Home Blog Page 5644

तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण न होने पर होगा आन्दोलन: शर्मा

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद् में शिक्षक दल के नेता ओमप्रकाश शर्मा ने आज यहाँ कहा कि तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण  के लिए सरकार को नवम्बर माह तक का समय दिया है|

रस्तोगी कालेज में आयोजित शिक्षक संघ के जिला सम्मलेन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री शर्मा ने कहा कि यदि सरकार ने अपना वायदा पूरा नहीं किया तो उसके बाद आंदोलन किया जाएगा| उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण शिक्षक राष्ट्र निर्माण के संकल्प को निष्ठा के साथ पूरा नहीं कर पा रहे हैं| भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए शिक्षकों को संगठित होकर संकल्प लेना होगा|

श्री शर्मा ने १९६८ के शिक्षक आंदोलन में जेल जाने वाले प्रधानाचार्य डॉ वीरेंद्र चतुर्वेदी आदि करीब दो दर्जन शिक्षकों को साल उड़ाकर सम्मानित किया गया| छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि श्री शर्मा का स्वागत किया| शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे, महामंत्री नरेन्द्र सिंह सोलंकी, उपाध्यक्ष मोहित तिवारी, अमित गौर, महिपाल सिंह आदि ने श्री शर्मा का जोरदार स्वागत किया|

सादा कपड़ों में पिटने वाले दरोगा जी हो गये लाइन हाजिर

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ स्टेशन पर बीती रात बाहन स्टैंड पर रसीद न कटाए जाने को लेकर हुई मारपीट में दरोगा सादा कपड़ों में मारपीट के दौरान पिट गए| गुस्साए दरोगा गयाप्रसाद हमलावर को बाहन में डालकर थाने ले जा रहे थे| भयभीत हमलावर ने बाहन से कूद कर जान बचाई|

थाना राजेपुर में तैनात दरोगा गयाप्रसाद वर्मा बीती रात ११ बजे बुलेरो से फतेहगढ़ स्टेशन गए| चालक का बाहन स्टैंड पर रसीद कटाने को लेकर विवाद हो गया| गयाप्रसाद ने रसीद कटवाने का विरोध किया इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई बेल्टें तक चलीं|

थोड़ी देर बाद दरोगा गयाप्रसाद सिपाहियों को लेकर गया जिन्होंने दुर्गा कालोनी निवासी विनय पाण्डेय उर्फ़ बिन्नू को पकड़ लिया| पुलिस को देखते ही बिन्नू का साथी तेजा आदि भाग गए| दरोगा जी बिन्नू को बाहन में डाल कर ले गए| उन्होंने बिन्नू को धमकाया कि थाने चलने पर तुम्हारी अकल ठिकाने लगायेगे और तुम्हे जेल भेजेंगे|

पिटाई के भय से बिन्नू वाहन से कूद कर भाग गया| उसने फोन पर परिजनों को जानकारी दी कि मेरा अपहरण हो गया है| बिन्नू के पिता रामरतन पाण्डेय सुबह शिकायत करने पुलिस अधीक्षक के बंगले पर पहुंचे| जब उन्हें पता चला कि बिन्नू घर आ गया है तो वह वापस लौट आये|

बताया जाता है कि दरोगा जी अपनी प्रेमिका को लेने गए थे| राजेपुर के एसओ अशोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि गयाप्रसाद बीती रात होटल पर खाना खाने गए थे वहां उनका किसी से झगडा हो गया था| उस युवक को पकड़कर ला रहे थे तो वह रास्ते से भाग गया|

राजेपुर के एसओ अशोक पाण्डेय ने बताया कि गयाप्रसाद बीती रात होटल पर खाना खाने गए थे वहां उनका किसी से झगडा हो गया था| स्टेनो श्री वर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है|

पुलिस का कहर: 14 मार्च से सातनपुर मंडी का बंद होगा आलू व्यापार

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली पुलिस के उत्पीड़न के विरोध में एशिया की सबसे बड़ी सातनपुर आलू मंडी में १४ मार्च से आलू का कारोबार ठप हो जाएगा| पुलिसिया कहर से गुस्साए आलू मंडी के मजदूरों ने आज करीब एक घंटे की सांकेतिक हड़ताल कर पुलिस प्रशासन को चेतावनी दे दी कि यदि उनको छेड़ा गया तो वह आलू के कारोबार को बंद रख आर-पार की लड़ाई लड़ेंगें|

सातनपुर मंडी के होटल मालिक मोहब्बत व नौकर राजू मिश्रा की बीती रात ही हादसे में हुई मौत के कारण मंडी के सभी कर्मचारी व आढ़ती शोक में हैं तथा शव उठाने को लेकर मृतकों के पीड़ित परिजनों आदि की निर्ममता पूर्वक पिटाई किये जाने से मंडी के लोगों में जबर्दस्त रोष भी व्याप्त है|

आज सुबह मंडी के लोगों को पता चला कि आईटी आई चौकी इंचार्ज नरेश दीक्षित ने आलू आढ़ती जयवीर सिंह यादव, मंदी कैंटीन ठेकेदार दुर्विजय सिंह, होटल मालिक बिरजू, सतीश, दीपक, विद्या प्रकाश एवं मिठाई लाल आदि ५०,६० मजदूरों के विरुद्ध बलवा एवं ७ क्रिमिनल ला अमेन्मेंट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है तो उनका गुस्सा और भड़क गया|

विरोध में आलू की तुलाई बंदकर मंडी गेट का फाटक लगा दिया गया| आलू आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सन्नू गंगवार आदि ने हड़ताली कर्मचारियों को समझाया कि वह आज से हड़ताल न करें| हजारों किसानों, व्यापारियों व वाहन चालकों को परेशानी की सामना करना पड़ेगा| तय किया गया कि सोमवार से आलू मंडी में हड़ताल रहेगी| आढ़ती भी हड़ताल में सहयोग करेंगे|

समाजवादी पार्टी के विधायक से भयभीत हो गये हैं जिलाध्यक्ष

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के विधायक नरेन्द्र सिंह यादव के प्रभाव से सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव इस कदर भयभीत हो गये हैं कि वह उनके खिलाफ एक भी शब्द बोलने से डरने लगे हैं|

सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने आज पार्टी कार्यालय में पत्रकारों के साथ वार्ता की| इस दौरान भी उनके ऊपर विधायक का खौफ रहा| बीते दिनों ही नरेन्द्र सिंह ने पत्रकार वार्ता में खुला आरोप लगाया था कि उनको गद्दार बताने वाले लोग सपाई नहीं हैं| उन्होंने चंद्रपाल सिंह यादव पर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन कार्यक्रम में भाग न लेने तथा राकापा प्रत्याशी की मदद करने का भी आरोप लगाया था|

आज इन सवालों के जवाब देने में चंद्रपाल सिंह की बोलती बंद हो गई बहुत कुरेदे जाने के बाद बोले कि उन्हें जिला पंचायत के नामांकन की जानकारी ही नहीं दी| श्री यादव ने बताया कि १७ मार्च को पूरे जिले के सभी गाँव में पार्टी कार्यकर्ता बसपा सरकार के खिलाफ खुली जंग लड़ने की घोषणा करके प्रचार करेंगे| इसके लिए सदर विधान सभा से अनिल श्रीवास्तव, कायमगंज से राकेश यादव, भोजपुर से शिवपाल सिंह यादव तथा अमृतपुर से सुरेन्द्र सिंह यादव को प्रभारी बनाया गया है|

श्री यादव ने बताया कि जंग को सफल बनाने के लिए ब्लाक स्तर पर भी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है| इस दौरान वरिष्ठ नेता जियाउद्दीन ने विधायक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि औरते तो लड़ती सुनी हैं लेकिन किसी तबायफ को बदचलन महिला की बदनामी करने की बात समझ नहीं आती|

बैठक में सपा नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख भास्कर दत्त द्विवेदी, सुरेन्द्र सिंह गौर आदि लोग मौजूद रहे|

दबंगों ने बसपा समर्थक युवक की पिटाई कर जंजीर लूट बाइक तोड़ी

फर्रुखाबाद: दबंग युवकों ने बहुजन समाजपार्टी के सार्थक राजीब गुप्ता की पिटाई कर जंजीर लूट ली तथा बाइक को तोड़कर भाग गए|

शहर के मोहल्ला बजरिया सालिगराम निवासी राम औतार गुप्ता का पुत्र राजीब तिकोना पुलिस चौकी के निकट नितिन मिश्रा के साईबर कैफे पर नेट चलाने गया| इस बात की जानकारी मिलते ही पड़ोसी मोहल्ला कुचिया में रहने वाले विरोधी दबंग युवक मीनू, अमित व गुंजन ने राजीब को घेर लिया और मारपीट कर सोने की चैन लूट ली| उसके बाद उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी|

पीड़ित राजीब की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी|

हादसे में माँ-बेटे की मौत, पति घायल

फर्रुखाबाद: शादी समारोह से घर जाते समय मार्ग दुर्घटना में माँ-बेटे की मौत हो गई तथा पति घायल हो गया| पीड़ित परिजन बुरी तरह बिलखते रहे|

कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज के ग्राम नवादा निवासी कुलदीप जाटव अपनी पत्नी सुमन व तीन साल के बेटे आदित्य व दो माह के पुत्र शाहिल के साथ ८ मार्च को कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला गंगा दरबाजा में बहनोई दिनेश की भतीजी के विवाह समारोह में गए थे|

वह आज बाइक से घर वापस लौट रहे थे रजीपुर के निकट गुजरते समय पीछे से ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी| दुर्घटना में सुमन व आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि कुलदीप को मामूली चोट लगी| छोटा बेटा बाल-बाल बच गया|

कुलदीप ने घायल पत्नी व बेटे को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई| टीवी मैकेनिक कुलदीप पुत्री लालती व पुत्र गगन को घर छोड़ गए थे|

13 मार्च: फर्रुखाबाद की अपराधिक घटनायें

महँगा पड़ा इश्कबाजी करना

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा पुलिस ने इश्कबाजी के मामले में पकड़े गए रंजीत बाथम को ३१५ वोर तमंचा व २ कारतूस लगाकर जेल भेज दिया|

पुलिस ने नई बस्ती निवासी रंजीत को बड़ा खेल बजरिया निवासी चन्द्र प्रकाश को पीट-पीटकर घायल कर दिए जाने के आरोप में पकड़ा था| रंजीत चन्द्र प्रकाश की पत्नी से सम्बन्ध बनाए था जिसका विरोध करने पर उसने प्रेमिका की पति पर हमला किया|

जनपद को सात नये मयखानों का तोहफा

देशी का छोटू भी कूदेगा बाजार में

null
फर्रुखाबाद, जिले में इस वर्ष शराब की सात नयी दुकाने खुलेंगी। शराब से राजस्व बढ़ाने के लिये इस बार दुकाने के लिये नवीनीकरण आवेदन की प्रोसेसिंग फीस बढ़ा दी गयी है। दूसरी और अति गरीब पियक्कड़ों के सूरूर के लिये देशी का भी छोटू बाजार में कूदेगा।
जिला आबकारी अधिकारी एके शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में देशी की 157 व विदेशी मदिरा व बियर की 39-39 दुकाने है। शासन की ओर से जनपद में सात नयी दुकानें खोलने का निर्णय लिया गया है। इसमें  देशी की एक, विदेशी की दो और बियर की चार नयी दुकानें खोली जायेंगी। उन्होंने बताया कि दुकानों के नवीनीकरण के लिये आवेदन पत्र की प्रोसेसिंग फीस बढ़ा कर तीन से पांच हजार कर दी गयी है। इस बार देशी शराब का 100 एमएमल का छोटा पैक भी लांच किये जाने की भी योजना है।

लूटी गई बुलेरो शिक्षा मित्र की, घायल ड्राईबर अस्पताल में

फर्रुखाबाद: बीती रात कोतवाली मोहम्दाबाद क्षेत्र में लूटी गई बुलेरों नम्बर up ७६जे/ ९१३५ शिक्षा मित्र प्रमोद लोधे राजपूत की थी उन्होंने २-३ व्यक्तियों के विरुद्ध लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई| कोतवाली मोहम्दाबाद के सिपाही सुनील ने थाना मऊदरवाजा के ग्राम ढकेलापुर निवासी घायल ड्राईबर सुनील लोधे को बीती रात १.४० बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|

सुनील के द्वारा बताई गई घटना इस प्रकार है बीते दिन जब सुनील बुलेरों की बुकिंग के साथ औरैया में था दिन के २ बजे फोन पर गाडी की बुकिंग कराकर बताया गया कि थाना बेबर के ग्राम जलालपुर में फिरोजाबाद से भांजी की लगुन आ रही है उसी कार्यक्रम में चलना है| जब सुनील सांय ५ बजे टाउनहाल पर था तभी पुनः फोन कर उसे बताया गया कि हम लोग चौक बाजार में है तुम स्टेशन पर मिलो सुनील के स्टेशन पहुचने पर वहां मौजूद २० से २६ वर्ष के तीन युवक वाहन में बैठ गए उन्होंने रात १२ बजे के बाद डबल भाड़ा देने का वायदा किया जब सुनील ढीलावल चौराहा पहुंचा तो उससे फतेहगढ़ में सामान खरीदने को कहा गया|

सुनील नाला वघार होकर भोलेपुर पहुंचा वहां युवको ने अंग्रेजी ठेके से शराब की बोतल नमकीन तथा प्लास्टिक के गिलास खरीदे मुरहास कन्हैया में गाडी रुकवाकर तीनों ने जमकर शराब पी और ड्राईबर से भी शराब पीनो को काफी जोर दिया| रोहिला चौराहा पहुचने पर सुनील को यह कहकर गोसरपुर ले जाया गया कि माँ को भी साथ ले चलना है गोसरपुर के जंगल में पेशाव के बहाने गाडी रोकने को कहा गया तो उसने संदेह होने पर गाडी नहीं रोकी तभी एक युवक ने उसकी गर्दन दवाई दूसरे ने गाडी का स्विच आफ कर दिया और तीनो ने मिलकर उसे मार-मारकर अधमरा कर दिया जेब से ४ हजार रुपये मोबाइल ८००९२६७२९३ व डायरी निकाल कर उसे फेक दिया|

बीस मिनट बाद होश आने पर रात करीव ८.३० बजे सुनील बनपोई गाँव पहुंचा और एक ग्रामीण से फोन कराकर मालिक को जानकारी दी| बाद में पुलिस अधीक्षक व इंस्पेक्टर ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की दर्ज कराई रिपोर्ट में बाहन मालिक प्रमोद ने ड्राईबर का मोबाइल व रुपये लूटे जाने की घटना का उल्लेख नहीं किया सुनील के मोबाइल की काल डिटेल से ही बुलेरों का पता लग सकता है|

पत्नी की वेवफाई से दुखी पति फांसी पर लटका

फर्रुखाबाद: पत्नी की वेवफाई से दुखी होकर अजीत सिंह फांसी का फंदा डालकर पेंड से लटक गया|

अजीत थाना राजेपुर के ग्राम हरिहरपुर निवासी सूरजपाल राठौर का २६ वर्षीय पुत्र था| वह शहर के मोहल्ला नरखसा चमड़ा मंडी के निकट चन्नू यादव के मकान में किराए पर रहता था तथा शिव कुमार पंडित के रंगाई कारखाने में ठेकेदारी करता था|

अजीत ने बीती रात १०:३० बजे पड़ोसी किरायेदार रमेश के यहाँ टीबी देखी वापस न लौटने पर रमेश आदि ने उसे रात में तलाश किया आज सुबह तलाश करने पर उसका शव बलवीर के नीम के पेंड में साड़ी से लटका देखा गया|

अजीत का करीब ११ वर्ष पूर्व हरदोई थाना पाली के ग्राम बहलामऊ नगला निवासी रामसिंह की पुत्री नीतू से विवाह हुआ था| उससे दो बेटे व एक बेटी है| झगड़ालू नीतू ने पति को सास-ससुर से अलग कर दिया और जब इच्छा होती तभी मायके चली जाती|

नीतू को तीन पूर्व ही उसकी माँ मिथिलेश मायके बुला ले गई| इसी बात से अजीत दुखी रहता था| मरने से पहले उसने मोबाइल फोन से पत्नी से भी बात की शायद पत्नी ने उसे कोई लगी हुई बात कह दी इसी लिए अजीत ने जान दे दी|

आज सुबह जब अजीत के मरने की जानकारी उसके ससुराल वालों को दी गई तो ससुर ने अफ़सोस जताने के बजाय कहा कि ठीक रहा मेरी बेटी से पीछा छूट गया| कादरीगेट चौकी प्रभारी प्रमोद पाण्डेय ने शव का पोस्टमार्टम कराया|