Home Blog Page 5643

चोरों ने खाली मकान से नगदी व जेवरात उडाये

फर्रुखाबाद: चोर सातनपुर मंडी के निकट सिंह वाहिनी कालोनी में रेल डाक सेवा से रिटायर कर्मचारी सुरेश चन्द्र गुप्ता के मकान से कीमती सामान निकाल ले गए| सुरेश अपनी पत्नी चन्द्रकान्ता के साथ भांजे के विवाह समारोह में कानपुर गए थे| आज सुबह लौटने पर उन्हें पता चला कि चोर मकान के ताले तोड़कर जेवरात ५ हजार रुपये की नगदी आदि सामान ले गए|

चोर बीती रात लिंजीगंज स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के ताले तोड़ कर मिडडे के बर्तन व मसाला चटाई आदि सामान ले गए चोरों ने इसी स्थान पर कन्या प्राथमिक पाठशाला व ग्राटगंज पाठशाला के भी ताले तोड़ने का प्रयास किया|

आढतियों पर मुक़दमे वापस होने के वायदे पर आलू मंडी की हड़ताल ख़त्म

फर्रुखाबाद: सातनपुर मंडी के सभापति हरीशंकर मजिस्ट्रेट के आढ़तियों के मुक़दमे वापस होने के वादे पर आलू मंडी की हड़ताल ख़त्म कर डी गई इसके बाबजूद भी आज करीव ५० फीसदी व्यापार प्रभावित हुआ| पूर्व घोषणा के तहत आज सुबह से ही मंडी का गेट बंद कर आलू की खरीद परोख्त नहीं की गई|

मंडी के सभापति हरीशंकर मजिस्ट्रेट ने आडतियो की समस्याए सुनी और आढतियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कोतवाली फर्रुखाबाद में दर्ज मुक़दमे को वापस लेने का वायदा किया जाम की समस्या को दूर करने के लिए १५ मार्च से ४ गार्ड लगाने का निर्देश दिया|

आलू आढती के एशोसिएशन के अध्यक्ष सन्नू गंगवार ने कैंटीन का ठेका ख़त्म करने की मांग करते हुए कहा कि ठेके की आढ़ में अराजकतत्व मंडी में आते है| करीव ११ बजे मंडी का कारोवार शुरू हो गया इस दौरान मंडी सचिव एचवी सिंह आढती शैलेन्द्र यादव,सतीश वर्मा,जयवीर सिंह यादव, आदि आढती व कर्मचारी मौजूद रहे|

सचिव श्री सिंह ने बताया हड़ताल से करीव २० प्रतिशत ही कारोवार प्रभावित हुआ है|

राजभवन जाते भाजपा नेताओं पर जबरदस्त लाठी चार्ज में सैकड़ों घायल

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को आज निकाय चुनाव प्रक्रिया बदलने को लेकर राजभवन के लिए मार्च करना काफी महँगा पडा पुलिस ने जबरदस्त लाठी चार्ज करने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित सैकड़ों नेताओं को गिरफ्तार कर लिया|

प्रदेश अध्यक्ष श्री शाही के नेतृत्व में लालजी टंडन सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के नगर निगम कार्यालय पर धरना दिया और ज्ञापन देने के लिए राजभवन राज्यपाल से मिलाने जा रहे थे| हजरतगंज चौराहे के निकट पुलिस ने वेरीगेटिंग कर मार्ग को अवरुद्ध कर भाजपाइयों को जाने से रोका| जब भाजपाइयो ने जबरन जाने के लिए पुलिस से धक्का मुक्की की तभी पुलिस ने जबरदस्त लाठी चार्ज करने के साथ ही पानी की बौछार कर आंसू गैस के गोले फेके भाजपा नेताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया|

पुलिस के हमले में भाजपा के प्रदेश मंत्री मेजर सुनील दत्त द्वेवेदी को भी अनेको लाठियां लगी उन्होंने मोबाइल फोन पर बताया कि हमले में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह सिरोही प्रवक्ता सत्यदेव सिंह गाजियाबाद की चेयरमैन श्रीमती गोयल सहित करीव १७५ लोग पुलिस के शिकार हुए जिनमे ६५ नेताओं की हालत संगीन है| उन्होंने बताया कि घायलों सहित १ हजार लोगो को गिरफ्तार किया गया|

गरीव जरदोजी कारीगरों को नहीं मिलती पूरी मजदूरी, एडी

फर्रुखाबाद: जरदोजी की कारीगरी करने बाले गरीवों को उनकी मेहनत की पूरी मजदूरी नहीं मिलती है| आज यहाँ निरीक्षण करने आयी कानपुर मंडल उधोग विभाग की सयुक्त निदेशक निशाद वानों ने यह बात स्वीकार की उन्होंने बताया कि ऐसे गरीवों की आमदनी बढाने के लिए कलस्टर की योजना शुरू की गयी है| इसके लिए लालसराय  में कामन फैसलिती सेंटर बनेगा जिसमे कारीगरों को ट्रेनिग भी दी जायेगी इसके लिए केंद्र सरकार ने ३.४२ करोड़ रुपये मंजूर भी किये है|

एडी निशाद वानो ने बताया कि जरदोजी समिति को ३० प्रतिशत हिस्से की धनराशि जमा करनी है उन्होंने बताया कि छपाई उधोग को भी बढ़ावा देने के लिए कारगर योजना तैयार की गई है| श्रीमती वानो ने आज सुबह से वर्ष २००८-०९ की ६ तथा वर्ष २००९ की १२ प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के लाभार्थियों के उद्योगों का निरीक्षण किया| इस दौरान उधोग केंद्र के महाप्रवंधक एचडी राम व सहायक प्रवंधक राजाराम मौजूद रहे|

जहर खुरानों ने कालिंद्री में चिप्स खिलाकर गार्ड की बन्दूक लूटी

फर्रुखाबाद: सुरक्षा गार्ड हीरा लाल जाटव को आलू का चिप्स खाना काफी महँगा पडा जहर खुरान गिरोह उनकी लाइसेंसी दो नालू बन्दूक सहित सभी सामान लूट ले गए| ३० वर्षीय गार्ड हीरा लाल मैनपुरी थाना करहल के ग्राम रुरिया निवासी नाथूराम जाटव का ३० वर्षीय पुत्र है| वह दिल्ली में हिन्दुस्तान लीवर में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है|

बीती रात घर जाने के लिए कालिंद्री एक्सप्रेस पर सवार हुए उन्होंने अपनी दो नालू लाइसेंसी बन्दूक खोल कर बैग में रख ली थी| हीरा लाल आज सुबह यहाँ कालिंद्री एक्सप्रेस की वोगी में बेहोश मिले जीआरपी ने उनका लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया| थोड़ा होश आ जाने पर गार्ड ने आप बीती सुनाई|

उसने बताया कि वह दो अन्य यात्रियों के साथ ऊपर वाली सीट पर बैठे थे गार्ड ने मूंगफली खरीदकर स्वयं खाई व साथियों को भी दीं| जब ट्रेन गाजियाबाद में रुकी तो एक साथी ने आलू के चिप्स लाकर खिलाये चिप्स खाने के बाद गार्ड बेहोश हो गया| लुटेरे अपना फ़ालतू कपड़ो का झोला गार्ड को लिटाकर उसके सिर से लगा गए|
डाक्टर ने गार्ड के परीक्षण के दौरान जहर का उल्लेख नहीं किया जीआरपी के दरोगा राधेश्याम ने इस बात का काफी प्रयास किया कि डाक्टर गार्ड के डाक्टरी परीक्षण में जहर खुरानी का उल्लेख कर दें| गार्ड ने बताया कि झूले में बन्दूक के अलावा १२ कारतूस मिनी गैस सिलेंडर कपडे आदि सामान था|

प्रेमी के साथ गई युवती अपनी वहन को भी ले गई

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा के ग्राम नेकपुर खुर्द निवासी संजय जाटव की १६ वर्षीय पुत्री कल्पना दवा लेने के बहाने प्रेमी के साथ चली गई| संजय ने थाना जहानगंज के ग्राम स्माइलगंज निवासी इन्द्रपाल के बेटे नीरज के बिरुद्ध २ वेटियों को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की बीती रात रिपोर्ट दर्ज कराई है|

रिपोर्ट के मुताबिक़ नीरज संजय के ही पड़ोस में रहने वाले अपने मौसा जयवीर के घर रहता था वह ८ मार्च को कल्पना के साथ उसकी ९ वर्षीय छोटी वहन शिवा को भी भगा ले गया| कल्पना जाते समय सोने की झुमकी, करधनी, पायलें, मटरमाला, आदि हजारों रुपये के कीमती जेबरात व रुपये भी ले गई| मुक़दमे की जाँच बीबीगंज चौकी प्रभारी इन्द्रेश कुमार को सौपी गई|

चौकी प्रभारी इन्द्रेश कुमार ने बताया कि तीन दिन पूर्व मेरे पास फोन आया था कि शिवानी नाम की लडकी फर्रुखाबाद स्टेशन पर बैठी है मै उसको स्टेशन से ले आया था| शिवानी ने बताया कि उसको ट्रेन से लाकर स्टेशन पर छोड़ा गया था| चौकी प्रभारी ने बताया कि कल्पना घर से स्वयं की दवा लेने के बहाने नीरज के पास कमालगंज गई थी| दोनों की काफी पुराने सम्बन्ध है|

रोजगार सेवकों का आंदोलन ध्वस्त करने को अधिकारियों के दौरे

अनुपस्थित मिले आधा दर्जन रोजगार सेवक बर्खास्त

फर्रुखाबाद, रोजगार सेवकों के प्रदेश व्यापी आंदोलन को विफल करने के लिये
प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास की ओर से रविवार को अधिकारियों को गांव में भेज कर रोजगार सेवकों की उपस्थिति सत्यापित करने के निर्देश दिये गये थे। जनपद के 36 अधिकारियों ने लगभग डेढ़ सैकड़ा ग्रामों का दौरा किया। अनुपस्थित मिले आधा दर्जन रोजगार सेवकों की बर्खास्तगी के आदेश कर दिये गये हैं।

उल्लेखनीय है कि रोजगार सेवकों का लखनऊ में रविवार को प्रदर्शन था, इसी को फ्लाप करने के लिये शासन ने यह रणनीति बनायी थी। ग्राम स्तर पर मानदेय पर नियुक्त रोजगार सेवक भी अब शिक्षा मित्रों की तर्ज पर अपने नियमितीकरण के लिये आंदोलन की राह पर हैं। इसी क्रम में रविवार को ग्राम रोजगार सेवक संध की ओर से रविवार को लखनऊ में प्रदर्शन की घोषणा की गयी थी। रोजगार सेवकों को लखनऊ न पहुंचने देने के लिये शासन स्तर पर बनी रणनीति के तहत प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास की ओर से रविवार को अधिकारियों को गांव-गांव भेज कर मनरेगा की जांच की आड़ में रोजगार सेवकों की उपस्थिति की भी जांच करने के निर्देश दिये गये थे। प्रमुख सचिव के निर्देशों के क्रम में रविवार को जनपद के लगभग तीन दर्जन अधिकारी दिन भर गांव की धूल फांकते रहे। अधिकारियों को भी अभियान के पीछे के मंतव्य की जानकारी थी, सो उन्होंने भी उसी नजरिये से काम किया। कुछ स्वयं दौरे पर गये तो कुछ ने मातहतों के माध्यम से रोजगार सेवकों की हाजिरी दर्ज कर ली।

सांयकाल विकास भवन में संकलित रिपोर्टों के अनुसार जनपद में कुल आधा दर्जन रोजगार सेवक अनुपस्थित मिले। इनमें से अधिकांश वह हैं जो पहले ही कहीं और नौकरी लगजाने के कारण काफी समय से गायब थे, और प्रशासन को इसकी खबर भी नहीं थी। कुछ ऐसे भी हैं जिनको पूर्व प्रधान ने दबंगई या फर्जीवाड़े से लगा रखा था, सो अब निजाम बदलने के बाद से पहले ही किनारे हो चुके हैं।

सत्र के अंत में बेसिक शिक्षा में 28 कंप्यूटर की खरीद प्रक्रिया शुरू

फर्रुखाबाद: सूचना तकनीक और कंप्यूटर क्रांति ने देश में आमूल परिवर्तन लाने का काम किया है| शिक्षा में तो इसका एतिहासिक योगदान होना चाहिए| मगर सर्व शिक्षा अभियान के तहत खरीदे गए अब तक के करोडो के कंप्यूटर से बच्चो को शिक्षा नहीं मिली| ये कंप्यूटर या तो चुनाव में काम आये या फिर बंद रखे रहे और कबाड़ में बदल रहे है| हाँ हर वर्ष इनके रखरखाव के लिए आने वाला दस हजार प्रति कंप्यूटर का बजट जरूर खर्च हो जाता है| फर्रुखाबाद के सरकारी माध्यमिक स्कूलों में लगने वाले अधिकांश कंप्यूटर कब कब खरीदे गए और कहाँ है इसकी बेसिक शिक्षा के पास कोई इन्वेंटरी रजिस्टर तक नहीं है| नयी खबर ये है कि वित्तीय वर्ष 2011 के अंत होने से पहले 30 लाख रुपये जनता के टैक्स के मद के बंदरबाट करने के लिए आ गए है| शिक्षा पर इतना ही संजीदा सरकार होती तो इस सत्र के पहले माह में ये कंप्यूटर खरीदती| अब परीक्षा सर पर है और शिक्षा के लिए 20 नए विद्यालयों में कंप्यूटर स्थापित किये जायेंगे और हर बीआरसी पर 1.2 लाख लागत से कंप्यूटर स्थापित किया जायेगा|

इन कंप्यूटर की खरीद के लिए बेसिक शिक्षा फर्रुखाबाद कार्यालय ने लखनऊ स्थित कुछ फर्मो से कुटेशन माँगा लिए हैं| हालाँकि कुटेशन भेजने वाली कम्पनिया जिन ब्रांडो के कंप्यूटर सप्लाई करने की बात करती हैं उसकी वो स्वयम निर्माता नहीं है| बाजार में बिकने वाले इन्ही ब्रांडो के ठीक उसी मापदंडो के कंप्यूटर की कीमत से तीस से चालीस प्रतिशत अधिक कीमत पर सप्लाई करने के लिए अपने कुटेशन भेजे हैं| सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय स्तर पर अब तक न कोई टेंडर निकला गया और न ही स्थानीय बाजार से कुटेशन आमंत्रित किया गया| कंप्यूटर की खरीद के लिए कमेटी गठित कर दी गयी जिसमे मुख्या विकास अधिकारी, एन आई सी के अनुराग जैन, आई टी आई के प्रधानचार्य और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल हैं| ये कंप्यूटर लगभग तीस लाख कीमत के खरीदे जाने हैं|

अब तो हालात बहुत सुधर गए है एक जमाना था जब बेसिक शिक्षा अधिकारी राघवेन्द्र बाजपेई के समय “माउस” को चूहा समझने वाले कमेटी में शामिल हो कम्पूटर खरीद रहे थे|

कंप्यूटर खरीद में सबसे बड़ा घपला सॉफ्टवेर खरीद में होता रहा है| हर कंप्यूटर की खरीद के साथ लगभग बीस हजार मूल्य के “ऑफिस” और “विंडो” असली सॉफ्टवेर सप्लाई के लिए सप्लायर वसूलता है और 30 कम्पूटर पर एक असली और बाकि सब के लिए उसकी कापी (नक़ल वाली) सी डी सप्लाई देता है| इस प्रकार लगभग 6 लाख के मूल्य के सोफ्टवेयर का घोटाला हर बार होता ही रहा है| कंप्यूटर शिक्षा की जिम्मेदार विभाग के अफसर इस बात के जबाब पर खामोश हो जाते है कि पिछले वर्षो में खरीदे गए कंप्यूटर के सॉफ्टवेर और उनके पंजीकरण संख्या कहाँ है|

शीशे में रहने वाले मुकेश अपनी जुबान बंद रखें: विधायक

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के विधायक नरेन्द्र सिंह यादव ने शीशे के मकान में रहने वाले जनक्रांति पार्टी के के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश राजपूत को सलाह दी है कि वह अपनी जुबान बंद रखें|

विधायक श्री यादव ने स्पष्ट किया कि मेरी पार्टी के न होने के कारण मुकेश को मेरे खिलाफ बोलने का कोई हक़ नहीं है| जब मैंने उनके जिला पंचायत अध्यक्ष पद के अविश्वास प्रस्ताव के दौरान वोट दिलवाकर उनकी सीट बचाई तब मै बफादार नहीं था?

उन्होंने सफाई दी कि मुन्नूबाबू मोहम्दाबाद के अलावा अमृतपुर क्षेत्र के किसी भी यादव बाहुल्य बूथ से चुनाव नहीं हारे| उन्होंने कटाक्ष करने वाले पार्टी के नेता जियाउद्दीन के खिलाफ बोलने से मना कर दिया कि वह हमारे क्षेत्र के नहीं हैं उनसे कोई मतलब नहीं|

जनक्रांति पार्टी नेताओं ने सपा विधायक के खिलाफ मोर्चा खोला

फर्रुखाबाद: जनक्रांति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश राजपूत ने आज समाजवादी पार्टी के विधायक नरेन्द्र सिंह यादव पर चुन-चुन कर प्रहार करते हुए कहा कि वह बफादार नहीं हैं|

श्री राजपूत ने अपने आवास पर पत्रकारों को बताया कि नरेन्द्र सिंह यादव यह कतई नहीं चाहते हैं कि उनके समाज का कोई भी व्यक्ति आगे बड़े इसके लिए वह कुछ भी करने को तैयार हैं| इसी लिए उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में अपनी भाभी मंजूलता का भी वोट बसपा प्रत्याशी को देकर चुनाव जितवाया|

उन्होंने आरोप लगाया कि नरेन्द्र ने पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी तथा लोक सभा के प्रत्याशी चन्द्र भूषण सिंह उर्फ़ मुन्नू बाबू के साथ भी बफादारी नहीं निभाई| श्री राजपूत ने कहा कि आने वाले समय में समाज के लोग ही उनके किये की सजा देंगें| बैठक में जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कटियार, मोहन अग्रवाल आदि मौजूद रहे|