Home Blog Page 5659

ससुराल वालों ने युवक को गायब किया, तलाश करने गई माँ को भगाया

फर्रुखाबाद: बीते तीन दिन पूर्व ससुराल गया युवक रहस्यमय ढंग से गायब हो गया| कोतवाली कायमगंज के ग्राम जिजपुरा निवासी दयाराम की पत्नी सुखदेवी ने अपने पुत्र संजू को गायब किये जाने की शिकायत पुलिस से की है|

संजू का करीब एक वर्ष पूर्व शहर कोतवाली के मोहल्ला नर्कसा निवासी नरेश की पुत्री सीमा से विवाह हुआ था| दहेज़ को लेकर विवाद हो जाने पर सीमा ने नरेश पर दहेज़ उत्पीडन का मुकद्दमा दर्ज करा दिया| बाद में सीमा ने समझौता कर लिया और पति के साथ रहने लगी| बीते दो माह पूर्व संजू व्यापार करने दिल्ली चला गया तभी सीमा भी अपने मायके चली गई| तीन दिन पूर्व संजू ने फोन पर परिजनों को जानकारी दी कि मै ससुराल आ गया हूँ शीघ्र ही घर पहुंचूंगा| जब संजू घर नहीं पहुंचा तो सुखदेवी उसकी तलाश में ससुराल पहुँची|

ससुराल वालों ने सुखदेवी को संजू के बारे में कोई जानकारी न देकर उसके साथ बदसलूकी की तथा यह कहकर भगा दिया कि दोबारा यहाँ मत आना|

ग्रामीण क्षेत्र में महानगरों जैसा स्कूल खुला

फर्रुखाबाद: इस भागती हुई जिन्दगी की दौड़ में छोटे शहर भी किसी महानगरों से कम नहीं है| महानगरों में शिक्षा संबंधी सुबिधायें मिलती है वो अब हमारे इस छोटे से शहर फर्रुखाबाद में मिलेंगी|

आधुनिक सुबिधाओं से लैस राजपूताना पब्लिक स्कूल विद्या धाम ( बघार ) जहानगंज रोड फर्रुखाबाद का शुभारम्भ हुआ| इस विद्यालय में ४०० सीटें हैं इसके लिए ६ मार्च २०११ को प्रवेश परिक्षा का आयोजन विद्यालय परिसर में किया जाएगा|

चेयरमैन वीरेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि राजपूताना पब्लिक स्कूल अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर आधारित है| विद्या धाम ( बघार ) जहानगंज रोड फर्रुखाबाद शहर से मात्र ५ किमी दूर हरे-भरे प्रदूषण रहित वातावरण बच्चों के स्वास्थ्य मानकों के अनुसार पूर्ण सुरक्षा के घेरे में बनाया गया है| जिसमे शिक्षा प्रदान करने वाले प्रशिक्षित शिक्षकों की टीम बच्चों का हर स्तर पर पूरा ध्यान रखेगी|

ठा० सत्यबख्स सिंह व उनकी धर्मपत्नी, ठा० राजेन्द्र सिंह राठौर व उनकी पत्नी, कुंवर प्रदीप सिंह राठौर, कु० संदीप सिंह राठौर ने अपने परिवारीजनों के साथ विधिवत पूजन अर्चन किया|

लोहिया अस्पताल को चमकाने के लिए तोड़-फोड़ शुरू

फर्रुखाबाद:2March||  स्वास्थ्य विभाग ने लोहिया अस्पताल में बेहतर सुबिधायें देने एवं चमकाने के लिए अस्पताल में तोड़-फोड़ शुरू करवा दी है|

लोहिया अस्पताल के इमरजेंसी बार्ड की दीवारों पर बीते वर्ष ही लगाए गए लाखों रुपये कीमती टाईल्स को तोड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया है| धन की इस बर्वादी को देखने वाले भौंचक्के रह गए| कि आखिरकार कमीशन बाजी के चक्कर में घटिया टाईल्स लगाकर अस्पताल प्रशासन को लाखों रुपये का चूना लगाया गया| विभाग के एडी ने आज दोपहर बाद सीएमओ के साथ अस्पताल का निरीक्षण कर आवश्यक हिदायत दी|

लोहिया अस्पताल में डाक्टर व कर्मचारियों की लापरवाही व गन्दगी आदि की समस्याओं के बारे में सूबे की मुख्यमंत्री मायावती को भी जानकारी हो गई है| निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के नज़ारे को अपनी आँखों से देखा, तभी से प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग लोहिया अस्पताल के प्रति अधिक सतर्क हो गया है|

प्रमुख स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सचिव नीरा चौधरी ने भी अपनी निरीक्षण आख्या सरकार को सौंप दी है| शासन स्तर से मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉ पीसी पोरवाल को लोहिया अस्पताल को सभी सुबिधाओं से सुसज्जित कर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुबिधायें उपलब्ध कराने की कड़ी हिदायत दी गयी है| साथ ही धन की कोई कमी आड़े न आने की भी वायदा किया गया है|

लोहिया अस्पताल का चार्ज ग्रहण करने के बाद डॉ पोरवाल ने डाक्टर से लेकर सफाई कर्मचारी के साथ बैठक कर उनको तोंते की तरह पढ़ाया है कि अब उन्हें किस तरह कार्य करना है| अब किसी की भी कोई लापरवाही बरदास्त नहीं की जायेगी|

डॉ पोरवाल ने बताया कि अब चिकने वाले उच्च गुणवत्ता वाले टाईल्स लगाए जायेंगें जिनपर खून आदि की गन्दगी आसानी से साफ़ हो जायेगी| उन्होंने घटिया टाईल्स लगाए जाने के बारे में कोई भी टिप्पणी नहीं की|

दो जून को होगी बीएड की प्रवेश परीक्षा

फर्रुखाबाद,2 मार्चः  बीएड पाठ्यक्रम 2011-12  में प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा दो जून को आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन फार्म 21 मार्च से मिलना शुरू होंगे। आवेदन फार्म को भर कर जमा करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल है। प्रवेश परीक्षा का परिणाम पांच जुलाई को घोषित होगा। शासन ने इस बार बीएड प्रवेश परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय को सौंपी है।

बीएड प्रवेश परीक्षा के संबंध में शासन ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को आंशिक संशोधनों के साथ मंजूर कर दिया है। बीएड प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित करने के लिए पहली काउन्सिलिंग 15 से 26 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। दूसरी काउन्सिलिंग एक से पांच अगस्त तक और तीसरी 10 से 14 अगस्त तक चलेगी। शासन ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय को प्रवेश की कार्यवाही 20 अगस्त तक पूरी करने का निर्देश दिया है।  बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 10 मार्च को विज्ञापन प्रकाशित कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश परीक्षा के आवेदन फार्म का मूल्य आठ सौ रुपये तथा अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए सवा चार सौ रुपये होगा। इसमें डाक व्यय शामिल है।

ट्रैक्टर चालक ने पूर्व सैनिक की जान ली

फर्रुखाबाद:2March||  ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से पूर्व सैनिक नरेश सिंह राठौर की जान चली गई|

नरेश सिंह पड़ोसी जिला काशीराम नगर थाना नया गाँव के ग्राम खर्सुलिया निवासी रामस्वरूप राठौर का ३७ वर्षीय पुत्र था| वह कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला नगला नैन में परिजनों के साथ रहते थे तथा मोहम्दाबाद मार्ग पर स्थित गैसिंग्पुर प्लांट में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे|

नरेश बीती शाम बाइक से ड्यूटी करने गैस प्लांट जा रहे थे| जब वह नाला बघार के निकट से गुजर रहे थे उसी समय फोन आ जाने पर खड़े होकर बात करने लगे तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर लगने से बाइक सहित ट्रैक्टर में फंस गए| किसी तरह उन्हें निकाल कर सेना के अस्पताल फतेहगढ़ ले जाया गया| वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया| पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम कराया| नरेश के मर जाने के गम परिजन बुरी तरह बिलखते रहे|

पेट्रोल पम्प को फूंकने की धमकी देने वाले बस मालिक पहुंचे हवालात

फर्रुखाबाद:2March||  बीती रात पेट्रोल के रुपये न देकर पेट्रोल पम्प को फूकने की धमकी देने वाले बस मालिक व उनके साथियों को काफी महँगा पड़ा| पुलिस ने पकड़कर हवालात में बंद कर दिया|

नगर के मोहल्ला महादेव प्रसाद स्ट्रीट निवासी अशोक दुबे, थाना मऊदरवाजा के ग्राम महलई निवासी हाकिम सिंह राजपूत तथा ग्राम महमदपुर करसान निवासी प्रदीप कुमार राजपूत बीती रात बाई पास स्थित क्रष्णा फीलिंग स्टेशन पहुंचे| हाकिम सिंह ने अपनी बाइक में १०० रुपये का पेट्रोल डलवाया| जब पम्प कर्मचारी ने रुपये मांगे तो उन लोगों ने एक दूसरे से रूपये देने को कहकर टालमटोल करने लगे और विवाद बढ़ने पर कर्मचारी से पेट्रोल निकालने को कहा|

पेट्रोल पम्प कर्मचारी ने जब रुपये देने के लिए सख्ती से तगादा किया तो उन लोगों ने कर्मचारी से बदसलूकी करते हुए पेट्रोल पम्प में आग लगा देने की धमकी दी| कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने तीनों लोगों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया|

अशोक की हरदोई मार्ग पर द्विवेदी नाम से बस चलती है जबकि हाकिम सिंह मोहल्ला नीवा चुअत स्थित डॉ विनोद प्रकाश दुबे के यहाँ कर्मचारी है|

गुटखाः बिक्री रुकी नहीं, ब्लैक बढ़ गयी, प्रशासन मौन

फर्रुखाबाद,2 मार्चः सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद कचहरी का गेट और डीएम दफ्तर के सामने तक, हर स्थान पर पान मसाला व गुटखा पुरानी पैकिंग में खुलेआम बिक रहा है। पान की दुकानों पर गुटखे व पान मसाले के पाउच सजे दिखाई दिए। कुछ बड़ी दुकानों से शुरू में पाउच हटा दिए थे, लेकिन बाद में इनकी बिक्री शुरू हो गई। उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद भी प्रशासन बाजार में इनकी बिक्री को रोकने में नाकाम ही नजर आया। बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिम्मेदार महकमे आदेश की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

पर्यावरण सुरक्षा के मद्देनजर उच्चतम न्यायालय ने पहली मार्च से प्लास्टिक पैक में गुटखा व पान मसाला को प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए थे। उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद गुटखा, पान मसाला और तम्बाकू बनाने वाली फर्मो ने भले ही उत्पादन बंद कर दिया, लेकिन प्रशासन बाजार में इनकी बिक्री को रोकने में नाकाम ही नजर आया। प्लास्टिक पाउच में गुटखा-पान मसाला की बिक्री पर प्रतिबंध के चलते बाजार में खुलेआम कालाबाजारी हुई। बिक्री तो बंद नहीं हुई हां इन पर ब्लैक धड़ल्ले से शुरू हो गयी है। एक रुपये का गुटखा डेढ़ रुपये में तो तीन वाला साढ़े तीन रुपये में। दुकानदारों ने लोगों से हर पाउच पर पचास पैसे अधिक वसूले। दुकानदारों का कहना है कि सप्लाई करने वाले ही अब ज्यादा दाम ले रहे हैं। सिगरेट के दाम तो कई दिन से ज्यादा वसूले जा रहे हैं। अब गुटखा व पान मसाला पर भी ज्यादा वसूली हो रही है। विभिन्न कंपनियां अब भी प्लास्टिक पाउच में कई उत्पाद बेच रही हैं।

किशोरियों की दोस्ती ने बहाया परिजनों का खून

फर्रुखाबाद:2March||  झगड़ा करने वालों को तो कोई बहाना चाहिए| थाना मऊदरवाजा के ग्राम रसीदपुर में सिर्फ इस बात पर खून बह गया कि दो किशोरिया दोस्ती के कारण आपस में बातचीत कर रही थीं| एक पक्ष को यह बात नागवार गुज़री तो दूसरे पक्ष ने भी इसी बात को मुद्दा बना लिया और फिर क्या जमकर लाठी,डंडे चलने से खून बह गया|

हमले में रामकुमार की पत्नी रामबेटी, तथा रामपाल की पत्नी राजेस्वरी तथा वीरपाल उर्फ़ पप्पू की पत्नी रामा घायल हो गईं| रामबेटी ने प्रेमपाल व उनके भाई रामपाल तथा रामपाल के पुत्र अरुण कुमार के विरुद्ध सूचना दर्ज कराई| जबकि राजेस्वरी ने वीरपाल व उसके बेटे अरविन्द के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कराई|

राजेस्वरी की बेटी पारुल तथा रामबेटी की बहन गीता सहेली होने के कारण आपस में बातचीत कर रहीं थी| इसी बात को लेकर बीती रात दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई| पुलिस ने तीनों घायल महिलाओं का लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया|

भगवान शिव हम सब आत्माओं का पिता: बहन ऊषा

फर्रुखाबाद: प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय नगर कमालगंज में आज महा शिवरात्रि पर्व बड़ी धूम-धाम से मनाया गया|

इस पर्व में कमालगंज आश्रम में बहन बीके ऊषा, व भाई बीके अभिषेक ने समस्त ईश्वरीय परिवार के सदस्यों व फतेहगढ़ से आई बहन बीके सुमन व थाना कमालगंज के एसआई राजेन्द्र सिंह ने महा शिवरात्रि पर्व के मौके पर ध्वजारोहण किया|

बहन बीके ऊषा व बीके सुमन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि परमात्मा शिव का जन्मदिन शिवरात्रि के रूप में पूरे विश्व में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है| भगवान शिव हम सब आत्माओं का पिता है| शिव जी जब इस श्रष्टि पर आते हैं तब सब आत्माएं श्रीमद पद पर चलती हैं|

इस पर्व में कमालगंज आश्रम में बहन बीके ऊषा, व भाई बीके अभिषेक ने समस्त ईश्वरीय परिवार के सदस्यों व फतेहगढ़ से आई बहन बीके सुमन व थाना कमालगंज के एसआई राजेन्द्र सिंह ने महा शिवरात्रि पर्व के मौके पर ध्वजारोहण किया|

उन्होंने कहा कि शिव की कृपा से जन-जन का कल्याण होता है| महाशिवरात्रि पर्व हीरे तुल्य जयन्ती है| इस पर्व को सभी धर्म के लोगों को मनाना चाहिए|

इस पर्व के मौके पर आश्रम से जुड़े रजनी गुप्ता, अंजू गुप्ता, रेखा बहन, मीरा, अतर सिंह, सुधीर कुमार, विनोद कुमार, वीरेंद्र सिंह, मनोज हलवाई आदि श्रद्धालु मौजूद रहे|

2 मार्च: फर्रुखाबाद की अपराधिक घटनायें

आग व गर्म तेल से झुलसने से 2 की हालत गंभीर
फर्रुखाबाद: शादी समारोह के दौरान गर्म तेल से झुलस जाने से अनिल कुमार की हालत गंभीर हो गयी| बहन मुन्नी देवी ने उन्हें बीती रात लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|

कानपुर कल्यानपुर आईटीआई में रहने वाले अनिल बीती रात मैनपुरी थाना बेबर के ग्राम गढ़िया मटारे में मामा की बेटी के विवाह समारोह में मौजूद थे| कढाई का गर्म तेल गिर जाने से बुरी तरह झुलस गए|

* कन्नौज विजेंद्र सिंह ब्रिक फील्ड अर्जुनपुर मडपुरा में श्रमिक सागर बिहारी की ३० वर्षीय पत्नी आग से बुरी तरह झुलस गई| उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया|