Home Blog Page 5660

गरीबों को सबसे पहले न्याय मिलेगा: एसपी

फर्रुखाबाद: तबादले पर आये पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सागर ने आज देर सायं कार्यभार ग्रहण कर लिया| उन्होंने बताया कि वह सबसे पहले गरीबों को न्याय देंगें| शासन की मंशा के अनुरूप सभी को न्याय मिलेगा| लेकिन महिलाओं एवं गरीब निर्बल वर्ग के लोगों को प्राथमिकता मिलेगी|

एसपी श्री सागर ने स्वीकार किया कि जिले में वाहन चोरी एवं लूट आदि की घटनाएं बड़ी है| ऐसी घटनाओं को हर हालत में रोका जाएगा| अपराधियों पर शिकंजा कसकर कड़ी कार्रवाई की जायेगी| कार्यालय के अलावा सायं कैम्प कार्यालय पर शिकायतें सुनूंगा| टकराव टालने के लिए सवेंदनशील एवं राजनैतिक मामलों को वार्ता करके निवटाने की कोशिश की जायेगी| लेकिन जो भी राजनैतिक व्यक्ति गलत काम करके कानून को अपने हाँथ में लेगा उसके विरुद्ध कतई रिहायत नहीं की जायेगी|

७७ बैच के पीपीएस एवं १९९८ बैच के आईपीएस अधिकारी ( न्यायालय में विचाराधीन ) श्री सागर ने बताया कि वह हरदोई, बहराईच, बिजनौर, अंबेडकर नगर व कौशाम्बी में एसपी, मऊ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद में एएसपी तथा इलाहाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत में डिप्टी एसपी, पीएसी बटालियन के अलावा फूड्सेल लखनऊ में भी तैनात रह चुके हैं| पुलिस अधीक्षक ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र, सीओ सिटी डीके सिसोदिया, डॉ अभय कुमार गुप्ता आदि सभी क्षेत्राधिकारियों से बैठक करके जिले के अपराधों के बारे में जानकारी ली|

श्रंगीरामपुर में शिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

फर्रुखाबाद: भगवान शिव को स्वयंभू और अजन्मा माना जाता है। महाशिवरात्रि ऐसे ही अनादि, अनंत ईश्वर शिव के ज्योर्तिलिंङ्ग रूप में प्रगट होने का उत्सव है।  शास्त्रों के मुताबिक फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी की अर्द्घरात्रि को ज्योर्तिलिंङ्ग प्रकट हुआ था। इसलिए यह महाशिवरात्रि मानी जाती है। वहीं दूसरी मान्यताओं में इस दिन शिव-पार्वती का विवाह उत्सव भी मनाया जाता है।

हमारे तीर्थ स्थानों में एक तीर्थ स्थान है फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज के पास गंगा के किनारे स्थित श्रंगी ऋषी का आश्रम| यहाँ  के लोगों का मनान है कि श्रंगी ऋषी के नाम से ही श्रंगीरामपुर का नाम पडा है| यहाँ शिवरात्रि पर हजारों की संख्या में भारत के कोने-कोने मध्य प्रदेश के भिंड, मुरैना, ग्वालियर, व यूपी से इटावा, मैनपुरी, शिकोहाबाद, टूंडला आदि श्रद्धालु आकर गंगा स्नान करते हैं| स्नान करने के तत्पश्चात मोक्ष दायनी गंगा का पवित्र जल को ले जाते हैं और भगवान् भोलेनाथ को अर्पित करने के लिए श्रद्धालु गोला आदि तीर्थ स्थानों के लिए भी निकल पड़ते हैं|

ऋषी श्रंगी के पुजारी सूरज प्रसाद का मानना है कि जो श्रद्धालु बिना छल,कपट, व द्वेष के गंगा स्नान करते है उनके सारे पाप माँ गंगा नष्ट कर देती है| और शिव जी प्रसन्न होते ही| यह मेला तीन दिन चलता है| यहाँ श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस व खान-पान के लिए सभी सुबिधायें उपलब्ध हैं|

इनमें भगवान शिव के स्वरूप का चिन्तन मन से,  मंत्र और जप वचन से और पूजा विधान शरीर से सेवा मानी गई है। इन तीनों तरीकों से की जाने वाली सेवा ही शिव धर्म कहलाती है।

इस शिव धर्म या शिव की सेवा के भी पांच रूप है। यह हैं –

कर्म – लिंगपूजा सहित अन्य शिव पूजन परंपरा कर्म कहलाते हैं।

तप – चान्द्रायण व्रत सहित अन्य शिव व्रत विधान तप कहलाते हैं।

जप – शब्द, मन आदि द्वारा शिव मंत्र का अभ्यास या दोहराव जप कहलाता है।

ध्यान – शिव के रूप में लीन होना या चिन्तन करना ध्यान कहलाता है।

ज्ञान – भगवान शिव की स्तुति, महिमा और शक्ति बताने वाले शास्त्रों की शिक्षा ज्ञान कही जाती है।

इस तरह शिव धर्म का पालन या शिव की सेवा हर शिव भक्त को बुरे कर्मों, विचारों व इच्छाओं से दूर कर शांति और सुख की ओर ले जाती है।

ठेके की जनगणना: मकान मालिकों ने छिपाए किराएदार

फर्रुखाबाद, 1 मार्चः जनगणना कार्यक्रम सोमवार को पूरा हो गया, और कई को तो पता भी नहीं चला। कहीं जनगणना कर्मी नहीं पहुंचा और कहीं मकान मालिकों ने अपने मकान के किरायेदारों की जानकारी ही छुपा ली। ऐसे लोग सोमवार को जनगणना का दूसरा चरण पूरा होने के बाद भी छूटे हुए हैं। जनगणना का दूसरा चरण बीती नौ फरवरी से शुरू हुआ था और बीस दिन बाद 28 फरवरी की रात 12 बजे यह पूरा हुआ है। इस दौरान प्रगणकों ने घर-घर जाकर परिवारों की गणना करनी थी। जेएनआई के अपने पाठकों में किये गये सर्वे के अनुसार प्रगणकों ने लगभग 20 प्रतिशत घरों की जनगणना  या तो की ही नहीं या घर बैठे फर्जी आंकड़े केवल अपने अनुमान के आधार पर भर दिये। दरअसल सारा काम ठेके पर हुई मतगणना ने बिगाड़ दिया।

विदित है कि जनगणना का दूसरा चरण बीती नौ फरवरी से शुरू हुआ था और बीस दिन बाद 28 फरवरी की रात 12 बजे यह पूरा हुआ है।  फिर भी सैकड़ों लोग सोमवार को जनगणना का दूसरा चरण पूरा होने के बाद भी छूटे हुए हैं। इस दौरान प्रगणकों को घर घर जाकर जनगणना करनी थी। दस बर्षों में एक बार राष्ट्रीय स्तर पर जनगणना करायी जाती है। जनगणना के आंकड़ों के आधार पर देश में आगामी दस बर्षों के लिये विकास की योजनाओं का खाका तैयार किया जाता है। परंतु इस राष्ट्रीय महत्व के कार्ये को भी सरकारी कर्मचारी कितने हलके में लेते है, इसका अंदाजा जेएनआई को एक सर्वे में हुआ।

जेएनआई ने अपने पाठकों के माध्यम से जो सर्वे किये उसके अनुसार लगभग 20 प्रतिशत घरों में या तो जनगणना प्रगणकों ने दस्तक ही नहीं दी या अपने घरों पर बैठ कर फर्जी आंकड़ों से कागजों का पेट भर दिया।

मजे की बात है कि जनगणना प्रगणक के न आने की सूचना देने वाले अधिकांश पाठक नगर क्षेत्र के ही हैं। गोलाकोहना फतेहगढ़ निवासी राघव मिश्रा बताते है कि उनके घर आज तक कोई जनगणना प्रगणक आया ही नहीं। यही शिकायत कादरीगेट निवासी देवेंद्र पाण्डेय की है। कमालगंज के ग्राम गौसपुर निवासी मुस्तकीम अहमद पुत्र सफीर अहमद की भी यही शिकायत है। नगर क्षेत्र के जसमई चौराहा निवासी स्वदेश राजपूत के घर भी कोई प्रगणक झांकने नहीं गया। फतेहगढ़ के जयनरायन वर्मा रोड हाथीखाना निवासी राजीव यादव के घर भी जनगणना नहीं की गयी है। नगर क्षेदत्र के ही नेकपुर कलां  निवासी आमोद कटियार  पुत्र मुंशी कटियार का घर भी गणना में छूटा हुआ है। राजीवगांधीनगर फर्रुखाबाद निवासी सरोज पाल का घर भी अभी तक जनगणना में छूटा हुआ है। तहसील सदर के ग्राम पिपरगांव निवासी राजेश कुमार दीक्षित बताते हैं कि उनके घर आज तक क्षेत्र के प्रगणक विनोद कुमार नहीं आये है। ग्राम सरह निवासी राममनोहर सिंह को भी उनके परिवार को जनगणना में शामिल न किये जाने का मलाल है। अमृतपुर तहसील के ग्राम सरह निवासी अश्वनी कुमार का घर भी जनगणना में छूटा चल रहा है।

याकूतगंज के मोहल्ला हाजीगंज निवासी इकबाल हुसैन, कायमगजंज के ग्राम भटमई निवसी दीपक शाक्य, ग्राम जैतपुर के निवसी भीमसेन पुत्र साहब सिंह के घर पर भी किसी जनगणना कर्मी ने अभी तक दस्तक नहीं दी। हद तो यह है कि विकासखंड नवाबगंज के ग्राम बिजपुरी के पूर्व प्रधान मनोज कुमार तक के घर की जनगणना नहीं हुई। नगर क्षेत्र में रोजी पब्लिक स्कूल के निकट के निवासी सुशील कुमार पाण्डेय को भी जनगणना में छूट जाने का गम है।

ठेके पर हुई मतगणना ने दरअसल सारा काम बिगाड़ कर रख दिया। जिला प्रशासन ने दरअसल जिन मोटी तनख्चाह के परिषदीय शिक्षकों की डयूटी जनगणना प्रगणक के तौर पर लगायी थी वह स्कूल जाना तक तो गवारा नहीं करते तो फिर आखिर दरवाजे दरवाजे जाकर कुण्डी खटकाने का काम उनको कैसे रास आता। अधिकांश ने जनगणना प्रगणक के तौर मिलने वाले मानदेय के पैसे के कुछ भाग की लालच देकर आसपड़ोस के बेरोजगार युवक युवतियों को काम ठेके पर सौंप दिया। जाहिर है काम में जिम्मेदारी और गुणवत्ता की तलाश करना बेमानी ही होगा।

जनगणना प्रभारी उपजिलाधिकारी सीपी उपाध्याय ने बताया कि अभी रवीजनल राउंड चल रहा है। छूटे हुए लोगों के नाम सम्मिलित किये जा सकते हैं। श्री उपाध्याय ने बताया कि वह इस मामले को देखेंगे।

देखते ही देखते ट्रैक्टर के हो गए दो टुकड़े

फर्रुखाबाद: बेबर माग पर जोरदार टक्कर लगने से ट्रैक्टर को दो टुकड़े हो गए तथा ड्राईवर घायल हो गया|

थाना जहानगंज के ग्राम न्यामतपुर ठाकुरान निवासी शिवराम सिंह अपने ट्रैक्टर को लेकर बेबर मार्ग पर शारदा कोल्ड स्टोरेज मार्ग पर घर जाने के लिए खड़े थे| तभी पीछे सेन्ट्रल जेल चौराहे से तेजी से आयी डीसीएम चालक ने इतनी जोर से टक्कर मारी ट्रैक्टर पर बैठे शिवराम सिंह उछलकर काफी दूर जा गिरे| ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए|

ट्रैक्टर का अगला हिस्सा काफी दूर जा गिरा| लोगों ने डीसीएम नंबर यूपी ८२ एफ / ९९०० व ड्राईवर को पकड़कर सेन्ट्रल जेल चौकी पुलिस के हवाले कर दिया| कोतवाली फतेहगढ़ के इंस्पेक्टर ड्राईवर को कोतवाली ले गए| उधर घायल शिवराम सिंह रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली फर्रुखाबाद पहुंचा|

पूर्व सैनिक ने घर में घुसे चोर पर फायर किया

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ मोहल्ला दुर्गा कालोनी निवासी पूर्व सैनिक ऊधम सिंह यादव ने बीती रात घर में घुसे चोर पर रायफल से फायर किया|

आज सुबह ४ बजे खटपट की आवाज सुनकर ऊधम सिंह ने खिडकी से देखा कि चोर उनकी बेटी की साइकिल को दीवार से निकालने की कोशिश कर रहा है| उन्होंने अचानक लायेसेंसी रायफल से उनके ऊपर फायर झोंका भयभीत चोर शौंचालय में घुसकर कुंडी लगा ली| काफी प्रयास करके चोर को बाहर निकाला गया तथा पिटाई कर पूंछ-तांछ की गई|

चोर ने अपना नाम उपेन्द्र पाल पिता का नाम रतन सिंह ग्राम लखनपुर कोतवाली व जिला मैनपुरी का रहने वाला बताया| उसने बताया कि मेरे पिता आगरा में सिपाही हैं| उपेन्द्र के पास एक बोरी भी मिली जिसमे सुखाये जाने वाले कपडे, चप्पले आदि बेकार सामान भरा था| उसके हाँथ पर मानसिक रूप से पागल है गुदा था| वह फ्रांक के ऊपर शर्ट पहने कार्टून जैसा दिख रहा था|

अकेला चिराग गुल हो जाने से मच गया कोहराम

फर्रुखाबाद: घर का अकेला चिराग गुल हो जाने से इलाके में कोहराम मच गया|

थाना जहानगंज क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से छात्र उदित प्रताप सिंह की मौत हो गई| उदित ग्राम सितौली निवासी अरुण प्रताप सिंह का ८ वर्षीय इकलौता पुत्र था| वह सेंट लारेंस पब्लिक स्कूल कक्षा १ का छात्र था| स्कूल की बस ने उदित व उसकी बड़ी बहन महिमा तथा चचेरे भाई अमन प्रताप को ग्राम नौधापुर की पुलिया पर उतारा| वहाँ से महिमा उदित को साइकिल पर बिठाकर घर जा रही थी|

रास्ते में नौधापुर की ओर से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने साइकिल में टक्कर मार दी| दुर्घटना होते ही चालक ने ट्रैक्टर को जहानगंज मार्ग से नाला बघार की ओर भगाया| ग्रामीणों ने पीछाकर निर्माणाधीन स्कूल के पास ट्रैक्टर चालक व ट्राली पर सवार दो मजूदरों को पकड़ लिया|

दुर्घटना में उदित की तुरंत ही मौत हो गई जिससे इलाके में कोहराम मच गया| गुस्साए लोगों ने ड्राईवर की पिटाई कर दी| थाने के दरोगा उमराव ड्राईवर को छुडाकर थाने ले गए| इसी बात से गुस्साए लोगों ने मार्ग पर बैलगाड़ी खड़ी कर जाम लगा दिया| ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दरोगा ने चालक से रुपये लेकर ट्रैक्टर की स्टेरिंग को खराब करवा दिया जिससे यह सावित हो सके कि तकनीकी कमी से दुर्घटना हुयी है|

ववाल होने की सूचना मिलने पर कई थानों की फ़ोर्स मौके पर पहुँच गई| अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र व मजिस्ट्रेट सीपी उपाध्याय ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया| जबकि ग्रामीणों ने दरोगा उमराव पर लापरवाही व रिश्वतखोरी का आरोप लगाकर मौके पर बुलाने की मांग की|

बताया गया कि पड़ोसी गाँव कन्तला निवासी मेहरवान का पुत्र कंचन ट्रैक्टर को चला रहा था|

फ़िल्मी स्टाईल में तमंचे की नोक पर नगदी व जेवरात लुटे

फर्रुखाबाद: फ़िल्मी स्टाईल में युवक घर में तमंचे की नोक पर नगदी तथा महिला के जेवरात लूट ले गया| कोई कार्यवाही न होने के कारण पुलिस को घटना की सूचना तक नहीं दी गयी|

शहर कोतवाली के ग्राम अमेठी जदीद निवासी रफीक टेलर की पत्नी फरजाना प्रातः १० बजे घर पर अकेली थी| उसी समय एक युवक यह कहते हुए घर में घुस गया कि टेलर मास्टर कहाँ है कपडे सिलवाना है| युवक ने दरवाजे को अन्दर से बंद कर दिया और तमंचा महिला की कनपटी पर लगाकर उससे अलमारी की चाबी ले ली और अलमारी खोलकर उसमे रखे ३० हजार रुपये व सोने की अंगूठी निकाली| चलते समय महिला के कुंडल भी नोच लिए और फ़िल्मी स्टाईल में ही चला गया|

रफीक की फतेहगढ़ में फहीम टेलर के नाम से दुकान है| घटना के समय उनके बच्चे स्कूल गए थे| उनकी माँ रसीधन पड़ोस के दूसरे मकान में थीं जहाँ मकान बन रहा है| निर्माण सामिग्री रफीक के मकान में रखी है जब मजदूर मकान से मौरम लेकर निकल रहा था तभी लुटेरा घर में ऐसे घुसा जैसे कि टेलर मास्टर का पुराना दोस्त है|

हो जाईये तैयार शाम तक 2 रुपये महंगा हो सकता है पेट्रोल

नई दिल्ली। पहले मिस्र और उसके बाद लीबिया में सुलग रही बगावत की आग ने पूरी दुनिया को झुलसाना शुरू कर दिया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। कच्चे तेल के दाम 30 महीनों में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं। अब इस आग की असर हमारी आपकी जेब पर भी पड़ सकता है। सरकारी सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक पेट्रोल के दाम में 2 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इस बारे में आज अहम फैसला हो सकता है।

दरअसल पेट्रोल के दाम सरकारी नियंत्रण से बाहर हैं इसलिए किसी भी वक्त तेल कंपनियां पेट्रोल के दाम बढ़ाने का ऐलान कर सकती हैं। तेल कंपनियों को प्रति लीटर सवा दो रुपए का नुकसान हो रहा है। इसके अलावा डीजल और रसोई गैस सिलिंडर के भी दाम बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक फिलहाल उन्हें एक लीटर डीजल पर 10 रुपये 74 पैसे और एक एलपीजी सिलिंडर पर 356 रुपये का नुकसान हो रहा है। जबकि केरोसिन पर प्रति लीटर 21 रुपये 60 पैसे का नुकसान हो रहा है। राजस्व सचिव ने आज इस बात के संकेत भी दिए। लेकिन तेल की कीमतें बढ़ने के फैसले पर पेट्रोलियम मंत्री ने कहा है कि अभी कुछ भी फैसला नहीं हुआ है।

भैंस का खोया करने में गिरा विद्युत विभाग का निर्माणाधीन छज्जा

फर्रुखाबाद, 1 मार्चः वित्तीय वर्ष का अंत है, विभागों में बजट के बंदर बांट की होड़ मची है और ठेकेदार मोटा कमीशन निकालने के लिये भैंस का ही खोया करने में जुटे हैं। इस कवायद में न गुणवत्ता का ध्यान है उनको और न ही मासूमों की जान का दर्दे। इस कवायद में विद्युत विभाग के निर्माणधीन कार्यालय का छज्जे ने तो बेचारे ठेकेदार के भुगतान हो जाने तक का इंतजार नहीं किया,और धड़ाम से नीचे आ रहा। वह तो खैर यह हुई कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

विदित है कि विद्युत विभाग का भवन वैसे भी काफी जीर्ण-शीर्ण है। नगर क्षेत्र के उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर बरामदा का निर्माण हो रहा है। निर्माणाधीन बरामदे के ऊपर बन रहा छज्जा मंगलवार प्रातः कार्यालय समय के दौरान ही एक धमाके के साथा भरभरा गिरा तो कार्यालय में हड़कंप मच गया। धूल का गुबार छटा तो लोगों ने करीब जा कर देखा और किसी के हताहत न होने की जानकारी होने पर राहत की सांस ली।

अधिशासी अभियंता विद्युत (नगक्षेत्र) सुरेश चंद्र ने बताया कि निर्माण कार्य कनपुर स्थित सिविल सेक्शन के द्वारा कराया जा रहा है। उन्होंने परियोजना की अनुमानित लागत आदि की जानकारी से भी अनभिज्ञता प्रकट की है। विभागीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्माण वीरेंद्र कटेरिया द्वारा कराया जा रहा है।

बेटे ने केस में बाप को फंसाया

फर्रुखाबाद:1March||  थाना मऊदरवाजा के ग्राम मातादीन की मडैया कटरी धर्मपुर निवासी प्रदीप कुमार ने पिटाई करने वाले अपने बाप रामबक्स को भी केस में फंसा दिया|

प्रदीप सुबह मशीन से चारा काट रहा था| चक्का टूट जाने को लेकर हुए विवाद में रामबक्स व उनके बेटे उदयवीर व अलवर ने प्रदीप की जमकर पिटाई कर दी| प्रदीप ने हमलावरों के विरुद्ध सूचना दर्ज कराई|

ग्राम कुवेरपुर घाट में घर में पत्थर फेंकने के विवाद में लाठी-डंडे चलने से गुरू प्रसाद की पत्नी गिरिजा देवी तथा पिता भिखारी लाल तथा दूसरे पक्ष के नरेश चन्द्र व उनकी पत्नी रेशमा देवी घायल हो गयीं| गिरिजा देवी ने हमलावर हरीराम व उनकी पत्नी गुड्डी बेटे विपिन, बादामसिंह के विरुद्ध सूचना दर्ज कराई| जबकि नरेश ने राजेन्द्र व उनकी पत्नी विमला, हरीराम व उनके पुत्र विपिन के विरुद्ध सूचना दर्ज कराई|