Home Blog Page 5658

रेलवे सुरक्षा बल ने पौवा मिलने पर दूधिया से रुपये ऐंठे

फर्रुखाबाद: रेलवे सुरक्षा बल के सिपाही ने शराब का पौवा मिलने पर दूधिया से १ हजार रुपये ऐंठ लिए| जब वह इस बात की शिकायत करने कोतवाली गया तो उसे इंस्पेक्टर से मिलने नहीं दिया गया बल्कि बंद कर देने के लिए धमकाया गया|

नगर सीमा से लगे ग्राम नगला खैर्बंद निवासी दूधिया सुधान्सू यादव ने बताया कि जब वह बीते दिनों रेलवे माल गोदाम से गुजर रहा था तो कालोनी में रहने वाले सिपाही हीरालाल गौतम ने अपने आवास के सामने पकड़ लिया|

दूधिया ने बताया कि सिपाही ने काफी देर चौकी पर बिठाने के बाद एक हजार रुपये लेकर छोड़ा| जब मैंने अपने रिश्तेदार सिपाही अरविन्द यादव का परिचय दिया तो सिपाही ने और जलील कर मुंह बंद रखने की धमकी दी|

जब मैंने रेलवे अपने रिश्तेदार को इस घटना की जानकारी दी तो उन्होंने अपने यहाँ से दूध लेने वाले सिपाही हीरालाल से रुपये वापस करने को कहा तो सिपाही ने साफ़ कह दिया कि रुपये चौकी इंचार्ज के खाते में जमा हो गए| आज मै इस बात की शिकायत करने आरपीएफ प्रभारी राजेश कुमार से मिलने गया तो वहाँ पहले से मौजूद चौकी इंचार्ज एनके मीना व सिपाही हीरालाल ने इंस्पेक्टर से नहीं मिलने दिया| बल्कि मुझे पुनः रेलवे का सामान लगाकर बंद कर देने की धमकी देकर भगा दिया|

पीड़ित की फ़रियाद न सुनने पर अरविन्द की आरपीएफ प्रभारी से भी तीखी झडपें हुईं| आरपीएफ प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति मुझसे नहीं मिला उसकी पैरवी में जीआरपी का बर्खास्त सिपाही आया था| जो पूर्व की रंजिस के कारण सिपाही पर झूंठे आरोप लगा रहा है|

गायब हो गया रहस्यमय ढंग से छात्र

फर्रुखाबाद: छात्र करन शाक्य रह्स्यमय ढंग से गायब हो गया| थाने में उसकी गुम्सुदगी की सूचना दर्ज करा दी गई|

करन थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला धुयीयाँ निवासी ओमप्रकाश शाक्य का १२ वर्षीय पुत्र है| वह रकाबगंज स्थित एसबीएस मांटेसरी कक्षा ५ में पढ़ता था| एक मार्च को सुबह ८:३० बजे उसे स्कूल की ड्रेस नीली पैंट व सफ़ेद कमीज पहने देखा गया|

सायं करन जब घर नहीं पहुंचा तब जांच-पड़ताल करने पर पता चला कि करन स्कूल नहीं गया था| उसका झोला घर पर ही रखा मिला| तलाश करने पर जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो आज पुलिस को सूचना दी गई|

ओमप्रकाश की परचून की दुकान है| बताया जाता है कि पढने के लिए ही उसे दाँत दिया गया था| इसी लिए वह नाराज होकर कहीं चला गया| उसके पास खर्चे के लिए फूटी कौड़ी भी नहीं थी| करन का पता न चलने के कारण उसके परिजन बहुत परेशान हैं|

शोहदे ने घर में घुस कर दलित छात्रा के कपडे फाड़े

फर्रुखाबाद: थाना राजेपुर के ग्राम कनकापुर निवासी राजाराम की पुत्री कुमारी शीतल के साथ दबंग युवक ने बदसलूकी की और विरोध करने पर उसके कपडे फाड़ दिए|

बीए द्वतीय वर्ष की छत्रा शीतल २८ फरवरी को साय ४ बजे घर के अन्दर जरदोजी की कढाई कर रही थी तभी मौक़ा देखकर मकान के सामने ही रहने वाले रामप्रसाद के पुत्र मोहित उर्फ़ बाबा चुपचाप घर में घुस गया बदनीयती से उसके साथ चिपटकर गंदी हरकते करने लगा|

छात्रा के सहम जाने पर मोहित उसके कपडे फाड़ने लगा, तभी छात्रा के चीखने पर उसकी माँ आ गई| जिसको देखकर युवक भाग गया|

पीड़ित माँ बेटी शीतल के साथ बाबा की शिकायत करने उसके घर गई तो बाबा के माँ इन्द्रा बहन सीमा व पिटा ने शिकायत सुनने के बजाय पीड़ितों को ही अपमानित किया| तथा माँ बेटी की लात घूंसे व डंडों से जमकर पिटाई की| हमले में माँ बेटी घायल हो गए थाने जाने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की| पीड़ित छात्रा ने आज एसपी को शिकायती पत्र दिया|

३ मार्च: फर्रुखाबाद की अपराधिक घटनायें

हादसे में तीन लोग घायल

फर्रुखाबाद: दुर्घटना में थाना नवाबगंज के ग्राम महरावां निवासी हुकुम सिंह घायल हो गए| वह सब्जी बेचकर घर जा रहे थे तभी ट्रेक्टर चालक ने टक्कर मार दी|

दुर्घटना में मसेनी चौराहा निवासी टिंकू भदौरिया तथा कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम नवादा फतनपुर निवासी विजय घायल हो गए| दोनों लोग बीती रात कार में सवार होकर ईसेपुर से घर जा रहे थे| मध्यरात्रि के समय रास्ते में ग्राम ईसेपुर के निकट पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी| घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती  कराया गया है|

पुलिस ने तीन झगडालू पकडे

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा पुलिस ने ग्राम रशीदपुर निवासी वीरपाल तथा दूसरे पक्ष के रामपाल व उसके भाई सुरेश धोवी को झगडा करते शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया|

चोरों ने अधिवक्ता की बाइक उड़ाई

फर्रुखाबाद: चोरों ने शहर कोतवाली के मोहल्ला घेर श्यामू खां निवासी मनवीर शाक्य एडवोकेट की बाइक उड़ा दी|

श्री शाक्य कचहरी से वापस लौटते समय बाइक से फतेहगढ़ स्टेट बैंक गए| जब वह बैंक से बाहर निकले तो वहां बाइक नंबर यूपी ७६ ई/ ३२३६ सीडी हंड्रेड को न देखकर भौंचक्के रह गए| पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है|

कार्यालय में खामियां व गंदगी देख एसपी नाराज

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सागर ने आज सुबह कार्यालय पहुँचने पर सभी अधीनस्थ कार्यालयों का व्यापक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए|

एसपी को निरीक्षण के दौरान सबसे ज्यादा खामियां एकाउंट विभाग में मिलीं| एकाउंटेंट ने कई वर्षों पुराने अनेकों मामलों का निस्तारण नहीं किया था| जिसके लिए उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए एकाउंटेंट से जवाब सवाल किये तो एकाउंटेंट ने इस मामले के लिए सीओ सिटी को दोषी ठहराया|

एसपी श्री सागर ने सीओ सिटी को तलब करने का निर्देश दिया| उन्होंने कहा कि अब एकाउंटेंट आदि वरिष्ठ कर्मचारियों को कंप्यूटर सीखना अनिवार्य है| उन्होंने गंदगी पर नाराजगी जाहिर करते हुए कम से कम प्रति सप्ताह सफाई करने का निर्देश दिया| एकाउंटेंट बजट की भी जानकारी नहीं दे सके|

श्री सागर ने आज सायं की बैठक में बजट आदि की पूरी जानकारी देने का निर्देश देते हुए एकाउंटेंट को चेतावनी दी कि वह कार्यों में सुधार कर लें नहीं तो पुलिस लाइन भेज देंगें| उन्होंने पुलिस कार्यालय के प्रान्गद की दीवारों को काली देखकर नाराजगी जाहिर की| एसपी के निरीक्षण से पुलिस कर्मियों में जबर्दस्त हडकंप मचा रहा|

श्री सागर जब कार्यालय में प्रवेश कर रहे थे तो बाहर जमीन पर बैठे फरियादों को देखकर वहाँ कुर्सियां डलवाने का निर्देश दिया|

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र, सीओ मोहम्दाबाद बीके शर्मा व स्टेनो श्री वर्मा साथ रहे|

नए एसपी ने विक्षिप्त महिला के आंसू पोंछे

फर्रुखाबाद: नए पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सागर ने आज कार्यालय में अचानक पहुँची दबंग विक्षिप्त महिला की फरमाईस पूरी कर आंसू पोंछे|

पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में बैठे होने की जानकारी होने पर दबंग विक्षिप्त महिला जवरण कार्यालय में घुस गई और पुलिस अधीक्षक के सामने खड़े होकर गिडगिडाने लगी कि साहब रुपये दो भूंखी हूँ खाने  को कुछ नहीं है|

महिला की दबंगई देख पुलिस कर्मी भौंचक्के रह गए| महिला को जाने के लिए काफी समझाया गया लेकिन ढीठ महिला रुपये लिए बिना जाने को तैयार नहीं हुयी|

एसपी श्री सागर के निर्देश पर हमराह गनर ने महिला को रुपये दिए| रुपये मिलने पर महिला खुश होकर चली गई| यह महिला अधिकारियों से भिड़कर उनसे रुपये लेने के लिए काफी चर्चित है| जानकार ;लोग महिला को देखते ही कन्नी काटने लगते हैं कि कहीं वह रुपये के लिए पीछे न पड़ जाए|

पुलिस पर प्रधान के हत्यारों को संरक्षण देने का आरोप

फर्रुखाबाद: दलित प्रधान रामबाबू की ह्त्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से प्रधान संघ में जबर्दस्त आक्रोश है| प्रधान संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेत्रत्व मे आज पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर आरोपियों को गिरफ्तार किये जाने की फ़रियाद की गई|

एसपी ओमप्रकाश सागर को अवगत कराया गया कि प्रधान के ह्त्या अभियुक्त राधेश्याम, उधन, सोवरन उर्फ भूरे व लालाराम घरों पर ही मौजूद हैं| जो पीड़ित पक्ष को ही कार्यवाही न करने के लिए धमका रहे हैं| पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं कर रही है|

विजाधरपुर की प्रधान श्रीमती नीलम दुबे ने पीड़ित प्रधानों को सुरक्षा प्रदान किये जाने की मांग की| पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उनके पास १४ थानों में मात्र ५३५ सिपाही हैं| सभी को सुरक्षा नहीं दी जा सकती| विशेष पारिस्थित में सुरक्षा दी जायेगी|

पुलिस अधीक्षक श्री सागर ने बताया कि बिना साक्ष्य के अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता| साक्ष्य मिलते ही गिरफ्तारी हो जायेगी| इंस्पेक्टर भगवान सिंह ने जे ऍन आई को बताया कि विवेचक एसएसआई एमपी सिंह को अभी तक कोई साक्ष्य नहीं मिला है आरोपी गाँव में नहीं है| बीते दिन ही उनके घर पर दविश दी गई थी|

कार्रवाई में नहीं, बसूली में नंबर वन है जिले की पुलिस

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश पुलिस ने भले ही अपराधियों को पकडने, गरीबों को न्याय देने आदि में महारथ हासिल न की हो लेकिन अवैध बसूली में नमबर वन है और शायद यह रिकार्ड कभी नहीं टूटेगा|

तिराहे, चौराहों पर पिकेट ड्यूटी करने वाले सिपाहियों की नजर सदैव शिकार पर रहती है| खासकर भाड़े पर चलने वाले वाहनों पर रहती है| बीती रात १०:४५ बजे रेलवे स्टेशन तिराहे पर दिलचस्प नजारा देखने को मिला| ठंडी सड़क की ओर से जैसे ही डीसीएम तिराहे पर पहुँची तो वहाँ गुमसुम बैठे सिपाही की आँखों में चमक आ गई|

जब चालक ने वाहन को चौक बाजार की ओर मोड़ा तभी सिपाही बड़ी फुर्ती से उठा और हाँथ देकर वाहन को रोक लिया और नो इंट्री बताकर चालक से वापस जाने को कहा| चालाक ड्राईवर भी सिपाही की मंशा को समझ गया उअर उसने रुपये निकालकर सिपाही की ओर बढाए| तभी अचानक कैमरे की फ्लैश रोशनी को देखकर सिपाही हडबडा गया|

सिपाही बोला कि मैंने कागज दिखाने को कहा तुम रुपये क्यों दे रहे हो तभी ड्राईवर मुस्कराते हुए डीसीएम नंबर यूपी ८० / ९९२३ को आगे बड़ा ले गया| इस घटना को मुरली पान दुकानदार के अलावा वहाँ मौजूद अनेकों लोगों ने देखा| डीसीएम के पीछे ही वहाँ तिराहे पर खडा पुलिस का बज्र वाहन भी डीसीएम के पीछे चला गया|

मुंह माँगा सूद न मिलने पर ब्याज खोर ने किया हमला

फर्रुखाबाद: नगर के दबंग ब्याज खोर मनमाने ढंग से ब्याज बसूलते हैं और पूरा ब्याज न मिलने पर मारपीट करके बसूली करने से भी पीछे नहीं रहते है|

ऐसा ही हादसा शहर कोतवाली के मोहल्ला अंगूरी बाग़ महाकाल मंदिर के निकट रहने वाले बेबू सिंह के साथ किया गया| युवक बेबू ने जरूरत पड़ने पर मोहल्ले के ही बाबी से बीते माह २०० रुपये उधार लिए थे| एक माह बीत जाने पर बाबी ने बेबू से रुपये देने का तगादा किया तो बेबू ने उसे २०० रुपये वापस किये| बाबी ने उससे ३० रुपये और देने को कहा तब बेबू ने उससे पूछा कि ३० रुपये किस बात के तब बाबी ने बताया कि यह १५ % ब्याज के ३० रुपये हैं| बेबू ने काफी अधिक ब्याज होने का विरोध करते हुए कहा कि कम ब्याज ले लो रुपये देते समय नहीं बताया था कि १५ रुपये का ब्याज लगेगा| यदि मालूम होता तो रुपये नहीं लेता|

इसी विवाद में बाबी ने बेबू को सरियों से पीटकर घायल कर दिया| पुलिस ने घटना की एनसीआर दर्ज कर घायल का डाक्टरी परीक्षण कराया| घटना के २४ घंटे बीत जाने के बावजूद भी पुलिस ने हमलावर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की| नखास चौकी प्रभारी प्रेम पाल सिंह ने बताया कि बाबी के विरुद्ध शांतिभंग करने के आरोप में कार्रवाई की जायेगी|

नशेड़ी युवक पहुंचा गया मौत के आगोश में

फर्रुखाबाद: नशा करने के बाद तेजी से बाइक चलना अब एक फैशन बनता जा रहा है| ऐसा ही एक नशेड़ी युवक मौत के आगोश में पहुँच गया|

थाना शमसाबाद के ग्राम गदनपुर चैन अमलैया आशानंद निवासी जितेन्द्र सिंह थाना राजेपुर के ग्राम कनकापुर में दावत खाकर अपनी बाइक से घर जा रहा था| बाइक पर गाँव का ही दिनेश चन्द्र भी सवार था| नशे में होने के कारण जितेन्द्र ने ग्राम बदनपुर के निकट सामने से आ रहे साइकिल सवार को टक्कर मार दी|

दुर्घटना में जितेन्द्र, दिनेश के अलावा थाना राजेपुर के ग्राम दहेलिया निवासी चमकेश दिवाकर व उसके भाई राम नरेश की पत्नी रामादेवी घायल हो गई| घायलों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया| सिर में गंभीर चोट होने के कारण जितेन्द्र को रिफर कर दिया गया| चमकेश के पैर की हड्डी टूट गई| चमकेश अपनी बीमार भाभी को फर्रुखाबाद में दवा दिलाकर घर जा रहा था|