार की हालत बिगड़ गयी। समर्थक उन्हें कार से चिकित्सक के पास ले गये। शाम तीन बजे तक कुल 63 बीडीसी सदस्यों ने मतदान किया।

मतदान के दौरान सदस्यों को ब्लाक गेट पर लाइन में खड़े होकर एक-एक कर बूथ पर जाने दिया गया। दोनों खेमों में समर्थकों की भीड़ बनीं रही। शकुंतला देवी पत्नी वीरेंद्र व बसपा समर्थित शकुंतला देवी पत्नी मातादीन के बीच नजदीकी मतदान हुआ।

समर्थक अपने प्रत्याशी की जीत का भरोसा करते रहे। तीन बजकर 19 मिनट पर गणना आरंभ हुई। आरओ हरीशंकर ने शकुंतला देवी पत्नी मातादीन को 31 मत एवं शकुंतला पत्नी वीरेंद्र को 30 मत मिलने की घोषणा की।

घोषणा होते ही बसपा खेमे में नारेबाजी होने लगी। नायब तहसीलदार मनोज कुमार गेट पर मतदाताओं के परिचय पत्र चेक करते रहे।

चुनाव हारे नहीं हराया गया : नरेन्द्र सिंह

फर्रुखाबाद|| सपा विधायक नरेन्द्र सिंह यादव ने ब्लाक प्रमुख चुनाव में प्रशासनिक अधिकारियों और बसपा सरकार की तानाशाही रवैये की घोर निंदा की है।

विधायक नरेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि मोहम्मदाबाद ब्लाक में सपा समर्थक प्रत्याशी को चुनाव हरवाने के लिए अधिकारियों व सरकार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। उन्होंने कहा कि बसपा जीती नहीं जिताई गई।

श्री यादव ने कहा कि हम चुनाव हारे नहीं हैं हमें चुनाव हराया गया। मोहम्मदाबाद ब्लाक में बड़े पैमाने पर फर्जी मतदान हुआ। मतदान के लिए 32 फर्जी प्रमाण पत्र जारी कर दिये गये। कई ऐसे बीडीसी सदस्यों को मतदान से वंचित कर दिया गया जिनके फोटो और हस्ताक्षर ब्लाक के रजिस्टर में मौजूद थे। तीन ऐसे सदस्यों के वोट डलवा दिये गये जो मौजूद नहीं थे।

दो मत निरस्त कर दिये गये। ऐसी ही अनियमितताएं बढ़पुर और नवाबगंज ब्लाक में भी हुई। ब्लाक प्रमुख चुनाव में इतनी धांधली इससे पहले कभी नहीं हुई। मालूम हो कि मोहम्मदाबाद में सपा विधायक की भाभी बसंती देवी प्रमुख का चुनाव लड़ रही थीं।