Home Blog Page 5701

व्यापारियों को अतिक्रमण करना महँगा पड़ा

फर्रुखाबाद: जिला प्रशासन ने नगर में अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों के प्रति कडा रुख अपना लिया है|

नगर में भ्रमण को निकले नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर ने आज व्यापारियों को अपनी मंशा जता दी कि व्यापारी नगर पालिका की नाली तक कारोवार करें अन्यथा अब उन्हें हवालात व जेल में भी जाना पडेगा|

नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर ने रेलवे रोड सरस्वती भवन के निकट क्राकरी दुकानदार रामानंद पल्ला तिराहे पर महादेवी वर्मा मूर्ती के पास सड़क पर अतिक्रमण करने वाले क्रष्णा गजक भंडार के मालिक श्याम गुप्ता, मिठाई दुकानदार अर्जुन वर्मा, दूध विक्रेता सूरज प्रसाद को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया|

पल्ला चौकी इंचार्ज श्रीक्रष्ण गुप्ता ने चारों व्यापारियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया|

27 जनवरी: फर्रुखाबाद की अपराधिक घटनायें

विवाह समारोह में मारपीट के बाद फायरिंग

फर्रुखाबाद: नगर के मोहल्ला महावीरगंज स्थित रस्तोगी धर्मशाला में बीती रात विवाह समारोह के दौरान दबंगई को लेकर दो पक्षों में मारपीट होने के बाद फायरिंग की गई|

मोहल्ले के राम प्रकाश शुक्ला के बेटे विजय ने पड़ोसी इच्छाराम बाजपेयी के बेटे शौरभ, पप्पू के बेटे शिवम तथा दो अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध सूचना दर्ज कराई|

महिला के हमलावर गिरफ्तार

फर्रुखाबाद: कोतवाली पुलिस ने कादरीगेट पजावा निवासी गगन सिंह राठौर व राजेन्द्र सिंह ठाकुर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया| इन लोगों ने बीते दिनों पड़ोसी प्रेम गुप्ता की पत्नी रूवी की पिटाई कर बदसलूकी की थी|

एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने शांति नगर कालोनी निवासी आनंद श्रीवाष्तव की पत्नी रमा की ओर से पड़ोसी मंजू सक्सेना व देवेन्द्र सक्सेना के विरुद्ध मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है|

आरोपियों पर रमा के घर में घुस कर उनकी वेटी की पिटाई करने का आरोप है|

गोवध करने बाले धरे गए

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली पुलिस ने गोवध करने बाले मुक़दमे में बांछित सोताबहादुरपुर निवासी अमन खां व राजू उर्फ राजिक अली को गिरफ्तार कर लिया है|बताया गया है क़ि ग्राम प्रधान मोहम्मद जमील अहमद ने इन अभियुक्तों को बाहन से ले जाकर कोतवाली पुलिस के हवाले किया|

दुर्घटना में ड्राईवर व दो यात्री घायल

फर्रुखाबाद: रोडवेज बस की टक्कर लगने से डग्गामार वाहन चालक सत्यभान व दो यात्री घायल हो गए| जिन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|

शहर कोतवाली के मोहल्ला बिर्रा बाग निवासी २५ वर्षीय सत्यभान डग्गामार टाटा मैजिक में यात्रियों को बिठाकर कलान जा रहा था| जब वह ग्राम चांदपुर के पास गुजर रहा था तो सामने से आ रहे रोडवेज चालक ने टक्कर मार दी|

दुर्घटना में सत्यभान के अलावा शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर के ग्राम दोषपूर नागर निवासी नागेन्द्र का १८ वर्षीय पुत्र मोहित व श्याम पाल सिंह का १७ वर्षीय पुत्र ओम्भान सिंह गंभीर रोप से घायल हो गए| जिन्हें लोहिया अस्पताल ले जाया गया| दुर्घटना के बाद रोडवेज चालक बस को भगा ले गया|

* दुर्घटना में थाना कमालगंज के ग्राम देबरान गढिया निवासी उमाशकर का ३० वर्षीय पुत्र विपिन कुमार घायल हो गया उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया|

हसिया के हमले से बाप व दो बेटे घायल

फर्रुखाबाद: दबंगों ने सुनियोजित ढंग से हसिया से हमला कर परिवार के तीन सदस्यों को घायल कर दिया|

कोतवाली कायमगंज के ग्राम सोतेपुर निवासी दिवारीलाल यादव व उनके २२ वर्षीय पुत्र वीरपाल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| वीरपाल के १४ वर्षीय छोटे भाई धीरेन्द्र को मामूली चोटें लगीं|

जिला मैनपुरी में हाई स्कूल में पढ़ने वाला धीरेन्द्र बीते दिन घर आकर नहर के किनारे शौंच कर रहा था| उसी समय बबलू व ब्रजेश ने उसकी पिटाई कर नहर में धकेल दिया|

गाँव वालों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कर दिया| वीरपाल आज सुबह गन्ना ढोने के लिए बुग्गी लेकर जा रहा था| तभी घात लगाए कश्मीर व उनके बेटे ब्रजेश व बबलू ने हसिया से वीरपाल पर प्रहार किये|

जब दिवारीलाल बेटे को बचाने गए तो उनके ऊपर भी हमला किया गया| घायलों को कायमगंज के अस्पताल से लोहिया अस्पताल लाया गया|

बीएसएनएल की केबिल कटने से सेवायें ठप

फर्रुखाबाद: भारतीय संचार निगम की केबिल कटने से फोन सेवायें ठप हो गयी| खासकर मोबाइल उपभोक्ता काफी परेशान हो गए|

प्रातः करीब १० बजे बीएसएनएल की मोबाइल फोन से नेटवर्क गायब हो गया| मोबाइल उपभोक्ताओं का एक दूसरे से सम्पर्क होना बंद हो गया| जिसके कारण वह लोग काफी परेशान हो गए| जिले के बाहर की बेसिक फोन सेवा भी प्रभावित हो गयी| भारत संचार निगम के सूत्रों के अनुसार लखनऊ की एल टीआर लाइन की ओएफसी दो जगह कट गयी है|

पड़ोसी जिला कन्नौज के छिबरामऊ तथा मैनपुरी जिले के किशनी क्षेत्र में केबिल कटने की जानकारी मिली है| केबिल की मरम्मत के लिए फर्रुखाबाद की टीम छिबरामऊ तथा कानपुर की टीम किशनी गई हुयी है|

इंस्पेक्टरों के तबादले: चार्ज मिला, विकेट गिरा

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन ने पुलिस विभाग को चुस्त व दुरुस्त करने के लिए सभी इंस्पेक्टरों का फेरबदल कर दिया है| जहां एक इंस्पेक्टर को चार्ज मिल गया वहीं दूसरे पैदल हो गए|

पुलिस कप्तान ने बीती रात इंस्पेक्टरों के कार्य क्षेत्र बदल दिए हैं| कोतवाली फतेहगढ़ के इंस्पेक्टर सिराज अहमद को हटाकर उनकी डीसी आरबी प्रभारी पद पर तैनाती की गई| कोतवाली मोहम्दाबाद के इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह की कोतवाली फतेहगढ़ में तैनाती की गई| कायमगंज के कोतवाल भगवान् सिंह को कोतवाली मोहम्दाबाद की चार्ज सौंपा गया|

मेला रामनगरिया के प्रभारी विजय कुमार मिश्र की कोतवाली कायमगंज में तैनाती की गई| मेला राम नगरिया को फिलहाल वहां के एसएसआई हनुमान प्रसाद पाण्डेय ही देखेगें| काफी समय से इंस्पेक्टरों में फेरबदल नहीं हुआ था| कायमगंज के इंस्पेक्टर भगवान सिंह लम्बे अरसे स एक ही स्थान पर डटे थे और इंस्पेक्टर विजय कुमार मिश्र भी लाइन में थे|

मेला राम नगरिया के शुरू होने के कारण श्री मिश्र की मेला कोतवाली में तैनाती हुई थी| बीती रात तबादलों का जैसे ही वायरलेस हुआ पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया|

विमान दुर्घटना मामले में राजा भैया ने किया समर्पण

प्रतापगढ़|| उत्तर प्रदेश में ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान बहुजन समाज पार्टी समर्थित उम्मीदवार को धमकाने के मामले में इस वक्त बरेली जेल में बंद कुंडा से निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने वर्ष 2009 में हुए विमान दुर्घटना मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आज आत्मसमर्पण कर दिया।

राजा भैया ने गत 22 जनवरी को अपने वकील जयभान सिंह के माध्यम से अदालत में समर्पण की अर्जी दी थी, जिस पर न्यायिक मजिस्ट्रेट रवींद्र नाथ गुप्ता ने विधायक को आज अदालत में पेश होने को कहा था।

नागर विमानन अधिनियम के तहत दर्ज इस मामले में राजा भैया को आज अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में लेने का आदेश दिया गया। अदालत इस मामले की अगली सुनवाई नौ फरवरी को करेगी।

गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान 22 मार्च 2009 को राजा भैया अपने निजी विमान पर अपने साथियों के साथ जा रहे थे। रास्ते में हथिगवां क्षेत्र के धीमी गांव के पास विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामले का आरोपपत्र 31 मार्च 2010 को न्यायिक मजिस्ट्रेट रवींद्र गुप्ता की अदालत में दाखिल हुआ था। कई बार समन जारी होने के बावजूद इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

इस वक्त बरेली जेल में बंद राजा भैया ने अपने वकील जयभान सिंह के माध्यम से आत्मसमर्पण की अर्जी दाखिल थी, जिस पर अदालत ने आरोपी विधायक को आज बरेली जेल से लाकर न्यायिक मजिस्ट्रेट के अदालत में पेश करने के आदेश दिए थे।

इलाज कराने आये राजू को दिल्ली ने बनाया भिखारी

बांदा|| दिल्ली में इलाज की आस लेकर गए राजू को हालात ने इतना मजबूर कर दिया कि वह भीख मांगने को मजबूर हो गया है। कुछ लोगों ने उसे इतना मजबूर कर दिया कि उसकी स्थिति अर्धविक्षिप्त जैसी हो गई है। वह सही तरीके से कुछ भी बता पाने की हालत में भी नहीं है।

उत्तर प्रदेश के बांदा के रहने वाले राजू के गुर्दे में पथरी है। उसकी माली हालत भी बहुत खराब है। किसी तरह कुछ पैसों का इंतजाम करके वह यहां एम्स में इलाज कराने आया था। कुछ दिन एम्स में टहलने के बाद उसे निराशा ही हाथ लगी। उसके साथ किसी जानकार के न होने से वहां उसकी किसी ने नहीं सुनी। किसी ने उसे सफदरजंग अस्पताल जाने को कहा। सफदरजंग अस्पताल में वह एक डॉक्टर से मिला। वहां उसे देखने के बाद पेशाब के रास्ते पर नली लगा दी गई और उसे फिर आने को कहा गया। उसे ऑपरेशन की डेट भी नहीं मिली।

राजू के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह घर लौटकर दोबारा यहां आ सकता। दवा के लिए भी पैसे नहीं थे। हालत ऐसी हो गई कि वह सफदरजंग के पास ही बने अंडरपास पर भीख मांगने लगा। उसकी हालत का फायदा वहां कुछ लोगों ने उठाया। वे लोग उसे डरा धमका कर भीख में मिले पैसे लेने लगे। उसे खाने पीने भर को दे देते हैं, बाकी पैसे रख लेते हैं।

उसके मन में डर इतना बैठ गया है कि वह कुछ बोलने से भी डरता है। कुछ पूछने पर वह इधर उधर देखने लगता है कि कहीं वे लोग सुन तो नहीं रहे हैं। अंडरपास से गुजर रहे कुछ लोगों ने बताया कि कुछ लोगों ने गैंग बना रखा है, जो ऐसे ही लोगों के हालात का फायदा उठाते हैं। वे लोग इनसे बात करने पर लड़ने तक को तैयार हो जाते हैं।

सफदरजंग अस्पताल में बात करने पर एक कर्मचारी ने कहा कि ऐसे लोगों के साथ किसी अटेंडेंट के न होने से दिक्कत आती है। हम हर किसी का रिकॉर्ड खुद नहीं रख सकते।

कैमरे की नजर में: फर्रुखाबाद का गणतंत्र दिवस समारोह

फर्रुखाबाद: ६२वां गणतंत्र दिवस जिले में सभी स्कूलों, सरकारी कार्यालयों में बड़ी धूमधाम से मनाया गया|

जिलाधिकारी मिनिस्ती एस ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण करने के बाद पुलिस लाइन में झंडा फहराया|

इससे पूर्व उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी ली| इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित में सभी को निडर होकर कर्तव्यों का पालन करना चाहिए| समाजसेवा और मानव सेवा से बड़ा कोई पुनीत कार्य नहीं है|

दायित्वों के निर्वाहन में ईमानदारी, कर्मठता एवं पारदर्शिता का ध्यान रखना चाहिए|

इस दौरान रखा कालेज, शकुन्तला देवी महाविद्यालय आदि कालेज के छात्रों ने सांस्क्रतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये| सीपी वीएन कालेज की ओर से गंगा प्रदूषण की आकर्षक झांकी निकाली गयी|

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन ने स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी जूनियर हाई स्कूल अम्रतपुर के बेहतर पीटी का प्रदर्शन करने वाली टीम को ५ हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया|

अन्य बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया|

इस दौरान जिला जज विजय बहादुर यादव और एएसपी बीके मिश्र, सीओ सिटी डीके सिसोदिया, सीडीओ सीपी त्रिपाठी, एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट हरिशंकर व प्रसार निरीक्षक राजेन्द्र सिंह मौजूद रहे|

जिलाधिकारी ने सेन्ट्रल जेल पहुंचकर वहां के कैदियों को फल वितरित किये| कलमकार भवन में पत्रकार सर्वेन्द्र कुमार उर्फ़ इन्दू अवस्थी ने ध्वजारोहण किया|

इस दौरान पत्रकार मोहनलाल गौढ़, उपकार मणि, ओमप्रकाश शुक्ल उर्फ़ मटल्लू, इमरान, आरिफ आदि पत्रकार मौजूद रहे|

क्रिस्चियन इंटर कालेज में स्काउट व गाईड को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया|

कैमरे की नजर से गणतंत्र दिवस



35 मिनट तक जलते रहे एडीएम

मालेगांव|| महाराष्ट्र के मनमाड में तेल माफिया को चुनौती देने वाले मालेगांव के अपर जिलाधिकारी (एडीएम) यशवंत सोनावणे करीब 35 मिनट तक धू-धू कर जलते हुए चिल्लाते रहे, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। पुलिस के अनुसार सोनावणे के निजी सहायक (पीए) राजेंद्र काले और ड्राइवर कैलाश गवली ने माफिया के डर की वजह से उनकी मदद नहीं की। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो सोनावणे को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, मगर तब तक उनका शरीर 90 फीसदी जल चुका था और उन्होंने दम तोड़ दिया था।

सोनावणे को मंगलवार को स्थानीय तेल माफिया पोपट शिंदे ने दिनदहाड़े किरोसीन डालकर जिंदा जला दिया था। इस घटना से ठीक पहले एडिशनल कलेक्‍टर जब मनमाड के काले कारोबार के अड्डे ढोंडाल्वाड़ी पहुंचे तो उन्होंने देखा कि ऑयल डिपो में पेट्रोल और डीजल में किरोसीन मिलाने का काम चल रहा था।

सोनावणे के पीए का कहना है कि सोनावणे ने सबूत के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए शिंदे के काले कारोबार की वीडियो बनानी शुरू कर दी। इस बीच, उन्होंने पुलिस को भी सूचना दे दी थी। मालेगांव के एडीएम रहे सोनावणे के कार्यक्षेत्र में नासिक जिले का मनमाड इलाका भी पड़ता है। गौरतलब है कि मनमाड में तेल कंपनियों इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम के तेल डिपो और दफ्तर हैं।

इस घटना में बुरी तरह जल चुके शिंदे की पत्नी की करीब दस दिनों पहले मौत हो गई थी। मंगलवार की दोपहर शिंदे अपने घर पर शोक मना रहे रिश्तेदारों के साथ था। तभी उसे सूचना मिली कि इलाके में ढाबे पर एडीएम सोनावणे रुके हुए हैं और वीडियो बना रहे हैं। शिंदे तुरंत मौके पर पहुंचा और सोनावणे से बहस करने लगा और फिर किरोसीन से भरा कनस्तर एडीएम के ऊपर उड़ेलकर आग लगा दी।

आग लगने के बाद भी सोनावणे हमलावरों से जूझ रहे थे और उनमें से एक पोपट शिंदे को कस कर पकड़े हुए थे। इससे शिंदे भी सोनावणे को लगी आग की चपेट में आ गया। सोनावणे को जलाने वाले अभियुक्त पोपट शिंदे को उसके साथी गाड़ी में अस्पताल ले गए, जिससे उसकी जान बच गई। मामले की जांच कर रहे मनमाड़ के सहायक पुलिस निरीक्षक डी.के. थोबाड़ के अनुसार जिस वक्त शिंदे के आदमी उसे सोनावणे की पकड़ से छुड़ाने का प्रयास कर रहे थे, सोनावणे का पीए और ड्राइवर पास ही थे।

इसके बावजूद उन्होंने सोनावणे को बचाने की कोशिश नहीं की। वे इधर-उधर दौड़ते रहे। वे इस बात से डर गए थे कि माफिया के लोग संख्या में उनसे ज्यादा थे। हालांकि घटना के बाद ड्राइवर 17 किलोमीटर दूर नंदगांव से पुलिस को बुलाने के लिए गाड़ी लेकर गया। पुलिस बीच में ही उसे मिल गई, तो वह उसे घटनास्थल तक लेकर पहुंचा। इसमें करीब 35 मिनट का समय लग गया।

महाराष्ट्र के तेल माफियाओं पर शिकंजा, 180 गिरफ्तार

गुरुवार को महाराष्ट्र के करीब 200 जगहों पर महाराष्ट्र सरकार ने तेल में मिलावट के कारोबार पर लगाम कसने के मकसद से छापेमारी की कार्रवाई की। इस कार्रवाई में अब तक 180 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उधर, बुधवार रात पुलिस ने यशवंत सोनावणे की हत्या के आरोप में चार और लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक 11 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। नासिक के एसपी मिलिंद भारांबे ने इन गिरफ्तारियों की पुष्टि की है। मनमाड के डीएसपी समाधान पवार ने कहा है कि इस मामले में रसूखवाले लोगों के भी शामिल होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

हत्या के आरोप में गिरफ्तार लोगों में पोपट शिंदे के अलावा शिंदे के साले सीताराम बालेराव और सहायक राजू शिरसत, काचरू सुरोद, विकास शिंदे, दीपक बोरास, तौसिफ शेख और अल्ताफ शेख शामिल हैं। इन लोगों को आठ फरवरी तक पुलिस हिरासत में रखा जाएगा। बुधवार को इन सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां इन्हें पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया गया था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने भी वादा किया है कि वह इस मामले की तह तक जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने उन लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था जो तेल के मिलावट के काम में लगे हुए हैं।

‘सोनावणे की मौत सरकार को माफियाओं की चुनौती’

यशवंत सोनावणे की मौत से देश गुस्से में है। आम आदमी से लेकर देश का बुद्धिजीवी तबका तक कानून के राज को भ्रष्ट तंत्र से मिल रही चुनौती से चिंतित है। समाजशास्त्री और प्रोफेसर सत्यमित्र दुबे का कहना है, ‘सोनावणे को सरेआम जलाकर मार डालना पूरे शासन और प्रशासन को माफिया की खुली चुनौती है। किसी भी सभ्य देश में ऐसा शासन नहीं चल रहा है, जैसा भारत में है। यह घटना देश की हालत बयान करने के लिए पर्याप्त है, जहां माफिया, भ्रष्टाचारी पूरे शासन पर हावी हैं। दुबे ने कहा कि पूरे देश में अनिर्णय की स्थिति है। यदि तेल माफिया पर पहले ही लगाम कस दी गई होती तो शायद सोनवणे आज जीवित होते।’

सत्यमित्र दुबे का कहना है, ‘इसके पहले इंडियन ऑयल के अधिकारी एस. मंजूनाथन भी तेल माफिया के ही शिकार हुए थे। ईमानदार अधिकारी, नागरिक आदि के लिए वर्तमान सिस्टम में कोई जगह नहीं है। कानून का राज है, अब इसमें भी शंका होने लगी है। यदि कहा जाए कि शासक वर्ग भ्रष्टाचारियों का गिरोह बन गया है तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। भ्रष्टाचार को लेकर विदेशों में भारत की छवि काफी खराब हो गई है।’